Category: Himachal>Una

  • कहा, अपने ही घर से हार रहे भजापा के प्रत्याशी, जनता में रोष

    कहा, अपने ही घर से हार रहे भजापा के प्रत्याशी, जनता में रोष

    कहा, पाकिस्तान से अनुराग को ज्यादा प्रेम, प्रतिदिन नाम लेना नहीं भूलते

    ऊना/सुशील पंडित: पहले पिता प्रेम कुमार धूमल के नाम पर फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर सांसद बने अनुराग ठाकुर इस बार बिना मेहनत के कुर्सी पाने का सपना लेना भूल जाए। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कही। रायजादा सोमवार को जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा के पट्टा, खरवाड़, तूह, सम्मू, भलवाणी, बडेहर, भरेड़ी, दलालड़, दारट, बराड़ा व केहरवीं में बैठकें कर अपने समर्थन में वोट मांगे। 

    कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि हर बार दूसरों के नाम पर मिले वोट को अनुराग ठाकुर अगर अपनी उपलब्धि मान रहे हैं, तो ऐसा भ्र्रम इस बार के लोकसभा चुनाव में मत पालें।

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को पता चल गया है कि जिसने 4 बार के सांसद रहते हुए केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के हितों को नहीं रखा, वो आगे क्या रखेगा। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने इस बार अनुराग ठाकुर को घर बैठाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे साफ है कि अनुराग ठाकुर अपने घर से ही हा रहे हैं। जनता ने इस बार अनुराग को घर बैठाने का मन बना लिया है। रायजादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री खुद को इतने बड़े लीडऱ मान रहे हैं कि प्रदेश की बात करने में हिचकिचाते हैं।


    वो आज कल हिंदूस्तान के चुनाव होने की बातें करते हैं। शायद अनुराग ठाकुर ये भूल गए हैं कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भी हिंदूस्तान का ही हिस्सा हैं। अगर अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को अपना मानते हैं, तो प्रदेश की आवाज केंद्र के समक्ष उठाते। युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर लड़ाई लड़ते। प्रदेशम में आई आपदा के दौरान हिमाचल को हक दिलवाने की बात करतें। लेकिन अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद बनने के लिए जनता से मात्र वोट ही चाहिए। रायजादा ने कहा कि आजकल वो अपने भाषणों में सिर्फ पाकिस्तान-पाकिस्तान रटते फिर रहे हैं।

    क्योंकि जिस व्यक्ति को किसी चीज से ज्यादा लगाव होता है, सबसे ज्यादा उसी का नाम जुबान पर होता है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान से अनुराग का गहरा नाता है, जो किसी भी विषय में पाकिस्तान का नाम जोड़ देते हैं। इतना ही नहीं धर्म व जाति को लेकर भी बातें करना शुरू कर दी है। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की कोई भी बात नहीं की जा रही है। क्योंकि अनुराग ठाकुर को भम्र है कि इस बार भी जनता को उनकी बातों में आकर वोट डाल देगी। अबकी बार जनता जागरूक हो चुकी है और भाजपा का करारा जवाब देेगी।

  • अवैध खनन करते जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़े , 59 हजार जुर्माना भी वसूला

    अवैध खनन करते जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़े , 59 हजार जुर्माना भी वसूला

    हरोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ने स्वां नदी में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़े हैं। और करीब 59 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है।खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा होने के बाबजूद भी उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव ईसपुर में स्वां नदी में अवैध खनन करने की सूचना पर एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने पुलिस पार्टी सहित दविश दी तो अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया व सभी गाड़ीयां के चालक गाड़ीयां छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्रालीयों को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा माईनिंग पर पुर्णतयः प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाबजूद स्वां नदी से अवैध खनन करने पर पुलिस ने धारा 379,120 B भा0द0स0 व 21 माईनिंग व मिनरल एक्ट 1957 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।



    वहीं जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 177 चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 37,000/- रूपये वसूल किए गए हैं तथा सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान किए गए व जुर्माने के रूप में 22000/- रूपये वसूल किए गए हैं।

  • स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया 

    स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल बंगाणा में आज प्रातः 8 बजे ‘ वोट फॉर डेमोक्रेसी, वोट करेगा कुटलैहड़’ जागरूकता संदेश के साथ रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में आज ‘रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैराथन बंगाणा टैक्सी स्टैंड में रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम सोनू गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि हटली चौक पर संपन्न हुई।


    रन फॉर डेमोक्रेसी’ मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंश ठाकुर ,अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के छात्र ने , द्वितीय स्थान हर्ष ठाकुर ,गवर्नमेंट आईं टी आई बंगाणा के छात्र ने और तृतीय स्थान विशाल कुमार, गवर्नमेंट आईं टी आई बंगाणा के छात्र ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं सहित सभी मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा थीम चुनाव का पर्व, देश का गर्व दिया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी , सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है। इस बार चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वीप कुटलैहड़ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी , इलेक्शन कानूनगो जीवन शर्मा, डॉ. विनोद कुमार,आदि मौजूद रहे।

  • टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते संतोषगढ़ में जन्नत होटल के पास एक अज्ञात टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य युवक घायल हुए हैं। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी नंगल के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान दमन सैणी निवासी संतोषगढ़ और गुरदीप सिंह निवासी नंगल पंजाब के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में दमन सैणी ने बताया कि मैं,गुरप्रीत व गुरदीप सिंह बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम से अजौली गए थे। जव यह जन्नत होटल के पास पहुंचे तो अज्ञात टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी दी।जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। जिस से दमन सैणी व गुरदीप सिंह सडक़ से कच्चे में गिर गए, जबकि गुरप्रीत सिंह का सिर गिरते समय टैंकर की किसी नुकीली चीज के साथ टकराकर लहुलूहान हो गया था। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ लाया गया, जहां पर गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता 

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना गगरेट के अंतर्गत आते एक गांव की करीब 17 वर्षीय युवती लापता हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि 18 मई 24 को इसकी बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष 4 महीने है, सुबह गगरेट में कंप्यूटर सेंटर पढ़ने के लिए गई थी और अभी तक वापिस नहीं आई हैI हम ने अपने स्तर पर हर जगह ढूंढ लिया है। परंतु कहीं पता नहीं चल पाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 363 भा0द0स0 के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  •  वाथू में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा आयोजित

     वाथू में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते पातका मंदिर बाबा बालक नाथ बाथु में ग्राम वासियों के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा का आयोजन किया गया।कलश यात्रा में प्रभु भक्तों सहित महिलाओं ने पूरे गाँव की परिक्रमा की। वहीं गांव वासियों ने अलग अलग स्थानों पर भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।मोहल्ला मोरवाड़ी, लंबिवड्डी व केलुया के लोगों ने कलश यात्रा का दिल खोल कर स्वागत किया। आचार्य शिव कुमार वशिष्ठ व पंडित राहुल ने बताया कि 20 मई शाम 6 बजे से कथा के प्रथम अध्याय का प्रारम्भ किया जायेगा ।


    उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी में धर्म व परिवार के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रति बर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के युग में हम अपने धर्म व संस्कृति से दूर होते जा रहें है। हमारे अपने बच्चों में संस्कृति कैसे रोपित हो इस बारे में हमारे समाज को सोचना होगा। इसलिए धार्मिक अनुष्ठान ग्राम वासियों के सहयोग से हर ग्रामीण क्षेत्रों में होने चाहिएं। जिस से नई पीढ़ी के बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़ सकें। मंदिर कमेटी ने ग्रामवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया है।

