Category: Himachal>Una

  • 1977 के दल बदलू परिवार को ईमानदारी का चोला पहना रहे मुख्यमंत्री,इससे बड़ा दोस्ती का कोई उदाहरण नहीं:देवेंद्र भुट्टो

    1977 के दल बदलू परिवार को ईमानदारी का चोला पहना रहे मुख्यमंत्री,इससे बड़ा दोस्ती का कोई उदाहरण नहीं:देवेंद्र भुट्टो

    राज्य सरकार केवल मित्रो की सरकार, यह सावित कर गए मुख्यमंत्री महोदय
    राज्य सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, तभी मंच से भुट्टो-भुट्टो की माला जपते रहे सीएम साहब
    ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री उस परिवार को ईमानदारी का चोला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं ,जिस परिवार ने 1977 में ही कुटलैहड़ की जनता के साथ गद्दारी करके सीएम को खो दिया था। अब जनता को समझ आ चुका है कि राज्य में केवल मित्रों की सरकार मित्रों को ही खुश करने के अलावा कोई विकास नहीं करवा रही है। कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान में कहा कि राज्य सरकार कुटलैहड़ की जनता के इतनी ही हितेशी है तो जो मुख्यमंत्री द्वारा अभी 14700 करोड़ का कर्ज लिया है उस में से कुटलैहड़ के विकास की हिस्सेदारी है क्या मुख्यमंत्री महोदय उसे कुटलैहड़ की जनता के लिए लेकर आएं हैं ।
    भुट्टो ने कहा कि भाषणों और अभद्र भाषाओं से चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ सीएम साहब मंच से गारंटियों का चालीसा पढ़ रहे हैं ,उसी का रट्टा लगाकर कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को सुना रहे हैं। इससे बड़ी कोई उपलब्धि इनकी नहीं है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, प्रधान महिंद्र राणा, राजकुमार शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, अभय सिंह राणा, अविनाश शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सोनी ठाकुर, मलकीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    कपटी, माफिया, दलाल, दल बदलू, गद्दार धोखा शब्दों के अलावा सीएम साहब के कुछ नहीं पल्ले
    कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने सीएम पर पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के सीएम के पास केवल माफिया, दलाल, दल बदलू, गद्दार धोखा आदि शब्दों के अलावा कुछ भी नहीं है, और अगर कुछ है तो वह जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर हमारे काम किए होते और विधायको की बात सुनी होती, तो आज राज्य सरकार की यह हालत नहीं होती। भुट्टो ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री को अब अपनी हार सामने दिख रही है। और उस हार की वजह से मंच से ऐसे शब्द उपयोग हो रहे है। 

    देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय अपने क्षेत्र के साथ लगती कुटलैहड़ विस क्षेत्र की बात करते है। लेकिन अगर मन में मुख्यमंत्री महोदय के एक प्रतिशत बात भी होती तो कुटलैहड़ की जनता के लिए हर उस योजना को स्वीकृति प्रदान करते जिन योजनाओं को हम सीएम साहब के पास लेकर जाते रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना इनकी फितरत है और झूठ की बदौलत ही राज्य सरकार की आज यह दशा हो रही है। 
  • ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    बताएं 12 साल के राजनीतिक जीवन में ऊना के लिए क्या विकास परियोजनाएं लाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के विकास में कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा अपना योगदान बताएं। रायजादा बताएं अपने 12 वर्ष के राजनीतिक करियर में कौन सी बड़ी परियोजना ऊना के लिए लेकर आए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के विकास में कांग्रेस नेता का योगदान शून्य है। रायजादा ऊना के विकास के लिए एक भी परियोजना नहीं ला पाए। अगर इन्होंने विकास किया है तो उसका ब्यौरा जनता को दें। उन्होंने कहा कि अब सतपाल रायजादा चुनाव लड़ रहे है तो झूठ पर झूठ बोल रहे है।

    उन्होंने कहा कि रायजादा रेल विस्तार को लेकर झूठी बातें जनता के सामने रख रहे है। रायजादा बोल रहे है कि 1990 में ऊना में रेल पटरी बिछी। उन्हें ध्यान होना चाहिए कि 1990 में हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार की सरकार थी और केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 1990 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल सांसद थे। जिनके प्रयासों से ही 1991 में ऊना में रेलवे स्टेशन का शुभारंभ हो पाया था व हिमाचल एक्सप्रेस रेल सेवा शुरु हुई थी। इसके बाद 1998 से 2004 तक रेल लाईन चुरुडू टकारला पहुंची। वहीं उसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में रेल लाईन अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक तक पहुंची। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मोदी सरकार ने ऊना जिला से 13 रेल गाड़ियां देश के विभिन्न महानगरों के लिए चलाई। आज ऊना जिला देश के रेलवे मैप में महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। सत्ती ने कहा कि सतपाल रायजादा टपलियां मारनी छोड़े।

    पहले अपने ज्ञान को बढ़ाएं, फिर बयानबाजी करें। सतपाल रायजादा बिना ज्ञान के ही बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हवा में बातें न करें। सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार में सतपाल रायजादा विधायक थे, तो उस समय पांच साल में उन्होंने कौन से विकास कार्य करवाएं। अब पिछले डेढ वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, तो अब ऊना के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में शुरु हुए भवनों को ही कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि रायजादा बताएं बाल स्कूल ऊना भवन का कार्य क्यों रुका हुआ हैं। क्यों रायजादा सुक्खू सरकार से इसके लिए पैसा स्वीकृत नहीं करवा पाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा देने के दावे करने वाली कांग्रेस सरकार, क्यों स्कूल भवन का काम मुक्कमल नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि अब जनता ने देश में तीसरी बार लगातार मोदी सरकार को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनेंगे। 
  • ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय : आचार्य शिव कुमार

    ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय : आचार्य शिव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित : कथावाचक आचार्य शिव क़ुमार वशिष्ट जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। बाबा बालक नाथ पातका मंदिर बाथु में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है।

    उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यासपीठाधीश्वर ने बुधवार को भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।

    गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य शिव क़ुमार वशिष्ट जी ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इससे पूर्व यजमान अमृत लाल की ओर से पूजा-अर्चना की गई।
  • मेरे जीवन का आधार जनसेवा फिर राजनीति : चैतन्य शर्मा

    मेरे जीवन का आधार जनसेवा फिर राजनीति : चैतन्य शर्मा

    52847 मरीजों को प्रदान की एम्बुलेंस सुविधा ,50248 विद्यार्थियों को छात्रवृति,3079 सोलर लाइट्स 

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने वुधवार को  भंजाल अप्पर,अम्बोआ, नंगल जरियाला,अंदौरा अप्पर, बड़ोह, ओयल, पिरथीपुर इत्यादि गाँवों में नुक्कड सभाएँ आयोजित कर कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला, साथ ही उन लोगों को आइना दिखाया जो लोग  झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से लेकर बर्तमान समय तक 52847 मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा प्रदान कर चुके हैं जबकि 50248 गरीब एवम होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर चुके हैं जबकि 16719 मरीजों का इलाज करवा चुके है।

    चैतन्य शर्मा ने बताया कि गरीबो को 11428 राशन किट प्रदान कर चुके हैं और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव गली मुहल्लो में 3079 सोलर लाइट्स लगवा चुके हैं। यह ग्रेट गगरेट बनाने का ट्रेलर है लेकिन कुछ लोग मात्र अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसका जनता 01 जून को विधानसभा के उपचुनाव भाजपा के पक्ष में वोट करके उन्हें देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र चापलूसी की कद्र होती है, इसके इलावा कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है और पिछले 70 सालों से कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार का कब्जा है, आम कार्यकर्ता की कद्र न होने की वजह से उन्होंने मजबूरन  राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया।

