Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: इस जिले में जारी नतीजों में AAP, Congress और BJP को मिली बराबर सीटें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में जारी नतीजों में AAP, Congress और BJP को मिली बराबर सीटें, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम व नगर कौंसिल सुजानपुर चुनावों के परिणाम सामने आ गए। दरअसल, पठानकोट के एसडी कालेज और एबी कालेज में काउंटिंग सेंटर स्थापित किए गए। हालांकि इलेक्शन कमिश्न की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम भी काउंटिंग सेंटरों पर कड़े किए हुए है। वहीं सुजानपुर में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। सभी वार्डों के नतीजे सामने आ गए है। ऐसे में जारी नतीजों में शिरोमणि अकाली दल यहां पर खाता नहीं खोल पाई। हालांकि आप, भाजपा, कांग्रेस को बराबर सीटें मिली है। वहीं आजाद को 3 सीटें में मिली है। जारी नतीजों के अनुसार आप पार्टी को 4 सीटे, कांग्रेस को 4 सीटे और भाजपा को 4 सीटें हासिल हुई है।

  • Punjab News: नशेड़ियों के 2 गुटों में हुई झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

    Punjab News: नशेड़ियों के 2 गुटों में हुई झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

    पठानकोटः सिविल अस्पताल के पास नशा छुड़ाओं केंद्र से गोलियां लेने के बाद दो गुटों में झड़प होने की घटना सामने आई है। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि नशेड़ियों ने आपस में लड़ते हुए एक-दूसरे पर पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें कुछ युवक लहूलुहान हो गए। दुकानदारों ने बताया कि 2 गुटों में किसी लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक नशेड़ी ने दूसरे के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

    घायल युवक ने पास ही स्थित एक लहंगा स्टोर के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद, घायल युवक ने दुकान के बाहर डिस्प्ले पर लगी डमी (पुतलों) और उन पर टंगे कीमती लहंगों व गाउन से अपने खून से सने सिर और हाथ पोंछे, जिससे कपड़े पूरी तरह खराब हो गए। दुकानदारों के मुताबिक, इस हुड़दंग में उनकी डमी भी टूट गई, जिससे उनका करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है।

    पीड़ित दुकानदार बिशन दास ने कहा कि पिछले कई दिनों से इस समस्या से दुकानदार जूझ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही ये लोग यहां जमा हो जाते हैं, जिससे हमें दुकानें खोलने में भी डर लगता है। हमारी दुकानों पर काम करने वाला ज्यादातर स्टाफ लड़कियां हैं और हमारे ग्राहक भी महिलाएं ही हैं। सरेआम गंदी गालियां और ईंट-पत्थर चलने के कारण महिलाएं बाजार आने से कतरा रही हैं, जिससे हमारा कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।

    दुकानदारों ने यह भी अंदेशा जताया कि जिस तरह बड़े-बड़े पत्थर और ईंटें चलती हैं, उससे दुकानों के बड़े शीशे टूटने और किसी निर्दोष ग्राहक को चोट लगने का हर समय खतरा बना रहता है। घटना के तुरंत बाद दुकानदारों द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बाजार वासियों का कहना है कि पुलिस की अस्थाई कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से पुरजोर मांग की है कि इस जगह से नशा छुड़ाओ केंद्र में आने वाले युवकों के जमावड़े को स्थायी रूप से हटाया जाए। बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

     

  • Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः युद्ध नशों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने महिला शराब तस्कर को अवैध शराब सहित काबू किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग दौरान सरना से दीनानगर की तरफ आ रही स्कूटी सवार महिला को रोक कर जब जांच की तो, उससे 36 बोतले अवैध शराब की बरामद हुई। उन्होंने कहा कि इन शराब की बोतलों से ब्रांड के लेबल भी हटाए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को 36 अवैध शराब की बोतलों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: आजाद उम्मीदवार और स्वर्ण सलारिया के बीच हुआ विवाद, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: आजाद उम्मीदवार और स्वर्ण सलारिया के बीच हुआ विवाद, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोटः सुजानपुर हल्का में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान बूथ नंबर 6 और 7 के बीच आजाद खड़े उम्मीदवार महेंद्र बाली और राजपूत कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के पंजाब वाइस प्रधान स्वर्ण सालारिया के बीच झड़प हो गई। स्वर्ण सलारिया को पोलिंग स्टेशन पर आए और दोनों में अंदर ना जाने को लेकर बात हुई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि महेंद्र पाल बाली जो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हैं और पोलिंग बूथ के बाहर खड़े थे तभी स्वर्ण सालारिया भी उसी बूथ पर आए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों में बात झड़प तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में हलकी हाथापाई हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    वहीं लोगों ने कहा कि शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही थी, लेकिन अचानक बूथ पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इतने में पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए मौके से चले जाने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में कर ली गई। इस दौरान शांतिमय ढंग से वोटिंग की जा रही है। आरओ के आदेशों के अनुसार किसी अन्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कैंडिडेट को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।

     

     

  • Punjab News: हाई-टेक जासूसी, CCTV से Pakistan सूचना भेजने के मामले में 3 गिरफ्तार

    Punjab News: हाई-टेक जासूसी, CCTV से Pakistan सूचना भेजने के मामले में 3 गिरफ्तार

    पठानकोटः पंजाब की पठानकोट पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा पार बैठी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एक बहुत बड़े हाई-टेक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। भारतीय सेना व अर्धसैनिक बलों की सीसीटीवी के जरिए गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को देर रात गुरदासपुर से अरेस्ट किया है। इनमें से एक पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बीतू का सगा भाई हरदीप सिंह है। यह सभी देश विरोधी ताकतों और पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर्स से संपर्क में थे। जिसने आरोपी का मोबाइल छिपाया था और पुलिस से बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। इसके अलावा, 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जोकि, गुरदासपुर के रहने वाले हैं। बता दें, इस मामले में अब तक 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं एक फरार है और 2 पहले से जेल में बंद हैं।

    यह नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सुजानपुर के पास बाकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की लाइव मूवमेंट सीधे पाकिस्तान भेज रहा था। सुरक्षा एजेंसियों और सुजानपुर पुलिस को पुख्ता खुफिया इनपुट मिले थे कि पठानकोट क्षेत्र में देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को सीधे तौर पर खतरे में डालने वाली कुछ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां सक्रिय हैं। इनपुट्स के आधार पर सुजानपुर पुलिस स्टेशन में 21 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और देश के सबसे सख्त कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की है।

    जांच के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सामने जो सच आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। आरोपियों ने देश-विरोधी साजिश के तहत बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। आरोपियों ने सुजानपुर में पुल नंबर 4 और 5 के बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) के बिल्कुल किनारे स्थित एक दुकान को चुना। इस दुकान पर विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरे इस तरह फिट किए गए थे कि वहां से गुजरने वाले भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों और उनकी रणनीतिक मूवमेंट को स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड किया जा सके। इन कैमरों की लाइव फीड और फुटेज को सीधे इंटरनेट के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलरों और देश-विरोधी आकाओं को लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था।

  • Punjab News: बुजुर्गों और युवाओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्गों और युवाओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के चुनावों को लेकर आज जहां मतदान हो रहा है वहीं सुबह-सुबह ही लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर दिखी वार्ड नंबर 49 में भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से अपने मत का किया गया। इस दौरान बुजुर्ग भी वोट डालते हुए दिखाई दिए। लोग व्हीलचेयर पर बुजुर्गों को वोट डालने के लिए लेकर आ रहे हैं। पठानकोट के 50 वार्डों के लिए मतदान किया जा रहा है। बता दें कि पठानकोट नगर निगम और सुजानपुर नगर कौंसिल के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें नगर निगम पठानकोट के लिए 148328 लोग मतदान कर रहे हैं।

    वहीं नगर कौंसिल सुजानपुर के 15 वार्डों के लिए 23962 लोग मतदान कर रहे है। कुछ युवकों की ओर से पहली बार मतदान किया गया है, जिनमे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान पहली बार वोट डालने आई लड़की ने कहा कि वह अपने मत का इस्तेमाल करके बहुत खुश है। वहीं भाजपा कार्यकारिणी प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से कहा गया कि सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि एक मजबूत नगर निगम बनाई जा सके।

