Category: International

  • Car हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 5 की मौत

    Car हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 5 की मौत

    नई दिल्ली – अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के दंपती सहित उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में दूसरी कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार ये लोग लिएंडर के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के निकट हुयी। इस परिवार का एकमात्र सदस्य बच गया है, दंपती का 14 साल का बेटा आदिरयान है। वह दुर्घटना के समय उनके साथ वाहन में नहीं था। हादसे के बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया है।

  • सुबह-सुबह 7 की तीव्रता से लगे Earthquake के तेज झटके

    सुबह-सुबह 7 की तीव्रता से लगे Earthquake के तेज झटके

    नई दिल्ली: रूस में रविवार को रिक्टर स्केल पर 7 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट था। वहीं भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

    बता दें कि संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबित यह भूकंप सुबह सात बजे के बाद आया। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 90 किलोमीटर पूरब में लगभग 50 किलोमीटर की गहराई पर था।

  • सिर्फ 2 मिनट के काम की सैलरी मिल रही 1 करोड़ रुपए! Post Viral

    सिर्फ 2 मिनट के काम की सैलरी मिल रही 1 करोड़ रुपए! Post Viral

    दुनिया भर में लोग ऐसी नौकरियां पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं जिनमें ज्यादा पैसे मिलते हैं। लोग अक्सर अच्छी कमाई वाली नौकरी पाने के लिए दूसरी जगह भी जा बसेते हैं। कुछ कामों में लोगों को बहुत सारे पैसे मिलते हैं, लेकिन कुछ कामों में बहुत कम, लेकिन एक ऐसी नौकरी सामने आई है जिसमें बहुत सारे पैसे मिल रहे हैं और काम भी बहुत कम करना पड़ रहा है, वो भी साल में एक या दो बार ही।

    जानकारी के मुताबिक, इस नौकरी में लोगों को 600 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़कर बल्ब बदलना होगा। नौकरी की जानकारी में यह भी बताया गया है कि इस काम के दौरान सुरक्षा के लिए सिर्फ रस्सी दी जाएगी। साथ ही, इस नौकरी के लिए आपको फिट होना जरूरी है और अगर आपको इस काम का एक साल से कम का भी अनुभव है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के साउथ डकोटा में टावर लैंटर्न चेंजर की नौकरी खाली है और इसमें हर साल 1,30,000 डॉलर यानी करीब 1.09 करोड़ रुपए की सैलरी मिल रही है।

    नौकरी के बारे में बताया गया है कि 600 मीटर ऊंचे टावर की चोटी तक पहुंचने में करीब तीन घंटे लगते हैं और वापस नीचे आने में भी इतना ही समय लगता है। यानी पूरा काम करने में 6-7 घंटे लग जाते हैं। साथ ही, यह भी बताया गया है कि टावर की चोटी पर हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, जिससे बल्ब बदलने का काम और भी मुश्किल हो जाता है।

    जिस व्यक्ति को यह नौकरी मिलेगी, उसे साल में एक या दो बार ही यह काम करना होगा, लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये बल्ब आम बल्ब नहीं होते हैं और इन्हें बदलने के लिए खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है, खासकर इतनी ऊंचाई पर। हालांकि इसे बदलने में 2 मिनट का ही वक्त लगता है।

    जब से यह नौकरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तब से इस पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि इतने ज्यादा पैसे मिलने के बावजूद अभी तक बहुत कम लोग ही इस नौकरी के लिए अप्लाई किए हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसी नौकरी का क्या फायदा जिसमें जान जोखिम में डालनी पड़े।

  • अब 15 और देशों में मिले इस Virus के नए केस, WHO पहले ही जारी कर चुका है Emergency Alert

    अब 15 और देशों में मिले इस Virus के नए केस, WHO पहले ही जारी कर चुका है Emergency Alert

    इससे पहले दुनियाभर के 70 देशों में इस Virus के केस आ चुके है सामने, भारत की भी बढ़ी टेंशन

    नई दिल्लीः मंकीपॉक्स महामारी फैलती जा रही है। दुनियाभर के 70 देशों में यह पहले से फैली हुई है और ताजा केस 15 देशों में मिल चुके हैं। आज पाकिस्तान में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जिसने भारत के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है, हालांकि भारतीय चिकित्सक इसे भारत के लिए खतरनाक नहीं बता रहे, लेकिन WHO की ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को देखते हुए देश में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। WHO की एडवाइजरी के अनुसार, लोगों को स्किन पर चकते पड़ें और घाव होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। यह मंकीपॉक्स हो सकता है, जो एक संक्रामक बीमारी है और संपर्क में आने से दूसरे लोगों को भी हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मंकीपॉक्स के केस पाकिस्तान, स्वीडन, कांगो, केन्या, रेवांडा, युगांडा और बुरुंडी समेत 15 देशों में मिल चुके हैं। साल 2022 में महामारी अमेरिका और ब्रिटेन में भी फैली थी। आज तक इस महामारी के करीब 27 हजार मरीज मिल चुके हैं और 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बीते दिन मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जो इसी अगस्त माह को ही सऊदी अरब से लौटा। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी का केस मिलने की पुष्टि की और बताया कि मरीज को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी ले लिए हैं। पूरे देश में महामारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के कम्यूनिटी मेडिसिन के HOD डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का मरीज मिलना टेंशन वाली बात है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। अभी यह महामारी सबसे ज्यादा यूरोप और अफ्रीका में फैली है। एशियाई देशों में इसका खतरा बढ़ा नहीं है। यह संक्रामक बीमारी है, लेकिन यह हवा के जरिए नहीं फैलती, बल्कि छूने से फैलती है, इसलिए लोग घबराएं नहीं सतर्क रहें। बता दें कि भारत में जनवरी 2022 से जून 2024 के बीच मंकीपॉक्सय के 27 मरीज मिले थे। साल 2023 में पाकिस्तान में 9 केस मिले थे।
  • Earthquake के झटकों से कांपी धरती

