Category: Himachal>Una

  • ऊना पुलिस की सतर्कता से यूपी का लापता 10-12 वर्षीय बालक सुरक्षित मिला, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

    ऊना पुलिस की सतर्कता से यूपी का लापता 10-12 वर्षीय बालक सुरक्षित मिला, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

    ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से लापता 10-12 वर्षीय एक बालक को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों के ऊना पहुंचने तक बच्चे को सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय ऊना के सुपुर्द किया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की रात पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत एचसी बीरबल के नेतृत्व में गश्त के दौरान सब्जी मंडी मैहतपुर के समीप करीब 10-12 वर्षीय एक बालक अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम हर्ष सोनी, पुत्र रामजी सोनी, निवासी अम्बाघर गेट, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) बताया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहतपुर पुलिस ने तत्काल उत्तर प्रदेश के थाना ठाकुरगंज से संपर्क किया। वहां से पुष्टि हुई कि बालक उनके थाना क्षेत्र से लापता था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता रामजी सोनी से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चला गया था और वे उसे लेने के लिए ऊना पहुंचेंगे।

    सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे परिजनों के आने तक सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय ऊना के सुपुर्द कर दिया गया। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में अकेला या लावारिस अवस्था में दिखाई दे तो उसकी अनदेखी न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

     

  • श्री राम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता 

    श्री राम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता 

    ऊना : जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण आक्रोश पदयात्रा एवं विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं ऊना प्रभारी श्रीमती चन्द्रप्रभा नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    अपने संबोधन में श्रीमती चन्द्रप्रभा नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं। श्रीराम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता है। जनता की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर जुटाए गए धन के उपयोग को लेकर देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आनी चाहिए।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं का सम्मान करती है तथा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी । उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म का नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास का विषय है। देश की जनता अपने प्रश्नों के उत्तर चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनहित एवं जवाबदेही के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। आक्रोश पदयात्रा ऊना विश्राम गृह (सर्किट हाउस) से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ऊना तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

    कार्यक्रम में गगरेट के माननीय विधायक माननीय राकेश कालिया जी, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू जी, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा जी, श्री कुलदीप कुमार जी पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष एससी आयोग, डॉ. विजय डोगरा सदस्य एससी आयोग, श्री राजेश पराशर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्री रविंद्र कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी, श्री संजीव कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गगरेट, श्रीमती सुमन ठाकुर जीअध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस ऊना, श्री पवन ठाकुर जी , कॉमरेड जगत राम इंटक नेता, अखिल अग्निहोत्री हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष , शोभित गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस, एडवोकेट ओंकार कपला जी, चेयरमैन चिल्ड्रे वेलफेयर बोर्ड , श्शिव कुमार सैनी चेयरमैन एपीएमसी ऊना, तिलकराज सैनी अध्यक्ष शहरी कांग्रेस ऊना, श्री बलबीर मेह अध्यक्ष एससी कांग्रेस ऊना, श्री गोपाल कल्सी अध्यक्ष एससी कांग्रेस कुटलैहड़, सुभाष फौजी जी, दिलबाग , संजीव कुमार जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्री सतेंद्र शुक्ला जी, वरिष्ठ कांग्रेसी, पंकज दत्ता , पंकज शर्मा , अविनाश कपला वरिष्ठ कांग्रेसी एवं डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष, श्री आर.आर. रोहिल जी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, श्री राकेश कैलाश जी, श्री अमर शर्मा जी, श्री ससीवाला जी, डॉ. रमेश बंगा जी, राघव ठाकुर, युवा नेता आंब, अंकुश शर्मा, युवा नेता, ईशान ओहरी जी, श्री सुरेश शर्मा जी, श्रीमती भावना चौधरी जी, चेयरमैन जिला परिषद ऊना, एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया , पवन शर्मा, लोंगू राम , अशोक ठाकुर , गौरव लाठ जी, विनोद लाठ , जसपाल सिंह , शुभम, अनुज धीमान, श्रीमती निशा शर्मा, महिला कांग्रेस, नरेश बरोटिया, रशीद खान, संजीव जसवाल, संदीप, सरबन सिंह बंटू जिला परिषद टकारला, संदीप कुमार, देवराज हीरा रिटायर्ड तहसीलदार, वर्णपुरी, प्रफुल्ल वेदी, प्रिंस मक्कड़, रिपन जी, सुखविंदर कौर, सल्लू, जसवीर कौर, बीडीसी पहरा दयाड़ा, नवीसा खतरी, सुरेंद्र कुमार उर्फ काकू, दिलवेंद्र सिंह, प्रधान एससी सेल गगरेट, गौर, सागर चौहान, सुनील कुमार पट्टी, करमपाल, सोनू गुज्जर, सदस्य कल्याण बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद

    ऊना : सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 24 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 78072-22237 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
     
  • जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण शुरू

    जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण शुरू

    ऊना : हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। यह सहायता उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। लाभार्थियों को अपने आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाने होते हैं।
    यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने दी। नाट्य दल ने आज (मंगलवार) से शुरू हुए जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में हरोली उपमंडल के तहत जोडियां और जननी गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना उन गरीब परिवारों के सपनों को साकार कर रही है, जिनके पास खुद की जमीन तो है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे पक्का मकान नहीं बना पाते।  इसके साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना और नशा निवारण जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने नशे को एक गंभीर सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
    उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। इन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।
    आगामी जन जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल
    पूर्वी कलां मंच जलग्रां टब्बा द्वारा 15 जुलाई को हरोली के जंगल पंजावर और भदसाली थोलियां, 16 को ऊना के बटूही और लमलेहड़ी अप्परली, 17 को ऊना के जखेड़ा और बहडाला लोअर तथा 18 जुलाई को परोइयां कलां और पनसाई में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर कुठारबीत की प्रधान कांता देवी, पोलियांबीत की प्रधान मनजीत कौर, उप प्रधान पोलियां बीत लवली कुमार, उप प्रधान कुठारबीत रवि कुमार, वार्ड पंच अमरजीत कौर, बलबीर सिंह, गुरपाल कौर, पूनम, आशा देवी, राज कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
  • जिला महिला भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर हुआ विचार मंथन

    जिला महिला भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर हुआ विचार मंथन

    ऊना : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय ऊना स्थित पार्टी कार्यालय दीप कमल में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि महिला मोर्चा केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घर-घर पहुंचकर महिलाओं के बीच पार्टी की नीतियों और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने, बूथ स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने और प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया गया।
    बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने की, जबकि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, भाजपा नेता प्रो. रामकुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती का आधार समर्पित कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि उन्हें प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न गतिविधियों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।
    डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक महिला कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
    विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और अब प्रदेश की महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पहुंचाएगा और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराएगा।
    उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डेजी ठाकुर ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी लक्ष्य को लेकर अभी से पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और महिला मोर्चा भी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट चुका है। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला बैठक के बाद महिला मोर्चा की टिफिन बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने घर से लाए हुए भोजन को एक दूसरे के साथ मिल बांट कर खाया।
  • विश्व में पोलियों उन्मूलन के लिए रोटरी का योगदान अतुलनीय

    विश्व में पोलियों उन्मूलन के लिए रोटरी का योगदान अतुलनीय

    ऊना : रोटरी क्लब ऊना का पद स्थापना समारोह स्थानीय माया होटल में आयोजित किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन विजय सहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान डीजीई रोटेरियन विजय साहदेव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन रंजीत सिंह जसवाल को क्लब प्रधान कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया। इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पिनअप किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डीजीई विजय सहदेव ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और मानवता का वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने नई टीम से अपेक्षा जताई कि वह रोटरी के आदर्श ‘सर्विस अबव सैल्फ’ को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रक्तदान, पोलियो उन्मूलन और युवा नेतृत्व विकास जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व से पोलियों उन्मूलन में रोटरी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम आयु के बच्चों के दिल में छेद पर फ्री हार्ट सर्जरी रोटरी क्लब द्वारा करवाई जाती है। वहीं, रोटरी क्लब द्वारा कृत्रिम अंग फ्री में लगाए जा रहे है। कोर्निया के चलते अंधेपन की भी फ्री सर्जरी करवाई जाती है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की भावी योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम को क्लब के प्रधान रोटे.रंजीत सिंह जसवाल ने कहा कि उनकी टीम रोटरी के आदर्शों के अनुरूप समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि वर्षभर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, करियर मार्गदर्शन, शिक्षा सहायता, युवा नेतृत्व विकास तथा जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष रोटे.यशपाल सिंह ठाकुर ने सबका स्वागत करते हुए क्लब द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी दी। रोटे.कृष्ण ठाकुर ने क्लब प्रधान रोटे.रंजीत जसवाल का जीवन परिचय पढ़ा,जबकि रोटे.प्रशांत ने डीजीई विजय सहदेव के जीवन परिचय को सबके समक्ष रखा। क्लब सदस्य रोटे.नीलम अग्रिहोत्री ने मंच संचालन किया,जबकि क्लब उपाध्यक्ष रोटे.सुरेंद्र ठाकुर ने धन्यावाद प्रस्ताव रखा। इन सदस्यों को किया पिन-अप डीजीई विजय सहदेव ने क्लब के सचिव रोटेरियन मोहित शर्मा,आईपीपी रोटे. यशपाल ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,वित्त सचिव बलदेव चंद, सार्जेंट एट आम्र्स आरके शर्मा, संयुक्त सचिव डा.अनुराग शर्मा, वरिष्ठ रोटेरियन एमके बस्सी,संजीब अग्रिहोत्री,एचएन चीटू,ओंकार नाथ कसाना,नरिंदर कपिला,बलजिंदर जीत सिंह,रोटेरियन मोनिका सिंह,एमआर शर्मा,राजेश सांभर,जतिंदर कंवर,नरिंदर कपिला,अरुणपाल ठाकुर,सुरिंदर ठाकुर,अनुराग शर्मा,रजनीश लूंबा,नीलम अग्निहोत्री,कृष्ण ठाकुर,संजीव पुरी,बलदेव डोगरा,प्रशांत,मुनिंद्र अरोड़ा को पिनअप किया। जबकि कार्यक्रम में अश्विनी जैतक व सुरजीत चडडा को नए सदस्य के रूप में पिनअप किया।  यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में रोटरी जिला 3070 के जिला सचिव रोटे.सुरेंद्र मुल्तानी,इन्नर व्हील के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चौधरी,हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर, रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान विरेंद्र शर्मा, सखिल चौधरी,अनिता कुमारी,गगनजसवाल,सुनील जसवाल,अंजलि जसवाल,सुरभि,कृषंग,सावीर,विनायिका,प्रगति,डा.मौनिका,अंकुरपाठक,अवतार सिंह,रीटा,आकाश दीप सिंह,प्रिया,युद्ववीर सिंह,विशेष रूप से मौजूद रहे।
     
  • संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

    संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान, ऊना में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति दत्ता ने विशेष रुप से शिरकत करते हुए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। डॉ. जागृति दत्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जांच, नियमित पैप स्मीयर स्क्रीनिंग और एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बीमारी के प्रमुख कारणों, शुरुआती लक्षणों तथा समय पर उपचार के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस मौके पर छात्राओं को नियमित क्लीनिकल स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने 14 साल की लड़कियों को प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लगाई जा रही एचपीवी वेक्सीन लगाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. जागृति दत्ता ने विस्तार से उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर हिमोत्कर्ष महिला मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर, सदस्य रमा कंवर, रंजू बाला, मीना, निशा, सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही।

     

  • जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने सुरेश अत्री, हरभगवान दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

    जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने सुरेश अत्री, हरभगवान दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

    ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, ऊना में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कर्मचारियों की सर्वसम्मति से सुरेश अत्री को महासंघ का अध्यक्ष तथा हरभगवान दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों पदों पर नियुक्तियां कर्मचारियों और प्रतिनिधियों की सहमति से की गईं। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी तारा सिंह और भूपिंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं विभिन्न ब्लॉक कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    कार्यक्रम के दौरान तारा सिंह सुखनाल और भूपिंद्र सिंह को हाल ही में उच्च पद पर पदोन्नति मिलने पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से सम्मानित भी किया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश अत्री ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों को चरणबद्ध तरीके से सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए महासंघ हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा और सभी वर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। इस मौका पर जिला महासचिव राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मनजीत सिंह जसवाल, राजीव पाठक, मुकेश धीमान,

    मुकेश जसवाल, ब्लॉक प्रधानों में हरोली से राज कुमार,  अंब से मनोज , ऊना से बलवीर सिंह, गगरेट से रविंद्र कुमार  समेत तमाम प्रतिनिधि मौजूद रहे।

     

  • 50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

    50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

    हरोली की छह नई पंचायतों में भी शीघ्र होंगे पंचायत भवनों के निर्माण : मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भैनी खड्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में गठित छह नई पंचायतों में भी शीघ्र पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा, ताकि पंचायतों के कार्यों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    भैनी खड्ड पंचायत में अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके प्रथम चरण में 50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, शेष स्वीकृत राशि से सामुदायिक केंद्र का व्यापक विस्तारीकरण किया जाएगा , जिसमें एक  आधुनिक मीटिंग हॉल सहित अन्य आवश्यक जनसुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे पंचायत क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित एवं सुविधासंपन्न केंद्र मिलेगा।

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, परिवहन निगम सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र मनकोटिया, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह, पंचायत प्रधान वंदना देवी, उप प्रधान हैप्पी कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

     

  • पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री

    पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री

    लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर

    ऊना, सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। दो मंजिला इस भवन में छह नए कक्षों का निर्माण किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का कार्य अगले पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 52 करोड़ से बन रहा यह पुल आवागमन की बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोअर पंडोगा में पंचायत घर के निर्माण के लिए भूमि की पहचान कर पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति से उपयुक्त स्थान पर भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का पंजावर गांव सहकारिता आंदोलन की जन्मस्थली के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है । वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर में भविष्य में एमबीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

    उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडोगा विद्यालय में विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप भविष्य में भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्कूली विद्यार्थियों ने पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया।

    इस अवसर पर परिवहन निगम के सदस्य अशोक ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना सूद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान गुरपाल सिंह, उच्च शिक्षा उप निदेशक अनिल तक्की, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सोम लाल धीमान सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।