Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़ चोर LED व Battery चुराकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़ी कार का शीशा तोड़ चोर LED व Battery चुराकर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। एक नया मामला पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला। जहां चोर खड़ी कार से एलईडी औऱ बैटरी चुराकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि उसे किसी काम से अमृतसर जाना था और अपनी कार स्टेशन के बाहर खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और कार से एलईडी और बैटरी गायब थी। जिसके बाद उनसे पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि उसका काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मांग की कि ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जाए, ताकि लोगों को नुकसान से बचाया जा सके।

  • Punjab News: 350 साल पुराने गढ़ वाली माता के मंदिर में छिपे है कई इतिहास, देखें वीडियो

    Punjab News: 350 साल पुराने गढ़ वाली माता के मंदिर में छिपे है कई इतिहास, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला पठानकोट जो अपने अंदर कई ऐतिहासिक स्थलों को छुपाए हुए है फिर चाहे वो रातो रात बना हुआ जंगल हो या फिर 5500 साल पुरानी पांडव गुफाएं। इन्हीं ऐतिहासिक स्थलों में से एक है गढ़ वाली माता का मंदिर जो अपने अंदर 350 साल का इतिहास छुपाए हुए है। आज दूर-दूर से लोग इस मंदिर में पूजा करने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

    अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शहीद राम सिंह पठानिया भी इसी मंदिर में आकर माता काली की पूजा करते थे। यह शहीद वही है जिसने बिना किसी हथियार के सिर्फ पानी पीकर एक गढ़वी से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर अंग्रेजी सेना के कई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था और आज भी इस शहीद को याद किया जाता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर करीब 350 साल पुराना है और शुरू से ही इस मंदिर का बहुत मान-सम्मान है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर में देवी, जो कि देवी काली का प्रतीक है, के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाएं मांगने आते हैं। इस मंदिर में जहां श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है, वहीं अन्य लोगों के अलावा अंग्रेजों के खिलाफ डटकर लड़ने वाले शहीद राम सिंह पठानिया भी इस मंदिर में माथा टेकने आते हैं। जहां आम दिनों में लोग यहां माथा टेकने आते हैं, वहीं नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस मंदिर में पहुंचकर देवी के दरबार में माथा टेकते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

  • Punjab News: भारतीय सेना का जवान लापता, नहर के पास मिली बाइक, देखें वीडियो

    Punjab News: भारतीय सेना का जवान लापता, नहर के पास मिली बाइक, देखें वीडियो

    पठानकोटः कोटली इलाके में पिछले 3 दिनों से भारतीय सेना के एक जवान के लापता होने के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 3 अप्रैल को भारतीय सेना में शामिल हरपिंदर सिंह अपने गांव जगतपुर जट्टां से अपनी मोटरसाइकिल की मरम्मत करवाने के लिए निकले थे, लेकिन कोटली नहर के पास उनकी मोटरसाइकिल मिली, जो कि टूटी हुई थी।

    जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कई हरपिंदर नहर में गिर गए होंगे और इसी के चलते सेना की टीमें और पुलिस की टीमें लगातार कोटली नहर पर उनकी तलाश कर रही हैं। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भारतीय सेना में कार्यरत हरपिंदर सिंह लापता है और उसकी मोटरसाइकिल कोटली नहर के पास मिली है। उन्होंने बताया कि उसके बाद हमारी टीम लगातार हरपिंदर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और जैसे ही हरपिंदर की तलाश पूरी होगी, अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: DSP मंगल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में दी दबिश, देखें Video

    Punjab News: DSP मंगल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ इस इलाके में दी दबिश, देखें Video

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ वॉर मुहिम लगातार जारी है। इसी के चलते पुलिस ने नशे की हॉट-स्पॉट माने जाने वाले सुजानपुर में सर्च आप्रेशन चलाया। डीएसपी मंगल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस के कई जवानों ने इलाके के कई घरों में छानबीन की।

    डीएसपी मंगल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध जंग मुहिम के तहत पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत आज सुजानपुर में आपरेशन कासो चलाया जा रहा है। यह जांच उन स्थानों पर की जा रही है जहां पुलिस को ज्यादातर तस्करों के बारे मेें सूचना मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

    पुलिस द्वारा ड्रग डीलरों को प्यार से समझाकर उनको असामाजिक गतिविधियां छोड़ने के लिए कहा जा रहा हैै, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है और उसके पास पैसे नहीं हैं तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है, पुलिस नशा मुक्ति केंद्र में उसका निशुल्क उपचार करवाने की व्यवस्था करेगी।

  • Punjab News: DC के आदेशों की उल्लंघना, काटे हरे भरे पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: DC के आदेशों की उल्लंघना, काटे हरे भरे पेड़, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक तरफ राज्य सरकार पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग के माध्यम से पेड़ लगा रही है और लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। इसके बावजूद कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए हरे-भरे पेड़ों को काट रहे हैं, जिनको काटने पर डीसी पठानकोट ने भी रोक लगा रखी है।

    आपको बता दें कि पठानकोट-जम्मू कोकी रोड पर एक कंपनी ने निर्माण कार्य किया हुआ है और वहां पर कुछ आम के पेड़ हैं जो निर्माण कार्य के रास्ते आ रहे थे, जिसके चलते कंपनी ने बिल्कुल हरे भरे पेड़ काट दिए। इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डीसी पठानकोट ने हरे पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगा रखा है और अगर किसी को उन पेड़ों को काटने की जरूरत पड़ती है तो वह अथॉरिटी से परमिशन लेकर ही उन पेड़ों को काट सकता है। अगर कोई बिना परमिशन के पेड़ काटता है तो उसके खिलाफ धारा 144 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: दफ्तर में इतने बजे तक गैर हाजिर मिले सरकारी कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: दफ्तर में इतने बजे तक गैर हाजिर मिले सरकारी कर्मी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में सरकारी दफ्तरों के कर्मी मनमर्जी से दफ्तर पहुंच रहे है। दरअसल, 9 बजे का समय होने के बावजूद 10 बजे तक कुछ ही कर्मचारी सुजानपुर बीडीओ दफ्तर में पहुंचे। दफ्तर की मुखिया बीडीओ मैडम भी अपनी कुर्सी पर नहीं दिखीं। हैरानी की बात यह है कि लोगों के काम को सरकारी दफ्तरों में सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाते हैं ताकि आम जनता को सरकारी दफ्तरों में परेशान न होना पड़े और लोगों का काम समय पर हो सके।

    लेकिन अगर बात जिला पठानकोट के कई ऐसे दफ्तरों की करें, जहां सरकारी बाबू समय पर अपनी कुर्सी पर बैठना जरूरी नहीं समझते। सुजानपुर के बीडीओ में आज हमारी टीम द्वारा सुबह दस्तक देने पर दर्जन भर कर्मचारी में से कुल 3 कर्मचारी दफ्तर में मौजूद थे, जबकि बाकी पूरा स्टाफ दफ्तर से अनुपस्थित दिखा।

  • Punjab News: नशे के विरुद्ध युद्ध के मिल रहे सार्थक परिणाम, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के विरुद्ध युद्ध के मिल रहे सार्थक परिणाम, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार के नशे के विरुद्ध युद्ध के सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिससे नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता मिल रही है।

    इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों में पठानकोट जिले के सिविल अस्पताल में बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र में 12 से अधिक मरीज इलाज के लिए दाखिल हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम कहीं न कहीं रंग दिखा रही है और इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

    इस संबंध में जब सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस समय उनके पास कुल 17 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 12 नए मरीज सामने आए हैं, जिनका यहां उपचार चल रहा है।

  • Punjab News: एक्शन में पुलिस, भारी मात्रा में अधिकारियों ने घरों की ली तलाशी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में पुलिस, भारी मात्रा में अधिकारियों ने घरों की ली तलाशी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस नशे की चेन को तोड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिसके चलते समय-समय पर पुलिस अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इसी के चलते आज पठानकोट के नमीनी इलाके में ऑपरेशन कासो के तहत भारी मात्रा में पहुंची पुलिस की टीम ने चेकिंग की। जिस दौरान लोगों के संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अगर कोई भी नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर एक के प्रमुख ने बताया कि ऑपरेशन कासो के तहत आज शहर के लमीनी इलाके में सत्यान्वेषण अभियान चलाया जा रहा है और लोगों के घरों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकाला जा सके।

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अवैध कब्जा पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अवैध कब्जा पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई पूरे पंजाब में की जा रहे है। इसके तहत जिला पुलिस की ओर से नगर कौंसिल सुजानपुर के साथ मिलकर नशा तस्करी के 11 मामलों में नामजद आरोपी के खिलाफ अवैध कब्जा को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

    इस दौरान पुलिस और नगर कौंसिल की ओर से जेसीबी चलाकर आरोपी की ओर से किए गए अवैध कब्जे को धवस्त किया गया। अवैध कब्जों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों भी घटना स्थल पर मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि आपराधिक मामलों में वांछित लोगों को कानून का कोई डर नहीं रहता है जो कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है।

    पुलिस की ओर से ऐसे ही लोगों की खिलाफ दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि 11 मामलों में आरोपी नामजद है जिसमें सभी मामले नशा तस्करी से संबंधित है जिसके बाद अवैध कब्ज़ों को हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सारी कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती से पेश आया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी करके सख्ती से चैकिंग की जा रही है। बीते दिन ही पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील के तहत अलग-अलग जगहों पर 8 नाके लगाए और बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई।

    वहीं आज जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पड़ते रावी दरिया पर 7 संदिग्ध व्यक्ति देखें गए। जिसके बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस द्वारा एक बार फिर से आज संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर के साथ लगते सभी नाको पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले को लेकर एसएसपी खुद फील्ड में मौके का जायजा ले रहे है।

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात पंजाब जम्मू सीमा पर स्थित रवि दरिया पर एक्सप्रेस हाईवे के चल रहे काम की सिक्योरिटी द्वारा कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिसकी जानकारी कर्मियों ने जम्मू पुलिस और पठानकोट पुलिस को दी। जिसके तहत पठानकोट पुलिस की ओर से इलाके में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई। जिसके बाद पंजाब जम्मू बॉर्डर पर रवि दरिया के पास सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अगर कोई शरारती आंसर है तो उसे काबू किया जा सके।

    मामले की जानकारी देते हुए पठानकोट के एसएसपी ने कहा कि एक्सप्रेस हाईवे पर काम कर रही सिक्योरिटी की ओर से देर रात कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उसी के चलते पठानकोट में जम्मू की ओर से आने वाले रास्तों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।