Punjab News: तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को मौसम ने बढ़ी राहत दिलाई है। सोमवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब आधे घंटे तक हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बाद सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शहर में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई,  जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था और बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने मौसम सुहावना होने पर जताई खुशी स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था, लेकिन सोमवार की बारिश ने राहत पहुंचाई है। लोगों ने मौसम सुहावना होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उनका मानना है कि बारिश के कारण बिजली की खपत में भी कमी आएगी, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा। वहीं, यह बारिश क्षेत्र की प्रसिद्ध लीची की फसल के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है। पिछले कई दिनों से बहुत ज्यादा गर्मी और लू चल रही थी। बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है और हमें बड़ी राहत मिली है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *