Punjab News: नाबालिग युवती के साथ रेप, जीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

तरन तारनः जिले के पट्टी इलाके में पड़ते एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही जीजा ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित युवती ने बताया कि उनके चाचा का जमाई जगरूप सिंह (रिश्ते में पीड़ित का जीजा) पिछले 3 महीनों से उनके ही गांव में रह रहा है। पिछले दिनों जब वह घर में अकेली थी तो जीजा उसे बाजार में सामान लाने के बहाने अपने साथ ले गया। पीड़ित ने बताया कि बाद में जीजा जगरूप उसे अमृतसर ले गए। वहां एक दिन रहने के बाद वह उसे भोपाल ले गए और वहां 4-5 दिन रहे जहां उन्होंने उसकी मर्जी के बगैर दुष्कर्म भी किया। पीड़ित ने बताया कि उसके किसी रिश्तेदार को जब उसके भोपाल होने का पता चला तो उन्होंने उसे वापस घर लाया। बाद में उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

लड़की की मां ने कहा कि उन्होंने उस पर भरोसा किया था और उसे अपना दामाद माना था, लेकिन उसने हमें धोखा दिया और हमारी बेटी के साथ गलत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और अब हमें भी उनसे खतरा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

पट्टी थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़की के साथ रेप होनी की शिकायत मिली है जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *