Category: International

  • भारत ने रचा इतिहास, 14 बार के चैंपियन टीम को हराया

    भारत ने रचा इतिहास, 14 बार के चैंपियन टीम को हराया

    नई दिल्‍ली। भारत ने थॉमस कप के फाइनल में 14  बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने 73 साल में पहली बार इस खिताब को जीता. भारत इस खिताब जीतने वाला छठा देश बन गया है. खिताबी मुकाबले में किदांबी श्रीकांत, लक्ष्‍य सेन से सजी भारतीय बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया. फाइनल के पहले मैच में लक्ष्‍य सेन ने जीत दिलाकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. लक्ष्‍य ने एंथोनी सिनिसुका को 8- 21, 21- 17, 21- 16 से मात दी।

    सेमीफाइनल में उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहने वाले लक्ष्‍य सेन ने फाइनल में कोई गलती नहीं की. पहला गेम बुरी तरह से गंवाने के बाद उन्‍होंने दूसरे गेम में वापसी की और एंथोनी पर दबाव बनाना शुरू किया. उन्‍होंने अगले दोनों गेम शानदार अंदाज में जीते।

    भारत के इस सफर को सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी बरकरार रखा. भारतीय जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से दूसरा मुकाबला जीतकर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी. हालांकि भारतीय जोड़ी को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा.  भारतीय जोड़ी ने मोहम्‍मद अहसन और केविन संजय के खिलाफ पहला गेम गंवाया और दूसरे गेम में 4 मैच प्‍वाइंट बचाए. इसके बाद तीसरा गेम भी अपने नाम कर लिया।

    इसके बाद भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत ने 8वें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्‍टी पर सीधे गेमों में 48 मिनट में 21-15, 23-21 से जीत हासिल करके भारत को पहली बार थॉमस कप चैंपियन बना दिया. सेमीफाइनल में अहम जीत दिलाकर भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले एसएस प्रणय और एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को कोर्ट पर उतरने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
     
    इंडोनेशिया की टीम की टूर्नामेंट में यह पहली और कभी ना भूलने वाली हार है. इससे पहले के सारे मुकाबले में उसने जीत हासिल की थी, जबकि भारत को एकमात्र शिकस्त का सामना ग्रुप चरण में चीनी ताइपे के खिलाफ करना पड़ा था. इंडोनेशिया ने नॉकआउट चरण में जून और जापान को हराया, तो भारत ने पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को शिकस्त दी थी।

  • नहीं रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर, कार दुर्घटना में हुआ निधन

    नहीं रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर, कार दुर्घटना में हुआ निधन

    नई दिल्ली। रविवार तड़के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात टाउन्सविले में उनकी कार सड़क से उतरी और दुर्घटना में क्रिकेटर की मौत हुई। एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसक समेत खेल जगत में शोक की लहर है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने शेन वॉर्न को भी खोया था।

    पुलिस के बयान के अनुसार, “शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी, सड़क से हटने के बाद कार लुढकी और यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, हालांकि उनकी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।”

    ऑस्ट्रेलिया के लिए 198 वनडे खेलने वाले साइमंड्स 2003 और 2003 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे। इन दो सालों में कंगारू टीम ने बिना कोई मैच गवाएं पोंटिंग की कप्तानी में बैक टू बैक खिताब जीते थे। इसके अलावा इस महान खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट भी खेले थे।