Category: International

  • धड़ल्ले से IPL 2023 का फर्जी टिकट बेच रहे 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

    धड़ल्ले से IPL 2023 का फर्जी टिकट बेच रहे 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली: आईपीएल 2023 शुरू होते ही सटोरिए एक्टिव हो गए हैं। मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक हर बॉल, हर विकेट और तो और एक खिलाड़ियों पर सट्टा लगाया जा रहा है, जिसका कई बार खुलासा हो चुका है। लेकिन इस बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके होश उड़ा देगा। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को IPL में टिकट ब्लैक करने और जाली टिकट बेचने के आरोप में पकड़ा है। इनमें से तीन नाबालिग हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर समेत ऐसे सॉफ्टवेयर बरामद किए हैं जिनके जरिए वो टिकट एडिट और फोटोशॉप कर जाली टिकट छापा करते थे। इस गैंग के पास से एक ओरिजिनल और 80 नकली टिकट बरामद हुए हैं। सभी टिकट 11 अप्रैल को मुंबई और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के थे। सभी आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि IPL के दौरान स्टैंड्स में ज्यादा भीड़ लग जा रही है। इसके अलावा पुलिस को इस बात की भी शिकायत मिली थी कि कुछ लोग स्टेडियम के बाहर टिकट ब्लैक कर रहे हैं। 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली पुलिस के कई लोग सादे कपड़ों में स्टेडियम के बाहर तैनात कर दिए गए थे।

    पुलिस वालों ने अपने चेहरे पर झंडे भी बना रखे थे, ताकि किसी को शक ना हो। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने देखा कि कुछ लोग 1250 का टिकट 4000 रुपए में लोगों को बेच रहे थे। पुलिस ने इसके बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इन तीनों के पास से 24 टिकट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने रोहित नाम के एक लड़के को भी हिरासत में लिया। रोहित के पास से भी फर्ज़ी टिकट्स बरामद हुए। रोहित ने आगे पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग थे।

    पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि जहां भी IPL का मैच होता, ये लोग वहां पहुंच जाते और जाली टिकट छापते हैं। उसके बाद स्टेडियम के बाहर महंगे दामों में इन टिकट्स को बेचा जाता था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोग स्टेडियम के बाहर ब्लैक में टिकट खरीदने की गलती ना करें।

  • 44 साल बाद श्रीलंका पर ICC World Cup 2023 से बाहर होने का मंडराया खतरा

    44 साल बाद श्रीलंका पर ICC World Cup 2023 से बाहर होने का मंडराया खतरा

    नई दिल्लीः आईपीएल 2023 के कुछ महीने बाद ही आईसीसी विश्वकप 2023 खेला जाना है। वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन अभी खबर आ रही है कि श्रीलंका विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में श्रीलंका विश्वकप 2023 नहीं खेल पाएगी। दरअसल श्रीलंका को न्यूजीलैड के हाथों दो मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गई। इस हार के साथ ही श्रीलंका का वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। हालांकि, अभी भी टीम के पास वर्ल्ड कप खेलने का मौका है।

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत खेली गई थी, जो दोनों देशों की आखिरी सुपर लीग सीरीज थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन श्रीलंका के पास आखिरी मैच जीतकर सीधे प्रवेश करने का मौका था, लेकिन टीम इसमें चूक गई। सीरीज के तीनों मैच श्रीलंका की टीम ने बुरी तरह गंवाए हैं। तीसरे मैच में टीम को 6 विकेट से हार मिली। बता दें कि श्रीलंका की टीम ने साल 1996 में दुनिया की तमाम बड़ी टीमों को हराते हुए विश्वकप पर कब्जा जमाया था। लेकिन अब 2007 व 2011 की रनर अप श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 44 साल के बाद एक बार फिर श्रीलंका की टीम को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।

    बता दें इससे पहले श्रीलंका को टी-20 विश्वकप के लिए भी क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ा है। लेकिन वनडे में श्रीलंका की टीम प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम विश्वकप में सीधा प्रवेश करने में नाकाम रही। लेकिन अब 8वें स्थान के लिए 3 टीमों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड में जंग देखने को मिलेगी। अगले कुछ महीनों में साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेलने हैं। अगर अफ्रीका को 8वें स्थान पर पहुंचना है तो उसे दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत अंकतालिका में शीर्ष 8 पर रहने वाली सभी टीमों को क्वालीफाई करने का मौका मिलना था। श्रीलंका की टीम ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए इस चक्र के बाद अंकतालिका में 9वां स्थान हासिल किया है।

  • IPL 2023: BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया फ्रेंचाइजियों को ये आदेश

    IPL 2023: BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया फ्रेंचाइजियों को ये आदेश

    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन को शुरू होने में अधिक समय नहीं बचा है और इसको लेकर अभी से पूरी तरह से खुमार देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को सीजन के शुरू होने से पहले एक निर्देश भी जारी कर दिया है, जिसमें अनुबंधित भारतीय गेंदबाजों को नेट्स में प्रैक्टिस के समय अधिक गेंदबाजी ना कराने की हिदायत दी गई है। दरअसल, आईपीएल 2023 के सीजन के समाप्त होने के ठीक बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।

    ऐसे में भारतीय गेंदबाजों का पूरी तरह से फिट बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को यह निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फीजियो नितिन पटेल और भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक जूम मीटिंग के जरिए सभी फ्रेंचाइजियों के ट्रेनर्स और फीजियोथेरेपिस्ट को भारतीय गेंदबाजों को लेकर इन निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

    इस साल के अंत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड के लिए 20 खिलाड़ियों को पहले से ही शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, इनके भी वर्कलोड को लेकर सभी चीजें ध्यान में रखी जा रही हैं, ताकि आईपीएल के दौरान यह खिलाड़ी किसी भी तरह की गंभीर चोट का शिकार ना बन जाएं। भारतीय बोर्ड के एक ऑफिशियल ने अपने दिए बयान में इन निर्देशों को लेकर कहा कि, फ्रेंचाइजियों को लेकर इसके लिए पहले से सबकुछ समझा दिया गया है। उन्हें भारतीय गेंदबाजों को लेकर ट्रेनिंग और स्ट्रेंथनिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

  • संन्यास से पहले खत्म हुआ टीम इंडिया के 2 दिग्गजों का करियर! 

    संन्यास से पहले खत्म हुआ टीम इंडिया के 2 दिग्गजों का करियर! 

    नई दिल्लीः आईपीएल 2023 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज से महज 4 दिन बाद क्रिकेट का महाकुंभ यानि आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को बड़ा हिंट दिया है। अगर सीधे तौर पर कहें तो टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का करियर खत्म हो सकता है। इस बात का संकेत बीसीसीआई ने दिया है। दरअसल बीसीसीआई ने कल देर शाम टीम इंडिया के लिए खेलने वाले प्लेयर्स का कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है। इस सूची में 26 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ है, वहीं, कुछ प्लेयर्स डिमोट भी किए गए हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब ग्रेड A+ में शामिल हो गए हैं। ‘सर’ जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया था और उनका पिछले साल भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। इसके उलट केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को इस बार झटका लगा है और वे डिमोट कर दिए गए हैं।

    कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे , ईशांत शर्मा को बाहर कर दिया गया है। दोनों को बाहर करके बीसीसीआई ने संकेत दे दिया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं। 34 साल के ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी मैच साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, वहीं 34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से टीम से बाहर हैं। भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, दीपक चाहर और ऋद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ियों को भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

    ऋद्धिमान और हनुमा विहारी का तो समझ में आता है, लेकिन भुवनेश्वर और दीपक चाहर का लिस्ट से बाहर रहना चौंकाने वाला रहा। 33 साल के भुवनेश्वर ने पिछले साल वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था, वहीं दीपक चाहर इंजरी के चलते काफी समय बाहर रहे हैं। भुवी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने का मतलब यह है कि बीसीसीआई अब युवा तेज गेंदबाजों को आजमना चाहता है। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को ग्रेड A से ग्रेड B में डिमोट करके बीसीसीआई ने भविष्य के संकेत दे दिए हैं। यदि केएल राहुल आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो रहाणे, ईशांत और भुवी की तरह उनकी भी टीम के साथ-साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो सकती है। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखे थे, वहीं टी20 क्रिकेट में उनकी फॉर्म तो काफी गिर चुकी है।

    ग्रेड A+ में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और इंजरी का सामना कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी जगह बरकरार रखी है। बुमराह का ग्रेड A+ में बरकरार रहना हैरान करने वाला है क्योंकि वह काफी महीनों से क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं और उनके आने वाले महीनों में भी मैदान पर लौटने की संभावना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपक चाहर इंजरी के चलते कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए हैं, ऐसे में बुमराह को किस आधार पर A+ में रखा गया है।

  • भारत की शर्मनाक हार, 3 मैंचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी

    भारत की शर्मनाक हार, 3 मैंचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी

    नई दिल्लीः मिचेल स्टार्क की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में बेहतरीन वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हरा दिया।  इस तरह दोनें टीमें की 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। मैच में पहले खेलते हुए टीम इंडिया 26 ओवर में सिर्फ 117 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 11 ओवर में बिना विकेट के हासिल कर लिया। यानी उसने सिर्फ 66 गेंद पर मैच जीत लिया। ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श 36 गेंद पर 66 रन बनाकर नाबाद रहे। 

    यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 234 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में 212 गेंद शेष रहते भारत को मात दी थी। ओवरऑल वनडे में भारत काे छठी बार 10 विकेट से हार मिली. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने 2-2 बार भारत को 10 विकेट से हराया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने भी एक-एक बार ऐसा किया है।

  • IPL 2023 में RCB को बड़ा झटकाः यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    IPL 2023 में RCB को बड़ा झटकाः यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

