Category: Himachal>Una
-

उत्तर देने की बजाए इधर उधर की डींगे हांक रहे कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी:देवेंद्र भुट्टो
डेढ़ माह पहले हमने पूछा था कि 1977 में किसकी गद्दारी के कारण कुटलैहड़ को नहीं मिला था सीएमऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने मोमनियार जिला पार्षद वार्ड के पंचायत बूढ़बार, बल्ह खोली आदि पंचायतों में जनसभा करके जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। वहीं कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पर खूब हमला भी बोला, देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जिन्होंने कुटलैहड की जनता के लिए कुछ किया हो। बही हिसाब मांगने वाले होते है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने 45 दिन पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी से एक प्रश्न किया था कि 1977 में कुटलैहड़ के विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व रणजीत सिंह पटियाल ने जिस नेता को कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक बनाया था। और जब 1977 के कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को मुख्य मंत्री मिल रहा था तो किस विधायक द्वारा क्रॉसिंग बोट से कुटलैहड़ की जनता ने सीएम की कुर्सी को खोया था ,वह वह किस परिवार से संबंध रखते थे। भुट्टो ने कहा कि मेरे इस प्रश्न के उत्तर देने की बजाए कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी इधर उधर की डींगे मारकर जनता का ध्यान भटका रहे है। भुट्टो ने कहा कि कभी कांग्रेस कभी आजाद कभी हिबिकां में जाकर कौन चुनाव लड़ता रहा है। इस पर भी कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश डालें।देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने भाजपा से सक्रिय राजनीति शुरू की थी और 18 वर्षो तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा के झंडे डंडे लगाए है। भुट्टो ने कहा कि हमारी तो घर वापसी हुई है। भुट्टो ने कहा कि जिस अधिकारी ने आपदा में दस करोड़ के कुटलैहड़ राहत का ब्यौरा दिया है। उस अधिकारी को यह भी पता होगा कि दस करोड़ कुटलैहड़ की जनता में कहा बांटे है। उन्होंने कहा कि 28 वर्षो से लगातार कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में हिस्सेदारी निभा रहा हूं। कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार जानती है। कि कौन कुटलैहड़ की जनता का सच्चा हितैषी है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि जब राज्य में कोविड का समय तो महाशय घर पर दुबके रहे, और जब राज्य में आपदा आई तो कुटलैहड़ के नेता कहलवाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में घूमते रहे।लेकिन कुटलैहड़ की जनता की इनको याद नहीं आई। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी थे तो मुख्यमंत्री की अगल बगल में बैठकर समय नष्ट न करते। बल्कि मुख्यमंत्री की नजदीकी का फायदा उठाकर कुटलैहड़ की जनता के लिए राहत पैकेज लेकर आते। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता बड़ी समझदार हैं। उन्हे ज्ञात है। कि कौन उनके सच्चा हिमायती है इसलिए आरोप लगाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपने गिरेबान में जरूर झांक कर देख लें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष उना कृष्ण पाल शर्मा, योगराज भारद्वाज, कैप्टन प्रीतम डडवाल, कैप्टन सुभाष चंद, अभय राणा, अजय शर्मा, सुदर्शन शर्मा, केवल शांडिल, शीशन ठाकुर, संजीव कुमार, सुमित वशिष्ठ, प्रधान रणजीत सिंह, प्रेम चंद के अलावा सैकडो गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

स्वीप के तहत आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान
ऊना/सुशील पंडित : स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान और वोटर विद सेल्फी कार्यक्रम करवाया गया। हस्ताक्षर अभियान में गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुटलेहढ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी , सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होने वाले चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है जो देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करता है। लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। आज जन्मानस को अपने मत का आगामी होने वाले चुनाव में प्रयोग करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर अभियान में बढ़कर भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर हमारे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। -
जमीनी विवाद के चलते मारपीट, मामला दर्ज
ऊना /सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव नंगल कलां में मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सादिक दीन निवासी नंगल कलां ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जमीनी विवाद के चलते रशीद दीन व् अन्य ने इसके व् इसके भतीजे के साथ गली गलौज व् मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने रशीद दीन व अन्य के खिलाफ धारा 323,504,34 आईपीसी के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
दादी से पोतों की गेहूं के बटवारे को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित : सत्तर वर्षीय दादी की पोतों से गेहूं बटवारे को लेकर मारपीट हो गई जिस पर दादी ने अपने पोतों पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तर वर्षीय चम्पा देवी पत्नी स्व0 बलदेव सिंह निवासी अप्पर भदसाली, तहसील हरोली ने पुलिस को दी अपनी में बताया कि 14.05.2024 को गेहूं व् कमरे के बटवारे को लेकर इसके पोते राहूल व् साहिल पुत्र शमशेर सिंह ने इसके व् इसके बेटे के साथ गाली गलौज व् मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
अंदौरा में करियाना की दुकान में चोरी
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव अंदौरा में चोरों ने एक करियाना की दुकान पर सेंधमारी की, जहां चोरी कर हजारों रुपए की नकदी और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। करियाना शॉप के मालिक सुरेश शर्मा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेश शर्मा ने बताया कि किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाई। और चोरों ने दुकान से गल्ले में पड़ा हुआ करीब 1500 रुपए कैश, करीब 4 हजार की चिल्लर, 2 चांदी के सिक्कों के अलावा लगभग 15 किलो घी, भारी मात्रा में साबुन, शैम्पू, पेस्ट सहित करियाना की अन्य कई आइटमों को भी चोरी कर लियावहीं चोरों द्वारा अंजाम दी गई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। थाना प्रभारी अम्व गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

माता चितंपूर्णी के रास्ते में पहाड़ी जगलों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
ऊनाः माता चिंतपूर्णी के रास्ते में पहाड़ी जंगलों में भीषण आग लगी है। जिसके चलते जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। कई जगहों पर आग बुझाने के बाद फिर से लपटें नजर आ रही हैं। एक जगह पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है। आग लगने से लोगो मे दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला ऊना में मंगलवार को बधमाणा व सिद्ध चलेहड़ का जंगल धू-धू कर जलता रहा, साथ ही डंगोह की शामलात भूमि में भी आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था। चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण बेकाबू होती जा रही है।
वीडियो देखने के लिए link पर Click करें
यहां कई जगहों पर आग बुझाने के बाद फिर से लपटें नजर आ रही हैं। एक स्थान पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है। मंगलवार दोपहर बाद साढ़े 12 बजे बधमाणा के सरकारी जंगल में आग से इतना धुंआ फैल गया कि सामने कुछ दिख तक नहीं रहा था। यह वही जंगल है, जहां दो दिन पूर्व भी आग लगी थी और विभाग व युवाओं के सहयोग से बुझाया गया था। मंगलवार शाम तक इस जंगल के कई हेक्टेयर क्षेत्र में तिनका-तिनका राख हो चुका था और आग नियंत्रण में नहीं आई थी।
सिद्ध चलेहड़ के जंगल में सोमवार शाम को वन विभाग ने लगी आग पर काबू पा लिया था, लेकिन मंगलवार को वन्य क्षेत्र के दूसरे छोर से आग फैल गई। पिरथीपुर बीट का डंगोह जंगल भी आग से धधकता रहा। भीषण आग से गत वर्षों में किए गए पौधरोपण की भारी हानि हुई है। विडंबना यह भी है कि यह समय कई पक्षियों का प्रजननकाल भी होता है और घोंसलों में पल रहे पक्षियों के बच्चे या अंडे भी सुरक्षित नहीं रहे। जंगल में आग बुझाने के लिए पुरानी तकनीक से ही वन विभाग इस पर नियंत्रण करता है। एयर ब्लोअर और लीफ ब्लोअर जैसे आधुनिक यंत्र अभी तक विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। बावजूद विषम भौगोलिक परिस्थितियों में परंपरागत साधनों से ही वन कर्मी व ग्रामीण आग को बुझाते रहे हैं और निश्चित है कि यही विधि अबकी बार भी फायर सीजन में भी काम आ रही है।
जब वन्य क्षेत्र में भीषण लपटें उठने के बाद आग आगे बढ़ना शुरू हो जाती है तो उसे बुझाने के लिए विपरीत दिशा में आग लगाकर काबू पाया जाता है। चिंतपूर्णी क्षेत्र के सुदूर जंगलों में अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है और वहां पर पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में वन विभाग के कर्मी आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कांउटर फायर (छेका) विधि को भी अपनाते हैं। हरे पेड़ों के पत्तों व टहनियों से जल रही घास को बुझाया जाता है। वन विभाग के रेंज अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि 3 दिन से जंगलों में आग की घटनाएं निरंतर बढ़ी हैं। जंगलों में आग को रोकने के लिए वन विभाग की टीम प्रयासरत है। जंगल को आग के हवाले करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
-

चैतन्य शर्मा के नामांकन में उमड़ी भीड़ से अनुराग ठाकुर गदगद गदगद
चैतन्य शर्मा ने गगरेट की जनता का विश्वास हासिल कर उड़ाई विरोधी पक्ष की नींद
ऊना/सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय गगरेट में अपना नामांकन दाखिल करके रणभेरी फूंक दी। नामांकन के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर , जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, राजीव राजू,जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया एवम संगीता रानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवम भाजयुमो कार्यकर्ता के इलावा भारी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहा। नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ से विरोधी पक्ष के पसीने छूट गये क्योंकि पूर्व में विरोधी पक्ष भाजपा में फूट होने की बात कहकर और गुटबाजी को हवा देकर झूम रहा था लेकिन चैतन्य शर्मा ने नए एवम पुराने भाजपा कार्यकर्ताओ को नामांकन रैली में एक मंच पर लाकर दर्शा दिया कि भाजपा एकजुट है और उप चुनाव में हर हाल में भाजपा को विजय हासिल होगी। उधर रैली के दौरान चैतन्य शर्मा पर हुई पुष्पवर्षा की बरसात ने दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा ने 2022 के चुनाव की तरह एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल कर लिया है।
माँ भद्रकाली के चरणों में नमन एवम हवन के वाद चैतन्य शर्मा भंजाल में पहुंचे जहाँ एक बड़े काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। रैली में शामिल बाइकर्स, ट्रेक्टर्स, आटोरिक्शा के साथ साथ गाड़ियों के बड़े काफिले ने दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा को एक बार फिर से 2022 के चुनाव वाला प्यार, दुलार एवम आशीर्वाद मिलना शुरू हो गया है और चैतन्य शर्मा एक बार एक बड़ी जीत के रथ पर सवार हो गये है। उधर चैतन्य जिसके लिए जनता का जगह जगह रुक कर अभिवादन किया। आलम यह रहा कि चैतन्य शर्मा के समर्थन में उमड़े जनसैलाब को देखकर हर कोई दंग सा रह गया और गगरेट चौक पर तिल धरने के लिए जगह न बची थी।चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जोश के साथ होश बनाये रखें ताकि गगरेट विधानसभा के जन जन का सहयोग प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर उनको बदनाम करने की साजिश की गयी, लेकिन धीरे जनता को समझ आ रहा है कि चैतन्य शर्मा ने गगरेट के हक की खातिर अपनी विधायकी का भी बलिदान दे दिया।
उन्होंने कहा कि 14 माह में वन मैन शो वाली प्रदेश सरकार ने जनता को ठगा है और अब जनता के पास सुनहरी मौका है कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करके कांग्रेस सरकार को अलविदा कह दिया जाये। उधर अनुराग ठाकुर चैतन्य शर्मा की नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद दिखे और उन्होंने नामांकन के वाद उमेद पैलेस में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर खूब प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वायदों एवम समस्त प्रलोभनो को जनता नकार देगी और केन्द्र एवम प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार का बनना तय है, जनता एक जून को कमल के फूल वाला बटन दबाने के लिए लालायित है। इस अवसर पर प्रभारी नवीन धीमान नरेंद्र ठाकुर, विश्वजीत पटियाल, लक्ष्मी जरियाल, प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, अनीता जरियाल,प्रदीप शर्मा, अजय ठाकुर, सन्नी पटियाल इत्यादि उपस्थित रहे।
-

गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अनुराग ठाकुर को साथ लेकर भरा नामांकन
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को भारी जनसमूह के साथ रैली प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चैतन्य शर्मा के नामांकन पत्र कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। गगरेट एसडीएम आफिस में नामांकन भरने के बाद गगरेट के ही निजी पैलेस में
जनसभा आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनवाईं, वहीं प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया।
भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधायकों पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने 14 महीने तक जो विश्वासघात हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ किया है, उसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को देगी। चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काल को हिमाचल प्रदेश का काला अध्याय करार देते हुए कहा कि लोगों के साथ किए गए वादों को लेकर मुख्यमंत्री जनता को स्पष्टीकरण दें।
वहीं चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यही राकेश कालिया डेढ़ वर्ष तक मुख्यमंत्री को खोजते रहे और उनसे गारंटी को लेकर लगातार सवाल पूछते रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें ही हराने के लिए पहले कालिया ने कांग्रेस में अपने 35 वर्षों के करियर पर विराम लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्होंने जो कदम उठाया उसके बाद राकेश कालिया के करियर को संजीवनी मिली है वरना वह दाएं-बाएं भटकते नजर आते थे। उन्होंने कहा कि राकेश कालिया उन पर और उनके परिवार पर तो बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं लेकिन वह आज तक जनता को विधानसभा क्षेत्र के विकास का रोडमैप और योजना तक नहीं बता पाए हैं।
जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता देख चुकी है:अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में विकास का कोई काम किया होता तो अपने ही विधायकों को कांग्रेस से पल्ला छुड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलता देख चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी से सरकार बदलने वाली नहीं है ।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ-साथ छह विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीतेगी।
-

जो मुख्यमंत्री अपने विधायकों की नहीं सुनते, उस सरकार से जनता को क्या होगी आस: देवेंद्र भुट्टो
कुटलैहड़ के हटली नारगडू ,मझियानी जसाना में गरजे भाजपा प्रत्याशीश्री राम जी का मंदिर भाजपा ने बनाया, तो भाजपा को मिलना चाहिए समर्थनऊना/ सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री 14 माह में जनता के साथ तो क्या अपने विधायकों से मिलने का समय नहीं देते थे, लेकिन जब से राज्य सभा चुनाव में राज्य सरकार की हार हुई है तव से मुख्यमंत्री महोदय को यह पता चला है कि सरकार वन मैन आर्मी बनकर नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलती है। लेकिन अब समय बीत गया अब तो मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नाम के आगे पूर्व लगने बाला है यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की पंचायत हटली जसाना बंगाणा आदि एक दर्जन पंचायती नुक्कड़ सभाओं में कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जब हमने कोई गलत नहीं किया, पारदर्शता के साथ काम किया है तो फिर हमें किस बात का डर है। भुट्टो ने कहा कि बिकाऊ टिकाऊ की भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नही देती है। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है लेकिन मुख्यमंत्री महोदय को कुर्सी जाने का डर सता रहा है भुट्टो ने कहा कि झूठ पर झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत है और हमने 14 माह के कार्यकाल में ऐसा नजदीक से देखा है।क्योंकि मुख्यमंत्री महोदय से विकास की बात नहीं हो सकती, जब भी हम ने मुख्यमंत्री महोदय से मिलने का समय मांगा तो आठ आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। और जब भी मुख्यमंत्री से मिलकर कोई विकास की बात की तो उन्होंने एक कान से सुनी और दुसरे से निकाल दी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता ने मुझे विकास के लिए चुना था न कि आराम के लिए या फिर सैलरी लेने के लिए चुना था। जब कुटलैहड़ की जनता की हर वक्त अनदेखी करनी थी तो हम उनका साथ क्यों दें। और यही सोच और सनातन धर्म को साक्षी मानकर हमने यह फैसला लिया है। भुट्टो ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि हमारे बैंक खाते चैक करवाए जा रहे है उनकी डिटेल ली जा रही है। हमारे व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार से मेरे और मेरे परिवार पर मामला दर्ज हो सके। सीएम साहब ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि किसी भी प्रकार हर संभव प्रयास से भुट्टो पर या उसके बेटे पर कोई मामला दर्ज करो। भुट्टो ने कहा कि दीपक जब बुझने लगता है, तो ज्यादा फड़फड़ाता है? और ऐसी हालत राज्य सरकार की हो चुकी है। कुल मिलाकर राज्य सरकार अब बिदाई की ओर अग्रसर हो चुकी है। इस मौके पर चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,वीडी सी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ,सुरेंद्र हटली, पंडित आत्मा राम, राकेश शर्मा के अलावा सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।15 करोड़ लेने का अगर सुबूत है,तो कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे सीएमदेवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हर मंच से 15 करोड़ पैसे का बॉक्स की बात करने वाले मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू यह बताएं कि अगर उनके पास सुबूत हैं तो फिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे है। लेकिन हकीकत यह हैं। कि राज्यसभा में 40 और 3 कुल 43 वोटों बाली सुक्खू सरकार को 34 के आंकड़े और राज्य सभा में मिली हार का गहरा सदमा लगा है। और मुख्यमंत्री महोदय अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए है। और तभी हर मंच से ऐसे बयान देकर सरकार की हो रही फजीहत से जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए है। लेकिन हिमाचल की देवतुल्य जनता सब जानती है। वह ऐसे बयानों में आने बाली नहीं है। -
केवी सलोह में 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण 14 से 23 मई तक
ऊना/ सुशील पंडित : केंद्रीय विद्यालय(केवी) सलोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण 14 मई से 23 मई तक प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किए जा सकते हैं। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण से संबंधित विवरण के लिए वेबसाईट www.santokhgarhsaloh.
kvs.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए अभिभावक केवी सलोह के प्राचार्य/प्रवेश प्रभारी से प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।