250 रुपए को लेकर विवाद, गुस्से में पति ने पत्नी पर फेंकी गर्म दाल

Written by

in

छत्तीसगढ़ः पति ने पत्नी पर गर्म दाल फेंक दी। जिससे महिला का बायां हाथ, चेहरा और गला झुलस गया। घायल सुशीला को अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा की है। पत्नी सुशीला ने राशन के लिए पति सुशील साव से 500 रुपए मांगे थे। सामान लाने के बाद बचे 250 रुपए उसने खुद रख लिए। जिसके बाद वह रात अपने घर में इंडक्शन चूल्हे पर दाल बना रही थी। तभी बचे हुए पैसे को लेकर कहासुनी हो गई और गुस्से में पति ने गर्म दाल फेंक दी।

घटना के बाद पीड़िता चीख पुकार करने लगी, तो घर के अन्य परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी सुशीला को इलाज के लिए पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल ले गए। जहां मामला चिकित्सकों को संदिग्ध लगा। ऐसे में अस्पताल से तुरंत इसकी सूचना पुसौर थाना में दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं महिला के बयानों पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *