Punjab News: सीमावर्ती गांव के लोगों ने तिरंगा मार्च कर बढ़ाया जवानों का मनोबल, देखें वीडियो

पठानकोटः पाकिस्तान में भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद देश के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारत पाक सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर का सिंवल स्कोल गांव जोकि जीरो लाइन पर बसा हुआ है, इसके लोगों ने पाक पर हुई एयरस्ट्राइक को लेकर अपने देश की फौज की वाहवाही की। लोगों ने हाथों में तिरंगे पकड़कर भारत माता की जय के नारे लगाए। बुजुर्ग हों, बच्चे हों या फिर महिलाएं हर कोई भारत माता की जय के जयंकारे लगा रहे है और भारत द्वारा किए गए इस हमले को सही ठहराते हुए सेना के कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने को तैयार है।

गांव के सरपंच दीप कुमार, रविंदर विक्की व अन्य लोगों ने कहा कि भारत की ओर से जो भी किया गया है वह बहुत ही सही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों के नापाक इरादों को खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाई बहुत ही जरूरी थी। उन्होंने कहा कि चाहे वह जीरो लाइन पर बसे हुए हैं लेकिन उनके मनों में किसी तरह की कोई भी दहशत नहीं है। हम रोजाना की तरह अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हम हमेशा खड़े हैं और आगे भी फौज का साथ देते रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *