Punjab News: भीषण हादसा, ओवरलोड टिपर पलटने से व्यक्ति की मौत

पठानकोटः जिले में रावी दरिया के कीड़ी पतन क्षेत्र में रेत-बजरी से भरा ओवरलोड टिपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में चालक टिपर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मखोवाल, दसूहा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह कीड़ी क्षेत्र में लगी एक स्टोन क्रशर यूनिट से टिपर में रेत भरकर मुकेरियां की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह अड्डा कीड़ियां के पास पहुंचा तो अचानक टिपर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक वाहन के नीचे दब गया। वहीं टिपर पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान लोगों ने देखा कि चालक गाड़ी के नीचे फंसा हुआ था। जिसके बाद तुरंत पुलिस थाना तारागढ़ को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पोकलेन मशीन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *