Jalandhar News: NCC Officers Mess में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में डिफेंस कॉलोनी इलाके में एनसीसी ऑफिसर मैस में देर रात आग लग गई। आग मैस की ऊपरी मंजिल में लगी थी। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।NCC ऑफिसर मैस में आग लगी उसे समय सिर्फ मैस की इंचार्ज वहां मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया की NCC ऑफिसर मैस में आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी थी। दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाते हुए जल्द आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मैस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था, जिस कारण मैस में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि मैस के इंचार्ज यहां पर आए हुए थे और वह अपना सामान बाहर निकाल रहे थे। फिलहाल आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में दमकल विभाग के कर्मचारी ही बता पाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *