Category: Punjab>Pathankot
-

Punjab News: युद्धविराम के बाद इस जिले में दुकानें खोलने के आदेश, देखें वीडियो
पठानकोटः पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान ने पठानकोट में कई ड्रोन हमले किए, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया। शनिवार को पाकिस्तान-भारत के बीच देर शाम सीजफायर को लेकर समझौते की बात सामने आई, लेकिन पाकिस्तान ने फिर भी अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया और फिर से दो ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया।
अगर आज की बात करें तो माहौल कल जैसा ही है। अधिकांश बाजार बंद हैं। इस संबंध में जब व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन्हें दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं, हम दुकानें खोलकर अपना कारोबार कर सकते हैं, लेकिन पठानकोट में लगने वाले रविवार के बाजार को अभी बंद रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है कि संडे मार्केट को भी धीरे-धीरे खोल दिया जाएगा। दुकानदारों ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही पीठ में छुरा घोंपने जैसी हरकत करता है, ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है तथा प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश जारी किए जाएं उनका पालन करना जरूरी है।
-

Punjab के इस जिले में हुई Firing, कई जिलों में हुआ Blackout
चंडीगढ़: श्रीनगर मे हुए धमाकों के बाद पंजाब मे फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पठानकोट, फिरोजपुर और फरीदकोट मे ब्लैकआउट कर दिया गया है। फिरोजपुर मे फायरिंग की सुचना मिली है।
भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम समझौते के बाद एक बार फिर से रात होते ही पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन ओर गोलियों की बौछार कर दी है, जिसके बाद पंजाब के 3 शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। फ़िलहाल अमृतसर मे माहौल अभी ठीक है, लेकिन राजस्थान के कई जिलों मे ब्लैकआउट है। जिनमे जैसलमेर, बाड़मोर शामिल है। वही श्रीनगर मे लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।
-

Punjab News: मिसाइल गिरने से टूटे लोगों के घरों के शीशे, देखें वीडियो
पठानकोटः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार जारी है। ऑपरेशन सिंदूर की बौखलाहट में पाकिस्तान लगातार 4 दिनों से भारत में हमले कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की ओर से लगातार पाक की कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है। देर रात से पाकिस्तान की ओर से हमले जारी है। इस बार भी भारत ने पाकिस्तान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलें और ड्रोन को हवा में नष्ट कर दिया। वहीं थाना डमटाल के अंतगर्त आते डमटाल पंचायत के पंचायत भवन के नजदीक पाकिस्तान द्वारा लेजर मिसाइल छोड़ी गई।
पाकिस्तान की ओर से छोड़ी गई मिसाइल को हवा में भारतीय सेना की ओर से नष्ट कर दिया गया। लेकिन मिसाइल गिरने से धमाका इतना जोरदार हुआ कि आस-पास के घरों के शीशे टूट गए। गनीमत यह रही कि मिसाइल डमटाल के साथ लगते जंगल में गिरी। जिसके चलते किसी तरह का जान माल का नुक्सान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न पुलिस टीम सहित घाटनास्थल पर पहुंचे। सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी द्वार संजीव कुमार ने बताया कि एक मिसाइल धमाका हुआ है। जिसके संबंध में सेना और वायु सेना को सूचित कर दिया गया है।
-

Punjab News: Red Alert पर यह जिला, प्रशासन की लोगों से दुकानें बंद रख घरों में रहने की अपील, देखें वीडियो
पठानकोटः पहलगाम हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन संदुर जारी है। जिसके बाद लगातार भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए जा रहे है। हर तरफ डर का माहौल पाया जा रहा है।
वहीं पठानकोट जो बार्डर के बिल्कुल पास का एरिया है, वहां के लोगों में डर के हालात ज्यादा दिखाई दे रहे है। प्रशासन की ओर से पठानकोट सहित कई बार्डर एरिया को रेड अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पठानकोट में पिछली दिनी हमले लगातार बढ़ते जा रहे है।
जिसको लेकर प्रशासन की ओर से पठानकोट में पूर्ण ब्लैकआउट की घोषणा कर दी गई है। लगातार सायरन बज रहे है और लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहे। एमरजेंसी में ही घर से बाहर निकले। पुलिस प्रशासन भी लगातरा बाजारों में घूमघूम कर अनाउंसमेंट कर रहा है कि दुकानें बंद रखी जाए और अपने घर में सुरक्षित रहें। किसी भी तरह की अफवाहोें पर विश्वास न करने की भी अपील की जा रही है। वहीं पठानकोट में सुबह एक ड्रोन एक्टिविटी दिखी, जिसने एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सेना के डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को मार गिराया है।
-

Punjab News: अफवाहों से दहशत का माहौल, हो रही बाहरी लोगों की जांच, देखें वीडियो
पठानकोटः भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई अफवाह की सूचनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं देर रात भी ब्लैकआउट के बाद लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थी। इस दौरान कई जगहों पर गोलीबारी की भी खबरें आ रही थीं, जिसमें बताया जा रहा था कि 2 आतंकी मारे गए हैं, लेकिन जब इस संबंध में ग्राउंड जीरो पर लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके गांव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है।
इस अवसर पर लोगों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके गांव में बहुत शांतिपूर्ण माहौल है। भले ही रात को धमाकों की आवाजें सुनाई दी हों, लेकिन लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। उन्होंने बताया कि गांव में आने वाले बाहरी व्यक्ति से पहचान पत्र मांगा जा रहा है। पहचान पत्र देखने के बाद ही बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि इस अवसर पर तनावपूर्ण माहौल के कारण कई शरारती तत्व कई तरह की अफवाहें फैलाते हैं। -

