Category: Himachal>Shimla

  • Himachal News: केंद्र सरकार ने 2017 से गरीब-मध्यम वर्ग को रोटी, कपड़ा, मकान पर लूटा, नरेश चौहान का जीएसटी पर बड़ा आरोप

    Himachal News: केंद्र सरकार ने 2017 से गरीब-मध्यम वर्ग को रोटी, कपड़ा, मकान पर लूटा, नरेश चौहान का जीएसटी पर बड़ा आरोप

    एनकाउंटर न्यूज़, शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 से गरीब व मध्यम वर्ग को रोटी, कपड़ा, मकान पर अत्याधिक कर उगाही से लूटा गया। उनका कहना है कि GST (वस्तु एवं सेवा कर) के नाम पर आमजन, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग से अत्याधिक कर वसूली कर केंद्र सरकार ने आठ वर्षों तक जनता को आर्थिक रूप से कमजोर किया है 

    Naresh Chauhan, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान 
    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान

    चौहान ने बताया कि 2017 से 2025 तक केंद्र ने 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की GST वसूली की और इस दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे दाल, रोटी, कपड़ा, मकान आदि पर भी टैक्स वसूला गया। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई और बेरोज़गारी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को दोहरी मार झेलनी पड़ी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही GST को “लूट का तंत्र” मानती रही है, लेकिन सरकार ने विपक्ष की बात कभी नहीं मानी। राहुल गांधी ने GST को “गब्बर सिंह टैक्स” कहा था, जिसे अब चुनावी मजबूरी में केंद्र सरकार सुधार रही है।

    चौहान ने केंद्र सरकार से जनता से माफी मांगने और आठ वर्षों तक GST के नाम पर हुई लूट की जवाबदेही स्वीकार करने की मांग की। उनका कहना है कि GST सुधार भी आगामी चुनावों के मद्देनज़र लिया गया है, क्योंकि भाजपा को हार का डर है।

    नरेश चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि रूस से सस्ते तेल का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचाया गया, जिससे महंगाई और अधिक बढ़ी है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को जन विरोधी नीतियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

  • बड़ा हादसा : बस को चीरते हुए सवारियों पर गिरी चट्टानें, दो की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा : बस को चीरते हुए सवारियों पर गिरी चट्टानें, दो की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। बिथल कालीमिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें निजी बस को चीरते हुए सवारियों पर आ गिरीं। हादसा बेहद भयावह रहा। चट्टानें बस का आधा हिस्सा तोड़कर अंदर पहुंच गई। अचानक चट्टानें बस के अंदर आ जाने से सवारियों में चीखो पुकार मच गई। लोगों को संभलने का कतई मौका नहीं मिला। पहाड़ से आई आफत में एक यात्री की मौत हो गई व कइयाें की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीट पर बैठी एक सवारी चट्टान के नीचे ही दब गई, उसे संभलने का जरा भी मौका नहीं मिल पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व उनकी और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में लक्ष्मी वीरानी पुत्री राम चरण निवासी जलगांव मध्य प्रदेश और एक नेपाल मूल की महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को स्थानीय खनेरी अस्पताल पहुंचाया। एचपी 63 ए 1891 नंबर की यह निजी बस एनएच 05 पर हादसे का शिकार हुई है। विशाल ट्रेवल नामक निजी बस पर कालीमिट्टी में बिथल के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं। चालक को इसकी कोई भनक नहीं लग पाई। बस पर चट्टानें गिरने पर ही चालक को हादसे का पता चल पाया। हादसे में कई सवारियों को चोट आई है। बस में सवार नेपाल मूल के एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। उसकी टांगें चट्टान के नीचे दब गई थीं, उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य सवारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
  • कारों पर गिरा सालों पुराना पेड़, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    कारों पर गिरा सालों पुराना पेड़, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    शिमलाः लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है। बीती रात आईएसबीटी के पास पंजरी इलाके में तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क किनारे खड़े कई वाहनों पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि उस समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि बच गई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची और पेड़ों को हटाने और मलबा हटाने का काम शुरू किया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश के मौसम में समय-समय पर शहर के पुराने और कमजोर पेड़ों का निरीक्षण किया जाए और उन्हें काटा जाए या बचाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं के संकेत दिए हैं और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

  • कुदरत का कहरः अब इस इलाके में फटा बादल, घरों को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    कुदरत का कहरः अब इस इलाके में फटा बादल, घरों को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    शिमला: उत्तराखंड के धराली के बाद अब शिमला के रामपुर के दर्शल में बादल फटने की घटना सामने आई है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तकलेच बाजार के पास नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਬੱਦਲ ਫਟੇ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਮਨਾਲੀ ਹਾਈਵੇ ਬੰਦ, ਕੋਲ ਡੈਮ ਤੋਂ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ

    बारिश फिलहाल रुक गई है और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौसम विभाग की मानें तो 12 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

    हालांकि, इस फ्लेश फ्लड में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। उधर, बीती रात को लगातार बारिश के चलते नोगली खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ा। जानकारी के अनुसार, दर्शल इलाके में यह फ्लेश फ्लड आया और फिर इससे तकलेच बाजार के बीचोंबीच बहने वाले नोगली नाले में अचानक बाढ़ आ गई। पानी का तेज बहाव नीचे इलाकों की ओर बढ़ा, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया।

    राज्य के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रहे नुकसान का सिलसिला जारी है। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। यह जानकारी विभाग के मुख्य इंजीनियर विजय चौधरी ने दी। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊना जिले को हुआ है, जहां बारिश और भूस्खलन के चलते 70 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। यहां 4 बड़े पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

  • बड़ा हादसाः नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः नदी में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल में एक ओर बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसी के चलते रोहड़ू में पब्बर नदी में कार गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नदी में कार गिरने से कार में सवार 4 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार यह देर रात घटना हुई है।

    Read in English:-

    Tragic Road Mishap in Shimla’s Rohru: Car Plunges into Pabbar River, 3 Dead, 1 Injured

    आधी रात को एक कार सीमा सीमा हरसुख रिसोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। वही गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे। इसमें तीन की मौत हो गई जबकि एक सुरक्षित है। घटना के बाद लोग राहत और बचाव में जुटे और पुलिस को भी सूचना दगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन युवक मूंछाड़ा और एक ढाक गांव से बताया जा रहा है।

    हालांकि, पुलिस के तरफ से अब तक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। देर रात 12 बजे के आसपास की यह घटना है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हिमाचल में सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी खराब मौसम में फिसलकर नदी में गिरी है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाला जा रहा है।

  • Road दुरुस्त कर रही JCB के साथ हुआ भयानक हादसा, खिलौने की तरह खाई में गिरी, देखें वीडियो

    Road दुरुस्त कर रही JCB के साथ हुआ भयानक हादसा, खिलौने की तरह खाई में गिरी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंड स्लाइड होने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिस कारण हिमाचल प्रदेश में चल रहे सरकारी निर्माण के कामकाज में कर्मियों को काफी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ कई जगह पर भारी नुक्सान भी हुआ है। वहीं शिमला में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, हाइवे पर निर्माण के दौरान एक जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र में भराड़ा के शानांद में नोग कैंची के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। दिनेश मंडी जिले का रहने वाला था। वहीं, घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शानांद में नोग कैंची के पास नेशनल हाईवे-5 पर करीब 1 बजे से पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया था। चट्टानें हटाकर बाधित मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन से काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरी, जो सीधे जेसीबी से टकरा गई‌। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जेसीबी अनियंत्रित होकर कई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान हाईवे के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। एसपी शिमला ने बताया कि हादसे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने ड्राइवर को खाई से निकाला और कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जेसीबी ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जेसीबी राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग की थी। वहीं, इस भयावह हादसे को कई लोगों ने अपनी आंखों के सामने होता देखा और इसे कैमरे में कैद कर लिया।
  • Himachal News: पहली बार 4 दिन तक चलेगी Cabinet Meeting, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    Himachal News: पहली बार 4 दिन तक चलेगी Cabinet Meeting, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार चार दिनों के लिए कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में होगी। कैबिनेट की शुरुआत 28 जुलाई को होगी और 31 जुलाई तक चलेगी। बैठक का समय 2 घंटे का रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कई जरुरी फैसलों पर चर्चा हो सकती है। संयुक्त सचिव की ओर से खुद चार दिन चलने वाली इस कैबिनेट बैठक को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।

    मानसून में हुआ भारी नुकसान

    आपको बता दें कि इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश के चलते बहुत तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो करीबन 425 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं वहीं करीबन 800 घरों को नुकसान भी हुआ है। खासतौर पर सराज विधानसभा क्षेत्र में 30% से ज्यादा परिवार किसी न किसी तौर पर आपदा के चलते प्रभावित हुए हैं। कई लोगों के घर भी इस बारिश के चलते उजड़ गए हैं। किसानों और बागवानों के खेत-खलिहान और सेब के बगीचे भी बह गए हैं। बड़ी संख्या में पालतू मवेशी भी इस बाढ़ की चपेट में आए हैं।

    विशेष पैकेज का दिया आश्वासन

    सीएम सुक्खू ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे में आपदा से प्रभावित हुए लोगों को खास पैकेज का आश्वासन दिया था। ऐसे में उम्मीद यह की जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में यह वादा पूरा करते हुए सरकार वित्तीय सहायता भी दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह टूट गए हैं। उन्हें सरकार प्रति परिवार 7 लाख रुपये तक की मंजूरी देगी। ऐसे ही आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिकों जिनके मवेशी और खेत बह गए। उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैकेज उन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर साबित होगा जिन्होंने इस विनाशकारी मानसून में अपना सब खो दिया।

