Category: Himachal>Una

  • पंजाब पुलिस ने 21 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने 21 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

    पाकिस्तान: पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर सीटीडी ने पंजाब के अलग-अलग शहरों से 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।’’

    बयान के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। उसने बताया कि गिरफ्तार 21 आतंकवादियों में 13 टीटीपी और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं। बयान के मुताबिक, ‘‘ शुरुआती जांच के मुताबिक गिरफ्तार 13 कमांडर में से नौ का संबंध टीटीपी से है जबकि चार इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं।’’ सीटीडी ने बताया कि इन आंतकवादियों को पंजाब के अटक, झेलम, नरोवाल, साहीवाल, रावलपिंडी, डीजी खान, मुजफ्फरनगर और लय्याह जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सीटीडी ने इन आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथगोले, डेटोनेटर और प्रतिबंधित संगठन के साहित्य मिले हैं।

  • खाड़ी में नाव पलटने से 17 की मौत

    खाड़ी में नाव पलटने से 17 की मौत

    बैंकॉक: म्यांमा से अल्पसंख्यक रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव के बंगाल की खाड़ी में पलटने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लापता हो गए। बचाव दल के एक अधिकारी ने वीरवार को यह जानकारी दी। श्वे यंग मेट्टा फाउंडेशन के महासचिव बयार ला ने बताया कि पिछले सप्ताह पश्चिमी रखाइन प्रांत के बुठीडौंग शहर को छोड़ने वाले करीब 55 लोग नाव में सवार थे। उन्होंने बताया कि राजधानी रखाइन के सितवे के पास समुद्र में सप्ताहांत हुई इस घटना में आठ लोगों को बचा लिया गया।

    अधिकारी ने कहा कि नाव मलेशिया की ओर जा रही थी और इसके पलटने के सही वक्त और कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार और बुधवार के बीच 10 महिलाओं सहित 17 लोगों के शव सितवे में समुद्र तट के पास से बरामद हुए।

    अधिकारी ने कहा कि जिन आठ लोगों को बचाया गया उन्हें म्यांमा के सुरक्षा बल अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि बचाव दल के सदस्य और प्राधिकारी लापता लोगों की लगातार तलाश कर रहे हैं।

  • इस इलाके में धारा 144 लागू 

    इस इलाके में धारा 144 लागू 

    इस्लामाबादः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ रावलपिंडी में सड़कों को अवरुद्ध करने और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम आठ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया। डॉन ने सोमवार को यह जानकारी दी। एएसआई मोहम्मद लतीफ ने कोटली सत्तियन पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और कहा कि पीटीआई कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और सड़कें अवरुद्ध कर दीं।

    उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कर्मचारी भागने में सफल रहे थे। एक अन्य घटना में, शनिवार को ज़मान पार्क में अपने पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के दौरान प्रतिरोध करने के लिए रेसकोर्स पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष इमरान खान के एक सहयोगी सहित 13 पीटीआई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया था। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर रेहान अनवर ने आरोप लगाया कि जब पुलिसकर्मी इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके ज़मान पार्क आवास पर पहुंचे तो कुछ संदिग्धों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धमकाया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी बंदूकें छीन लीं। बाद में पुलिस ने उन पर काबू पा लिया और सभी हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी के खिलाफ मामले भी दर्ज किये गये। 

  • भयानक ट्रेन हादसा, 22 की मौत , 50 से अधिक यात्री घायल

    भयानक ट्रेन हादसा, 22 की मौत , 50 से अधिक यात्री घायल

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को बड़ा ट्रैन हादसा होने की खबर है। रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में लगभग 22 लोगों की मौत हो गई और 50 यात्रियों के  घायल होने की सुचना मिली है ।  रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने  जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दुर्घटनाग्रस्त हुई  बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा की दुर्घटना स्थल  तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे।, “दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।” ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • भूकंप के तेज झटकों से गिरी कई इमारतें

    भूकंप के तेज झटकों से गिरी कई इमारतें

    शानदोंग: चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देझाउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय अनुसार, रविवार सुबह ढाई बजे महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के चलते कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र देझाउ शहर के दक्षिण में 26 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में भी 5.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था। अफगानिस्तान में आए भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 

    शनिवार को भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत रहा। भूकंप के झटकों में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।  

    बता दें कि इसी साल दुनिया ने तुर्किए में भूकंप से हुई भारी तबाही को देखा है। तुर्किए में बीती 6 फरवरी को आए भीषण भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई और तुर्किए और सीरिया में 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वहीं 80 हजार लोग जख्मी हुए थे। इस भूकंप के जरिए दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। यह नुकसान तुर्किए की जीडीपी के चार प्रतिशत के बराबर है।

  • बड़ी खबरः इस मामले में पूर्व PM दोषी करार, 3 साल की सजा

    बड़ी खबरः इस मामले में पूर्व PM दोषी करार, 3 साल की सजा

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। पाक ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने (तोशाखाना केस) के लिए इमरान खान को 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। जिला और सत्र अदालत ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान को दोषी ठहराया है। इमरान के खिलाफ फैसला आते ही पाकिस्तान पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। इमरान खान को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मामले में दोषसिद्धि से इमरान खान का राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। नवंबर की शुरुआत से पहले आयोजित आम चुनावों में भी इमरान के भाग लेने की अब संभावना न के बराबर है और वो 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इमरान खान पर साल 2018 से 2022 के बीच सरकारी उपहारों को बेचकर पैसा बनाने का आरोप था।

    ये उपहार इमरान को विदेश यात्रा के दौरान प्राप्त हुए थे। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक इन उपहारों को स्टेट डिपॉजिटरी (तोशाखाना) में रखना होता है। हालांकि, अगर कोई भी पीएम इनको अपने पास रखना चाहता है तो उसे नीलामी के तहत एक कीमत चुकानी होती है। आरोप है कि इमरान ने 2.15 करोड़ रुपये में इन उपहारों को तोशाखाना से खरीदकर 5 करोड़ से ज्यादा में बेचा और बड़ा मुनाफा कमाया। इन उपहारों में महंगी गड़ियां, पेन और कीमती अंगूठी भी शामिल थी।

  • पंजाबी युवक को कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, जारी किया ये फरमान

    पंजाबी युवक को कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, जारी किया ये फरमान

    ऑस्ट्रेलियाः दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी मूल के एक युवक तारिकजोत सिंह को उसकी गर्लफ्रेंड जैसमीन कौर के हत्या मामले में 22 साल 10 महीने कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश के अनुसार तारिकजोत सिंह साल 2044 में पहली पैरोल के योग्य हो सकेगा। साथ ही सजा पूरी करने के बाद उसे ऑस्ट्रेलिया छोड़ना होगा। आरोपी तारिकजोत सिंह पंजाब के समराला सब-डिवीजन के गांव बलाला के एक किसान परिवार का बड़ा बेटा है। उसने 5 मार्च 2021 को अपनी प्रेमिका जैसमीन कौर को किडनैप किया था।

    फिर उसे कार की डिग्गी में डालकर करीब 650 किलोमीटर दूर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के फलिंडर रेंज में एक कब्र में जिंदा दबा दिया था। तारिकजोत सिंह साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में सेटल हुआ था। वहीं उसकी मुलाकात भारतीय मूल की जैसमीन कौर से हुई। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन तारिकजोत इसे सहन नहीं कर सका। इस पर तारिकजोत सिंह ने जैसमीन का गला काट कर उसे कब्र में दफना दिया।

    लेकिन जैसमीन की चोटिल होने और कब्र में दबाए जाने पर तुरंत मौत नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी वकील कारमेन मैटीओ ने अदालत को बताया कि जैसमिन कौर की मौत काफी दर्दनाक थी। वहीं, मामले में दोषी तारिकजोत सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

  • कोरोना वायरस के बाद Mpox संक्रमण का कहर

    कोरोना वायरस के बाद Mpox संक्रमण का कहर

    नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बाद अब चीन में और एक बीमारी कहर बरपा रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक चीन में अब एमपॉक्स तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 5 मई को खत्म हुए हफ्ते से लेकर 21 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते के बीच यहां एमपॉक्स के 315 मामले सामने आए। एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है, जो जीनस ऑर्थोपॉक्सवायरस की एक प्रजाति है। 

    डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे 2022 में केवल छह मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस बार दो महीनों में ही 300 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरिक्त हालिया सप्ताह के दौरान चीन में साप्ताहिक मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, यहां पिछले तीन हफ्तों में संक्रमण के मामलों में 50% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. पीटर-चिन होंग कहते हैं, हम वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा कर रहे हैं, पर साथ ही एमपॉक्स भी गंभीर खतरे के तौर पर उभरा है। एमपॉक्स अभी खत्म नहीं हुआ है और हमने इसे चीन में बढ़ते देखा है। हमें उन जोखिमों को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है, जो संकेत करते हैं कि मंकीपॉक्स कई अन्य देशों में भी बढ़ सकता है। 

    गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स का प्रकोप पूरे यूरोप में फैलने से पहले साल 2022 में यह यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था, अमेरिका में इसके कारण हालात काफी बिगड़े थे। एमपॉक्स (मंकीपॉक्स), मंकीपॉक्स वायरस से होने वाला एक संक्रामक रोग है। इससे दर्दनाक दाने, बढ़े हुए लिम्फ नोड्स के साथ तेज बुखार हो सकता है। इसका प्रकोप मुख्यरूप से समलैंगिक, बाइसेक्सुअल लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। हालांकि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने एक रिपोर्ट में अलर्ट किया था कि यौन संबंधों के अलावा भी इस संक्रमण को जोखिम कई और तरीके से हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

  • 46 साल छोटे मर्द से की थी शादी! लगती थी दादी-पोते की जोड़ी

    46 साल छोटे मर्द से की थी शादी! लगती थी दादी-पोते की जोड़ी

    नई दिल्लीः प्यार अंधा होता है, क्योंकि प्यार में इंसान जाति, धर्म, समुदाय, उम्र, रंग भी नहीं देखता। पर क्या वो इतना अंधा होता है कि अपने पोते की उम्र के लड़के से किसी को प्यार हो जाए! कुछ दिनों पहले एक ब्रिटिश महिला काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उसने अपने से 46 साल छोटे लड़के से शादी कर ली थी। दोनों को देखकर लोग उन्हें दादी और पोता समझ लेते थे। दोनों ने एक खास कारण से शादी की थी पर अब उनका तलाक हो चुका है और महिला ने अब एक बिल्ली को अपने सुख-दुख का साथी बना लिया है।

    रिपोर्ट के अनुसार 83 साल की आयरिस जोन्स ब्रिटेन की रहने वाली हैं। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात मिस्र के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम से हुई थी। उस वक्त आयरिस 79 साल की थी जबकि मोहम्मद 33 साल का था। दोनों ने एक दूसरे से बातें करना शुरू किया और उन्हें एक दूसरे का स्वभाव अच्छा लगने लगा। बस उसके अगले ही साल उन्होंने शादी कर ली। इस प्रकार मोहम्मद को ब्रिटेन आने का वीजा भी मिल गया।

    आयरिस ने बात करते हुए कहा कि शुरुआत में सब कुछ अच्छा था। उनकी निजी जिंदगी रोमांच से भरी थी। दोनों के बीच काफी रोमांस था और इसी वजह से आयरिस ने शादी भी की थी। पर एक वक्त ऐसा आया कि दोनों के बीच झगड़े होने लगे। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया। अब 37 साल के मोहम्मद, आयरिस से अलग हो चुके हैं।

    आयरिस अब एक बिल्ली के साथ रहती है जिसका नाम मिस्टर टिब्स है। फेसबुक पर आयरिस अक्सर बिल्ली से जुड़ी फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं। इसी बिल्ली के जरिए वो अपने पूर्व पति पर व्यंग भी करती हैं।

    46 साल छोटे मर्द से की थी शादी, लोग समझते थे दादी-पोते की जोड़ी, महिला ने  तलाक लेकर बिल्ली को बनाया साथी! - 83 year old woman marry 37 year old man

  • बड़ा हादसाः पटरी से उतरी ट्रेन, हादसे में 13 घायल

    बड़ा हादसाः पटरी से उतरी ट्रेन, हादसे में 13 घायल

    न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 13 लोग घायल हो गये। मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एमटीए) के एक अधिकारी ने बचाा ति एक लॉन्ग आइलैंड रेल रोड ट्रेन हेम्पस्टेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह गुरुवार पूर्वाह्न लगभग 11:12 बजे शहर के क्वींस बरो में 175वीं स्ट्रीट और 95वें एवेन्यू पर जमैका स्टेशन के पूर्व में पटरी से उतर गई। 

    एमटीए के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जान्नो लिबर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ट्रेन की सभी आठ कारें पटरी से उतर गईं। जिन लोगों को चोट लगी है उन्हें पैर और पीठ में चोटें आई हैं। उनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। वीडियो फुटेज में अग्निशामकों को घटनास्थल पर यात्रियों को पटरी से उतरी ट्रेन से एक बचाव ट्रेन में स्थानांतरित करते हुए दिखाया गया है, जिसमें दोनों को जोड़ने वाला एक छोटा मंच है।

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्री और रेल कर्मचारी सुरक्षित हैं और ट्रेन सेवा जल्द से जल्द फिर से शुरू हो जाए। ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। एमटीए अधिकारियों ने कहा कि सेवा में व्यवधान शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है।