    चैतन्य शर्मा ने कि राज्य सरकार का 15 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न  गोबर खरीदा और न ही युवाओं को रोजगार मिला,अब हाथ से सत्ता खिसकती देख एक बार फिर कांग्रेस सरकार प्रति माह महिलाओ को 15 सौ रूपये  देने का सरकार शोर मचा रही  जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को डीए तक न दे पाई और रोजगार देने के नाम पर भी भी मात्र लॉलीपॉप ही दिया। चैतन्य शर्मा ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से दौलतपुर सब तहसील सहित विभिन्न कार्यालयों को बंद करने के इलावा दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा कम करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार अब किस मुंह से गगरेट की जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को  मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदो पर। उन्होंने बताया कि घर घर से  जनता का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। जिससे 04 जून को  देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनना तय है।
  • दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने किया घर से मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में बीते दो दिन में 1450 से अधिक वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में 21 मई से आरंभ हुई होम वोटिंग प्रक्रिया में मोबाइल पोलिंग टीमों ने  2 दिन में कुल 1471 वोटरों से मतदान कराया है। इस मुहिम में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1022 और 449 दिव्यांग वोटरों ने अब तक मतदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की विशेष टीमें मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करा रही हैं। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 21 से 29 मई तक किया जाएगा।

    कहां कितना मतदान
    जतिन लाल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग वोटरों के घर से मतदान की मुहिम के तहत अब तक चिंतपूर्णी में विधानसभा क्षेत्र में 182,ऊना में 221, कुटलैहड़ में 382, हरोली में 338 और गगरेट में 348 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । प्रत्येक मोबाइल टीम में 4 चुनाव कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 1 मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

    बता दें, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे।
  • कुटलैहड़ के रायपुर मैदान में जन संपर्क अभियान में गरजे भाजपा प्रत्याशी, कुटलैहड़ की एक एक वोट श्री राम के नाम पर डालेगी जनता

    कुटलैहड़ के रायपुर मैदान में जन संपर्क अभियान में गरजे भाजपा प्रत्याशी, कुटलैहड़ की एक एक वोट श्री राम के नाम पर डालेगी जनता

    अगर श्री राम जी का मंदिर भाजपा ने बनाया,तो भाजपा को मिलना चाहिए जनता का समर्थन: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायकों से मिलने का समय नहीं देते थे। लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में राज्य सरकार की हार हुई है। तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है। कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया। अब तो मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नाम के आगे पूर्व लगने वाला है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की आधा दर्जन पंचायती की नुक्कड़ सभाओं के तहत कहे। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि जब हमने कोई गलत नहीं किया और बिल्कुल पारदर्शता के साथ काम किया है तो फिर हमें किस बात का डर है। भुट्टो ने कहा कि बिकाऊ टिकाऊ की भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नही देती है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है। लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी के जाने का डर सता रहा है।

    भुट्टो ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि हमारे बैंक खाते चैक करवाए जा रहे है उनकी डिटेल ली जा रही है। हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार से मेरे और मेरे परिवार एफआईआर दर्ज हो सके। सीएम साहब ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि किसी भी प्रकार हर संभव प्रयास से भुट्टो पर उसके बेटे पर कोई मामला दर्ज करो। इस मौके पर चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,वीडी सी सदस्य राज कुमार मनकोटिया  ,सुरेंद्र हटली, पंडित आत्मा राम, राकेश शर्मा के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    15 करोड़ लेने का अगर सुबूत है,तो कानूनी कार्रवाई करें
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हर मंच से 15 करोड़ पैसे का बॉक्स की बात करने वाले मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू यह बताएं कि अगर उनके पास सुबूत है तो फिर कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे, लेकिन हकीकत यह हैं कि राज्यसभा में 40 और 3 कुल 43 वोट वाली सुक्खू सरकार को 34 के आंकड़े और राज्य सभा में मिली हार का गहरा सदमा लगा है। उन्होंने दावा किया कि  राज्य में चार लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल की जनता छः उपचुनावों में भाजपा के लिए बड़ी जीत दर्ज करवाएगी। क्योंकि राज्य की जनता ने सुक्खू सरकार के 16 माह का फिसड्डी कार्यकाल देख लिया है।और सुक्खू सरकार के कार्यकाल में मित्रो को खुश करने के अलावा कोई उपलब्धि सरकार की नहीं है। 
  • छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान

    छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : छोड़ के अपने सारे काम,चलो पहले करें मतदान,इसी नारे के साथ आज को जवाहर नवोदय विद्यालय ,पेखूवेला में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान लोकसभा चुनाव में लोगों में जागरूकता तथा अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुरेश कुमार शर्मा जी की अगुवाई में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहली बार मतदान करने वाले सीनियर डिवीजन के कैडेट्स तथा वहां पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। नोडल अधिकारी ने स्वयं वहां पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित किया तथा उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साथ उन्हें अपने परिवेश में भी सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी के साथ-साथ सुरेंद्र कुमार, श्रीमती जसवीर कौर तथा श्रीमती मुकेश रानी भी उपस्थित रही।
  • 4 बार सांसद बन चुके हैं अनुराग अब इनको अग्रिवीर बनाए संसदीय क्षेत्र की जनता: सुक्खू

    4 बार सांसद बन चुके हैं अनुराग अब इनको अग्रिवीर बनाए संसदीय क्षेत्र की जनता: सुक्खू

    ट्रेनों की संख्या नहीं हमीरपुर को कितने इंच रेल लाइन बिछवाई यह बताएं अनुराग: रायजादा

    कहा, 10 वर्षों से केंद्र में है मोदी सरकार और सांसद रहे अनुराग, फिर भी क्यों नहीं बिछी रेल लाइन

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक्शन मोड में हैं और ताबड़तोड़ जनसभाएं करते हुए उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को सुक्खू ने राजेश धर्माणी और सतपाल रायजादा की मौजूदगी में बिलासपुर जिला के बद्दाघाट, भराड़ी, बिलासपुर सदर और झंडूता में जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। 

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 4 बार अनुराग को जनता सांसद बनाकर दिल्ली भेज रही है, लेकिन वहां पर अनुराग सिर्फ मौज मस्ती करते हैं और हिमाचल के मामलों को नहीं उठाते। आपदा के समय वह गायब रहे और सिर्फ चुनावों के दौरान ही वह संसदीय क्षेत्र में नजर आते है। जीतने के बाद पूरे 5 साल वह जनता को दिखाई नहीं पड़ते। सुक्खू ने कहा कि रायजादा इमानदार और जनता के कार्य करवाने वाले व्यक्ति हैं। सतपाल रायजादा को इस बार जनता सांसद बनाएगी। अनुराग खुद लेफ्टिनेंट बनकर घूम रहे हैं्र लेकिन नौजवानों को अग्रिवीर बना दिया है। अनुराग 4 बार सांसद बन चुके हैं और जनता को अब इन्हें अग्रिवीर बनाकर घर भेज देना चाहिए और सेवानिवृत सैनिक के बेटे रायजादा को दिल्ली भेजना चाहिए।

    *हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा* ने कहा है कि अनुराग ठाकुर ऊना तक पहुंची रेल लाइन ओर ट्रेनों का श्रेय लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन वह यह भूल गए हैं कि ऊना में रेल 1990 में पहुंच चुकी थी और तब अनुराग राजनीति में भी नहीं थे। कांग्रेस काल में रेल लाइन बिछी है और इसका भी झूठा श्रेय लेने में अनुराग लगे हुए हैं। रायजादा ने कहा कि ऊना में रेल लाइन बिछ चुकी थी और इस पर जनसंख्या और जरूरत के हिसाब से ट्रेनों की संख्या स्वत: ही बढ़ जाती है, लेकिन इसमें अनुराग का रोल क्या है। उन्होंने कहा कि अनुराग जनता को ऊना पहुंची ट्रेनों की संख्या न बताएं, बल्कि यह बताएं कि ऊना से हमीरपुर के लिए एक इंच भी रेल लाइन क्यों नहीं बिछवा पाए। कांग्रेस के रेल संबंधित कार्यों को अपना बताने वाले अनुराग यह बताएं कि 4 बार वह सांसद रहे हैं, तो चारों बार ही वह हमीरपुर के लिए रेल लाइन बिछवा पाने में फेल क्यों हुए।