    31 जुलाई तक साफ हो जाएगी स्थिति

    कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा मुद्दा नगर निकाय चुनावों के आरक्षण रोस्टर के साथ भी जुड़ा हुआ है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी 73 नगर निकायों में आरक्षण सेक्टर लागू करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे हालांकि सरकार ने अंतिम समय में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि इस विषय पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले शहरी निकाय चुनावों में किस वर्ग को कौन सी सीट मिलेगी यह स्थिति भी 31 जुलाई तक साफ हो जाएगी। इसके अलावा बैठक में मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के अंतर्गत फल खासतौर पर सेब के खरीद मूल्य में 50 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करने के लिए भी प्रस्ताव पास किया जा सकता है। ऐसे में अब यह खरीद मूल्य 13 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। इसके अलावा बैठक में टीसीपी रुल में संशोधन संबंधी प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

    जॉब ट्रेन पॉलिसी को लेकर भी हो सकती है चर्चा

    कैबिनेट बैठक में नई जॉब ट्रेन पॉलिसी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अभी हाल ही में लागू की गई इस नीति के अंतर्गत देशभर के युवाओं में नाराजगी देखने को मिली। सरकार ने यह साफ कर दिया कि जॉब ट्रेनी पॉलिसी में 2 साल के बाद कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। अब यहां देखना यह है कि ये मुद्दा बैठक में चर्चा के लिए शामिल होगा या फिर नहीं।  
  • हिमाचल में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी Punjab के श्रद्धालुओं की कार, बच्चा हुआ लापता

    हिमाचल में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी Punjab के श्रद्धालुओं की कार, बच्चा हुआ लापता

    शिमला: जिले के चौपाल उपमंडल में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सत्संग में शामिल होने के लिए गए पंजाब के नवांशहर जिले के पांच श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो गई और सालवी नदी में जाकर गिर गई। इस हादसे में 10 साल का बच्चा नदी की तेज धारा के साथ बह गया और अभी तक भी लापता है। जानकारी की मानें तो यह हादसा शनिवार देर शाम को नेरवा थाना क्षेत्र के जमराड़ी के पास हुआ। हादसे के समय कार में 5 लोग बैठे हुए थे। घटना की सूचना जैसे मिली मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरु किया गया।

    बच्चे की तलाश जारी

    डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में 4 लोगों को रेस्क्यू करके उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा के अस्पताल में भेज दिया गया है। इसमें से 2 लोग बुरा तरह घायल हो गए हैं। वहीं घायल हुए लोगों में एक महिला भी शामिल है। लापता हुए बच्चे की तलाश करने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीमों के द्वारा सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है। इस हादसे में शामिल सभी लोग पंजाब के नवांशहर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। सभी शिमला जिले के एक धार्मिक सत्संग में भाग लेने के लिए आए थे।

    हादसा किस वजह से हुआ ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों का पता करने की कोशिश भी की जा रही है। प्रशासन के द्वारा बरसात के इस मौसम में यात्रियों और स्थानीय लोगों से ज्यादा सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है। खासतौर पर पहाड़ी रास्तों और नदी किनारे वाहन चलाते समय ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

  • Landslide से कुछ ही सेकेंड में गिरी 5 मंजिला इमारत और टिन शेड, देखें वीडियो

    Landslide से कुछ ही सेकेंड में गिरी 5 मंजिला इमारत और टिन शेड, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जिससे 5 मंजिला इमारत ढह गई। यहां भट्टाकुफर में ये हादसा हुआ है। बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है। आज सुबह ही शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन मिट्टी में मिल गया गई। हालांकि, इस भवन को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था। फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और सुबह ही यह भवन गिर गया वहीं। इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

    हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है। वहीं शिमला के पास बहरा यूनिवर्सिटी की कैंटीन के पास भूस्खलन के कारण टिन शेड एनएच-05 पर गिर गया। सौभाग्य से अधिकारियों ने पहले ही इलाके को खाली करवा लिया था, जिससे संभावित हताहतों को रोका जा सका।

  • गड्ढे में JCB मशीन गिरने से 2 की मौत, 2 घायल

    गड्ढे में JCB मशीन गिरने से 2 की मौत, 2 घायल

    शिमलाः ज्वाला माता मंदिर मार्ग पर गड्ढे में जेसीबी मशीन गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन चालक से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान जेसीबी ऑपरेटर सुखदेव राणा उर्फ बंटी निवासी चौधपुर बेला, जिला रोपड़ (पंजाब) और हरिनाम नेगी के रूप में हुई है। हादसे में दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बताया जा रहा है कि ज्वाला माता मंदिर के पास चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय ऑपरेटर के साथ जेसीबी में चार लोग सवार थे। इसके बाद चार घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी भेजा गया लेकिन जेसीबी ऑपरेटर सुखदेव राणा उर्फ बंटी और हरिनाम नेगी ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में चरणजीत सिंह व नीरज घायल है।

    पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पाया कि दुर्घटना जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से हुई, जिसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।