    नई दिल्ली: 31 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। ठीक उससे पहले आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है। खिलाड़ी विल जैक्स चोटिल हो गए है। जिसके चलते वो आईपीएल से बाहर हो गए है। हाल ही में हुई नीलामी में जैक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.2 करोड़ में ख़रीदा था। लेकिन अब यह खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल के इस पूरे सीजन में नहीं खेल पायेगा। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें फील्डिंग के दौरान मांसपेशियों में चोट लग गई।

    इस सप्ताह के शुरू में स्कैन और विशेषज्ञ से परामर्श के बाद उन्हें आईपीएल से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। तमाम डॉक्टरी जांच के आधार पर जैक्स ने आईपीएल से हटने का फैसला किया हैं। विल जैक्स टी-20 के धाकड़ बल्लेबाज हैं। वो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अब चोट के कारण उन्हें अगले सीजन तक इंतज़ार करना पड़ेगा।

    बता दें कि जैक्स इंग्लैंड के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज़ों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 109 मैचों की 102 ईनिंग में 29.80 के औसत से 2802 रन ठोके हैं। जिसमें 108 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ 23 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 140 छक्के-49 चौके दर्ज हैं। जैक्स पार्ट टाइम बॉलिंग भी कर लेते हैं। उन्होंने 42 ईनिंग में 26 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अब तक उन्होंने आईपीएल नहीं खेला है।

  • वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची Team India, ऑस्ट्रेलिया से होगी कांटे की टक्कर

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची Team India, ऑस्ट्रेलिया से होगी कांटे की टक्कर

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट मैच में जैसे ही न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर जीत दर्ज की टीम इ्ंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए मैच में कीवियो ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया। इस के बाद कीवी टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।

    अगर यह मुकाबला श्रीलंका की टीम जीत जाती तो भारत की टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ा मुश्किल हो जाती। लेकिन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराने के बाद भारत की राह आसान कर दी। अब फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में 7 जून से खेला जाएगा।

    भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज से किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस श्रृंखला में भारत ने कीवियों को 1-0 से हराया। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। जबकि मुंबई में हुए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी

  • भारतीय स्टार ओपनर के खिलाफ 11 धाराओं के तहत केस दर्ज

    भारतीय स्टार ओपनर के खिलाफ 11 धाराओं के तहत केस दर्ज

    नई दिल्लीः टीम इंडिया के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल के साथ हुआ विवाद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सपना गिल को बीते दिन एक स्थानीय कोर्ट से जमानत मिली थी, जमानत पर बाहर आने के बाद सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सपना गिल ने आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई है, पृथ्वी शॉ के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

    वकील अली काशिफ देशमुख के मुताबिक, सपना गिल ने आईपीसी की धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के तहत केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बीते दिनों विवादों में आ गए थे, जब मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में उनका सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ विवाद हुआ था। पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सपना गिल और उनके दोस्तों से हाथापाई हो रही है।

    पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से पुलिस में सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था, यह हिरासत 20 फरवरी को खत्म हुई और बाद में स्थानीय अदालत द्वारा उन्हें ज़मानत दे दी गई। पृथ्वी शॉ की बात करें तो वह अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, बीते दिनों उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था। हालांकि, वह प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए थे।

  • Virat kohli ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड  

    Virat kohli ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड  

    नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय करियर में बड़ा रिकार्ड बनाया है। विराट कोहली ने टीम की दूसरी पारी के दौरान जब अपने 12वें रन को पूरा किया तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 6वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। वहीं कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं।

    विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में बेहद कम पारियां खेलने वाले भी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने जहां अपनी 577वीं पारी में अपने 25000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे तो वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने 588 पारी में इसे पूरा किया था। विराट कोहली ने सिर्फ 549 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया।

    कोहली ने 31313 गेंदों का सामना करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे किए हैं। साल 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने के बाद कोहली का क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कोहली वनडे में जहां सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 27 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही 25000 रनों की आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सके हैं. इसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रिकी पोटिंग के अलावा कुमार संगकारा और महेला जयर्वधने और जैक कैलिस का नाम शामिल है. विराट कोहली 21वीं सदी में डेब्यू करने के बाद इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं।

  • Indian Cricket Team के प्रमुख चयनकर्ता  ने पद से दिया इस्तीफा, जाने मामला

    Indian Cricket Team के प्रमुख चयनकर्ता ने पद से दिया इस्तीफा, जाने मामला

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने भारतीय टीम और खिलाड़ियों से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके बाद वह लगातार विवादों में बने हुए थे। अब उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। चेतन शर्मा ने अपने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें सात जनवरी 2023 को दूसरी बार भारतीय टीम की चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया था।

    इसके लगभग एक महीने बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। दो बार भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने हैं, लेकिन दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके हैं। चेतन शर्मा ने एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्ते से लेकर खिलाड़ियों के इंजेक्शन लेने सहित कई मामलों पर गंभीर खुलासे किए थे। चेतन शर्मा ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं होते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।

    नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर होते हैं। चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेलते दिखेंगे।