Category: Himachal>Una

  •  हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन 

     हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन 

    लड़कियों में मानसी राणा और लड़कों में अंकित ठाकुर बने टीम कप्तान 

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन रविवार को बंगाणा में किया गया । 47वीं सीनियर नैशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता 6-8 जून 2024 को बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर हैदराबाद तेलंगाना में होगी। हिमाचल प्रदेश सीनियर टीम में खिलाड़ियों में लड़कियों में हिमाचल टीम की कप्तान बनी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खिलाड़ी मानसी राणा,सोलन की उमा देवी उप कप्तान बनी तथा लड़कों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अंकित ठाकुर बने कप्तान तथा, कुटलैहड़ के आदित्या राणा उप कप्तान बने।

     हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि नैशनल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में सबसे अहम भूमिका केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,तथा हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र कंबर का समय-समय पर मार्गदर्शन तथा सहयोग रहा है। आगे भी टीम को इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है। नैशनल थ्रो बाल सीनियर टीम के खिलाड़ी जो चयनित हुए हैं। लड़कियों में मानसी राणा,समिक्षा पंवार,गुरप्रीत कौर,तारसवी शर्मा,शताक्षी,उमा देवी,निशा देवी,बेबी कुमारी,साक्षी,आंशिका,दिया शर्मा,अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स,अनमोल,रूपांश शर्मा,प्रशांत,अंकित राणा,आयुष शर्मा,अनिल,पंकज माह,नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा,पुनीत,ललित विशाल, आदर्श शर्मा सहित का चयन हुआ। 

    इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, इस मौके पर राष्ट्रीय थ्रो बॉल के कोच यशवीर सिंह ,जिला ऊना से कोच श्याम मुरारी, जिला मंडी से कोच पायल देवी, हमीरपुर से कोच अनिल कुमार, कांगड़ा से कोच ब्रजेश कुमार,सोलन से कोच पूर्ण चंद, सहित, थ्रो बाल जिला ऊना की अध्यक्ष इंदू वाला, सचिव सीमा शर्मा, सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

  • शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

    शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

    उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज सोमवार को लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोकतंत्र उत्सव वाहन के माध्यम से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को 1 जून को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। रवानगी के उपरांत सोमवार को जागरूकता वाहन को ऊना विधानसभा क्षेत्र में घूमाकर मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसार किया गया। लोकतंत्र उत्सव वाहन के जरिए आगे 28 मई को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब, 29 मई को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा, 30 मई को हरोली और 31 मई को गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि हर मतदाता का कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग करके व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और देश की समग्र प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता एक जून को मतदान जरूर करें। ऊना जिला में सभी मतदाताओं की चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि व्यापक जन जागरूकता से शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के समस्त मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम रहेंगे। पोलिंग सेंटर पर सभी मूलभूत सुविधाओं जैसे शुद्ध पीने का पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पर्याप्त मात्रा में लाइट सुविधा सहित एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर्स भी तैनात होंगे। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • आज भारत में दस्तक देगा Samsung का यह दमदार फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

    आज भारत में दस्तक देगा Samsung का यह दमदार फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

    टेक न्यूज़ः Samsung कंपनी मोबाइल फोन के बाज़ार में अपना एक नया फोन लाँच करने जा रही है। कंपने ने इस फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया है। जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि ये फोन वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा। फोन के टीज़र के साथ इसकी कीमत का भी हिंट दिया गया है। बैनर पर लिखा है कि इसकी कीमत 2X,999 रुपये से शुरू होग। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फोन को 30,000 रुपये से कम दाम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कहा गया है कि ये इस सेगमेंट का सबसे हल्का वेगन लेदर फोन होगा। 


    फोन में कटिंग एज, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और इसमें 12जीबी तक की रैम मिलने की बात कही गई है। इस सैमसंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट sAMOLED+ वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

  • अनुराग ठाकुर के खिलाफ गंदी व अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त – चैतन्य

    अनुराग ठाकुर के खिलाफ गंदी व अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त – चैतन्य

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के खिलाफ किसी भी तरह की गंदी एवम अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा जायेगा।गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मीडिया को जारी एक बयान में  कहा कि बेहतर होगा कि समय रहते कांग्रेस नेतृत्व ऐसे टिप्पणीयों  पर लगाम लगाए, अन्यथा मजबूरन भाजपा सड़कों पर उतरेगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से वह पूरे संयम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ बेहद घटिया शब्दावली का प्रयोग होने के वावजूद वो शांत मन से जनता के बीच जाकर उनका दुःख तकलीफ बाँट रहे है।

    उन्होंने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ चाहे जितना मर्जी कीचड उछाल ले, उन पर जितने मर्जी झूठे आरोप लगा लें,लेकिन अगर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस ने अशोभनीय टिप्पणी की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा क्योंकि अब उनका सब्र का बांध टूट चुका है और शीर्ष नेतृत्व का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार की जा रही टिप्पणीयों से भाजपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है प्रशासन को भी समय रहते ऐसी टिप्पणीयों पर रोक लगानी चाहिए ताकि चुनावों में आपसी सौहार्द खराब न हो। चैतन्य शर्मा ने कहा कि भाजपा संस्कारो बाली पार्टी अभद्र बोलना नहीं सिखाया  जाता,लेकिन अगर अति हो जाएगी तो मजबूरन  जवाब देना जरूरी है।

    उधर चैतन्य शर्मा ने रविवार को तपती दोपहरी एवम प्रचण्ड गर्मी में अपना चुनाव प्रचार जारी रखा और भद्रकाली, संघनई, भंजाल लोअर में नुक्कड सभाएँ करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि मात्र यही है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार खुद तो कोई गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय खोल न पाई उल्टा भाजपा सरकार में खोले कार्यालयों पर ताला जड़  दिया । उन्होंने कहा कि आलम यह है कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नई सड़क बनाना तो दूर पेच वर्क भी नहीं हो पा  रहा क्योंकि बजट न होने से अधिकारियों के हाथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि  जो  सरकार ने डेढ़ वर्ष में अपनी गारंटीयो को पूरा न कर पाई,उस सरकार को जनता एक जून के चुनाव में सबक सिखाएगी और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनना तय है।
  • कांग्रेस की सरकार को तोड़ना तो दूर की बात है परिंदा भी पर नहीं मार सकता : मुकेश अग्निहोत्री

    कांग्रेस की सरकार को तोड़ना तो दूर की बात है परिंदा भी पर नहीं मार सकता : मुकेश अग्निहोत्री

    मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी का चुनावी रैली में पहुंचने पर किया अभिनंदन

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के पुलिस ग्राउंड में राहुल गांधी के समक्ष चुनावी रैली को संबोधित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का ऊना में चुनावी रैली के लिए पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तानाशाही के विरुद्ध जनता की आवाज बनाकर संघर्ष किया है ।उन्होंने कहा कि लगातार जिस प्रकार से 4000 किलोमीटर पैदल चलकर राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की देश को जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों पर सवाल खड़े किए ?देश की सरकार पर सवाल खड़े किए ?

    उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार ,महंगाई ,संविधान हर विषय पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं. लेकिन मोदी सरकार सवालों के जवाब नहीं दे पाई है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री हिमाचल की सरकार को तोड़ने के दावे करके गए हैं। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की जनता बैठी है ,हिमाचल की सरकार मजबूत है। कांग्रेस की सरकार को तोड़ना तो दूर की बात है परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह सरकार मजबूत होगी 4 जून के बाद ।उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, चार लोकसभा की सीट भी जीतेंगे, 6 विधानसभा के उप चुनाव की सीट भी जीतेंगे ।उन्होंने कहा कि भाजपा तो यह देखें कि उसकी हालत क्या हो रही है ?उन्होंने कहा कि भाजपा को तो महंगाई पर जवाब दिए नहीं बनता है।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य सामग्री का दाम जिस प्रकार से बड़ा है ।भाजपा के नेताओं को जवाब देना चाहिए ।उन्होंने कहा कि धनबल पर जिस प्रकार से सरकार को तोड़ने का सफल प्रयास किया गया, उसको भी जनता वोट के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ऊना की दोनों सीट सिगरेट से राकेश कालिया  व कुटलैहड़ से विवेक शर्मा भारी बहुमत से जीतेंगे ,तो वही हमीरपुर से सतपाल रायजादा का दिल्ली पहुंचना तय है ।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अग्नि वीर की योजना पर सवाल खड़े किए ?देश के गृहमंत्री उसे पर जवाब दे रहे हैं। नौजवान राहुल गांधी की बात पर विश्वास कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आते ही अग्नि वीर योजना रद्द होगी ।उन्होंने कहा कि रोजगार देने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि 400 पार नारे की हवा निकल गई है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अगले 5-6 दिन कांग्रेस पार्टी को दे- दे ,घर-घर जाकर के वोट मांगे, देश व प्रदेश को मजबूत करने के लिए ,आगे बढ़ाने के लिए जनता का समर्थन प्राप्त करें.
  • राहुल का फ्लॉप शो: छोटे मियाँ की गारंटी पूरी नहीं, बड़े मियाँ दो चार और कर गए: अनुराग ठाकुर

    राहुल का फ्लॉप शो: छोटे मियाँ की गारंटी पूरी नहीं, बड़े मियाँ दो चार और कर गए: अनुराग ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप करार देते हुए राहुल गांधी द्वारा दी गई गारंटियों को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि प्रदेश में छोटे मियाँ की गारंटियाँ पूरी हुई नहीं, बड़े मियाँ दो-चार और गारंटियाँ दे गये। जैसे सुक्खू की गारण्टियाँ कभी पूरी नहीं हुईं वैसे ही राहुल की कि गारंटियों का भी सच्चाई से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।अनुराग ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना विधानसभा में स्थानीय विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती जी के साथ 1 दर्जन से ज़्यादा जनसभाएँ कीं। अनुराग ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी का राजनैतिक करियर जितना फ्लॉप है, उतनी ही फ्लॉप उनकी ऊना की रैली रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से सिर्फ़ झूठे आश्वासन और मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जा रहे थे।

    राहुल गांधी ने मंच से झूठी गारंटियों की झड़ी लगा दी, क्योंकि उन्हें पता है कि ना उनकी सरकार आनी है ना उन्हें गारण्टियाँ पूरी करनी हैं। इसलिए ऊना में कांग्रेसी मंच से सिर्फ़ झूठ ही परोसा गया। हिमाचल प्रदेश में छोटे मियाँ यानी सुक्खू की गारंटियाँ पूरी हुई नहीं, बड़े मियाँ राहुल गांधी दो-चार और गारंटियाँ दे गये” ठाकुर ने कहा “आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 16 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहनें अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। इन सारी गारंटियों को छोड़ कांग्रेस अब नई गारण्टियों के चक्कर में पड़ गई है”

    राहुल गांधी के हिमाचल आगमन पर प्रतिक्रिया देते हुऐ अनुराग ठाकुर ने कहा कि “यहां के कांग्रेसी चाह रहे थे कि राहुल गांधी ना आएं क्योंकि वह जब भी आते हैं तब इनका नुकसान कर के जाते हैं। हमारे लिए तो बेहद अच्छा है कि राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। जनता के कुछ सवाल है जिनका उन्हें उत्तर अवश्य देना चाहिए। भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा देने वालों को उन्होंने कांग्रेस पार्टी में क्यों शामिल किया? कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसे क्यों लिए? कर्नाटक, तेलंगाना में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का 5% आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को क्यों दिया और क्या हिमाचल में भी इसकी तैयारी है? 10 वर्षों तक सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट और लड़ाकू विमान के लिए क्यों तरसाया? वन रैंक, वन पेंशन क्यों नहीं दिया? भारत माता की हजारों एकड़ भूमि चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका को क्यों दी? राम मंदिर का विरोध क्यों किया? वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने की बात क्यों करते हो? विदेश जाकर हमेशा भारत के खिलाफ क्यों बोलते हो? और अंतिम प्रश्न यह है कि क्या हिंदुस्तानियों की संपत्ति छीनकर घुसपैठियों में बांटने वाले हो?”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के प्रति राहुल गांधी ना सिर्फ़ दुर्भावना रखते हैं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को हिंसात्मक कार्रवाई  लिए उकसाते भी हैं। आज ऊना में मंच से राहुल गांधी मीडिया पर हमलावर थे उसी समय मीडिया के साथियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करना दिखाता है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर गली तक का कार्यकर्ता सच्चाई व लोकतंत्र का गला घोंटना चाहता है। राहुल गांधी की सभा में मीडिया के मित्रों के साथ हाथापाई, उनका सामान छीनना, उनके कैमरे तोड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में कांग्रेस की आस्था तो कभी थी ही नहीं, अब कांग्रेस की सभाओं में अब लोकतांत्रिक स्तम्भों का गला घोंटने का काम राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है”
  • ऊना जिले में 27-28 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी  स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 27 और 28 मई को भी बंद रहेंगे. यह निर्णय भयंकर गर्मी और लू  के प्रकोप से स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए  लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने रविवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव के भयंकर प्रकोप से छोटे स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए एहतियातन जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 27 और 28 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 27 और 28 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है. विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए गए हैं.इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है. विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के  अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
  • सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    रायजादा के नाम से गूंज उठा पूरा पंडाल, राहुल ने लिया नाम तो रायजादा के समर्थन में नारेबाजी से गूंज उठा पूरा पंडाल

    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में ऊना के पुलिस ग्राऊंड झलेड़ा में विशाल जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटाकर भाजपा खेमे की एक बार फिर से नींद उड़ा दी है। जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विशेष तौर पर शिरकत की और रायजादा को बब्बर शेर की संज्ञा दी और इतना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों, सीटियों और रायजादा के नाम के जोरदार नारों से गूंज उठा। राहुल गांधी ने जनता से रायजादा के पक्ष में रिकार्डतोड़ वोट देकर उन्हें दिल्ली भेजने का आग्रह जनता से किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकत्र्ता बब्बर शेर है जो भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहा है।

    इस मौका पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने भी रायजादा को दमदार नेता बताया और उन्हें जीत की दहलीज पर पहुंच चुका करार दिया। इस अवसर पर पूरे पंडाल में रायजादा की तस्वीर छपे झंडे झूलने लगे और लोगों ने एक स्वर में रायजादा के समर्थन में पंडाल गुंजाएमान कर दिया। भयंकर गर्मी के बावजूद रायजादा के पक्ष में इस विशाल जनसभा में हजारों लोगों का भारी हजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही रायजादा के समर्थकों का हजूम जनसभा स्थल पर उमडऩा शुरू हो गया था और कई जगहों से भारी संख्या में लोगों का हजूम हाथों में रायजादा की तस्वीर लगे झंडे लेकर पुलिस ग्राऊंड पहुंचता गया। रायजादा के पक्ष में आयोजित इस जनसभा में भारी भरकम हजूम से भाजपा की नींदे उड़ गई हैं।

    अनुराग की सिर्फ नाम की राजनीति, मैं संसद में करूंगा सिर्फ जनता की बात: रायजादा
    जनसभा को सम्बोधित करने जैसे ही सतपाल रायजादा स्टेज पर पहुंचे तो उनके नाम के नारों से पंडाल में शोर मच गया। उनके समर्थन में हजारों लोगों की भीड़ तालियां मारने लगीं। इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता मुझ पर विश्वास दिखाएगी। मैं जीतकर संसद में इधर उधर की नहीं सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र की बात करूंगा और मामले उठाऊंगा। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कभी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया। यहां तक की अपने गृहजिला हमीरपुर को भी चुनावी वायदे के अनुरूप एक इंच भी रेल लाइन नहीं मोड़ी। अनुराग ने सिर्फ दिल्ली में बैठकर गांधी परिवार को कोसने का ही काम किया है। संसद में कभी संसदीय क्षेत्र का नाम तक नहीं लिया।

    रायजादा ने कहा कि आपदा आई तो अनुराग जनता के साथ नहीं खड़े हुए। केंद्र से हिमाचल के कर्मचरियों का एनपीएस का रुपया नहीं ला पाए। राजनीति करते करते अनुराग खुद लैफ्टिनेंट बन गए लेकिन अग्रिवीर योजना लाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड कर दिया। सवाल करने पर अनुराग के मुंह से सिर्फ जय श्री राम ही निकलता है वह कोई काम नहीं गिनवा पाते हैं। रायजादा ने कहा कि जनता को उनसे सवाल करना चाहिए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए, हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए और 50 रुपए में मिलने वाली दाल 150 और 50 रुपए का मिलने वाला डीजल पेट्रोल 80 से 100 रुपए तक क्यों पहुंच चुका है।

    आम परिवार से आए रायजादा के पक्ष में करें भारी संख्या में मतदान: सुक्खू
    इस मौका पर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसे मैं आम परिवार से आया हूं और आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुआ हूं। ठीक उसी तरह सतपाल सिंह रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और पूर्व सैनिक के पुत्र हैं जोकि धरातल पर जनता की परेशानियों को समझते हैं। जनता को सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करते हुए सांसद बनाना चाहिए क्योंकि जनता को जनता को मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने वाले सांसद की जरूरत है न की गायब रहने वाले नेता की। रायजादा हमेशा जनता के साथ खड़े रहने वाले नेता है।

    रायजादा के पक्ष में चल पड़ी है हवा, रोकना भाजपा के बस की बात नहीं: अग्रिहोत्री
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में हवा चल पड़ी है जिसको रोक पाना भाजपा के बस की बात नहीं है। रायजादा की गाड़ी अब सीधे दिल्ली जाकर रूकेगी क्योंकि संसदीय क्षेत्र की जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव करना जरूरी है तभी संसदीय क्षेत्र में विकास होगा। मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मुझे पता है कि जनता ने अनुराग का टिकट काट कर अब रायजादा को दे दिया है। 4 बार सांसद रहने पर भी अनुराग पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। लेकिन जनता के आशीर्वाद के बाद रायजादा हिमाचल सरकार के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।
  • हर हाल में मोदी सरकार करेगी 400 पार ,हमीरपुर लोकसभा उसमे होगी शामिल:विरेंद्र कंवर

    हर हाल में मोदी सरकार करेगी 400 पार ,हमीरपुर लोकसभा उसमे होगी शामिल:विरेंद्र कंवर

    हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से देवेंद्र भुट्टो के पास कमल निशान है, मेरे लिए यही बहुत है: कंवर 

    देश हो या प्रदेश कांग्रेस पार्टी हो रही लुप्त अनुराग ठाकुर पांच लाख से जीतेंगे पांचवी बार

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव प्रभारी और पूर्व सरकार में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा में कहा कि इस समय देश में प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है जो 400 पर करके ही छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि विरोधियों को अब समझ आएगा कि गठबंधन में कितनी ताकत होती है और कहा कि इंडी गठबंधन केवल और केवल झूठ का पुलिंदा है और जो भी लोग इनमें शामिल हैं वे सभी किसी न किसी प्रकार से बुरे कामों में लिप्त है। उन्होंने कहा मैंने महसूस किया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग को पांचवीं बार 5 लाख से ज्यादा मतों से जीता कर दिल्ली भेजेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उद्देश्य नहीं है कि वह जीत पाए।

    क्योंकि ना तो वह जनता के लिए और ना ही समाज के लिए और ना ही सनातन के लिए कोई कार्य कर पाई हैं उन्होंने कहा कि जब बात राम मंदिर की आई तो इन लोगों ने विरोध किया जब बात धारा 370 की आई तो भी इन लोगों ने विरोध किया उन्होंने कहा कि हर बात पर विरोध करना कहां तक जायज है उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इन लोगों ने जब इनकी सरकार थी तो इन्होंने बड़े-बड़े घोटाले जरूर किए हैं कभी स्पेम घोटाला कभी कोयला घोटाला तो कभी और अन्य।

    उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अब यकीन है और आपको हो ना हो कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री तो हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनने जा रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं तब से कई प्रकार की चीजे बदल रही है अब राजनीति भी जनता की सेवा के साथ सीधी जोड़ दी गई है उन्होंने कहा कि एक ऐसे प्रधान मंत्री जो गरीब घर से उठकर देश के सर्वोच्च पद पर बैठे ऐसे व्यक्ति को भारत की जनता कभी भी नहीं खोना चाहती।

    हमीरपुर लोकसभा में अनुराग ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस दूर दूर तक नहीं
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार दसवां और अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवा चुनाव जीतने जा रहे है। और मात्र पांच दिन चुनाव प्रचार के शेष है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अभी तक हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के शहरी मतदाताओं तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। कंवर ने कहा कि राज्य के सीएम डिप्टी सीएम एवम अन्य उनके मंत्री विधायक प्रचार से थोड़ा किनारा कर रहे है। उन्हे पता है कि केंद्र हो या प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अपनी तो कोई उपलब्धि नहीं है। केवल इधर उधर की बातें करके और झूठी गारंटियों के सहारे हर बार सत्ता की कुर्सी नहीं मिलती है। इसलिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार अब धीमा पड़ता जा रहा है। 

    मुझे भाजपा ने दिया बहुत मान सम्मान ,मेरी जिंदगी का मंत्र कमल निशान
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 1990 से हम सक्रिय राजनीति से जुड़े थे और लम्बे राजनेतिक सफर में हमें भाजपा ने बहुत मान सम्मान दिया है। कंवर ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि जिंदगी का मकसद केवल कमल निशान है। किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से देवेंद्र भुट्टो के पास कमल निशान है। और मेरे लिए यही बहुत है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कमल खिलाना और केंद्र के मोदी सरकार और हिमाचल में बिकास बाली सरकार को चुनना है। ताकि प्रदेश में फिर बिकास को रफ्तार मिले। और जनता की समस्याओं का समाधान हो। 
  • हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन

    हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम का चयन

    हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है — वीरेंद्र कंबर 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बाल टीम  का चयन रविवार को बंगाणा में  किया गया । मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल ओलंपिक ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंबर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए वीरेंद्र कंबर ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नैशनल तथा इंटरनैशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का अधिक से अधिक मौका मिल रहा है।बहीं पर सभी खिलाड़ियों को बढ़िया प्रदर्शन करने तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को किट व ड्रैस वितरित की।जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के थ्रो बाल खिलाड़ी व कोच भाग लिया। 47वीं सीनियर नैशनल थ्रो बाल  प्रतियोगिता 6-8 जून 2024 को बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयाथनगर हैदराबाद तेलंगाना में होगी।

    हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने सीनियर टीम में खिलाड़ियों में लड़कियों में मानसी राणा, सुमिक्षा पंवार, गुरप्रीत कौर, तारसवी शर्मा, शताक्षी,उमा देवी, निशा देवी,बेबी कुमारी,साक्षी,आंशिका, दिया शर्मा, अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स, अनमोल,रूपांश शर्मा, प्रशांत, अंकित राणा, आयुष शर्मा, अनिल,पंकज माह, नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा, पुनीत, ललित विशाल, आदर्श शर्मा सहित का चयन हुआ। पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार रिंकू ने 5100, सेवानिवृत्ति शिक्षक रमेश चंद ने 1100 सहयोग राशि प्रदान किया। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह रिंकू, वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव मदनलाल, भाजपा के महामंत्री रमेश शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, थ्रो बॉल के कोच यशवीर श्याम मुरारी, योगेश महेंद्रू नरेश कुमार, विनोद शर्मा, जिला ऊना के अध्यक्ष इंदू वाला, सचिव सीमा शर्मा, कांगड़ा के सचिव ब्रजेश कुमार, हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।