    Earthquake के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्ली – अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई है। अफगानिस्तान के अलावा ताइवान में भी शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं।

    ताइवान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन से 34 किमी दूर भूकंप आया है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।

  • 2 Fighter Plane आपस में टकराए, Pilots की मौत

    2 Fighter Plane आपस में टकराए, Pilots की मौत

    पेरिस। फ्रांस से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, 2 राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकराए गये जिससे दो पायलटों की मौत मौत हो गई है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल फाइटर जेट्स बुधवार 12:30 बजे पूर्वोत्तर फ्रांस के आसमान में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर सीधे आ गिरे। जिससे यह हादसा हो गया। एक विमान में दो पायलट थे और दूसरे में एक पायलट था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरे जेट का पायलट सुरक्षित बच निकला।

    रक्षा मंत्री ने ट्विटर शेयर कर दी जानकारी
    फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकर्नू ने अपने ट्विटर शेयर इस खबर की पुष्टि की है। एक्स पर जानकारी देते हुए बताय़ा कि फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र म्यूरथ एट मोसेले में बुधवार दोपहर को दो राफेल फाइटर जेट्स हवा में टकरा गए। दोनों विमानों के आपस में टकराने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा कोलंबे-ले-बेल्स के ऊपर हुआ, जो पूर्वोत्तर फ्रांस का एक शहर है। स्थानीय प्रशासन की मानें तो सैन्य अधिकारियों की तरफ से कछ दिनों में दुर्घटना के कारणों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

  • PM ने इस्तीफे का किया ऐलान, जाने वजह

    PM ने इस्तीफे का किया ऐलान, जाने वजह

    नई दिल्ली – जापान के प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। फुमियो किशिदा ने कहा कि वह सितंबर में पद छोड़ देंगे। किशिदा के पीएम पद छोड़ने की मुख्य वजह पार्टी के भीतर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फुमियो किशिदा ने सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक की पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव भी नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनका तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

    उन्होंने सितंबर में होने वाले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया है। जापान के एक चैनल ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में फुमियो किशिदा ने जापान के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। किशिदा ने योशीहाइद सुगा की जगह ली थी। इस साल जापान में अक्टूबर में चुनाव होना है। किशिदा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वह अगले महीने एलडीपी के नए नेता के चुनाव तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे।

    फुमियो किशिदा का चुनाव से पहले यह ऐलान करना काफी चौकाने वाला है। बताया जा रहा है कि किशिदा के पीएम पद छोड़ने की वजह पार्टी के कुछ नेता है। क्योंकि वे किशिदा सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि किशिदा सरकार के नेतृत्व में अगला चुनाव जीतना कठिन है, क्योंकि इन दिनों जापान पार्टी विवादों में है।

  • होटल की छत पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, ऐसे बची 400 लोगों की जान, देखें वीडियो

    होटल की छत पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, ऐसे बची 400 लोगों की जान, देखें वीडियो

    सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। जहां, सोमवार को एक हेलीकॉप्टर होटल की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की मौत होने की खबर है। वहीं, जैसे ही होटल कर्मियों की इस दुर्घटना की भनक लगी वैसे ही पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद होटल में मौजूद कई सौ लोगों को बाहर निकालना पड़ा। साथ ही कई लोगों की घायल होने की सूचाना मिली है। जिनको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर शहर के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए पायलट की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी नहीं कि हेलीकॉप्टर कहां के लिएये उड़ान भरा था और कहां जा रहा था। केर्न्स हवाई अड्डे से पर्यटक कार्यों में लगे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए किसने मंजूरी दी थी। इसकी अभी पुष्टी नहीं हो पाई है।
  • इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। शेख हसीना ढाका से भारत चली आईं। वहीं बांग्लादेश में तख्तापटल के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे है।

    वहीं प्रदर्शकारी हिंदुओं के साथ-साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। प्रदर्शकारियों द्वारा कई जगहों पर अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया। इसे लेकर भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार से अपनी आपत्ति जताई थी। इस बीच हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मांगी माफी है।

    उग्र छात्रों ने बांग्लादेश की सरकार को हिला कर रख दिया। प्रधान मंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद भी अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब इसके विरोध में हिंदू भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है।

     

  • Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों जो हुआ उससे सत्ता से लेकर सियासत तक बदल गई है। नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ बांग्लादेश में व्यापक प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था साथ ही उन्हें देश तक छोड़ना पड़ा।

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब वहां के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया था और ओबैदुल हसन को इस्तीफा देने के लिए एक घंटे की मोहलत दी थी।

    ओबैदुल हसन ने नवगठित अंतरिम सरकार से परामर्श किए बिना सभी न्यायाधीशों की एक बैठक बुलाई थी, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। हसन को प्रधानमंत्री शेख हसीना का वफादार माना जाता है। ओबैदुल हसन पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे।