Category: International

  • 2 Fighter Plane आपस में टकराए, Pilots की मौत

    2 Fighter Plane आपस में टकराए, Pilots की मौत

    पेरिस। फ्रांस से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, 2 राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकराए गये जिससे दो पायलटों की मौत मौत हो गई है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल फाइटर जेट्स बुधवार 12:30 बजे पूर्वोत्तर फ्रांस के आसमान में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर सीधे आ गिरे। जिससे यह हादसा हो गया। एक विमान में दो पायलट थे और दूसरे में एक पायलट था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरे जेट का पायलट सुरक्षित बच निकला।

    रक्षा मंत्री ने ट्विटर शेयर कर दी जानकारी
    फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकर्नू ने अपने ट्विटर शेयर इस खबर की पुष्टि की है। एक्स पर जानकारी देते हुए बताय़ा कि फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र म्यूरथ एट मोसेले में बुधवार दोपहर को दो राफेल फाइटर जेट्स हवा में टकरा गए। दोनों विमानों के आपस में टकराने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा कोलंबे-ले-बेल्स के ऊपर हुआ, जो पूर्वोत्तर फ्रांस का एक शहर है। स्थानीय प्रशासन की मानें तो सैन्य अधिकारियों की तरफ से कछ दिनों में दुर्घटना के कारणों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

  • PM ने इस्तीफे का किया ऐलान, जाने वजह

    PM ने इस्तीफे का किया ऐलान, जाने वजह

    नई दिल्ली – जापान के प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। फुमियो किशिदा ने कहा कि वह सितंबर में पद छोड़ देंगे। किशिदा के पीएम पद छोड़ने की मुख्य वजह पार्टी के भीतर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फुमियो किशिदा ने सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक की पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव भी नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनका तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

    उन्होंने सितंबर में होने वाले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया है। जापान के एक चैनल ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में फुमियो किशिदा ने जापान के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। किशिदा ने योशीहाइद सुगा की जगह ली थी। इस साल जापान में अक्टूबर में चुनाव होना है। किशिदा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वह अगले महीने एलडीपी के नए नेता के चुनाव तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे।

    फुमियो किशिदा का चुनाव से पहले यह ऐलान करना काफी चौकाने वाला है। बताया जा रहा है कि किशिदा के पीएम पद छोड़ने की वजह पार्टी के कुछ नेता है। क्योंकि वे किशिदा सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि किशिदा सरकार के नेतृत्व में अगला चुनाव जीतना कठिन है, क्योंकि इन दिनों जापान पार्टी विवादों में है।

  • होटल की छत पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, ऐसे बची 400 लोगों की जान, देखें वीडियो

    होटल की छत पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, ऐसे बची 400 लोगों की जान, देखें वीडियो

    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जहां, सोमवार को एक हेलीकॉप्टर होटल की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत होने की खबर है। वहीं, जैसे ही होटल कर्मियों की इस दुर्घटना की भनक लगी वैसे ही पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद होटल में मौजूद कई सौ लोगों को बाहर निकालना पड़ा। साथ ही कई लोगों की घायल होने की सूचाना मिली है। जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर शहर के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए पायलट की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी नहीं कि हेलीकॉप्टर कहां के लिएये उड़ान भरा था और कहां जा रहा था। केर्न्स हवाई अड्डे से पर्यटक कार्यों में लगे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए किसने मंजूरी दी थी। इसकी अभी पुष्टी नहीं हो पाई है।
  • इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। शेख हसीना ढाका से भारत चली आईं। वहीं बांग्लादेश में तख्तापटल के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे है।

    वहीं प्रदर्शकारी हिंदुओं के साथ-साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। प्रदर्शकारियों द्वारा कई जगहों पर अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया। इसे लेकर भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार से अपनी आपत्ति जताई थी। इस बीच हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मांगी माफी है।

    उग्र छात्रों ने बांग्लादेश की सरकार को हिला कर रख दिया। प्रधान मंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद भी अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब इसके विरोध में हिंदू भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है।

     

  • Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों जो हुआ उससे सत्ता से लेकर सियासत तक बदल गई है। नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ बांग्लादेश में व्यापक प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था साथ ही उन्हें देश तक छोड़ना पड़ा।

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब वहां के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया था और ओबैदुल हसन को इस्तीफा देने के लिए एक घंटे की मोहलत दी थी।

    ओबैदुल हसन ने नवगठित अंतरिम सरकार से परामर्श किए बिना सभी न्यायाधीशों की एक बैठक बुलाई थी, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। हसन को प्रधानमंत्री शेख हसीना का वफादार माना जाता है। ओबैदुल हसन पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे।

  • Kabaddi Tournament में हिंसा फैलाने के आरोप में भारतीय मूल के 7 दोषी करार

    Kabaddi Tournament में हिंसा फैलाने के आरोप में भारतीय मूल के 7 दोषी करार

    नई दिल्लीः इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डर्बी में भारतीय मूल के सात लोगों को दोषी ठहराया गया है। उन पर एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान बंदूक और तेजधार हथियार से अव्यवस्था फैलाने का आरोप है। इन सभी की उम्र 24 से 36 वर्ष के बीच है। डर्बीशायर पुलिस ने कहा, पिछले साल अगस्त में अलवास्टन में कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दो समूहों के बीच हिंसक झड़क हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए और आरोपित पांच लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। जबकि दो अन्य परमिंदर सिंह और मलकीत सिंह को पिछले हफ्ते कोर्ट ने अव्यवस्था फैलाने और हथियार रखने का दोषी ठहराया था। सभी दोषियों को डर्बी क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी।

    वरिष्ठ जांच अधिकारी मैट क्रूम ने कहा, एक खेल के आयोजन में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। यह एक सुखद दिन होना चाहिए था लेकिन यह एक बड़ी हिंसक अव्यवस्था में बदल गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि इस घटना का दर्शकों के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर भी असर पड़ा है, जो इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने हमारी जांच में मदद की है। पिछले साल 20 अगस्त को जब गोलीबारी होने और लोगों के हथियारों से लड़ने की खबरें आई थीं, तो पुलिस को एलवास्टन लेन के पास घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने पाया कि यह झगड़ा पूर्व नियोजित था। एक समूह ने इसके लिए डर्बी की ब्रंसविक स्ट्रीट में बैठक की थी।

    कोर्ट को बताया गया था कि परमिंदर सिंह (25 वर्षीय) उन लोगों में से एक था, जो बैठक से भाग गया था और ड्रोन फुटेज में अपने हुड के साथ चेहरा ढंकते हुए कैद किया गया था। उसे घटनास्थल पर दो खेतों के बीच आगे बढ़ते देखा गया था। बाद में पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें एक भरी हुई पिस्तौल थी। कोर्ट को यह भी बताया कि गया कि समूह का दूसरा सदस्य मलकीत सिंह भी हिंसा में शामिल था। उस पर हमला किया गया और उसके सिर पर चोटें आईं। डर्बीशायर पुलिस के लिए जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव कांस्टेबल स्टीवी बार्कर ने कहा, मलकीत सिंह और परमिंदर सिंह ने इश घटना के दौरान दूसरों की सुरक्षा की घोर उपेक्षा की। मुझे खुसी है कि उनकी भूमिका के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया है।

     

  • School पर हुए हवाई हमले में 100 से ज्यादा की मौत

    School पर हुए हवाई हमले में 100 से ज्यादा की मौत

    नई दिल्लीः गाजा के दाराज जिले में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गये हैं और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के मुताबिक, जब हमला हुआ उस वक्त स्कूल, विस्थापित नागरिकों के लिए आश्रय स्थल के रूप में काम कर रहा था। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने गाजा शहर के एक स्कूल पर इजरायली हमले के बाद एक बयान जारी किया है, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं।

    बयान में इसे नरसंहार बताया गया है। बयान में कहा गया है, कि “इजरायली कब्जे वाली सेना ने गाजा शहर के अल-तबाईन स्कूल के अंदर नरसंहार किया है, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह स्पष्ट रूप से हमारे फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ नरसंहार और जातीय सफाई के अपराध के दायरे में आता है।” बयान में आगे कहा गया है, कि “कब्जे वाली सेना ने विस्थापित लोगों पर सीधे बमबारी की, जब वे सुबह की नमाज अदा कर रहे थे, और इससे शहीदों की संख्या तेजी से बढ़ी।”

  • दर्दनाक हादसा, विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा, विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : ब्राजील के साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अग्निशमन दल ने विमान विन्हेडो शहर में गिरने और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलने की पुष्टि की।

      सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों का नही पता लगा है।  जानकारी के अनुसार विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया है।

  • Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : नेपाल में एक हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने की खबर सामने आई है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा है। वह सभी भारतीय हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पांच भारतीयों को बिना कोई स्रोत बताए लाखों नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी के मुताबिक प्रकाश नारायण गुप्ता (44), अजय मिश्रा (43), आशीष गुप्ता (45), बिमल गुप्ता (46) और पंकज जायसवाल (39) को पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज नगर पालिका के रांझा हवाई अड्डे से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 24 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए। जांच के दौरान यह दावा किया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

    ऐसे में इतना अधिक कैश उन लोगों के पास कैसे और कहां से आया, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पैसा कहां और किस मद में ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और इस दौरान काठमांडू जाने वाले विमान में सवार होने वाले थे। मगर इससे पहले ही वह पकड़ लिए गए।

  • बड़ी खबरः 7.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    बड़ी खबरः 7.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सूनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जापान का क्यूशू शहर में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।

    बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए। जापान के तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।