Category: Himachal>Una

  • Elon musk ने सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे बच्चों के लिए कही अहम बात

    Elon musk ने सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे बच्चों के लिए कही अहम बात

    नई दिल्ली:आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हर किसी के लिए ज़रूरी हो गया है। लोग अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर ही बता रहै हैं। लेकिन इसके कई नकारात्मक प्रभाव भी है। वहीं दूनिया के सबसे अमीर लोगोें में से एक एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि इसका ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।

    एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद कर उसका नाम एक्स रख दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए बहुत खराब है.”उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां ऐप पर यूजर इंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करती हैं, जो दिमाग में खुशी के एहसास से पैदा होने वाले रसायन ‘डोपामाइन’ को बढ़ाती है। बच्चे ज्यादातर इसी तकनीक का शिकार होते हैं।

    मस्क ने सभी माता-पिता से बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय को सीमित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “डोपामाइन को बढ़ाने से रोकने के लिए सोशल मीडिया एआई के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धा है।

  • सामान्य पर्यवेक्षक ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण, ईवीएम-वीवीपैट  की कमीशनिंग का भी लिया जायजा*

    सामान्य पर्यवेक्षक ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण, ईवीएम-वीवीपैट  की कमीशनिंग का भी लिया जायजा*

    ऊनासुशील पंडित: चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी  श्याम लाल पूनिया ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप उपचुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने शुक्रवार को  अपने दौर में मतगणना केंद्रों में समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


    बता दें, डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
    इस दौरान उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की बीईएल इंजीनियरों द्वारा की जा रही कमीशनिंग का भी जायजा लिया व ज़रूरी दिशा निर्देश दिए.
    इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) ऊना विश्वमोहन देव चौहान, तहसीलदार (निर्वाचन) ऊना सुमन कपूर उपस्थित रहे.

  • विस उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने किया औचक निरीक्षण

    विस उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने किया औचक निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा चुनाव में धनबल और बाहुबल का प्रयोग रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न टीमों की तैनाती के अलावा भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं जोकि स्वयं फील्ड में लगातार नजर रख रहे हैं। जिला ऊना के कुटलैहड़ तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र और जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक वर्ष 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने वीरवार रात को बड़सर, कुटलैहड़ और जिला ऊना के विभिन्न चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेक पोस्टों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। मीनू सिंह बिष्ट ने फील्ड में तैनात एफएसटी और एसएसटी टीमों को सभी आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा इन वाहनों की चेकिंग के निर्देश भी दिए।
  • हरोली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर, बाइक भी वरामद

    हरोली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर, बाइक भी वरामद

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में 21 मई 24 को शिकायतकर्ता हरिकृष्ण निवासी वढ़ेड़ा ने  शिकायत दर्ज करवाई कि 20 मई रात को यह गांव वालीवाल में दहाजा प्रोग्राम देखने गया था  तो रात  समय करीब तीन बजे वहां से इसका मोटरसाईकल चोरी  हो  गया जिस पर हरोली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दौराने तफ्तीश पुलिस  टीम द्वारा शक के आधार पर गांव पुवोवाल तथा पालकवाह के दो युवकों से पूछताछ की गई व जुर्म कवूल करने पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अदालत  से तीन  दिन पुलिस रिमान्ड हासिल  किया गया है । पुलिस पुछताछ में आरोपी युवकों ने चोरीशुदा मोटरसाईकल तथा नम्बर प्लेटों को अलग  अलग स्थानों से रिकवर करवा दिया है ।आरोपी युवकों की पहचान विशाल कुमार निवासी पालकवाह तथा  रमन कुमार निवासी पुवोवाल के रुप में हुई है । कल फिर दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जायेगा।
  • भाजपा नेता एक-दूसरे के कान में पूछ रहे अनुराग जीत तो जाएगा न: मुकेश

    भाजपा नेता एक-दूसरे के कान में पूछ रहे अनुराग जीत तो जाएगा न: मुकेश

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि सतपाल रायजादा का सितारा बुलंदी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पूरा चुनाव घूम चुका है। इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो गई। जो भाजपा कुछ समय पहले अनुराग ठाकुर की जीत का दावा करते थे। अब वहीं नेता एक-दूसरे के कान में पूछ रहे हैं कि अनुराग ठाकुर जीत तो जाएगा न। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सतपाल रायजादा भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को पटखनी देने की स्थिति में पहुंच चुका है। रायजादा ने अपनी मेहनत और अपने हुनर के दम पर चुनाव का मुख मोड़ दिया है, जिसके चलते भाजपाई अब हताश हो चुके है।

    मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर वोट हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र की जनता से लेते हैं और स्टेडियम धर्मशाला में बनाते हैं। अनुराग ठाकुर को इस बार जनता माफ नहीं करेगी, जो कि क्षेत्र की बात केंद्र के समक्ष नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट जीत रहे, बल्कि चारों सीट कांग्रेस के नाम रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को चारो खाने चित करेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सुनामी चल रही है और सतपाल रायजादा की जनसभा में उमड़़ी भीड़ से साफ हो रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली कूच करने वाले है। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा सामान्य इंसान है। ऐसे में झूठ और फरेब की राजनीति को बाहर का रास्ता दिखाते हुए रायजादा का खुल के समर्थन करो।
  • केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया: मुकेश अग्निहोत्री

    केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया: मुकेश अग्निहोत्री

    सतपाल रायजादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते बोले उपमुख्यमंत्री 
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव हो रहे हैं चुनाव में वोट मांगने के लिए नेतृत्व आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव के लिए आएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में सबका स्वागत है। मुकेश अग्निहोत्री बहडाला में हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अग्निहोत्री ने कहा कि लेकिन देवभूमि के कुछ सवाल हैं ,जिसके जबाब भाजपा के नेतृत्व को जनता के बीच देने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व प्रदेश में जब आपदा आई उस समय स्वयं दौरा करने पहुंचा ,प्रदेश सरकार को राहत तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री, मैं स्वयं, सभी मंत्री, प्रशासन व कांग्रेस का नेतृत्व पूरी तरह से फील्ड में रहा।

    उन्होंने कहा की एकमात्र सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाई और कोई सांसद आवाज नहीं उठा पाया। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज प्रदेश की सरकार ने अपने संसाधनों से दिया और मुआवजा भी विशेष रूप से बढ़ाया ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज जब वोट के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आ  रहा है, तो पीएम को यह बताना चाहिए कि जो 11,000 करोड रुपए के नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई उसमें से कितना राहत पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि जो पैसा आपदा के दौरान आया वह प्रदेश का हक रहा है, वह आपदा में मिलना ही है ,वह पिछले वर्षों का पैसा भी मिला है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर हिमाचल प्रदेश में हर सरकार ने अपनी ओर से मदद करने का प्रयास हिमाचल का किया। लेकिन केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर कोई पैकेज नहीं दिया ।उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री दौरा तक करने नहीं आए।

    उन्होंने कहा कि जो हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, इस हिमाचल में 500 के करीब लोगों की मृत्यु हुई, दुखद मृत्यु हुई, जिस गम को भुला नहीं सकते ,उस पर दुख जताने का समय तक नहीं मिला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह भी बताना चाहिए कि कर्मचारियों के एनपीएस का 10,000 करोड़ से अधिक का पैसा प्रदेश की सरकार को क्यों नहीं दिया जा रहा ?जबकि प्रदेश की सरकार ने पेंशन योजना कर्मचारियों को दे दी है।उन्होंने कहा कि यह भी बताएं कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार आई है वहां पेंशन योजना क्यों बंद कर दी गई है ?उन्होंने कहा कि इसलिए कर्मचारियों को भी सवाल पूछना चाहिए ?उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए पैकेज देने की बात क्यों नहीं की गई? उन्हें कहा कि प्रदेश में कर्ज बढ़ गया है उसे कर्ज को कम करने के लिए कोई राहत पैकेज क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सिर्फ वोट के लिए घर बताना ही काफी नहीं है बल्कि हिमाचल के मुद्दों को हल करने का काम क्या किया यह भी बताना चाहिए? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने कभी भी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में विश्वास नहीं किया है ,इसलिए प्रदेश की सरकार ने विकास और सेवा को आगे बढ़ाया है.

    उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, हम शानन योजना को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा की रॉयल्टी को मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक विषय हैं जिन पर हिमाचल स्पष्टीकरण चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश में वाटर सेस लगाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए हम इस पर और काम कर रहे हैं ,लेकिन केंद्र की सरकार ने इसको रोकने का काम किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता सोच समझकर के वोट करें। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से मजबूत है।मुकेश ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में चमत्कारी परिणाम आएंगे वहीं विधानसभा के 6 उपचुनाव कांग्रेस जीत रही है ,यह लिख करके रख ले और भाजपा का 400 पर का नारा भी फेल हो गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को भारी बहुमत से जीताने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि हमीरपुर  क्षेत्र की आवाज ऊना का सतपाल रायजादा जो दमदार नेता है वह बनेगा , हिमाचल की आवाज भी उठेगा, हमीरपुर की आवाज को भी उठेगा, विकास को हम सब मिलकर के आगे बढ़ाएं।
  • भीषण गर्मी और लू का प्रकोप – ऊना जिले में 24-25 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी  स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 24 और 25 मई को बंद रहेंगे.भीषण गर्मी और लू  के प्रकोप से बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने गुरुवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव का भयंकर प्रकोप है और अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे स्कूली बच्चों के स्कूलों में बीमार पड़ने की घटनाएं ध्यान में हैं. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हीट वेव की संभावना जताई है. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 24 और 25 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
    आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 24 और 25 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है. विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए गए हैं.इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है. विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के  अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
  • मोदी और जयराम सरकार थी, केंद्र में थे अनुराग मंत्री, फिर भी हुए फेल, अब कर रहे दोषारोपण: सुक्खू

    मोदी और जयराम सरकार थी, केंद्र में थे अनुराग मंत्री, फिर भी हुए फेल, अब कर रहे दोषारोपण: सुक्खू

    कहा, पूर्व सैनिक का बेटा है रायजादा, जानता है अग्रिवीर योजना से युवाओं का दर्द

    कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में सीएम सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश ने मांगे वोट

    ऊना/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायाजादा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वीरवार को जहां मुख्यमंत्री सुक्खू ने बंगाणा व अंब, तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्रिहोत्री ने ऊना विस क्षेत्र के बहड़ाला व नंगड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सतपाल रायजादा के पक्ष में वोट मांगे। साथ ही भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भी प्रदेश की अनदेखी पर जमकर घेरा। 

    प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 4 बार सांसद रहे अनुराग आपदा में नजर नहीं आए और न ही हिमाचल के हक दिलवा पाए। उनके पास जनता के लिए समय नहीं है। अब अपनी नाकामियों का दोष दूसरों पर मढ़ रहे हैं, जबकि पूर्व में जयराम और मोदी सरकार होने के बावजूद अनुराग कोई भी कार्य करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा जमीन से जुड़ा हुआ नेता है और पूर्व सैनिक का बेटा है। जनता के दुख दर्द को अच्छी तरह से समझता है। केंद्र सरकार द्वारा लागु की गई अग्रिवीर योजना से युवाओं के दर्द भी अच्छी तरह जानता है। सुक्खू ने कहा कि रायजादा जिस-जिस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां पर जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। जनता द्वारा मिल रहे समर्थन से साफ हो रहा है कि इस बार अग्रिवीर योजना पर होंठ सीलने वाले भाजपा प्रत्याशी लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर को घर बैठा देगी। 

    जनता पूछ रही सवाल, तो लडखड़ा रही अनुराग की जुबान: रायजादा
    हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें लगातार चार बार सांसद चुनकर लोकसभा में भेजा लेकिन उन्होंने एक बार भी यहां की जनता की आवाज को संसद में नहीं उठाया। अब जब जनता भरी जनसभा में अनुराग ठाकुर से सवाल पूछ रही है, तो जुबान लडख़ड़ा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब भारी आपदा आई, तो उस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाना तो दूर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों की तरफ पलट कर भी नहीं देखा। हिमाचल प्रदेश के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी को भी राहत कोष में देकर मिसाल कायम की। जबकि खुद मुख्यमंत्री ने अपनी 51 लाख रुपए की जमा पूंजी को भी राहत कोष में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर खुद तो सेवा में लेफ्टिनेंट बनकर बैठ गए, लेकिन जनता के बच्चों को अग्नि वीर बना दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जब अग्नि वीर योजना लागू की गई तो अनुराग ठाकुर ने इसका विरोध करने की बजाय इसका समर्थन करते हुए युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाया।
  • मेरे पोस्टर फाड़कर  या गुंडागर्दी करके कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पायेगी:चैतन्य शर्मा

    मेरे पोस्टर फाड़कर  या गुंडागर्दी करके कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पायेगी:चैतन्य शर्मा

    गगरेट की जनता उपचुनाव में हो रही गुंडागर्दी से परेशान, प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे: चैतन्य शर्मा 

    ऊना /सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव 01 जून को होना है लेकिन दिन प्रतिदिन बढ़ती सियासी गर्मी ने तो ज्येष्ठ माह की गर्मी को भी पछाड़  दिया है जिससे गगरेट की सीट होट सीट बनती जा रही है।उधर भाजपा प्रत्याशी  चैतन्य शर्मा ने गुरुवार को पिरथीपुर, रायपुर, ब्रह्मपुर, घनारी  हरवाल, चलेट इत्यादि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड सभाएँ और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विशेषकर वुधवार रात्रि ऊना से पक्के बिलों के साथ एसी एवं कूलर लेकर ऑटो रिक्शा में अपने घर जा रहे इकवाल सिंह की पिटाई विरोधी पक्ष के बाऊँसरों द्वारा किए जाने की कड़ी निंदा की और कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के माहौल को कुछ लोग जानबूझकर खराब कर रहे है,ताकि लोगों में दहशत फ़ैल जाये और जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए बाहर न निकल पाएं।

    चैतन्य शर्मा ने विरोधी पक्ष को चेताया कि विरोधी पक्ष चाहे जितने मर्जी उनके पोस्टर, बैनर फाड़ ले, उनके कार्यकर्ताओं को डरा धमका ले, भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनता भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि विरोधी पक्ष कतई इस गलतफहमी में न रहे कि उन्हें बदनाम करके अथवा झूठा प्रचार करके उन्हें  हरा पाएंगे, जनता भाजपा के साथ है क्योंकि भाजपा विकास के साथ साथ देश धर्म की बात करती है। उधर दौलतपुर चौक के व्यापार मंडल प्रधान राजीव शर्मा ने भी आटोरिक्शा में पक्के बिल सहित सामान लेकर जा रहे व्यक्ति पर हमला करने की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से इस बाबत कड़ा  संज्ञान लेने की बात कहीं है। उधर चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला और कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने विधायको की बात ही नहीं सुनते, उस सरकार से जनता को क्या होगी आस हो सकती है? उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायको से मिलने का समय नहीं देते थे। लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है।

    तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया। अब तो 04 जून के वाद  मुख्यमंत्री के  नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री  लगने वाला है।  मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है। लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी के जाने का डर सता रहा है। और उसी डर की वजह से 6 उपचुनावों  की बात करते हुए  झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में या तो मुख्यमंत्री उन्हें मिलने का समय नहीं देते थे और कभी मिलते भी तो विकास की बात को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते थे। इसी वजह से उन्होंने विद्रोह का बिगुल बजाया और अब  चार जून को हिमाचल में ऐसे  चुनाव परिणाम आएंगे जिससे  राज्य सरकार की विदाई निश्चित हो जाएगी और राज्य में  भाजपा सरकार बनने का रास्ता प्रशस्त होगा।
  • पीठासीन और सहायक पीठासीन कर्मियों के लिए दूसरे चरण की कार्यशाला सम्पन्न

    पीठासीन और सहायक पीठासीन कर्मियों के लिए दूसरे चरण की कार्यशाला सम्पन्न

    पीठासीन और सहायक पीठासीन कर्मियों के लिए दूसरे चरण की कार्यशाला सम्पन्न

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा आम चुनाव 2024 तथा विधानसभा उपचुनाव को लेकर ऊना के चुनावी ड्यूटी में तैनात  कर्मियों के लिए आज वीरवार  को दूसरे चरण की रिहर्सल विधानसभा बार आयोजित की गई।  पूर्वाभ्यास कार्यशाला में ऊना विधानसभा के लिए नियुक्त किए गये 101 पीठासीन और 113 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा हरोली में 94 पीठासीन और 122 सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया l इस दौरान उन्हें मास्टर ट्रेनरो के द्वारा चुनावी प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    हरोली विधानसभा में एसडीएम राजीव ठाकुर की अगुआई में कौशल विकास केन्द्र पालकवाह और ऊना में एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अगुआई में राजकीय महाविद्यालय ऊना में रिहर्सल संपन्न हुई। इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में मतगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, मतगणना केंद्र में मूलभूत आवश्यकताओं तथा वहां प्रवेश से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ साथ  वीवीपैट, कन्ट्रोल यूनिट, बेल्ट यूनिट, मतदान सामग्री जांच करने की विधि,मिलान व सीलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मतदान के 90 मिनट पहले मोक पॉल किया जाएगा। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।