Category: International

  • एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति पर चली गोलियां

    एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति पर चली गोलियां

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से हमला हुआ है। फ्लोरिडा में रविवार दोपहर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक गोलाबारी हुई। हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी। रविवार को जब वो फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे, तभी वहां पर गोलाबारी हुई। इस घटना को लेकर एफबीआई ने बयान जारी कर दिया है। बता दें कि ट्रंप गोल्फ कोर्स पर गोलीबारी के बाद अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में लौट आए है। रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के पास कई गोलियां चलाई गईं। क्लब के पास एक व्यक्ति को बंदूक के साथ देखकर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी बीच एफबीआई ने कहा कि वो हत्या के प्रयास की जांच कर रहे है।

    पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अपने सुरक्षित और स्वस्थ होने की जानकारी दी है। वहीं सीक्रेट सर्विस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संदेश जारी करते हुए कहा, “मैं सुरक्षित हूं, मैंने अपने आसपास गोलियों की आवाज सुनी थी, लेकिन इससे पहले घटना को लेकर कोई भी अफवाह फैले, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं ठीक और सुरक्षित हूं। उन्होंने आगे कहा, “मुझे कोई भी चुनाव प्रचार से पीछे नहीं हटा पाएगा। मैं कभी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा।

    इस घटना को लेकर पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि यू.एस सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई है। जिसने क्लब में एक स्कोप के साथ राइफल तान रखी थी, जबकि उस समय ट्रंप गोल्फ कोर्स पर थे। ब्रैडशॉ का कहना है कि बंदूकधारी ट्रंप से लगभग 400 से 500 गज की दूरी पर था और झाड़ियों में छिपा हुआ था। बाद में बंदूकधारी को बाद में पास के एक काउंटी में गिरफ्तार कर लिया गया।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, मापी गई 6.5 की तीव्रता

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, मापी गई 6.5 की तीव्रता

    ब्रिटिश कोलंबियाः कनाडा के तटीय इलाके ब्रिटिश कोलंबिया के नॉर्थ कोस्ट में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इलाके में रविवार को दोपहर में धरती कांपी और तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.5 मांपी गई। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े शहर वैंकूवर के नॉर्थ में लगभग 1,720 किलोमीटर दूर स्थित द्वीपसमूह हैडा गवई के सिरे पर था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    इलाके में अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन भूकंप से लोग घबरा गए और उन्होंने कहा कि झटके तेज थे, मगर कोई नुकसान नहीं हुआ। नेचुरल रिसोर्सेज कनाडा ने कहा कि भूकंप के झटके दोपहर में 3 बजे महसूस किए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक नहीं बल्कि दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें एक तेज था जिसकी तीव्रता रिपोर्ट में 6 बताई गई और दूसरा झटका हल्का था, जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

     

  • दूध पीने से परिवार के 13 लोगों की मौत, जाने वजह

    दूध पीने से परिवार के 13 लोगों की मौत, जाने वजह

    कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहर मिला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदारों ने आशंका जताई थी कि पीड़ितों को जहर दिया गया होगा क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों के साथ ज़मीन का विवाद था।

    जांच में चला पता, दूध में जहर मिला पिलाया था
    पुलिस ने कहा कि स्कूर में रासायनिक प्रयोगशाला द्वारा किए गए परीक्षणों से पता चला कि जिस दिन परिवार के सदस्यों की मृत्यु हुई, उस दिन उन्होंने जो दूध पिया, उसमें जहरीले पदार्थ थे. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में मृतक के शरीर में जहरीला पदार्थ होने की भी पुष्टि हुई है।

    खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. समीउल्लाह सूमरो ने कहा कि पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सावधानी से मामले में आगे बढ़ेंगे लेकिन यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’

  • मानव इतिहास में पहली बार… धरती से 737 km ऊपर अंतरिक्ष में आम आदमी ने की स्पेसवॉक

    मानव इतिहास में पहली बार… धरती से 737 km ऊपर अंतरिक्ष में आम आदमी ने की स्पेसवॉक

    वाशिंगटन। स्पेसएक्स के पोलैरिस डॉन मिशन ने नया कीर्तिमान बनाया है। पहली बार पृथ्वी से 737 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में आम नागरिकों ने स्पेसवॉक किया है। अपोलो मिशन पूरा होने के 50 साल बाद ऐसा अनोखा काम हो रहा है। नए एडवांस प्रेशराइज्ड सूट में मिशन कमांडर जारेड आइसैकमैन ने पहले स्पेसवॉक की। पोलैरिस डॉन मिशन में चार लोग अंतरिक्ष में ड्रैगन क्रू कैप्सूल में गए हैं।

    इन यात्रियों के नाम हैं- कमांडर जारेड आइसैकमैन, पायलट स्कॉट ‘किड’ पोटीट, मिशन स्पेशलिस्ट साराह गिलिस और अन्ना मेनन। आइसैकमैन आंत्रप्रन्योर रईस हैं। वह इस मिशन की फंडिंग भी कर रहे हैं। पोटीट अमरीकी वायुसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। गिलिस और मेनन दोनों ही स्पेसएक्स के इंजीनियर्स हैं। आइसैकमैन और गिलिस ने पहली बार निजी स्पेसवॉक किया।

  • Donald Trump और Kamala Harris हुए आमने-सामने, हुई तीखी बहस

    Donald Trump और Kamala Harris हुए आमने-सामने, हुई तीखी बहस

    अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। दोनों ने 90 मिनट तक अबॉर्शन, प्रवासियों, इकोनॉमी, विदेशी नीति, संसद में हिंसा जैसे 6 मुद्दों पर बहस की। डिबेट शुरू होने से पहले कमला ट्रम्प के पोडियम तक पहुंचीं और उनसे हाथ मिलाया। ट्रम्प ने कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर रूस-यूक्रेन जंग रुकवा देंगे। इस पर जवाब देते कमला हैरिस ने कहा कि अगर आप राष्ट्रपति होते तो पुतिन इस वक्त कीव में बैठे होते और लंच में आपको खा रहे होते। डिबेट खत्म होने के बाद दोनों नेता बिना हाथ मिलाए वहां से लौट गए।

  • ‘यागी’ तूफान का कहर, 87 की मौत, 70 लापता

    ‘यागी’ तूफान का कहर, 87 की मौत, 70 लापता

    नई दिल्ली – वियतनाम में तूफान ‘यागी’ ने भारी तबाही मचाई है। वियतनाम के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ के बाद मंगलवार को हजारों लोग छतों पर फंसे रहे और सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान मरने वालों की संख्या 87 हो गई है, 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान की वजह से इतनी भारी बारिश हुई है कि दशकों में पहली बार बाढ़ आई है। उत्तरी वियतनाम में तूफान की वजह से एक पुल ढह गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 375 मीटर लंबे फोंग चाऊ पुल के ढहने के बाद मोटरबाइक और कार समेत कम से कम 10 वाहन रेड नदी में गिर गए। उफनती और तेज बहती रेड नदी के किनारे वाले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नावों में बैठकर अपना घर खाली करना पड़ा है।

  • पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 लोगों की मौत

    पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 लोगों की मौत

    अबुजा। नाइजीरिया के नाइजर में हाईवे पर पेट्रोल से भरे एक टैंकर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में 48 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अब्दुल्ला बाबा-आराह ने रविवार को राज्य की राजधानी मिन्ना में संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल से भरे टैंकर की बीदा-अगाई-लापई राजमार्ग पर मवेशियों से लदे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके कारण गैसोलीन टैंकर में विस्फोट हो गया।

    बाबा-आराह ने बताया कि आग की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। जिससे 48 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हादसे में करीब 50 मवेशी भी मारे गए।

    उन्होंने बताया कि वाहनों में फंसे अन्य पीड़ितों के शवों को बरामद करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

  • भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, 13 घायल

    भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, 13 घायल

    नई दिल्ली – इजराइल ने देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए गए। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की वजह से कई जगहों पर आग लग गई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है।

    जानकारी के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया। इस हमले में हमा प्रांत के एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा और आग लगने के बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी हमास प्रांत में मसयाफ नेशनल अस्पताल  के प्रमुख फैसल हैदर ने बताया कि हमले के चार मृतकों और 13 घायलों को अस्पताल लाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

  • यागी तूफान का कहर, 2 की मौत, 100 से अधिक घायल, Red Alert जारी

    यागी तूफान का कहर, 2 की मौत, 100 से अधिक घायल, Red Alert जारी

    नई दिल्ली – चीन में यागी  तूफान ने 2 लोगों की जान लेने के बाद और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया है। चीन के प्राधिकरण ने यागी के चलते 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर विस्थापित कराया है। बताया जा रहा है कि ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई।

     100 लोगों के घायल होने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई है और 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यागी तूफान जो कि चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।

     चीन ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।

  • रूस ने अमेरिका को दी हद में रहने की चेतावनी

    रूस ने अमेरिका को दी हद में रहने की चेतावनी

    नई दिल्लीः रूस-यूक्रेन के बीच लगभग 2 साल से अधिका का समय हो चुका है लेकिन यह जंग अभी तक बेनतीजा रही है। अमेरिका सहित सभी नाटो और पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यूक्रेन को अब तक इससे ज्यादा फायदा नहीं मिला है। इस बीच रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका से यूक्रेन के मुद्दे पर हद न पार करें।

    मिली जानकारी के अनुसार रूस के विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतवानी देते हुए कहा है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर रेड लाइन को पार न करे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में लक्ष्मण रेखा यानी रेड लाइन पार कर दी है। अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि हमारी लक्ष्मण रेखा ऐसी नहीं हैं जिससे खिलवाड़ किया जा सके।