Punjab News: Petrol Pump पर 20 रुपये के नोट को लेकर हुआ जमकर हंगामा, एक-दूसरे को जड़े थप्पड़, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः देश भर में आज ही पेट्रोल-डीजल के दामों में 9 दिनों में तीसरी बार बढ़ौतरी हुई है। वहीं हैबोवाल में भूरीवाला गुरुद्वारा के पास स्थित एचपी (HP) पेट्रोल पंप पर आज दोपहर एक ग्राहक और पंप कर्मियों के बीच हंगामा होने का मामला सामने आ गया। दरअसल, 20 रुपये के फटे नोट को लेकर पंप कर्मी और ग्राहक में विवाद हुआ। इस दौरान दोनों में हुई तीखी नोकझोंक बड़े हंगामे में तबदील हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,दोपहर के समय एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर वाहन में तेल डलवाने आया था। तेल भरवाने के बाद भुगतान करते समय उसने जो पैसे दिए, उसमें 20 रुपये का एक नोट फटा हुआ था।

इसी फटे हुए नोट को लेने से इनकार करने पर ग्राहक और पंप के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच सरेआम जमकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के कारण पंप पर तेल भरवाने आए अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि इस खुलेआम हुए विवाद के बाद अब दोनों पक्ष इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

घटना के बाद जब पीड़ित (ग्राहक) और पेट्रोल पंप के मालिक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो दोनों ने ही इस पूरे विवाद पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली और कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब हैबोवाल थाने के एसएचओ (SHO) से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। एसएचओ ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत (लिखित या मौखिक) दर्ज नहीं करवाई गई है। यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दी जाती है तो मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *