Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: नगर निगम के चुनावी रंग में रंगा शहर, लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के चुनावी रंग में रंगा शहर, लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम चुनाव के लिए शहर का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ है। हर वार्ड में उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक गली-मोहल्लों में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस बार चुनाव प्रचार का अंदाज़ भी थोड़ा अलग देखने को मिल रहा है। कई उम्मीदवारों ने पार्टी के नारों के रूप में प्रचार के नाम पर कीर्तन किया है। लोगों का कहना है कि चुनाव के साथ-साथ इलाकों में त्योहार जैसा माहौल बन गया है। हर जगह बहुत उत्साह है।

    बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस चुनावी माहौल का आनंद ले रहे हैं। उम्मीदवार लोगों से विकास के वादे भी करते दिख रहे हैं। कोई सड़क, सीवरेज और सफाई की दिक्कतों को हल करने की बात कर रहा है, तो कोई लोगों को नई सुविधाएं देने के दावे कर रहा है। फिलहाल पठानकोट की गलियों में चुनावी माहौल है और लोग वोटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि लोग किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर नगर निगम की कमान सौंपते हैं।

     

     

  • Punjab News: उम्मीदवार के साथ प्रचार करने पहुंचे BJP नेता Ashwani Sharma, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी के तहत आज भाजपा के पंजाब वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा पठानकोट के अलग-अलग वार्ड में पहुंचे और लोगों से भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में वोट करने की अपील की। अश्वनी शर्मा ने भाजपा नेताओं और वर्करों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया।

    इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ईमानदारी से विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट के विकास के लिए भाजपा कैंडिडेट का जिताना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और नगर निगम चुनाव में भाजपा को लोगों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

     

     

     

  • Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में भोआ विधानसभा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भोआ विधानसभा इलाके के नरोट जैमल सिंह में बाइक सवार 2 दोस्तों को 4 युवकों ने घेरकर तेजधार हथियार से हमला किया। इस घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके एक दोस्त को सिर में दातर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

    मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजकुमार निवासी गांव तालुका, नरोट जैमल सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान 21 वर्षीय तनुज कुमार निवासी गांव तुलका के रूप में हुई है। दूसरी ओर घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने तनुज कुमार के बयान के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को तनुज कुमार ने बताया है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। उसके गांव का ही युवक राजकुमार उसका पक्का दोस्त था, जो बाइक नंबर (PB06S-1088) पर सवार होकर गुरु नानक स्टोन क्रशर गांव गूजरां जा रहा था।

    जब दोनों गुरु नानक स्टोन क्रशर के पास पहुंचे, तो राजकुमार ने कहा कि तनुज, मोटरसाइकिल तेज भगा ले। बबली कुमार (निवासी नरोट जैमल सिंह)अपने भाइयों जतिंदर कुमार, सुनील कुमार और भतीजे नवी मेहरा के साथ अपनी बलेरो गाड़ी में हमारे पीछे आ रहा है। इस दौरान चारों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रोका और बीच रास्ते में घेरकर हमला किया। हमलावारों में से 3 सगे भाई हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने कहा- पकड़ लो राजकुमार को। आज इसे जिंदा नहीं जाने देना। हमारे साथ दुश्मनी रखने का मजा इसे चखा दो।

    इस मामले में DCP रूरल सुखजिंदर सिंह ने कहा कि राजकुमार और आरोपी बबली कुमार की पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना नरोट जयमल सिंह की पुलिस ने तनुज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बबली कुमार, जतिंदर कुमार, सुनील कुमार और नवी मेहरा निवासी नरोट जयमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाश का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए लाश को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में बस कर्मियों ने हड़ताल कर की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बस कर्मियों ने हड़ताल कर की ये मांग, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने 3 दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार की तरफ से जारी मीटिंग का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए।

    पठानकोट के पनबस यूनियन लीडर लवली और सोनू सैनी ने कहा कि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्ही मांगों को लेकर कल पठानकोट डिपो पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

     

  • Punjab News: नगर निगम चुनाव, NOC को लेकर उम्मीदवारों में लगी होड़, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम चुनाव, NOC को लेकर उम्मीदवारों में लगी होड़, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम चुनावों को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नगर निगम के कार्यालय पर सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एनओसी लेने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों के लिए अब तक करीब 270 एनओसी जारी की जा चुकी हैं।

    निगम कार्यालय के बाहर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में चुनावों को लेकर खासा जोश देखा गया। कई उम्मीदवारों ने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं और लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

    निगम अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है और एनओसी जारी करने की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है। कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। नगर निगम चुनावों को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल भी पूरी तरह गर्माया हुआ है और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

     

  • Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की पहली सूची

    Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की पहली सूची

    पठानकोटः नगर निगम चुनावों को लेकर बिगुल बज चुका है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस सूची में कई नए और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इस बार चुनावों में भाजपा ने विकास के मुद्दे पर मजबूती से मैदान में प्रवेश किया है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: नगर निगम चुनावों में नहीं होगा EVM मशीन का इस्तेमाल, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम चुनावों में नहीं होगा EVM मशीन का इस्तेमाल, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी इस बार निगम चुनाव में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि मतदान बैलेट पेपर के जरिये करवाया जाएगा। इस फैसले के बाद चुनाव प्रशासन की ओर से मतपत्र और मतपेटियों की व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम के 50 वार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 3 आरओ भी तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बार नगर निगम चुनाव में मतदाता बैलेट पेपर के जरिए वोट डालेंगे।

    चुनाव आयोग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। मतपत्रों की छपाई से लेकर मतपेटियों की व्यवस्था तक सब कुछ निगरानी में किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं, नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 3 रिटर्निंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है।

  • Punjab News: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट से सुजानपुर जिले के रास्ते पर छोटेपुर गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, मृतक अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अमृतसर का रहने वाला था और पैदल सुजानपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।

    मिली जानकारी के मुताबिक सुबह छोटेपुर गांव के पास लोगों ने उसकी लाश देखी, जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट की मोचरी में भेज दिया। इस मौके पर मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उसके चाचा का बेटा बस स्टैंड से पैदल सुजानपुर जा रहा था, तो लोगों ने सुबह फोन करके उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Airbase के पास 3 संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी को लेकर DSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Airbase के पास 3 संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी को लेकर DSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    पठानकोटः एयरबेस के नजदीक पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस की फर्जी आईडी भी बरामद हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर अब डीएसपी (डी) विपिन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

    डीएसपी (डी) ने बताया कि चौंकी घरोटा की पुलिस टीम ने एयरबेस स्टेशन के बैकसाइड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान नाके पर रात को एक कार को रोका गया जिनसे पुलिस ने पहचान पूछी तो कार सवार 3 युवकों ने बताया कि वह पुलिस मुलाजिम हैं। पुलिस टीम ने उनसे आईडी कार्ड मांगा तो जो उन्होंने कार्ड दिखाया वह फर्जी निकला। वह कार्ड किसी ओर के नाम से रजिस्टर्ड था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान सराजदीन निवासी माहलपुर, बिल्ला पुत्र तितर और बिल्ला तीनों होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्ड उन्हें सियाली रोड से सड़क पर गिरा मिला था। वह यह कार्ड टोल प्लाजा से फ्री में निकलने के लिए इस्तेमाल करते थे। अभी तक की जांच में तीनों आरोपियों के खिलाफ किसी तरह का कोई पुराना क्रीमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: Airbase के पास घूम रहे 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, Police के फर्जी  ID Cards बरामद

    Punjab News: Airbase के पास घूम रहे 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, Police के फर्जी ID Cards बरामद

    पठानकोटः एयरबेस के नजदीक संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पुलिस की फर्जी आईडी बनाकर इलाके में घूम रहे थे।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक होशियारपुर के रहने वाले हैं। एयरबेस जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास उनकी मौजूदगी और फर्जी पुलिस आईडी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश के तहत इलाके में पहुंचे थे या फिर किसी अन्य उद्देश्य से फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे।

    सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एयरबेस के पास कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर 3 युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जांच में उनके पास पुलिस अधिकारियों के फर्जी आईडी कार्ड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।