Category: Himachal>Una

  • झूठे आरोप लगाकर नहीं मिलेंगे वोट: चैतन्य शर्मा

    झूठे आरोप लगाकर नहीं मिलेंगे वोट: चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने रविवार को मातृदिवस पर अपनी माता जी  का आशीर्वाद लेकर दिनचर्या  की शुरुआत की, फिर मातृदिवस पर एक संदेश सोशल मीडिया पर जारी कर  कहा कि मातृ दिवस सहित हर दिन  हम सभी को  मां के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करना चाहिए । उनका साथ, स्नेह, और परिश्रम हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखते हैं।  हम सभी को उनकी प्रेम, समर्पण, और समर्थन को नमन करना चाहिये।चैतन्य शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत चलेट, अमलेह्ड़ एवम संघनेई में नुक्कड सभाएँ आयोजित कर प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि  प्रदेश सरकार के मुखिया सादगी की तो बात करते हैं लेकिन खुद हेलीकाप्टर में घूमना और होटलों में ठहरना पसंद करते हैं।

    अपनी ही पार्टी के चुने हुए विधायकों को नजरअंदाज करना और वन मैन आर्मी की तरह सरकार चलाने की कोशिश करते रहे, यही वजह रही कि कथनी और करनी में अंतर होने की वजह से और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर पिछले 14 माह में एक ईंट भी नहीं लगने की वजह से उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें एक सोची समझी साजिश के  तहत बदनाम करने का प्रयास किया गया, जनता में उन्हें खलनायक की तरह पेश किया गया, लेकिन धीरे धीरे जनता को  हकीकत समझ आ रही है कि श्रीराम जन्म भूमि के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील जिनका प्रदेश से दूर दूर तक ताल्लुक तक नहीं था, उसको राज्यसभा के लिए वोट न  देकर चैतन्य शर्मा ने सही किया। जनता को समझ आ रहा है कि जब प्रदेश सरकार ने दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा घटा दिया, उपतहसील कार्यालय बंद कर दिया, भाजपा शासन काल में खोले गये संस्थानों पर ताले लटका दिए, तो ऐसे माहौल में चैतन्य शर्मा द्वारा बजाया गया संघर्ष का बिगुल सही था। उन्होंने कहा कि 01 जून को गगरेट की जनता लोकसभा चुनाव में एवम विधानसभा उपचुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी।

    चैतन्य शर्मा जनसंपर्क अभियान पर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी 14 मई 2024 दिन  मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके लिए  भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू की अगुवाई में मंडल गगरेट भाजपा की एक बैठक आयोजित करके रणनीति बनाई गयी, ताकि जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करके उपचुनाव हेतु आगाज किया जाये। मीडिया प्रभारी दीपक जसवाल ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलवार सुबह आठ बजे भंजाल बड़ा तालाब ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओ का एकत्रितकरण होगा और फिर भाजपा कार्यकर्ता एक रैली निकालते हुए गगरेट पहुंचेगे, जहाँ नामांकन दाखिल करने के पश्चात उमेद पैलेस में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे।
  • भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कुटलैहड़ में गरजे चुनाव प्रभारी, सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान: सत्ती

    भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कुटलैहड़ में गरजे चुनाव प्रभारी, सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में टक्का, तयूडी,रेंसरी आदि पंचायतों में प्रचार के दौरान राज्य सरकार पर खूब हमला बोला। सत्ती ने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई बात ही नहीं है। सुक्खू सरकार के मित्र सरकार को चला रहे है। और सत्ता सुख भोगने में लगे हुए है। सत्ती ने कहा कि जब राज्यसभा चुनाव में सुक्खू सरकार हारी। तव सुक्खू सरकार को पता चला कि अब तो मेरी सरकार गई। और उन्होंने आनन फानन में छः विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी। सत्ती ने कहा कि यह कहां का न्याय है जो कांग्रेस नेता हर मंच से अब कह रहे है कि हम भी प्रभु श्री राम जी के सेवक है और हमारे भी श्री राम आराध्य है।