Punjab News: इलाके में तलाशी अभियान शुरू, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो
पठानकोटः भारत पाकिस्तानी ड्रोनों द्वारा कल रात शहर के सैन्य स्टेशन को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस और सेना ने आज पठानकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गतिशील और गैर-गतिशील क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से समाप्त किया गया है। दरअसल, भारत की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान भारत के कई शहरों पर हमले की हिमाकत कर रहा है।
पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के उन शहरों को टारगेट किया जा रहा है, जहां सेना के कैंट और एयरबेस हैं। यही वजह है कि बुधवार-वीरवार की रात पाकिस्तान ने पंजाब के 7 शहरों को टारगेट किया था, लेकिन उसके मंसूबों पर भारतीय सेना ने पानी फेरते हुए मिसाइल हमलों को निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से एयरबेस को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। इस बीच शुक्रवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच पठानकोट में रात काे पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा।
दिन के उजाले के साथ ही बिजली सप्लाई बहाल हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरबेस पूरी तरह से सुरक्षित है और इस घटना में किसी भी तरह का जानी-माली नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान एयरबेस के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और स्थानीय लोगों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
-

Punjab News: Airbase के साथ लगते इलाकों में धमाकों की आवाजों बाद हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो
पठानकोटः भारत-पाक में बढ़ रहे तनाव के चलते पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर किसी तरह की कोई भी गतिविधि कहीं पर होती है तो पुलिस तुरंत चौकस हो जाती है। वहीं आज सुबह करीब 5:00 बजे एयरबेस के साथ लगते कुछ गांव में लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी। इस दौरान आसमान में कुछ लाइट्स भी देखी गई। जिसके चलते पुलिस भी हरकत में आई और पूरे इलाके में पुलिस द्वारा सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 5:00 बजे आसमान में लाइट्स और धमाके की आवाज सुनी है।
एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जब भी कभी पुलिस को बेड एलिमेंट्स या फिर बेड ऑब्जेक्ट का पता चलता है तो इलाके में सर्च चलाई जाती है। उसी कड़ी के तहत मिली जानकारी के चलते इलाके में सच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह शांति बनाए रखे। अगर किसी तरह का कोई भी शक्ति व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बता दें कि आज ही पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले को लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि पाक ने बीती रात 15 से ज्यादा शहरों पर हमले की कोशिश की गई। अवंतिपोरा, श्रीनगर में हमले की कोशिश, जम्मू, पठानकोट में भी हमले की कोशिश की गई। वहीं जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, अमृतसर में बठिंडा, श्रीनगर, फलौदी, भुज में भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने पाक के हमले को नाकाम किया। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। वीरवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को वीरवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।
इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।
-

Punjab News: भारत-पाक सीमा पर बसे गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री Kataruchakk, देखें वीडियो
पठानकोटः कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक भोआ विधानसभा क्षेत्र के बमियाल पहुंचे और गांव के लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की। इसी के साथ उन्होंने भारत-पाक सीमा पर बसे कुछ अन्य गांवों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की।
बातचीत दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मौजूदा हालात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में हैं और उनके निर्देशों पर ही सभी मंत्री जनता के बीच जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं। देश में जो माहौल बना हुआ है, यह बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले का बदला लेनी जरूरी था। उस हमले को लेकर देश की जनता के दिलों में जो गुस्सा है, उसे तभी शांत किया जा सकता है जब हमले में शामिल दोषियों को पकड़कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने कहा कि वह आज स्वयं सीमा पर स्थित कुछ गांवों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है, पंजाब सरकार आपके साथ है और पंजाब सरकार की ओर से सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सेना, हमारे योद्धा, देश की सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सीमा पर बसे गांव के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा जनता के साथ है।
-

Punjab News: सीमावर्ती गांव के लोगों ने तिरंगा मार्च कर बढ़ाया जवानों का मनोबल, देखें वीडियो
पठानकोटः पाकिस्तान में भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद देश के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारत पाक सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर का सिंवल स्कोल गांव जोकि जीरो लाइन पर बसा हुआ है, इसके लोगों ने पाक पर हुई एयरस्ट्राइक को लेकर अपने देश की फौज की वाहवाही की। लोगों ने हाथों में तिरंगे पकड़कर भारत माता की जय के नारे लगाए। बुजुर्ग हों, बच्चे हों या फिर महिलाएं हर कोई भारत माता की जय के जयंकारे लगा रहे है और भारत द्वारा किए गए इस हमले को सही ठहराते हुए सेना के कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने को तैयार है।
गांव के सरपंच दीप कुमार, रविंदर विक्की व अन्य लोगों ने कहा कि भारत की ओर से जो भी किया गया है वह बहुत ही सही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों के नापाक इरादों को खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाई बहुत ही जरूरी थी। उन्होंने कहा कि चाहे वह जीरो लाइन पर बसे हुए हैं लेकिन उनके मनों में किसी तरह की कोई भी दहशत नहीं है। हम रोजाना की तरह अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हम हमेशा खड़े हैं और आगे भी फौज का साथ देते रहेंगे।