  • Punjab News: निगम व परिषद चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, टीमें बूथों के लिए रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: निगम व परिषद चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, टीमें बूथों के लिए रवाना, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत एबी कॉलेज में मतदान कर्मियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात विभिन्न टीमों को एकत्रित किया गया, जहां उन्हें आवश्यक चुनाव सामग्री वितरित करने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।

    प्रशासन की ओर से मतदान दलों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स तथा अन्य जरूरी चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई। अधिकारियों ने मतदान कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    जानकारी के अनुसार, 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्सों को निर्धारित केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा, जहां आगे की चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    वहीं, चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

    आरओ-2 पठानकोट ने बताया कि उनके पास 16 से 36 नंबर वार्ड हैं। उन्होंने 60 पोलिंग पार्टियों को अलग-अलग वार्डों में भेजना है। उन्होंने 10 से 15 पार्टियों को भेज दिया है और बाकि पार्टियों को भेजने का कार्य जारी है। उन्होंने लोगों को अपील की कि शांतिपूर्वक और संवेदनशील ढंग से चुनावों में मतदान करें।

  • Punjab News: भीषण हादसा, ओवरलोड टिपर पलटने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: भीषण हादसा, ओवरलोड टिपर पलटने से व्यक्ति की मौत

    पठानकोटः जिले में रावी दरिया के कीड़ी पतन क्षेत्र में रेत-बजरी से भरा ओवरलोड टिपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में चालक टिपर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मखोवाल, दसूहा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

    बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह कीड़ी क्षेत्र में लगी एक स्टोन क्रशर यूनिट से टिपर में रेत भरकर मुकेरियां की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह अड्डा कीड़ियां के पास पहुंचा तो अचानक टिपर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक वाहन के नीचे दब गया। वहीं टिपर पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।

    इस दौरान लोगों ने देखा कि चालक गाड़ी के नीचे फंसा हुआ था। जिसके बाद तुरंत पुलिस थाना तारागढ़ को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पोकलेन मशीन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

     

  • Punjab News: पाकिस्तान को Live CCTV Footage भेजने वाला शख्स काबू

    Punjab News: पाकिस्तान को Live CCTV Footage भेजने वाला शख्स काबू

    पठानकोटः पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया शख्स सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच गुप्त रूप से CCTV कैमरे लगाकर इलाके की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था।

    सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से इस गतिविधि को अंजाम दे रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और अब तक कितनी अहम जानकारी पाकिस्तान भेज चुका है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं इलाके में लगे CCTV कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

    घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस खुलासे के बाद हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।    
  • Punjab News: दुकान में भीषण आग लगने से बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में भीषण आग लगने से बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के भोआ मोहल्ला सराईं में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां करियाने की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना अल सुबह 3 से 4 बजे के करीब हुई। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान में आग लगी थी। दुकान में गत्ते ओर दूसरी अन्य ज्वलनशील सामान पड़े होने के कारण आग ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान दुकान के अंदर बाप ओर बेटा सोये हुए थे और आग की चपेट में आने से करियाना कारोबारी बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय राधे शाम और उनके बेटे 31 वर्षीय दीक्षित शर्मा के रूप में हुई है।

    जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो सभी गांववासी आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान के अंदर मौजूद दोनों बाप बेटा हां की चपेट में आ चुके थे। इस घटना में दोनों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राधे शाम 2 साल पहले ही एमईएस से रिटायर हुए थे। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना सदर पुलिस द्वारा दोनों के शवों को कब्जे में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है।

    पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर दोनों बाप बेटा सोए हुए थे। ऐसे में दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जिस कारण दोनों ही आग की चपेट में आ गए और इस घटना में दोनों की मौत हो गई। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के सीएमओ सुनील चंद ने बताया कि 2 लोग जली हुई हालत में आए थे। जिनकी अस्पताल पहुंचने तक मौत हो चुकी थी। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद भी पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।