Category: Himachal>Una

  • झूठ के कसीदे पढ़ कर जनता का नहीं मिलता समर्थन: भुट्टो

    झूठ के कसीदे पढ़ कर जनता का नहीं मिलता समर्थन: भुट्टो

    अगर कुटलैहड़ की जनता का सीएम साहब रखते ध्यान ,तो आज 46 के तापमान पर गांव गांव नहीं घुमना पड़ता 

    राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी भी हिमाचल की बेटी,क्या सुक्खू सरकार से मिल रहे प्रति माह 15 सौ रुपए: भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य की सुक्खू सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर आयु की हर बहन और माता को प्रति माह 15 सौ देने की गारंटी दी थी अब तो राष्ट्रीय नेत्री कहे जाने बाली आदरणीय प्रियंका गांधी भी हिमाचल की बेटी बन चुकी है क्योंकि शिमला में उनका घर है। क्या उन्हे भी सुक्खू सरकार ने प्रति माह 1500 रुपए दिए है या नहीं? कम से कम कुटलैहड़ प्रवास पर आई प्रियंका गांधी मंच से कुटलैहड़ की जनता को यह बात बता देती ताकि कुटलैहड़ की माताओं बहनों को जानकारी मिल जाती। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय में सीएम सुक्खू को जितनी कुटलैहड़ की याद आ रही है अगर बीते 14 माह में कुटलैहड़ की जनता का इतना ध्यान रखते तो शायद आज गांव गांव घुम कर हर मंच से भुट्टो -भुट्टो की माला जपते सांसे न फूलती। कहावत प्रसिद्ध है जो बोएगा बही पाएगा। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि सीएम साहब को मित्र मंडली को विधायक बनाने के लिए अंतिम बार यानी कांग्रेस के आखिरी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कुटलैहड़ प्रवास पर बुलाना पड़ा। लेकिन इन नेताओं के दौरे और प्रवास से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है क्योंकि कुटलैहड़ की जनता को वह जन सेवक चाहिए जो हर समय कुटलैहड़ की जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करें। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी हर मंच से समर्थन मांग रहा है। लेकिन कुटलैहड़ की जनता बहुत समझदार है उन्हें पता है कि कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी उस परिवार का सदस्य है जिस परिवार के सदस्य ने 1977 में कुटलैहड़ से सीएम पद को छीना है। अगर 1977 में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में स्व ठाकुर रणजीत सिंह पटियाल प्रदेश में मुख्यमंत्री होते तो आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र देश के मानचित्र पर बिकास की गाथा गाता हुआ 140 करोड़ देश वासियों को दिखाई देता। 

    भुट्टो ने कहा कि ईमानदारी का चोला पहनकर दूसरों को गद्दार धोखेबाज कहना इन बातों को कोई नहीं सुनता हैं। ईमानदार व्यक्ति अगर मंच से ईमानदारी का भाषण दे तो जनता उस पर अमल करती हैं। भुट्टो ने कहा कि 2022 के विस चुनावों में कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी ने कितनी ईमानदारी से काम किया था यह हम ही नहीं कुटलैहड़ की जनता के साथ खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जानते है। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री महोदय अपनी मित्र मंडली को विधान सभा पहुंचाने के लिए दिन रात कुटलैहड़ के दौरे कर रहे हैं। लेकिन अब समय बीत चुका है। अब कुटलैहड़ की जनता ने आप को हार की सीमा पर खड़ा कर दिया है। और निश्चित रूप से कुटलैहड़ में इस बार रिकॉर्ड मतों से कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी की हार होने जा रही है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,सुमित वशिष्ठ, शीशन ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 
  • ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    बोले…चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया का किया जा रहा पूरा पालन


    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और 48 घंटे के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरा पालन किया जा रहा है। मतदान का दिन नजदीक होने के चलते चुनाव निगरानी दलों के अभियान को और अधिक सघन किया गया है। जिले में 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया द्वारा हमीरपुर से ऑनलाइन माध्यम से ली गई बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में उनके साथ रहे। वहीं, व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव गगरेट से ऑनलाइन बैठक में जुड़े।

    बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का ब्योरा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने चुनाव के अंतिम चरण में व्यय निगरानी के संबंध में अधिक सजगता बरतने को लेकर दिशा निर्देश दिए। जतिन लाल ने जिले में मतगणना को लेकर किए प्रबंधों से भी अवगत कराया। उन्होंने मतदान के उपरांत ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्ट्रांग रूम में रखने को लेकर मूवमेंट प्लान, भंडारण तथा सुरक्षा को लेकर किए प्रबंधों की भी जानकारी दी।

    अब तक 3736 ने की होम वोटिंग
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 3736 वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिले में होम वोटिंग प्रक्रिया 21 मई से आरंभ हुई है, जिसमें मोबाइल पोलिंग टीमें पात्र वोटरों से चुनाव आयोग के पूरे प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करावा रही हैं। इस मुहिम में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2621 और 1115 दिव्यांग वोटरों ने मतदान किया है। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 29 मई तक किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि अब तक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 614, ऊना में 396, कुटलैहड़ में 1096, हरोली में 548 और गगरेट में 1082 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस चुनावों की दृष्टि से पूरी चौकसी के साथ काम कर रही है। 25 नाकों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।
  • मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मादक पदार्थों की बिक्री-वितरण पर रहेगी पाबंदी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 1 जून को होने वाले लोकसभा आम चुनाव व 2 विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 4 जून को भी जिला में ‘ड्राई डे’ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र, शांति प्रिय एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
    जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह पाबंदी मतदान से 48 घंटे पूर्व, यानी 30 मई सायं 6 बजे से पहली जून को सायं 6 बजे तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त 4 जून को मतगणना के दिन मतों की गिनती की प्रक्रिया सम्पन्न होने तक उक्त पाबंदी लागू होगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • मुबारिकपुर में चैतन्य शर्मा  की पदयात्रा बनी पावर शो,बदले उपचुनाव के समीकरण

    मुबारिकपुर में चैतन्य शर्मा  की पदयात्रा बनी पावर शो,बदले उपचुनाव के समीकरण

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने सोमवार को मुबारिकपुर में रोड़ शो करके चुनावी हवा को अपने पक्ष में पलटने की कोई कसर बाकी न छोडी। इस दौरान हाथ में भाजपा के झंडे / बैनर पकड़े भाजपा महिला नेत्रियों ने नाचते गाते चैतन्य शर्मा के लिये प्रचार किया, वहीं   भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने नारे लगाकर अपना जोश दिखाया, उधर  चैतन्य शर्मा ने दुकान दुकान जाकर , वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की  अगुवाई में सहजता के साथ वोट मांगे। चैतन्य शर्मा का जोशीला प्रचार अभियान सभी को पसंद आया।

    उधर चैतन्य शर्मा ने संघनेई, जोह, बेह, कलोह, सलोह बैरी में नुक्कड सभाएँ करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जो 15 माह में 1500 रूपये न दे पाए  वो 8500 रूपये प्रतिमाह महिलाओं को कैसे देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में झूठी गारंटीयां देती है और सत्ता मिलते ही जनता को भूल जाती है जिसका जीता जागता प्रमाण प्रदेश सरकार 15 माह का शासनकाल है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गगरेट विधानसभा क्षेत्र का हुआ है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जब भी बजट माँगा तब तब मुख्यमंत्री वित्तीय संकट का रोना रोते थे, लेकिन अपने मित्रों को कैबिनेट का दर्जा देकर सरकारी पैसा दोनों हाथो से लुटाते रहे।

    उन्होंने कहा कि संघनेई डे बोर्डिंग स्कूल की फ़ाइल राजस्व विभाग स क्लियर होने के वावजूद एक ईंट आज तक इस स्कूल के नाम पर नहीं लगी। दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा सिविल हस्पताल से कम करके उसे सीएचसी बना दिया, सब तहसील बंद कर दी, जोह में वेटनरी अस्पताल को डिस्पेंसरी बना दिया, तो अब किस मुंह से  कांग्रेस सरकार द्वारा गगरेट की जनता से वोट मांगे जा रहे हैं? चैतन्य शर्मा ने कहा कि जनता ने अब मन बना लिया है और 01 जून को जनता दोनों इवीएम मशीनों पर कमल के फूल का बटन दो बार दबाकर प्रदेश एवम केन्द्र में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

  • कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    बीते कई माह से फेक आईडी के माध्यम से लिखता था देवेंद्र भुट्टो पर गलत और अभद्र बयानबाजी,

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई माह से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो पर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अनाप शनाप लिख रहे थे। आखिर कार यह युवक पकड़ा गया और उसने खुद ही अपने फेसबुक आईडी अजय दरोच पर लिखा। कि वह कि वह सोशल मीडिया पर कई फेक आई डी जैसे आयरन पटियाल के अलावा कुछ और फेक आईडी बनाकर कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर गलत व्यान बाजी कर रहा था और उनकी इज्जत को धूमिल कर रहा है।

    जानकारी के अनुसार उक्त युवक कुटलैहड़ के एक नामी पैट्रोल पम्प पर बतौर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। अब यह तो जनता भी जानती हैं कि उक्त युवा किस नेता या व्यक्ति के पेट्रोल पंप पर काम करता हैं। और आखिर किसके कहने पर युवक फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो की इज्जत को मिट्टी में मिला रहा था। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक बड़े स्तर के समाजसेवी और जनता के दिलो की धड़कन बन चुके है।

    14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों आर्थिक सहायता बच्चों की सहायता पढ़ाई का खर्च करीब 600 स्कूली छात्रों की फीस उठाकर राहत प्रदान की है। लेकिन उक्त युवक ने फेक आईडी के माध्यम से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी की ईमानदार छबि और समाज सेवा को धूमिल करके रख दिया है। अब उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ कुटलैहड़ भाजपा उन शातिरों तक पहुंचेगी जो उक्त व्यक्ति से फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ अनाप शनाप ब्यावबाजी करवा कर चुनावी समय में उनकी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया गया हैं। 
    उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज ,होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई:,कृष्ण पाल शर्मा
    जिला उना के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और मेरे खिलाफ फेक आईडी बनाकर उक्त युवक ने हमारी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाई है। और हमारी मान सम्मान को धूमिल करने का प्रयास किया है। उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। और साथ में माननीय हाई कोर्ट में दो करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया जायेगा। बही उक्त युवक के साथ और कौन है उन तक पहुंच कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। 
    चुनावी समय में किस हद तक गिर सकते है,अब जनता करेगी हिसाब: भुट्टो
    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने पर जब देवेंद्र कुमार भुट्टो से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है। और उक्त युवक किस पेट्रोल पंप पर काम करता है। यह भी कुटलैहड़ की जनता जानती है। भुट्टो ने कहा कि उक्त फेक आईडी बनाने वाले युवक पर कानूनी कार्यवाई करके पूरे गिरोह तक पहुंचा जायेगा। बही पुलिस थाना में मामला दर्ज करके 5 करोड़ मान हानि का केस भी डाल रहा हूं। जो उन्होंने मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। 
  • रेल और खेल मेंं अनुराग ठाकुर हुए पूरी तरह से फेल, अब रायजादा की बारी: कमलेश ठाकुर

    रेल और खेल मेंं अनुराग ठाकुर हुए पूरी तरह से फेल, अब रायजादा की बारी: कमलेश ठाकुर

    कहा: अनुराग कहते थे कि फलां बंदे के घर के पास से छुकछुक करती रेल सीधे हमीरपुर पहुंचेगी, कहां गई अब ये रेल

    ऊना/सुशील पंडित: बड़े-बड़े वायदे और दावे करते हुए अनुराग ठाकुर 4 बार सांसद बनते रहे लेकिन कोई भी वायदा और दावा पूरा नहीं किया। रेल और खेल के विषयों में भी अनुराग पूरी तरह से फेल हुए हैं। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ खास, रैल, लाहड़ कोटलु व धनेटा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कही। इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा सहित कांग्रेस के प्रत्येक विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में कमलेश ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने छोटे भाई सतपाल सिंह रायजादा को उतारा है जिसने कांग्रेस पार्टी का हमेशा ही सिर ऊंचा रखा है और सुक्खू का हरदम साथ दिया है। सब मिलकर रायजादा को जितवाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग केंद्र में खेल मंत्री होने के बावजूद भी संसदीय क्षेत्र में खेलों का उत्थान नहीं कर पाए हैं और बड़े स्तर पर स्टेडियमों का निर्माण नहीं कर पाए हैं।

    रेल का रट्टा मारने वाले अनुराग ठाकुर बड़े दावे करते थे कि इस गांव से रेल हमीरपुर के लिए गुजरेगी, फलां बंदे के घर के पास से छुकछुक करती रेल सीधे हमीरपुर पहुंचेगी लेकिन न अनुराग की रेल यहां पहुंची और न ही चुनावों के बाद एवं आपदा के समय खुद अनुराग हिमाचल पहुंचे। कमलेश ठाकुर ने कहा कि सेहत खराब होने के बावजूद सुक्खू आपदा में प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे लेकिन अनुराग नहीं आए, शायद वह इस डर में रहे कि वह बाढ़ में खुद ही न बह जाएं और इसीलिए वह हिमाचल की बाऊंड्री तक नहीं लांघे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख अनुराग ठाकुर युवाओं को टी-शर्ट और हैल्मेट बांटते फिर रहे थे लेकिन वह यह भूल गए कि उन्हें इनकी नहीं बल्कि रोजगार देने की जरूरत है जिसमें अनुराग फेल हुए हैं। अनुराग चाहते तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाते जिससे संसदीय हल्के में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता लेकिन वह यह नहीं कर पाए। कमलेश ठाकुर ने कहा कि 4 बार अनुराग को जितवाया है लेकिन इस बार सतपाल सिंह रायजादा पर भरोसा जनता को दिखाना होगा। इसके बाद वह हर बार रायजादा को ही अपना सांसद चुनते जाएंगे ऐसा मेरा दावा है। 

    गरीबों से कर रहे किनारा, तो अमीर व धनासेठों को लगा रहे गले: रायजादा

    इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जनता के सेवक नहीं है बल्कि सेलीब्रिटी नेता है जोकि अपना चश्मा तक नहीं उतार पाते हैं। संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें 4 बार सांसद बनाया है लेकिन वह संसदीय क्षेत्र की बात तक नहीं करते। संसद में भी वह इस क्षेत्र की बात एक बार भी नहीं उठा पाए हैं और न ही अपने चुनावी भाषणों में अपनी कोई उपलब्धि गिनवा पा रहे हैं। दूसरों के कार्यों को अपना बताकर एक बार फिर से अनुराग लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं लेकिन इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आएगी।

    रायजादा ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकत्र्ताओं से भी अपील करना चाहूंगा कि सबको पता है कि जीत के बाद अनुराग जनता और कार्यकत्र्ताओं की पहुंच से दूर हो जाते हैं। ऐसे में इस बार इन्हें सबक सिखाएं ताकि जनता और कार्यकत्र्ताओं का अपमान दोबारा न हो सके। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर को अपनी हार दिखाई देने लगी है। केंद्र में प्रदेश की आवाज न उठाने पर संसदीय क्षेत्र की जनता अब तो अनुराग की बैठकों से किनारा करने लगी है। ऐसे में अब अनुराग को भीड़ जुटाने के लिए न केवल पंजाब सहित अन्य राज्यों से अमीर व धनासेठों को बुलाना पड़ रहा है, बल्कि एच.पी.सी.ए. के लोगों का सहारा लेकर बैठकें करनी पड़ी है।

    रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा ही गरीबों से किनारा किया है। मात्र उन्हीं लोगों को गले लगाया है, जो कि अमीर हो या बड़े पद पर आसानी हो। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गरीबों को अनुराग ठाकुर ने मात्र वोटों के लिए ही रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की होने वाली सभी बैठकों में धनासेठों की गाड़ी अनुराग ठाकुर के आगे-पीछे घूमती रहती है, जबकि गरीब मासूम की आवाज को नजरअंदाज किया जाता है। अगर कोई बैठक में सवाल करता हैं, तो उसे चुप करवाकर बैठा दिया जाता है। रायजादा ने कहा कि अनुराग को जनता से कोई लेना देना नहीं है, बस मोदी का नाम लेकर वोट बिटोरने का काम किया जा रहा है।

  • कांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

    कांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

    जल-थल-नभ में कांग्रेस के घोटालों और दलाली की लंबी लिस्ट: अनुराग ठाकुर 
    ऊना /सुशील पंडित : हमीरपुर लोकसभा से भारतीय जनता के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पूछा कि आखिर कांग्रेस और पाकिस्तान का यह नापाक रिश्ता क्या कहलाता है जो बार-बार अनायास ही कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है? इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है? यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है?

    यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। आख़िर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये कांग्रेसी नेता भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं। 

    अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज झंडूता, भोरंज और हमीरपुर मंडल में आयोजित अपनी जनसभाओं व मीडियाकर्मियों से वार्तालाप के दौरान कहीं। उन्होंने इस दौरान अपनी व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों से 1 जून को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कि अपील की। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को भी जमकर घेरा।
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज का भारत आगे बढ़ना चाहता है इसीलिए वो एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को चुनने वाला है। छह चरणों में पूरे देश ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए और आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट किया है। हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश भी 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाला है।”
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर भय और भ्रम फैलाकर वोट मांगने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को जनता आगामी 4 जून को जबरदस्त पटकनी देने वाली है। यह लोग अभी से मातम मानने और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की प्लानिंग शुरू कर चुके होंगे क्योंकि इनकी 40 से कम सीटें आ रहीं हैं। इन्होंने इन चुनावों में एससी, एसटी, ओबीसी और संविधान के नाम पर झूठ, भय और भ्रम फैलाने के सारे हथकंडे अपना लिए पर एक भी काम नहीं आया।”
    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “इतिहास गवाह है कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने हर डिफ़ेंस डील में अपनी डील को तरह दी है।हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।आज़ादी के तुरंत बाद चाहे इंग्लैंड से 3 हज़ार पों ख़रीदने का मामला हो या फिर बोफ़ोर्स से लेकर स्कॉर्पियन सबमरीन और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की बात हो,हर मामले में कांग्रेस पार्टी के हाथ दलाली से रंगे हैं।सेना की मज़बूती के लिए ख़र्च होने वाले पैसों को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अय्याशीयों पर ख़र्च करती रही और आभाव में सीमा पर हमारा सैनिक मरता रहा”
    अनुराग ठाकुर ने कहा, “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय कारगिल में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पहली बार वापस घर लाया गया। उनके परिवारों को वन यापन के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और पैसे दिए गए। परमाणु बम परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया। मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को राफेल विमान मिला, भारत आज स्वयं ब्रह्मोस मिसाइल, आईएनएस विक्रांत युद्ध पोत, तेजस विमान और बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहा है। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में 1 लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। हमने नॉर्थ ईस्ट में भी लगभग 11 शांति समझौते किए हैं। आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। मोदी सरकार ने सेना की 40 वर्षों पुरानी मांग, ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को लागू कर अब तक अपने सैनिकों को ₹1 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा दिया है।”
  • 26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

    26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

    ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला ऊना की बैठक रविवार को ऊना के एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। सभी की सहमति से गर्मियों के चलते जून माह के अंतिम सप्ताह में पांच दिन के लिए जिले के सभी स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि 26 से 30 जून तक संघ से जुड़े सभी स्वर्णकार अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी स्वर्णकार पांच दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, श्याम हांडा, अनुज ब्रहमी, अशोक, अनिल, विजय, मूलचंद सोनी, विजय हांडा, संजय सोनी व संजीव सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • कुटलैहड़ का बिकास भाजपा की देन: भुट्टो 

    कुटलैहड़ का बिकास भाजपा की देन: भुट्टो 

    सुक्खू सरकार ने कुटलैहड़ में केवल तालाबंदी की, 22 सरकारी संस्थान पर लटकाए ताले: देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य में जब भी भाजपा की सरकार बनी है, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बिकास की रफ्तार सौ गुणा बढ़ी है और जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है कुटलैहड़ विस क्षेत्र को तालाबंदी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ, जैसे सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार द्वारा कुटलैहड़ में खोले गए 22 सरकारी कार्यलय पर ताले लटकाए हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ जन संपर्क अभियान में कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है, लेकिन जो सरकार के नुमाइंदे सत्ता के नशे में गहरी नींद सोए हों और जिन्हे जीते हुए विधायकों से ज्यादा हारे नकारे मित्र मंडली ज्यादा प्यारी हो उस सरकार से कोई उम्मीद नहीं हो सकती है।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता के बीच बीते तीस वर्षो से रह रहा हूं। आज तक मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ परिवार के एक सदस्य ने धोखेबाज भ्रष्टाचार का आरोप हम पर नहीं लगाया है लेकिन कुटलैहड़ की जनता के असली गुनाहगार और खुद धोखेबाज बह परिवार है जो 1977 से लेकर आज तक कुटलैहड़ की जनता को धोखा देते आए है। कभी कुटलैहड़ की जनता से सीएम प्रत्याशी को सीएम बनने पर धोखा देना। कभी कुटलैहड़ के टिकट न मिलने पर कुटलैहड़ में फ्रेंडली चुनावी मैच खेलना तो कभी जनता को धोखा देना इस परिवार की आदत बन चुकी हैं और अब कुटलैहड़ की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को धोखेबाज शब्द की परिभाषा सिखाने के लिए उत्सुक है।

    भुट्टो ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा दस गारंटियों को ठका- ठक पूरा करने की गारंटी दी थी। लेकिन डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में एक भी गारंटी सुक्खू सरकार से पूरी नहीं हुई। और अब दिल्ली से बड़े कांग्रेसी नेता प्रति माह महिलाओं को 8500 रुपए खटाखट देने का वादा यानी गारंटी देकर गए है। भुट्टो ने कुटलैहड़ की समस्त महिलाओं से निवेदन किया है कि इन ठका-ठक वाली झूठी गारंटी के झांसे में मत आना। आपको कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन जो मोदी की गारंटी यानी किसान सम्मान निधि सलाना 6000 जो मिल रहा है। यह चार जून के बाद डवल होने वाला है और यही मोदी की गारंटी की गारंटी है। इसलिए हर बोट भाजपा के पक्ष में डालकर भाजपा को मजबूत करें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल सदस्य,भाजपा नेता एवम कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

  • मतगणना की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    मतगणना की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान व मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। जतिन लाल ने बताया कि मतदान के उपरांत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को मतगणना स्थल पर पूरी सुरक्षा में स्ट्रॉग रूमों में रखने के प्रबंध किए गए हैं वहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा रहेगा। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कर्मियों के लिए पानी, भोजन, अलग अलग प्रवेश द्वार व पार्किंग के उचित प्रबंध किए गए हैं।

    इसके अलावा मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यशालाएं लगाकर मतगणना के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में मतगणना को लेकर किए गए इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा के उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर एएसपी संजीव भाटिया, तहसीलदार सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।