Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: अवैध माइनिंग करने वालों पर डीएसपी और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग करने वालों पर डीएसपी और नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः जहां एक तरफ सरकार की ओर से अवैध माइनिंग रोकने के लिए कई तरह के यत्न किए जा रहे हैं। इसी के चलते पठानकोट में भारत-पाक सीमा के साथ लगते नरोट जैमल सिंह में पड़ते रावी दरिया में कुछ लोगों की ओर से माइनिंग की जा रही थी जिसकी जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली तो मौके पर पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंची जिनके आने से पहले ही कुछ ट्रक ड्राइवर यां तो ट्रक सहित मौके से फरार हो गए थे या फिर कुछ ड्राइवर गाड़ियों को छोड़कर मौके से भाग गए।

    चाहे माइनिंग विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 3 मीटर से ज्यादा माइनिंग नहीं की जा सकती चाहे वो लीगल खड्ड ही क्यों न हो, लेकिन यहां पर कई मीटर नजायज माइनिंग की जा रही थी, जहां पर ट्रक और जेसीबी लगातार माइनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस बारे में मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसपाल सिंह व डीएसपी सुखजिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां पर माइनिंग की जा रही है जिसके चलते हम मौके पर पहुंचे हैं जहां पर 2 जेसीबी व 5 ट्रक खड़े मिले, लेकिन यहां पर हो रही माइनिंग कितनी जायज है इसकी जानकारी माइनिंग विभाग ही दे सकता है। वही माइनिंग विवाग के अधिकारी इस पूरे मामले में टालमटोल करते हुए ही नजर आए ओर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।

  • Punjab News: Bullet Motorcycle पर पटाखे बजाने पड़े भारी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Bullet Motorcycle पर पटाखे बजाने पड़े भारी, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। इन लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि इन पटाखों के साथ होने वाले सड़क हादसों को टाला जा सके, क्योंकि जब सड़क पर चलने के दौरान बुलेट चलाने वाले पटाखे बजाते है, तो कई बार दूसरे वाहन चालक डर के मारे गिर पड़ते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी लगती हैं।

    इस नुकसान के बारे में अच्छे से जानते हुए भी नई पीढ़ी नहीं रुक रही और अक्सर सड़क पर पटाखे बजाते हुए नजर आती है। इसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें डलहौजी रोड पर आर्य बॉयज स्कूल के बाहर बुलेट के पटाखे मारने वाले 7 मोटरसाइकिलों को जब्त कर उनके चालान काटे गए।

    ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त शर्मा ने बताया कि डलहौजी रोड से दुकानदारों द्वारा शिकायतें आ रही थीं कि आर्य स्कूल के बाहर कुछ नवयुवक बुलेट के पटाखे चला रहे हैं, जिससे राहगीर और दुकानदार परेशान हैं। जिसके चलते हमारी टीम मौके पर पहुंची और 7 बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त कर चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर युवक इस कारनामों से बाज नहीं आए तो पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बच्चे की आड़ में नशा तस्करी करने वाले पति-पत्नी काबू, देखे वीडियो

    Punjab News: बच्चे की आड़ में नशा तस्करी करने वाले पति-पत्नी काबू, देखे वीडियो

    पठानकोट: नशा तस्कर सप्लाई के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट में देखने को मिला जहां एक पति-पत्नी अपने चार साल के बच्चे की आड़ में ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी लेख राज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ब्रेज़ा गाड़ी मे सवार होकर तस्कर अमृतसर से आ रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक लिया, जिसमे शमशेर सिंह उसकी पत्नी और 4 साल का बच्चा सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, Emergency Ward में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, Emergency Ward में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    पठानकोटः सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में हुए विवाद के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तेजधार हथियार चलाए गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति डॉक्टर के कमरे में बैठा है और दूसरा व्यक्ति हथियार लेकर डॉक्टर के कमरे में घुस जाता है तथा तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर देता है। जिसके चलते डॉक्टर में डरकर वहां से भाग जाता है। जिसके बाद व्यक्ति कमरे से जान बचाकर भाग जाता है। वहीं हमलावार भी हथियार लेकर उसके पीछे भागता है। वहीं अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 व्यक्तियों द्वारा इमरजेंसी वार्ड में तेजधार हथियार से युवक पर हमला किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि घटना मेंं पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहा है, लेकिन वह उन्हें काबू नहीं करता बल्कि फोन करने में व्यस्त हो जाता है। जिसके बाद हमलावार युवक पर हमला करते हुए वहां से निकल जाते है। इस घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों और मरीजों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए घायल युवक की मां ने बताया कि उनके लड़के पर पहले भी हमला हुआ था और वह इलाज के लिए अस्पताल आया था, जहां उस पर फिर से कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दूसरी ओर जब एसएमओ सुनील चंद से घटना को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। जहां एक गुट ने दूसरे गुट पर इमरजेंसी वार्ड में तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर 2 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हुई इस घटना के संबंध में एसएसपी पठानकोट को भी लिखा जाएगा क्योंकि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को धमकाने की कोशिश की गई है। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने दातर लेकर आए युवकों को रोकने की कोशिश की तो हमलावारों ने उन पर भी हमला कर दिया और जिसके बाद हमलावारों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। चौकी प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: Patel Chowk के पास दुकान के Basement में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Patel Chowk के पास दुकान के Basement में लगी आग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पटेल चौक के पास दुकान की बेसमेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पटेल चौक के पास स्थित इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस के सामने बंद पड़ी दुकान की बेसमेंट में आग लगी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस के पास दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंद दुकान में आग लगी थी और दुकान का गेट खुला पड़ा था। उन्होंने कहा कि जिसके बाद उनकी टीम द्वारा गेट के जरिए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके चलते उन्हें दुकान का शटर तोड़ना पड़ा।

    इसके बाद पता चला कि आग बेसमेंट में लगी है। उन्होंने कहा कि लगता है कि दुकान के अंदर कोई व्यक्ति आया और उसने सिगरेट पीकर फेंक दी, जिसके चलते दुकान में नीचे पड़े कबाड़ में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि घटना में अधिक नुकसान नहीं हुआ है, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Punjab News: हेरोइन और पाकिस्तानी ड्रोन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और पाकिस्तानी ड्रोन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जिसके चलते वह आए दिन बॉर्डर के जरिए नशा तस्करी सहित अन्य सामान भेज रहा है। हालांकि पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को धवस्त किया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद वह नशीला पदार्थ भारत में भेजा रहा है। वहीं भारत में भी कुछ ऐसे लोग शामिल है जो कि पैसों के लालच में आकर नशा तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं।

    ऐसा ही एक मामला पठानकोट के बमियाल सेक्टर की भारत पाक सीमा के पास से सामने आया है, जहां पहाड़ीपुर पोस्ट के साथ लगते इलाके में देखने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सीआईए स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हेरोइन व पाकिस्तानी ड्रोन काबू बरामक किया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी के 3 साथी 2 दिन पहले ही अमृतसर से आईएसटी एफ टीम ने काबू किए थे।

    ये पूरी गैंग बामियाल सेक्टर में नशे के कारोबार में संलिप्त थी। पुलिस ने अब चौथे आरोपी को बामियाल सेक्टर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 2 दिन पहले भी पकड़े गए 3 साथियों से 2 पैकेट हेरोइन के बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी भोआ के तारागांव का रहने वाला है और सभी आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे, जिसके बाद वह आगे सप्लाई करते थे।

  • Punjab News: 27 सालों बाद सत्ता में वापसी, BJP में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: 27 सालों बाद सत्ता में वापसी, BJP में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    पठानकोटः दिल्ली चुनाव में पिछले 10 सालों में सत्ता में रह रही आप पार्टी की सरकार को हराकर भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी खुशी वह उत्साह पाया जा रहा है और ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांट कर अपनी खुशी को एक जश्न के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दिल्ली में भाजपा की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और भाजपा के जीत की खुशी में नारे लगाते हुए लोगों को लड्डू बांटे गए।

    जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया है इसमें देश की जनता उनके साथ है और दिल्ली में भी लोगों ने इस बार उन्हें जीत दिलवाकर कर अपना भरपूर समर्थन और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में रहकर जनता के साथ धक्केशाही और घोटाले करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाए है कि आप पार्टी ने दिल्ली की आम जनता युवा वर्ग एवं महिलाओं को हमेशा योजनाओं के नाम पर गुमराह किया, लेकिन इस बार जनता ने ऐसी लोक विरोधी सरकार से पल्ला छुड़ाते हुए इन्हें इनका असली चेहरा दिखा दिया। आज दिल्ली में चुनाव के परिणाम के बाद अब पंजाब की जनता भी यह समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ लोगों से वादों के नाम पर गुमराह करती है और आने वाले समय में पंजाब की जनता भी इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