    जब 27 वर्ष श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दर्जनों वकील कोर्ट में खड़े किए। करोड़ों रुपए अयोध्या में श्री राम मंदिर के कार्य को रूकवाने के लिए दिए, तब नहीं दिखाई दिया कि श्री राम जी भगवान हैं और हमारे भी आराध्य है। सत्ती ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो ने एक हिंदू सनातनी होने का फर्ज निभाया है और उस कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है जिसने करोड़ों रुपए डकार कर श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य माननीय उच्च न्यायलय में रोक कर रखा। सत्ती ने कहा कि अब लोकसभा के साथ कुटलैहड़ में उपचुनाव हो रहा है और यह सारी सुक्खू सरकार की बदौलत हो रहा है। लेकिन अब जनता को ध्यान होना चाहिए कि डेढ़ वर्ष में सुक्खू सरकार ने क्या कुटलैहड़ की जनता को दिया है। कुटलैहड़ में कितनी महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए मिले, कितने परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिली।

    300 यूनिट की तो बात छोड़ो? सुक्खू सरकार ने भाजपा के 125 यूनिट भी खा लिए। अब तो पानी के बिल भी आने शुरू हो गए हैं। किसानों के घरों के आगे गोबर के ढेर लगे हुए है। सौ रुपए किलो दूध नहीं बिक रहा? फिर सुक्खू सरकार हर मंच से कह रही है कि हमने पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों के चक्र में दोबारा मत पड़ना। अब चुनाव समय में कांग्रेस सरकार फिर 1500 के फॉर्म भरवा रही है। लेकिन जैसे ही चुनाव होंगे। यह फॉर्म डस्टबिन में होंगे। सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में देवेंद्र भुट्टो और हमीरपुर लोकसभा में अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा प्रत्याशी है। और केंद्र में नरेंद्र मोदी बैठे है।

    हमने कुटलैहड़ और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डाल कर नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है। सत्ती ने सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश पर तंज कसते हुए कहा कि आप अपना गणित ठीक करें। हमारा गणित नंबर बन है। और जिस प्रकार 27 फरवरी को ट्रेलर जारी किया था। तीन महीने में हमने पूरी फिल्म तैयार कर ली है। जो पहली जून को मतदान पर रिलीज होगी। और चार जून को आपको दिखाई जायेगी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,जिला के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,अरुण मनकोटिया अभय राणा के अलावा सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    कंवर भाजपा के वरिष्ट समर्पित नेता,कांग्रेस उनके बारे में अफवाहें न फैलाएं
    सत्ती ने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं और मंच से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार प्रसार और मतदान करने की अपील की है। लेकिन कुटलैहड़ में कुछ कांग्रेस पार्टी के घटिया सोच रखने वाले इस वीडियो को कट पेस्ट करके सोशल मीडिया में डाल कर प्रचार करने में लगे हुए है। सत्ती ने कहा कि चुनाव सच्चाई पर जीते जाते हैं झूठ का प्रचार करके केवल हार ही मिलती है। 
  • सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की डाडासीबा में जनसभा

    ऊना/ देहरा/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में जनसभा की और मतदाताओं से रायजादा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में सुक्खू ने कहा कि एक आम परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था और न ही कोई आना चाहता है। कांग्रेस ने मेरे जैसे आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी सोच का परिचय दिया है। सतपाल रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग से पूछे इतने सालों से सांसद बन रहे हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? जनता भी अनुराग से पूछे आपदा आई तो क्यों नहीं आपने पी.एम. और गृहमंत्री से जाकर सहायता मांगी? क्यों नहीं आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं दिलवाई? ओ.पी.एस. का विरोध करने वाले और जनता के साथ कभी न खड़े होने वाले अनुराग का साथ न दिया जाए। जनता के साथ खड़े रहने वाले सतपाल रायजादा को आशीर्वाद दें।

    अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर: रायजादा
    अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऊना के धुसाड़ा और डाडासीबा में सतपाल रायजादा ने कहा कि खुद तो अनुराग लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है।

