मैदान में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे खाली पड़े मैदान पर आज आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे खाली पड़े मैदान पर आग लग गई। सूचना मिलते ही पीसीआर-5 तथा सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटवाया, ताकि आग के फैलाव से किसी प्रकार का बड़ा नुकसान न हो।

जिसके बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियां और एक जेसीबी मशीन की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम मौके पर लगातार मुस्तैद रही और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *