Punjab News: 29 दुकानों पर गिरी गाज, 2 को सील करने का Notice, देखें वीडियो

पठानकोटः नगर निगम ने बकाया जमा न करवाने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिले में नगर निगम के अधीन आती 608 दुकानों में से ढाई लाख से अधिक बकाया न देने वाले म्यूनिसिपल बाजार के 2 दुकानदारों को सील करने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 27 दुकानदारों को एक हफ्ते में बकाया जमा कराने का नोटिस दिया गया है।

बता दें, निगम की रेंट ब्रांच में 31 मार्च 2024 तक निगम की 608 दुकानों में से 104 दुकानदारों का 34.43 लाख रुपए बकाया पेंडिंग था। 2024-25 का बजट 71 लाख रुपए मिलाकर कुल 1 करोड़ 5 लाख 43 हजार रुपए में जनवरी 2025 तक 43 दुकानदारों से 8 लाख 28 हजार रुपए की वसूली की है। शेष 61 बकायेदार दुकानदारों ने 19 दुकानों की पार्ट पेमेंट के रूप में बकाया देना शुरू कर दिया है। अब केवल 42 दुकानदार ही ऐसे है जिनका 22 लाख रुपए दुकानों का किराया पेंडिंग है इनमें से 27 लोग ऐसे हैं जिन्हें निगम द्वारा एक हफ्ते में किराये का बकाया जमा कराने के नोटिस निकाले गए है।

निगम सुपरिंटेंडेंट दर्शना धीमान ने कहा कि 2.50 लाख से नीचे दुकानों के किराए का बकाया जमा न कराने वाले 27 लोगों को नोटिस निकाला है। डीसी आदित्य उप्पल व निगम संयुक्त कमिशनर सुरजीत सिंह के आदेशानुसार अब टाप-टू के अधीन आते म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 20 पापड़ बडियां कारोबारी पर पिछले 10 साल से 4 लाख 18869 रुपए का बकाया, म्युनिसिपल बाजार में शाप नंबर 80 खिलौना कारोबारी यह दुकान अब बंद पड़ी है पर पिछले 7 साल से 2 लाख 85 हजार 194 रुपए का बकाया पेंडिंग था को एक हफ्ते में बकाया जमा न कराने पर दुकानों की सीलबंदी का नोटिस जारी किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *