Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Saloon Firing Case: सैलून फायरिंग मामले में कुख्यात गैंग के साथी गिरफ्तार, 3 पिस्तौल बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Saloon Firing Case: सैलून फायरिंग मामले में कुख्यात गैंग के साथी गिरफ्तार, 3 पिस्तौल बरामद

Mahabir
Last updated: August 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन। Saloon Firing Case: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने तरनतारन पुलिस (Tarn Taran Police) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पट्टी (तरनतारन) के एक सैलून में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने के आरोप में प्रभ दासूवाल-गोपी घनश्यामपुर गैंग के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • अज्ञात नंबरों से फिरौती की कॉलें आ रही थीं
  • आगे की जांच जारी
  • आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास
pistols recovered
pistols recovered

अज्ञात नंबरों से फिरौती की कॉलें आ रही थीं

यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DFP Gaurav Yadav) ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गांधी, निवासी खडूर साहिब (तरनतारन) और जसकरन उर्फ करन, निवासी गांव फैलोके (तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से .30 बोर की तीन देशी पिस्तौलें बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को रात करीब 11:30 बजे, तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने पट्टी (तरनतारन) के एक सैलून पर गोलियां चलाईं। सैलून के मालिक को पिछले कुछ महीनों से अज्ञात मोबाइल नंबरों से फिरौती की कॉलें आ रही थीं।

आगे की जांच जारी

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गोपी घनश्यामपुरीया गैंग के विदेशी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर पैसों की उगाही के लिए फायरिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे। डीजीपी ने कहा कि मामले के अन्य पहलुओं और नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि उन्हें इन दोनों संदिग्ध अपराधियों के बारे में खास सूचना मिली थी कि वे राज्य में बड़ा अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ पंजाब की टीमों ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर सरहाली रोड, कैरो (तरनतारन) से दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन दीपक पारिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में थाना सिटी पट्टी (तरनतारन) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 125, 308(4) और 324(2) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 131, दिनांक 25/08/2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: अनुराग वर्मा ने पंजाब के ज़िलों में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया
Next Article Punjab Flood: पंजाब कैबिनेट द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत एवं पुनर्वास की निगरानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.