    पिछले 10 सालों से केंद्र में उनकी सरकार है और वह सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे एवं हिमाचल में जयराम सरकार रही। फिर भी वह रेल लाइन बिछवा पाने में क्यों नाकाम रहे। रायजादा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि क्यों किसी को रोजगार केंद्र की सरकार में वह नहीं दिलवा पाए हैं। क्यों जनता को 400 में मिलने वाला सिलंडर 1100 में मिल रहा है। क्यों 50 रुपए में मिलने वाली दालें अब 150 रुपए से ऊपर बिक रही है। क्यों महंगाई पर वह केंद्र सरकार से लगाम लगवा पाने में नाकाम रहे है। रायजादा ने कहा कि अपनी नाकामियों पर अनुराग को जनता के समक्ष स्पष्टीकरण देना चाहिए।
  • निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया: सत्ती

    निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया: सत्ती

    कांग्रेस कर रही भाजपा प्रत्याशियों को  प्रताड़ित 

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि गरीब बच्चों को मिलने वाली निशुल्क वर्दी सरकार ने बंद करके गरीब बच्चों के विरोध में फैसला लिया है। इस फैसले को सरकार जल्द से जल्द वापस ले। यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार दस हजार पर बीडीओ के माध्यम से पंचायत के प्रधानों से जाम करवाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं जोकि जनमंच के कार्यक्रमों के आयोजन करवाने के बदले में  दबाव बनाकर ले रही है । कहा कि इसका भाजपा कड़े शब्दों में विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान जिन छ विधायकों ने वोट किया था उसके बाद ही उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। जब वह कांग्रेस के विधायक थे तब ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा था। जब वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव में उतरे हैं। तो उन्हें भी अब झूठे केस बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
  • कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला कांग्रेस पार्टी ऊना के प्रधान राणा रणजीत सिंह व सैक्ट्री एवं लीगल एडवाइजर वी एस मनकोटिया ने पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर टेंडर में घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना एसपी ऊना को ज्ञापन पत्र देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है । उन्होंने कहा कि देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे ने पीडब्ल्यूडी में टेंडर हासिल करने के लिए झूठे एफिडेविट दिए और फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने कहा कि  विधायक रहते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी का काम करते रहे ।जो कि गैरकानूनी है उनके तीन ठेकों का काम 29 फरवरी 2024 को क्लोज हुआ।

    उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से इन कामों का पैसा विभाग से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल से ओटीपी जनरेट कर बिल भी तैयार किए। इतने नहीं बल्कि एफडीआई को 1 महीने के अंदर कैश कर लिया गया। उनका बेटा सरकारी ठेकेदार है और सारे काम वही देख रहा है। जबकि देवेंद्र भुट्टो के बेटे का डी क्लास कांट्रेक्टर लाइसेंस 18 जुलाई 2022 को बना है। उन्होंने कहा है की भुट्टो के बेटे ने अपनी बीटेक की डिग्री सितंबर 2022 में पूरी की ।उन्होंने कहा कि 7 जुलाई 2022 को अपने बेटे को एफिडेविट देकर सरकारी ठेकेदार कैसे बना दिया। भुट्टो ने एक और झूठा एफिडेविट देकर अपने काम का एक्सपीरियंस अपने बेटे के नाम ट्रांसफर कर दिया ।उन्होंने पुलिस विभाग से ऐसे मामले की गहनता  से जांच करने की गुहार लगाई है। इस दौरान जिला कांग्रेस विधि विभाग के प्रधान  वीरेंद्र सिंह मनकोटिया सहित एडवोकेट मनीष शर्मा मौजूद रहे।