Category: Punjab>Fatehgarh Sahib

  • Punjab News: Garib Rath Express में भीषण आग लगने से 3 कोच जलकर खाक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Garib Rath Express में भीषण आग लगने से 3 कोच जलकर खाक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लग गई। आग से 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गये। घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस सरहिंद रेलवे स्टेशन से चल कर अंबाला की ओर आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने इमरजैंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लोग आनन-फानन में डिब्बे से बाहर निकले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

    जिस बोगी में आग लगी, इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोक दिया गया।

    आग ट्रेन के 3 डिब्बों में फैल गई। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसे के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सरहिंद जीआरपी एसएचओ रतन लाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन के एक डिब्बे से धुआँ निकलता देखा गया, ट्रेन रोक दी गई और कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग लगने से तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। इस अगजनी के कारण पंजाब से दिल्ली और उत्तर प्रदेश बिहार को जाने वाली सभी ट्रेनें लेट हो गई हैं। फिलहाल कोई बड़ा हादसा न होने से रेलवे और पुलिस ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर घटना को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझा दी गई है।

     

     

     

  • Punjab News: सुखबीर बादल ने चीमा को किया पार्टी से बाहर

    Punjab News: सुखबीर बादल ने चीमा को किया पार्टी से बाहर

    फतेहगढ़ साहिब: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हलका फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज जगदीप सिंह चीमा को पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर कर दिया है। जगदीप चीमा पूर्व मंत्री स्वर्गीय रणधीर सिंह चीमा के बेटे हैं। वर्तमान में जगदीप चीमा माता गुजरी कॉलेज की सचिव हैं। दूसरी ओर पार्टी से निकाले जाने के बाद जगदीप सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता की। इस मौके पर जगदीप सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को सुबह ही इस्तीफा भेज दिया था।

    उन्होंने कहा कि हमारा परिवार 1920 से अकाली दल से जुड़ा है और 1925 में एसजीपीसी की चुनाव हुई थी, जब उनके दादा पाकिस्तान से मेंबर बने थे और पिता रणधीर चीमा एसजीपीसी मेंबर रहे। 1968 में पहली अकाली सरकार के समय गुरुनाम सिंह मुख्यमंत्री थे और फिर बादल मुख्यमंत्री बने और बाद में मंत्री बने। इसके बाद वे दोबारा अकाली दल की सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वे 12 से 13 साल अकाली दल के जिले प्रधान रहे और विभिन्न पदों पर काम किया। उन्होंने कहा कि मैंने सुबह इस्तीफा भेजा था, जबकि पार्टी ने मेरे ऊपर टिप्पणी करने के बजाय पार्टी से निकालने का पोस्ट डाल दिया।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा तब पार्टी में आए भी नहीं थे, जब से वह पार्टी के लिए काम करते आए हैं। जगदीप चीमा ने बताया कि पार्टी में रहते हुए झुंडा कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई, लेकिन वह लागू नहीं हुई। जबकि इस मामले को लेकर प्रत्येक हलके में बैठकें हुई थीं। उन्होंने कहा कि वहां के विरोध को अगर देखा जाए तो एक भी सुझाव लागू नहीं हुआ। पार्टी की खराब स्थिति 2016 से लेकर आज तक बनी हुई है क्योंकि किसी ने पार्टी के लिए कोई नया कार्यक्रम नहीं बनाया।

     

  • Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, व्यक्ति घायल

    Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, व्यक्ति घायल

    फतेहगढ़ साहिबः रेलवे स्टेशन सरहिंद के नज़दीक मार्केट में वीडियो गेम्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियों ने काफी समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जब आग नहीं बुझ पाई तो दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर युवकों ने आग बुझाने की कोशिश की।

    लेकिन आग भीषण होने के कारण युवकों ने जेसीबी की मदद से दुकान के शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। दरअसल, आग की लपटें दुकान की ऊपर की मंजिल से काफी ज्यादा थी। वहीं आग को बुझाने की जद्दोजहद में एक युवक दूसरी मंजिल से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर पर 18, दाहिने हाथ पर 3 और बाएं हाथ पर 2 टांके लगाए। इस दौरान दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यह सब देखकर दुकानदार बेहोश होकर गिर पड़ा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

  • Punjab News: पंचायत ने प्रवासियों को गांव छोड़ने को लेकर किया मता पास

    Punjab News: पंचायत ने प्रवासियों को गांव छोड़ने को लेकर किया मता पास

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के गांव लखनपुर में लोगों ने प्रवासियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, गांव की पंचायत ने एक मता पास किया है। जिसमें कहा गया है कि बिना पहचान पत्र के रहने वाले प्रवासी गांव छोड़कर चले जाए। जारी किए गए मते में पंचायत ने प्रवासियों को एक सप्ताह में गांव छोड़ने के आदेश जारी किए है। गांव में चोरी की वारदातों काफी हो रही है।

    गांव वासियो का कहना हैकि वह प्रवासियों से काफी परेशान हो चुके है। पंचायत का कहना है कि कई प्रवासी गांव में बिना पहचान पत्र के रहे है। ऐसे में अगर गांव में कोई अप्रिय घटना प्रवासी द्वारा की जाती है तो बिना पहचान पत्र वाले प्रवासी को वह कैसे पकड़ेंगे और इनके बारे में वह कैसे पता लगा पाएंगे। ऐसे में उन्होंने बिना पहचान पत्र वाले प्रवासियों को गांव छोड़ने के आदेश जारी किए है।

  • Punjab News: पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटे पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटे पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में थाना पुलिस स्टेशन में बाप-बेटे के विरुद्ध पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने तथा पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस कर्मचारी एक मामले में वारंट नोटिस लेने के लिए गांव तलानियां में शाम लाल और उसके पुत्र राजेश कुमार के घर गए थे। शाम लाल घर पर मिला और जब उसने वारंट नोटिस लेना शुरू किया तो वह हंगामा करने लगा।

