Category: Himachal>Una

  • अमित शाह ने विजय संकल्प रैली के मंच से की अपील,चैतन्य शर्मा को उपचुनाव में भारी मतों से ज़ीत दिलाएं

    अमित शाह ने विजय संकल्प रैली के मंच से की अपील,चैतन्य शर्मा को उपचुनाव में भारी मतों से ज़ीत दिलाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विस क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा जनता का विश्वास जीतने में  लगातार कामयाब हो रहे हैं। उनके धुँआधार चुनाव अभियान को देखकर हर कोई हतप्रभ है जिससे जनता में चर्चा शुरू हो गई है कि चैतन्य शर्मा ने जनता का विश्वास एक बार फिर जीत लिया है और विधानसभा उपचुनाव में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। शुक्रवार शाम को जहाँ चैतन्य शर्मा ने दौलतपुर चौक बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया वही शनिवार को हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओ एवम समर्थको के साथ अम्ब में आयोजित विशाल जनसभा में हिस्सा लिया और अपनी ताकत का एहसास करवाया।

    इस दौरान चैतन्य शर्मा के समर्थन में खूब नारे लगे। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के 9 विधायक सत्ता सरकार और विधायक की कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। और यह वह नव रत्न है। जिन्होंने राज्य सभा के कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर उसकी जीत सुनिश्चित करके अपने विधायकी को भी दांव पर लगा दिया। अमित शाह ने कहा कि अब हमारा दायित्व है कि हम चैतन्य शर्मा  को भारी मतों से जीताकर भाजपा प्रति उस ऋण को उतारे। अमित शाह ने सुक्खू सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार दस गारंटियों को लेकर सत्ता में आई है। लेकिन अभी तक सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। न महिलाओ के 1500 रुपए प्रति माह मिले। न 300 यूनिट बिजली फ्री मिली। न ही सौ रुपए किलो दूध किसानों से खरीदा है।

    उधर चैतन्य शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली से कार्यकर्ताओ में नए रक्त और जोश का संचार हुआ है और यह जोश गगरेट में तूफान बनकर गगरेट में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी शालीनता से चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस मात्र उन्हें बदनाम करने का प्रयास कफ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकाल में खोले गये संस्थान बंद करके जनता के साथ विश्वासघात किया है जिसका जबाब जनता 01 जून को भाजपा के पक्ष में वोट करके देगी। उधर चैतन्य शर्मा ने विजय संकल्प रैली में गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भारी तादाद में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ एवम आमजनमानस का आभार जताया, साथ ही आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह से जुट जाये ताकि देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बन सके और देश एवम प्रदेश विकास की एक नई गाथा लिख सके।
  • आपदा के दौरान न अनुराग और न भाजपा के कुनबे को नजर आया हिमाचल, अब चुनावों में डाला है डेरा : रायजादा

    आपदा के दौरान न अनुराग और न भाजपा के कुनबे को नजर आया हिमाचल, अब चुनावों में डाला है डेरा : रायजादा

    कहा: भाजपा के कुनबे को सिर्फ चुनावों में ही याद आता है हिमाचल

    कहा: भाजपा कार्यकत्र्ताओं से पूछे चुनावों के बाद कितनी बार उनसे मिले अनुराग

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने हमीरपुर और धर्मपुर में चुनाव प्रचार करते हुए सभाएं की। इन सभाओं में उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में रायजादा ने कहा कि जैसे आपदा में गायब रहने वाले अनुराग ठाकुर को चुनावों के दिनों में हिमाचल की याद आई है। वैसे ही केंद्र के भाजपा नेताओं को भी हिमाचल अब दिखाई पडऩे लगा है। यह ऐसा कुनबा है जो सिर्फ हिमाचल को वोटों के लिए लूटने आता है। उसके बाद इस पूरे कुनबे का हिमाचल से कोई नाता नहीं रहा है। रायजादा ने कहा कि जनता इस बात पर ध्यान दें कि इस कुनबे के नेता हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन यह सिर्फ चुनावों के दिनों में ही हिमाचल आते हैं।

    यदि सच में हिमाचल उनका दूसरा घर है और हिमाचल से उन्हें विशेष प्रेम है तो बिना चुनावों के 10 सालों में हिमाचल क्यों नहीं आए? क्यों सिर्फ चुनावों के दौरान ही यह हिमाचल में दनदनाते हैं? रायजादा ने कहा कि इस भाजपा के इस कुनबे को आपदा के समय हिमाचल की याद क्यों नहीं आई? क्यों आपदा के दौरान हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया? जनता को इनसे सवाल करना चाहिए और इनकी मंशा को जान लेना चाहिए। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर 4 बार सांसद बनते रहे लेकिन उपलब्धि के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। अपने ही ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर अनुराग हमीरपुर तक एक इंच भी रेल लाइन नहीं डलवा पाए हैं। दूसरों की उपलब्धियों को अपना बताकर काम नहीं चलने वाला। रायजादा ने कहा कि जीत के बाद संसदीय क्षेत्र की ओर अनुराग मुंह भी नहीं करते और जनता से तो क्या मिलना बल्कि अपने कार्यकत्र्ताओं से भी नहीं मिलते हैं। यदि किसी को विश्वास न हो तो वह अपने
    आसपास के ऐसे भाजपा कार्यकत्र्ताओं से पूछे जो पिछले चारों चुनावों में अनुराग के लिए काम कर चुके हैं कि कितनी बार अनुराग उनको इस अवधि में मिले।

    शाह ये नहीं बताकर गए कि कब डाले जाएंगे 15 लाख रुपए
    सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि ऊना के अम्ब में शिगूफे छोडक़र जाने वाले अमित शाह यह हिमाचल की जनता को बताकर नहीं गए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए का वायदे का क्या हुआ? हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? कितने लोगों को रोजगार दिया? यह नहीं बताकर गए कि 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए में क्यों मिल रहा है? 50 रुपए में मिलने वाली दाल अब 150 क्यों पार कर गई है? 50 रुपए का मिलने वाला डीजल पेट्रोल 80 से 100 रुपए तक क्यों पहुंच चुका है?

    अनुराग कभी नहीं संसद में उठा पाते संसदीय क्षेत्र की आवाज: रायजादा
    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने शनिवार को हमीपुर के निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाने साधे। सतपाल रायजादा ने अनुराग ठाकुर को रेल के मुद्दे के अलावा संसद में हिमाचल की आवाज न उठाने पर घेरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है और कांग्रेस सभी सीटों पर विजय परचम लहराएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर अभी तक राष्ट्रीय मुददों पर ही बात करते नजर आए है।

    उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि 1990 से पहले रेललाइन डाली जा चुकी थी तो क्या वह उस समय अपनी राजनीति शुरू कर चुके थे। उन्होंने कहा कि ऊना से तलवाडा तक रेल लाइन नहीं पहुंचा पाए है और कांग्रेस द्वारा करवाए काम पर अपना नाम देने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के युवाओं से खिलवाड़ किया है। हिमाचल के कर्मचारियों के एनपीएस का पैसा केंद्र के पास पडा है। इन सभी मुददों पर अनुराग ठाकुर कभी भी बात नहीं करते है। राजयादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर एम्स को लाने की बात करते है, लेकिन पहले यह तय कर ले कि एम्स को अनुराग ठाकुर लाए या जे.पी. नडडा लाए हैं। आज भाजपा धर्म के नाम पर चुनाव लडऩा चाहती है। भाजपा से गुजारिश है कि धर्म को इस तरीके से राजनीति में न लाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर बीजेपी राजपाठ लेना चाहती है, लेकिन राम के आदर्शो पर चलना तक नहीं चाहते है।
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने की ऊना, रोपड़ व होशियारपुर के डीसी व एसपी से ऑनलाइन बैठक

    सामान्य पर्यवेक्षक ने की ऊना, रोपड़ व होशियारपुर के डीसी व एसपी से ऑनलाइन बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए शनिवार को चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पुुनिया ने ज़िला ऊना, पंजाब राज्य के ज़िला रोपड़ तथा होशियारपुर के डीसी और एसपी के साथ ऑनलाइन बैठक की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ज़िला की सीमाओं पर स्थित नाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदेहास्पद व असामान्य स्थिति व गतिविधि बारे आपसी समन्वय स्थापित कर तुरन्त सूचनाएं सांझी की जाएं ताकि अधीनस्थ ज़िला अधिकारी आवश्यक कार्रवाई कर सके।

    पुनिया ने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सजग रहते हुए तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए अब एक सप्ताह का समय शेष है, ऐसे में राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। नाकों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से प्रत्येक आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दें। उन्होंने ज़िला अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक निरंतर एक-दूसरे से सम्पर्क में रहें ताकि किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि पर तुरन्त कार्रवाई की जा सके। औचक निरीक्षणों की संख्या मंे भी वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी दस्तावेज़ों के शराब, नकदी, बहुमूल्य धातुएं इत्यादि लेकर चलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
  • डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

    डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

    अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा

    राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए

    इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है

    ऊना/सुशील पंडित : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र स्थित अम्व में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 5 चरण का मतदान पूरा हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। 5 चरण में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है।
    उन्होंने कहा की हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं। हमारे विधानसभा उप-चुनाव के उम्मीदवारों को भी जीता दीजिए यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने गगरेट विस से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा व कुटलैहड़ विस से दविंद्र भुट्टो को समर्थन देने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा। इन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की चिंता की, बल्कि भाजपा और भाजपा की विचारधारा के साथ देश भर के युवाओं को लामबंद करने का काम किया है। 

    शाह ने कहा की कांग्रेस के नेता हमे डरते हैं की पीओके की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज देवभूमि से कहता हूं-राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते, मैं डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। ये इसलिए नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोटबैंक से डरते हैं।

    उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि बारी-बारी से 1-1 साल एक-एक व्यक्ति बनेगा। राहुल बाबा ये परचून की दुकान नहीं है, 140 करोड़ लोगों का देश है। इस चुनाव में एक ओर हर 6 महीने में छुट्टी मनाने वाले राहुल बाबा हैं और दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ सरहद पर मिठाई खाने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं।

    केंद्र मंत्री अमित शाह ने सांसद अनुराग ठाकुर की जम कर तारीफ की साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई सभी केंद्र परियोजनाएं भी गिनाई जो 10000 करोड़ से अधिक है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना सजाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार झूठी और निक्कमी है। पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा, महिलाओं को 1500 रु, गोबर खरीद जैसी कोई भी गारंटी कांग्रेस पार्टी ने पूरी नहीं की है।
  • कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य ,देवेंद्र भुट्टो को बड़ी बढ़त से जिताए जनता:अमित शाह

    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य ,देवेंद्र भुट्टो को बड़ी बढ़त से जिताए जनता:अमित शाह

    उना के अम्ब जनसभा में बोले गृह मंत्री,कर्मठ ऊर्जावान ईमानदार और समाज सेवी हैं दोनों 
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो व गगरेट विस से चैतन्य शर्मा समाज सेवी ऊर्जावान ईमानदार और कर्मठ होने के साथ साथ जन सेवक भी हैं। इसलिए कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ विस व गगरेट से चैतन्य शर्मा को क्षेत्र की जनता का एक एक बोट मिलना चाहिए। जिससे जीत इतनी बड़ी हो कि विपक्षी दलों की आंखे उनकी हार खोल दें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिला उना के अम्ब में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के 9 विधायक सत्ता सरकार और विधायक की कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और यह वह नव रत्न हैं जिन्होंने श्री राम विरोधी राज्य सभा के कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को बोट किया था।

    अमित शाह ने कहा कि अब हमारा दायित्व है कि हम श्री राम भक्त देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य शर्मा को भारी मतों से जिताकर श्री राम जी के प्रति अपना ऋण उतारे। अमित शाह ने कहा कि कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो,गगरेट से चैतन्य शर्मा ,बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल ,सुजानपुर से राजेंद्र राणा को भी हमीरपुर लोकसभा की जनता भारी बढ़त से जिताकर डां राजीव बिंदल की झोली में डालें। अमित शाह ने सुक्खू सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार दस गारंटियों को लेकर सत्ता में आई है। लेकिन अभी तक सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। न महिलाओं के 1500 रुपए प्रति माह मिले न 300 यूनिट बिजली फ्री मिली न ही सौ रुपए किलो दूध किसानों से खरीदा है।

    जब कांग्रेस का नाम ही झूठ की गारंटी है तो फिर सुक्खू सरकार से इससे बड़ी और क्या उपेक्षा हो सकती है। अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के साथ छ विधान सभा के उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं। आगे किस प्रकार राज्य में विकास की रफ्तार वाली सरकार होगी यह जनता के साथ तय करेंगे। शाह ने कहा मंच से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य शर्मा का तीन बार नाम लेकर जनता से भारी बहुत और भाजपा के पक्ष में एक एक बोट डालने की जनता से अपील की और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हर बार जी शब्द लगाकर श्री राम जी का भक्त करार दिया। 
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली

    स्वीप के तहत रैली निकाली

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत एक रैली निकाली गई जिसमें लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान करने के लिए नारों व बैनरों द्वारा जागरूक किया गया। रैली विद्यालय बदोली परिसर से पूरे गांव में निकाली गई। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने परिवारों में संदेश दें कि सभी मतदाता मतदान करें। इससे ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। रैली में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, एस.एम.सी. सदस्यों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, उप प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, रूपेश रमन, लक्ष्मण सिंह, यशपाल धरबाल, राजेश कुमार, किरन कुमार, विश्व कुमार, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, सोहन सिंह, श्रीमती अनुबाला, सीमा रानी, रजनी बाला, कृष्णा शर्मा अध्यापकों ने भाग लिया।
  • बंगाणा बाजार में स्वीप के तहत एकदिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    बंगाणा बाजार में स्वीप के तहत एकदिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज बंगाणा मुख्य बजार में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आज स्वीप और एनएसएस इकाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के द्वारा बंगाणा मुख्य बजार में एकदिवसीय मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सभी मतदाताओं को आगामी 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी कीमती वोट का सही प्रयोग करने का आह्वान किया।

    उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी, सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है। इस बार चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उपमंडल दंडाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल जी का समय समय पर सही निर्देशन प्राप्त हो रहा हैं। इस अवसर पर एनएसएस के यूनिट कैप्टन विशाल सोनी, कैप्टन सपना, एनएसएस इकाई के हेड बॉय तीक्ष्ण, हेड गर्ल सविता और एनएसएस के स्वयंसेवियों मौजूद रहे।

  • उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की जांच

    उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की जांच

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा के उपचुनावों को लेकर चुनावी व्यय की निगरानी एवं निरीक्षण के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत कार्यालय गगरेट में गगरेट विस उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा संबंधी रजिस्टर की जांच की और शैडो रजिस्टर से मिलान किया। इस मौके पर उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनके चुनावी व्यय दस्तावेजों, दैनिक व्यय रजिस्टर, कैश और बैंक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। बता दें, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को चुनावी व्यय को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा के भीतर रखने को लेकर सजग किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यय पर्यवेक्षक के साथ सहायक व्यय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
  • स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी चौकसी से कार्य कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग – डॉ. यूनुस

    स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी चौकसी से कार्य कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग – डॉ. यूनुस

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी चौकसी से कार्य कर रहा है। विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों सिरमौर, सोलन के बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा और चम्बा में अवैध शराब और कीमती धातुओं को लेकर बडे़ स्तर पर छापेमारी की गई है। यह जानकारी राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।


    राज्य में 7 लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी
    डॉ युनूस ने बताया कि हिमाचल में चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अब तक लगभग पूरे राज्य में 7 लाख बल्क लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी गई और 28 से ज्यादा एफआईआर रजिस्टर्ड की है। रजिस्टर्ड एफआईआर में पुलिस जांच में जुटी है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। राज्य में पकड़ी गई बल्क लीकर की कीमत लगभग 10.5 से 11 करोड़ रूपये के करीब है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आबकारी विभाग की टीम ने नूरपुर के इंदौरा क्षेत्र में 8 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान एक लाख 23 हजार लीटर बल्क में लाहन पकड़कर नष्ट की गई और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    डॉ यूनुस ने बताया कि चुनावों के दौरान कीमती मेटलस के काराबोरियों पर शिकंजा कसते हुए एक लाख 61 हजार रूपये के ई-वे बिलों की चैकिंग की है। चैकिंग के दौरान 62 लाख रूपये की पेनल्टी डाली है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक दल बनाए हैं तथा प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी है। विभाग की मोबाईल टीमें चौबीस घंटे सातों दिन निरंतर कार्य कर रही है।

    डॉ युनूस ने बताया कि ऊना जिला में गत 6 दिनों में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध वार और रेस्टॉरेंटस से भी अवैध शराब बरामद की है। दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। स्थानीय आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 3,09,69,042 रूपये की लगभग एक लाख 62 हजार बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस नीति अपनाई गई है तथा ऐसे कारोबार का पनपने नहीं दिया जाएगा।

  • ‘रण’ में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर कसा तंज, देखें Live

    ‘रण’ में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर कसा तंज, देखें Live

    रैली में बोले अमित शाह, कहा- 40 से नीचे सिमट रहे राहुल बाबा 

    कांगड़ा/सुशील पंडित: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल दाैरे पर हैं। ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अमित शाह ने दावा  कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। इस दाैरान शाह ने अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ की। अनुराग ठाकुर ने देशभर के युवाओं को लांब बंद करने का काम किया। खेल के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। अनुराग ने पूरे हिमाचल के विकास का काम करवाया।  शाह ने कहा कि मोदी जी का हिमाचल के लिए ज्यादा ही लगाव है।

    कई बार तो गुजरात वालों को ईर्ष्या होती है कि मोदी गुजरात के हैं या हिमाचल के। इससे पहले अंब पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने हिमाचली टोपी व शाॅल से शाह का स्वागत किया। ऊना के अंब में भाजपा की विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संबोधन को लेकर उत्साहित दिखे। शाह के संबोधन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को कंधों पर उठाकर सभा स्थल तक पहुंचाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी भी माैजूद रहे।