  • Jio का धमाकेदार प्लान, पूरे साल फ्री मिलेगा प्राइम वीडियो

    Jio का धमाकेदार प्लान, पूरे साल फ्री मिलेगा प्राइम वीडियो

    नई दिल्लीः Jio ने अपने ग्राहकों के लिए हर रेंज के प्लान पेश करता है। Jio ने अपने ग्राहकों के लिए महीने भर की वैधता वाला प्लान भी दिया हुआ है और जिसको पूरे साल के लिए एक प्लान की तलाश रहती है उसके लिए भी खास प्लान ऑफर करती है। अगर आप भी महीने के बाद रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो और कोई अच्छे से प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए Jio एक खास प्लान लेकर आया है।

    जियो अपने ग्राहकों को 3227 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी दे रही है जिससे आप हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से बच सकते हैं, इसके साथ ही हर रोज 2जीबी डेटा भी दिया जाएगा। 365 दिन के हिसाब से ये डेटा 730GB हो जाएगा।

    इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि ये प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें जियो सिनेमा, जियोक्लाउड, जियो टीवी का भी एक्सेस दिया जाएगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री कॉलिंग का फायदा भी दिया जाता है ।

  • मेधावी विद्यार्थियों को पाई एकलव्य अवार्ड 2023-24 से किया गया सम्मानित

    मेधावी विद्यार्थियों को पाई एकलव्य अवार्ड 2023-24 से किया गया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया ने ऊना जिले की एकमात्र इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पाई एकलव्य अवार्ड 2023-24 समारोह में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले  विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने  रविवार, 19 मई, 2024 को पाई एकलव्य सम्मान समारोह 2023-24 की मेजबानी की। यह कार्यक्रम बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए समर्पित था। 

    समारोह में सम्मानित मुख्य अतिथि, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा, जिला उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ऊना देवेन्द्र चन्देल की उपस्थिति रही। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाने वाले डॉ. शर्मा ने अकादमिक उत्कृष्टता और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया।

    इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति की ओर से, कार्यक्रम का आयोजन सावधानीपूर्वक किया गया, जो अकादमिक प्रतिभा को पहचानने और पोषित करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पी.ए.ए.आई के संस्थापक अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन सिंह व कुलपति इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और युवा दिमागों को अधिक ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रेरित करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में गर्वित माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों का जमावड़ा देखा गया, जिन्हें इस अवसर के लिए आमंत्रित किया गया था। कुलपति ने टिप्पणी की, “यह उत्सव न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करने के बारे में है, बल्कि उन्हें अटूट दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में भी है।”

    जैसे ही सम्मानित छात्रों ने अपने पुरस्कार प्राप्त किए, उनके चेहरे गर्व और खुशी से चमक उठे, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। मेधावी छात्र सम्मान समरोह ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का समर्थन करने के लिए इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के समर्पण के प्रमाण के रूप में कार्य किया।

    मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रभावशाली उपस्थिति देखी गई, जिसमें 158 उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह के लिए इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एकत्र हुए। पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पीएएआई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने अकादमिक उत्कृष्टता को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय के समर्पण को रेखांकित किया। इस महत्वपूर्ण उपस्थिति ने न केवल विश्वविद्यालय द्वारा बरकरार रखे गए उच्च मानकों को उजागर किया, बल्कि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक गौरव और खुशी को भी प्रदर्शित किया।

    समारोह में इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेटों के सम्मान में एक विशेष खंड भी शामिल था। जेएनवी पेखुवेला में आयोजित आर्मी कैंप में छह पदक जीतने वाले इन कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कुलपति और मुख्य अतिथि ने अनुशासन, समर्पण और कौशल के अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए कैडेटों की सराहना की, जिसने न केवल विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया बल्कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ समग्र विकास के महत्व को भी रेखांकित किया। इन कैडेटों की मान्यता ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले पूर्ण व्यक्तियों को पोषित करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को उजागर किया।
  • डेड साल तक कांग्रेस को पानी पी पीकर कोसने वाले अब मुख्यमंत्री की गोद में बैठ गए

    डेड साल तक कांग्रेस को पानी पी पीकर कोसने वाले अब मुख्यमंत्री की गोद में बैठ गए

    ऊना /सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि डेढ़ साल तक उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस को कोसते रहे और अब मौका मिलते ही मुख्यमंत्री की गोद में बैठ गए।उन्होंने कहा कि पिछले 14 माह तक सुक्खू सरकार की गारंटीयों पर सवाल उठाते रहे अब उन्ही के कसीदे पढ़ पड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंदी बतायें कि उनको बदनाम करने और कोसने के इलावा उनका गगरेट की जनता के प्रति क्या विजन है।उधर रविवार को प्रसिद्ध कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने चैतन्य शर्मा को खुला समर्थन देते हुए कहा कि  जो  राम को लाये हैं, हम भी उनको लाएंगे। उन्होंने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत सुनिश्चित है ग्राम पंचायत प्रधान पंकज शर्मा ने भी चैतन्य शर्मा की कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा की कहा कि चैतन्य शर्मा ही गगरेट को ग्रेट बना सकते है।

    उन्होंने कहा कि चैतन्य शर्मा ने जो सेवा भाव निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू करके एवम विद्यार्थियों को स्कालरशिप वितरित करके  और निशुल्क सोलर लाइट्स लगाकर दिखाया है वैसा सेवा भाव हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कोई नेता नहीं कर पाया, उल्टा  विधायक/मंत्री  बनने के वाद अधिकतर नेता हमेशा अपने बिसनेस और अपने परिवार को ही बढ़ावा देते नजर आये है। उधर रविवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा  चैतन्य शर्मा ने अंदौरा अप्पर, अंदौरा लोअर, अठवा, मुबारिकपुर, शिवपुर एवम कलरूही में नुक्कड सभाएँ करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो कि मात्र मित्रों की सरकार है, कि उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू हो गयी थी जिस दिन छः विधायकों ने क्रांति की मशाल जलाते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के  पक्ष में वोट दिया था।

    उन्होंने 14 माह के शासनकाल में प्रदेश कांग्रेस सरकार में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ छल किया है और गगरेट में भाजपा शासनकाल में खुले कार्यालयों एवम संस्थानों पर सुक्खू सरकार ने ताला जड़वा दिया, दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा घटा दिया, उपतहसील बंद कर दी, लेकिन विरोधी पक्ष गगरेट के हित एवम विकास और रोजगार  के मुद्दों पर बात करने की जगह उन्हें बदनाम करने एवम कोसने लगा है पर इससे उन्हें वोट नहीं मिलेंगे अपितु 01 जून को गगरेट की जनता दो अलग अलग  इवीएम पर दो बार कमल के फूल वाला बटन दबायेगी, एक वोट अनुराग ठाकुर और एक वोट चैतन्य शर्मा के पक्ष में होगा। जिससे देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी और कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही गगरेट विधानसभा क्षेत्र की 18 पंचायतों  को टीसीपी से मुक्त करवाया जायेगा, यह गारंटी उनकी मोदी सरकार की गारंटी के समान पक्की है।
  •  नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर हुए भावुक,चैतन्य शर्मा जताया आभार

     नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर हुए भावुक,चैतन्य शर्मा जताया आभार

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ एवम भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से गदगद दिख रहे हैं और उन्होंने नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर गगरेट की देवतुल्य जनता का दिल की गहराइयों से आभार जताया है। चैतन्य शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि राजयसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के पश्चात जिस तरह से  उन्हें बदनाम किया गया, लेकिन नामांकन रैली में जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम  कार्यकर्ताओ के साथ नए कार्यकर्ताओ ने  भीड़ हाजरी भरी उससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और वह दौगुनी ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये हैं और हर हाल  विधानसभा उपचुनाव जीत दर्ज करके  दिखाएंगे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का जो असफल  प्रयास उसका जबाब  जनता जनार्दन 01 जून को होने वाले उपचुनाव में देकर विरोधी पक्ष को आईना दिखाएगी। चैतन्य शर्मा ने  कहा  जनता उनके सेवाभाव  को भली भांति जानती है और  उन्होंने काम करके भी  दिखाया है