  • Punjab News: 29 दुकानों पर गिरी गाज, 2 को सील करने का Notice, देखें वीडियो

    Punjab News: 29 दुकानों पर गिरी गाज, 2 को सील करने का Notice, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम ने बकाया जमा न करवाने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले में नगर निगम के अधीन आती 608 दुकानों में से ढाई लाख से अधिक बकाया न देने वाले म्यूनिसिपल बाजार के 2 दुकानदारों को सील करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 27 दुकानदारों को एक हफ्ते में बकाया जमा कराने का नोटिस दिया गया है।

    बता दें, निगम की रेंट ब्रांच में 31 मार्च 2024 तक निगम की 608 दुकानों में से 104 दुकानदारों का 34.43 लाख रुपए बकाया पेंडिंग था। 2024-25 का बजट 71 लाख रुपए मिलाकर कुल 1 करोड़ 5 लाख 43 हजार रुपए में जनवरी 2025 तक 43 दुकानदारों से 8 लाख 28 हजार रुपए की वसूली की है। शेष 61 बकायेदार दुकानदारों ने 19 दुकानों की पार्ट पेमेंट के रूप में बकाया देना शुरू कर दिया है। अब केवल 42 दुकानदार ही ऐसे है जिनका 22 लाख रुपए दुकानों का किराया पेंडिंग है इनमें से 27 लोग ऐसे हैं जिन्हें निगम द्वारा एक हफ्ते में किराये का बकाया जमा कराने के नोटिस निकाले गए है।

    निगम सुपरिंटेंडेंट दर्शना धीमान ने कहा कि 2.50 लाख से नीचे दुकानों के किराए का बकाया जमा न कराने वाले 27 लोगों को नोटिस निकाला है। डीसी आदित्य उप्पल व निगम संयुक्त कमिशनर सुरजीत सिंह के आदेशानुसार अब टाप-टू के अधीन आते म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 20 पापड़ बडियां कारोबारी पर पिछले 10 साल से 4 लाख 18869 रुपए का बकाया, म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 80 खिलौना कारोबारी यह दुकान अब बंद पड़ी है पर पिछले 7 साल से 2 लाख 85 हजार 194 रुपए का बकाया पेंडिंग था को एक हफ्ते में बकाया जमा न कराने पर दुकानों की सीलबंदी का नोटिस जारी किया गया है।

  • Punjab News: घर में खड़ी कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में खड़ी कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक्साइज विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा नाजायज शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए अवैध शराब की बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर में एक्साइज विभाग और पुलिस ने घर में खड़ी कार से 68 अवैध शराब की पेटियां बरामद की है। बताया जा रहा है कि सभी पेटियां अलग-अलग ब्रांड है। पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी रिंदर कौर वालिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुजानपुर में एक घर में खड़ी कार में भारी मात्रा में अवैध शराब पड़ी है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने घटना स्थल पर छापेमारी की तो घर में खड़ी कार से अलग-अलग ब्रांड की 68 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: सरकारी स्कूलों की PTM में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी स्कूलों की PTM में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक, देखें वीडियो

    बच्चों के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की माता-पिता को दी जानकारी

    पठानकोटः बच्चों को बढ़िया से बढ़िया शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य अच्छा हो सके। इसी के चलते आज सरकारी स्कूलों में माता-पिता और शिक्षकों की मिलन का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पहल की गई है जिसके चलते सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को व्यापार संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। पिछले एक साल में राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को 2,34,000 रुपये दिए गए हैं ताकि बच्चे इन पैसों के माध्यम से लाभ कमाना सीख सकें। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने से कतराते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों की सोच को बदलने पर मजबूर कर दिया है और आज लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं। दूसरी ओर जब राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास के बारे में स्कूल के छात्रों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह बहुत अच्छा प्रयास है और इस शिक्षक और माता-पिता की मिलन समारोह के माध्यम से माता-पिता को जहां अपने बच्चे की गतिविधियों का पता चलता है, वहीं दूसरी तरफ यदि बच्चों में कोई कमी होती है उसे सुधारा भी जा सकता है। इस मौके पर छात्रों ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक बच्चे को स्किल डेवलपमेंट के लिए 2,000 रुपये दिए जा रहे हैं ताकि बच्चे अब से ही व्यवसाय के बारे में जानकारी ले सकें।