    इस दौरान, उसका पुत्र राजेश, जो दूसरे कमरे में था, आ गया और पुलिस कर्मी से झगड़ा करने लगा। जब पुलिस कर्मी ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस कर्मी को गालियां देना शुरू कर दीं। इस बारे में उसने फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर थाना इंचार्ज इंदरजीत सिंह भी पहुंच गए।

    इस दौरान कांस्टेबल संदीप सिंह और मनदीप सिंह से झड़प हो गई और उनकी वर्दियां भी फाड़ दी गईं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शाम लाल को काबू किया और उसे कार में बैठाया, इस दौरान राजेश कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शाम लाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है और राजेश की तलाश जारी है।

  • Punjab News: डाकखाने में 60 लाख के गबन को लेकर लेबर पार्टी के अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: डाकखाने में 60 लाख के गबन को लेकर लेबर पार्टी के अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिब: खैरड रावल बस्सी गांव के डाकघर में हुए 60.70 लाख रुपये के घोटाले को लेकर बुधवार को मजदूर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान के नेतृत्व में पीड़ित खाताधारकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आशिका जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए इस घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    जय गोपाल धीमान ने बताया कि यह घोटाला वर्ष 2023-24 से जारी था, जिसकी जानकारी खाताधारकों को जनवरी 2025 में लगी। इस दौरान लाखों रुपये की फर्जी प्रविष्टियां खातों में की गईं, लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही लोगों को इसकी जानकारी दी।

    धीमान ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों को लोगों का पैसा वापस करना चाहिए था, उन्होंने उल्टा खाताधारकों की पासबुकें लेकर रिकॉर्ड अपने कब्जे में कर लिया। उन्होंने बताया कि कई खाताधारकों जैसे सरबजीत कौर, सोना देवी, जोगिंदर कौर, अवतार सिंह, ज्ञान चंद, सरोज रानी, बलवीर कौर, कमलजीत कौर, गुरजीत कौर, अमनदीप कौर, चरण कौर, हरिंदर पाल कौर और अन्य के खातों से हजारों से लाखों रुपये की रकम गायब कर दी गई।

    विशेष रूप से हरिंदर कौर के खाते से लगातार बड़ी रकम फर्जी तरीके से निकाली गई। धीमान ने कहा कि डाकघर का मौजूदा स्टाफ पहले लोगों के घर जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार कर उनका विश्वास जीतता था और बाद में योजनाओं के तहत पैसे जमा कराने के नाम पर गबन करता था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला लंबे समय तक चलता रहा और जब मामला सामने आया तो उसे दबाने की कोशिश की गई। उपायुक्त आशिका जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। धीमान ने आश्वासन दिया कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे घोटाले अन्य डाकघरों में भी हुए हैं, जिनका जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

    इस मौके पर पीड़ित खाताधारकों में राम किशन, महिंदर सिंह, बलराज सिंह, हरभजन कौर, सरबजीत कौर, हरजिंदर कौर, रेशम कौर, राजिंदर कौर, जोगिंदर कौर, अवतार सिंह, अमनदीप कौर, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री सौंद, तालाबों का किया निरीक्षण, देखें Video

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री सौंद, तालाबों का किया निरीक्षण, देखें Video

    फतेहगढ़ साहिबः राज्य में आगामी बारिश सीजन से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बारिश के चलते किसी तरह के बांध न टूटे इसके लिए सरकार ने तलाबों की सफाई के लिए बजट पास कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अगले कुछ हफ्तों में लगभग 15000 तालाबों की सफाई करने के लिए तैयार है, जिसके संबंध में पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के विकास के लिए 4573 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीर मीरां, बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चुन्नी कलां में छप्पड़ों की सफाई प्रोजेक्टों का निरीक्षण भी किया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जिसके तहत गांव के तालाबों और खेल के मैदानों की मुरम्मत और रख-रखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। थापर/सीचेवाल मॉडल के माध्यम से गांवों में सीवेज उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी क्षेत्र का दौरा करने और प्राथमिकता के आधार पर तालाबों की सफाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य के अधिकतर गांवों में छप्पड़ों की सफाई और गंदे पानी की निकासी का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी गांवों को कवर कर लिया जाएगा। 1062 तालाबों से अपशिष्ट जल पहले ही निकाला जा चुका है और लगभग 400 तालाबों से गाद हटा दी गई है। आवश्यकतानुसार तालाबों से पुनः गाद निकालने का कार्य किया जा रहा है।

  • Punjab News: किसान नेता Jagjit Dallewal ने ठुकराई केंद्रीय मंत्री की अपील, किया ये ऐलान, देखें Video

    Punjab News: किसान नेता Jagjit Dallewal ने ठुकराई केंद्रीय मंत्री की अपील, किया ये ऐलान, देखें Video

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ मीटिंग का न्योता दे रही है और दूसरी तरफ रात में किसान मोर्चों पर बल प्रयोग कर रही है।

    वहीं दूसरी और डल्लेवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की अपील को खारिज कर दिया है। मंत्री ने उनसे 4 मई की मीटिंग में किसानी मसलों के समाधान का आश्वासन देते हुए मरण व्रत खत्म करने को कहा था। किसान नेता ने कहा कि पहले भी मीटिंग के बाद वादाखिलाफी की गई थी, इसलिए अब उन्हें भरोसा नहीं हैं।

    महापंचायत से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे डल्लेवाल ने मखीजा मोर्चे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और अखंड जोत बंद करने वालों को सजा की मांग की। डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने मरणव्रत जारी रखने की भी बात कही।