    उन्होंने अनुराग ठाकुर को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए की कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें, इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है, लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था, तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, भाजपा यह भी नहीं बता पा रही।

    कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता डट जाएं और हर बूथ और हर परिवार के पास जाएं। हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपए मिल रहे हैं इस बारे में महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अच्छे कार्य किए हैं और गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है। उपचुनावों सहित लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलवाने में जोर लगा दें। सतपाल रायजादा अच्छे नेता है और वह सांसद बनकर सी.एम. सुक्खू के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाएंगे।
  • राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरे तथ्य और सच्चाई जानकर लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को ज्ञात नहीं कि आजकल ऑन लाइन टैंडर प्रतिक्रिया होती है। और जिस कार्य के लिए संबंधित विभाग एस्टीमेट बनाकर ऑन लाइन करता है। ठेकेदार उसी एस्टीमेट के माध्यम से टैंडर डालते हैं। कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरी जानकारी और तथ्य जुटा लिया करें, फिर किसी पर आरोप लगाया करें। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का,तयूडी रेंसरी में प्रचार के दौरान कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को विधायक बनने की बहुत जल्दी है क्योंकि उनको यह सुनहरा मौका मिला है। 

    उन्होंने कहा कि अगर कुटलैहड़ से टिकट मिल गया, फिर 40 वर्षो से कांग्रेस के सच्चे सिपाही,और अगर नहीं मिला तो पूरे और सच्चे मन से कांग्रेस प्रत्याशी की बगावत शुरू कर देते है। यह हमने 2022 के विधान सभा चुनावो में खुद देखा है क्योंकि उस समय मै खुद कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहा हूं। देवेंद्र  भुट्टो ने कहा कि सरकार और सत्ता की आड़ में जो कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकारी भूमि पर हवेलियां बनाई हैं इन की भी पूरी जांच पड़ताल होगी। और यह जांच पड़ताल की फाइल भी सरकारी कार्यलय में पहुंच चुकी गई। 

    भुट्टो ने कहा कि आज तक इस प्रत्याशी का परिवार चुनावी समय में फ्रेंडली मैच खेलता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता भी सच्चाई जानने के लिए बड़ी उत्सुक है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के मेरे विधायक कार्यकाल में कौन कुटलैहड़ के बिकास में रोड़ा अटकाता रहा है और कौन सीएम सुक्खू का खास बनकर अगल बगल में बैठता रहा है यह भी जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी बनते हैं। तो डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ की जनता के लिए क्या किया। कितनी योजनाओं को स्वीकृति दिलवाई। अपने राजनेतिक कार्यकाल में कुटलैहड़ के किस प्रकार को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है। यह भी कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनता में सार्वजनिक करें। 

    देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं बीस वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं। और ठेकेदारी की क्या प्रथा है। यह मुझे इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अपने आका सीएम सुक्खू की जुवान बोलना कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी बंद करें। क्योंकि ईमानदारी का चोला पहनकर और कुटलैहड़ की जनता के बीच जाकर दूसरों को चोर और खुद को साध बताकर चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को चैलेंज देते हुए कहा कि अपने मित्रो यानी सुक्खू सरकार के 14 माह के कार्यकाल की अगर कोई उपलब्धि है। तो उसे बताकर जनता से अपने लिए समर्थन मांगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि तीस वर्षो से कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर बिताए है। और कुटलैहड़ की जनता मुझे जानती है। कि मैं ईमानदार या बेईमान हूं। 

    अगर दम है तो 1977 का किस्सा कुटलैहड़ की जनता को सुनाए कांग्रेस प्रत्याशी
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बार बार मंच से दल बदलू पुकारने वाले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को 1977 का किस्सा सुना दें। कुटलैहड़ की जनता को पता चल जायेगा कि कौन दल बदलू है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ प्रभु श्री राम के अनुयाई बन रहे हैं। और दूसरी तरफ उस एडवोकेट का पक्ष ले रहे है। जिसने 27 वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य रुकवाया हैं। और प्रभु श्री राम जी को काल्पनिक बोला। हमने जो किया है डंके की चोट पर किया है। और दिखाकर किया है मुंह में राम और बगल मु छूटी रखना हमारी फितरत नहीं, हम ने सनातनी होने का धर्म निभाया है। यह कुटलैहड़ की जनता को भी याद रहेगा कि श्री राम जी के अस्तित्व को मिटाने बालों के लिए देवेंद्र भुट्टो ने अपनी विधायकी तक कुर्बान कर दी। 
  • भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व कर्मचारी एव बुदीजीवी परकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग जिला ऊना के 400 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। इसमें मुख रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा घनश्याम शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एब पेंशनर कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र ठाकुर भी सम्मिलित हुए। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर चौधरी ,पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल व जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी भाग लिया ।

    इस सम्मेलन में पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ ना देने पर गहरा रोष प्रगट किया गया ।इस सम्मेलन में मुख्यातिथि  सतपाल सत्ती द्वारा वरिष्ट पेंशनर को सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन में सभी वक्ताओं द्वारा पेंशनर की मांगों का पुरजोर समर्थन किया गया । अंत में सभी ने संकल्प लिया के लोकतंत्र के इस महापर्व पर 1 जून 2024 को वोट की ताकत से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगे।इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा , कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय पराशर , सुरेश चंद्र वरिष्ट अधिशाषी अभियंता, मोहिंदर लाल शर्मा , लाला शिव कुमार  , शांति सरूप,श्रीमति लक्ष्मी जरियाल , आरडी अग्निहोत्री व विजय लमलेहड़ा उपस्थिति रहे ।
  • अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

    अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दमखम दिखाते हुए गगरेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में पहुंचे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चैतन्य शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत होगी जबकि उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है।
    मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में जाकर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह से जुट गये हैं। उधर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान छेड़ रखा है।
    दिन हो या रात, सुबह हो या शाम अथवा दोपहर चैतन्य शर्मा के कदम सम्पर्क अभियान के तहत लगातार बढ़ते जा रहे हैं और घर घर जाकर चैतन्य शर्मा न केवल दस्तक दे रहे हैं अपितु आम जनमानस की समस्याओ को भी सहज भाव से सुन रहे हैं। चैतन्य शर्मा भाजपा वूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवम  कार्यकर्ताओं और आम जनमान्स  के  साथ  बैठक करके  उनके जरूरी सुझावों पर अमल कर  रहे है । साथ ही आम जनमानस से मिलकर 1 जून को हो रहे लोकसभा एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं चैतन्य शर्मा ने  आह्वान किया है कि 1जून को होने वाले उपचुनाव के लिए जुट जाएँ ताकि उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में  भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।
    चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू ही गयी थी जिस दिन भाजपा सरकार द्वारा खोले गये कार्यालयों एवम संस्थानों को प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए बंद कर दिया था, फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार से भी प्रदेश सरकार ने सबक नहीं लिया और राजनितिक मर्यादाओं से परे बयानबाजी की जा रही है जो कि अफ़सोसजनक है। उन्होंने बताया कि गगरेट के हित कि खातिर उन्हें मजबूरन क्रांति का बिगुल बजाना पड़ा और अब घर घर जाकर वह प्रदेश सरकार की असलियत बताते हुए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं और जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
  • भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    भूलकर भी न रखें इस जगह इन्वर्टर, हो सकता है नुकसान!

    नई दिल्लीः आज के समय में इन्वर्टर घर का एक जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। गर्मी के मौसम में जब भी बिजली की कटोती होती है तो इन्वर्टर से सहारा रहता है। यही वजह है कि अगर आपके पास इन्वर्टर हो और लाइट लंबे समय के लिए चली भी जाए तो उतना पता नहीं चलता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके इन्वर्टर में आए दिन कोई न कोई दिक्कत होती रहती है और वह ठीक से काम नहीं कर पाता है। इन्वर्टर में दिक्कत कई कारण से हो सकती है, जिसमें से सबसे जरूरी तो ये है कि इन्वर्टर को केसी जगह रखा जाए।

    इन्वर्टर को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी है कि आप इसकी बैटरी का खास ख्याल रखें।अगर आप इसकी ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो हो सकता है कि आपका इन्वर्टर बहुत जल्द खराब हो जाए। इन्वर्टर और बैटरी ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे साफ हवा लग रही हो, हवा के सर्कूलेशन के लिए वहां पर पर्याप्त जगह होना बहुत जरूरी है। खास ख्याल ये रखना होगा कि बैटरी के आसपास खारा पानी, अत्यधिक गर्मी या संक्षारक तत्व (गैर-सीलबंद बैटरी गैसिंग) जैसी कोई चीज़ न हो। सबसे जरूरी बात यह है कि इन्वर्टर को हमेशा छायादार जगह पर होना चाहिए। अगर इसे सीधी धूप लगेगी तो धीरे-धीरे इसकी लाइफ कम हो जाएगी। 

  • सड़क तोड़ने से रोका तो होटल मैनेजर सहित दो के साथ मार-पीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय के समीप नटराज होटल के पीछे एमसी कमेटी द्वारा बनाए गए रास्ते को तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट में होटल मैनेजर सहित दो को चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाप व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नटराज होटल के मैनेजर वरुण कुमार निवासी मंडी ने बताया कि वह नटराज होटल में कार्यरत हैं।जव मैं अपनी ड्यूटी पर था तो होटल के पीछे एमसी कमेटी ऊना द्वारा  बनाए गए रास्ते को एक जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ा जा रहा था। वरूण ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर को ऐसा करने से रोकना चाहा, तो ओम प्रकाश मेहता व उसके बेटे ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट में सिर व पीठ में चोटें पहुंची हैं। इस संबंध में मैंने जानकारी होटल मालिक को दी, तो मालिक का भतीजा मौके पर पहुंचा, तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 55 पात्र महिलाओं का चयन

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को एक वर्ष के लिए हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 11 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 620 पात्र विधवा महिलाओं को 45 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में भी 55 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी।

    उन्होंने बताया कि नए सत्र 2024-25 के लिए 55 महिलाओं को चुना गया हैं। इन महिलाओं को अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एक वर्ष के लिए राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। 26 मई को होगा राशन वितरण समारोह हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए चयनित जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं  को 26 मई,2024 रविवार को सुबह 10 बजे होटल सुविधा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज सभी को अपना आर्शीवाद देंगे।

    इन महिलाओं का हुआ चयन बडूही से नीलम कुमारी, बीटन से रजनी देवी, नारी से पूजा देवी, पंडोगा से वीना देवी, रक्कड़ कालोनी से मोनिका शर्मा, संतोषगढ़ से अंजू बाला, जनकौर से शंकुतला देवी, ईसपुर से आरती देवी, अपर अरनियाला से नीलम देवी, बहडाला से मोनिका देवी, बहडाला से रमा देवी, भद्रकाली से रीटा देवी, चताड़ा से शोभा रानी, पूबोवाल से सीमा देवी, पूबोवाल से पूजा रानी, धर्मपुर से तृप्ता देवी, लोअर बसाल से पूनम देवी, सनोली से मोनिका रानी, अपर अरनियाला से रोशनी देवी, कुठार कलां से किरण बाला, बहडाला से सुमन, अपर अरनियाला से प्रमिला देवी, कोटला कलां से सीमा देवी, सैंसोवाल से प्रीती कुमारी, बल्ह से राकेश कुमारी, बसाल से संदेश कुमारी, आबादा बराना से कांता देवी, बसदेहडा से सोनिया, बढेड़ा से मीना कुमारी, कुठार खुर्द से प्रवीण कुमारी, भलोला से निशु रानी, ईसपुर से मीना कुमारी, नारी से रमा कुमारी, बसाल से सीमा रानी, रायपुर सहोड़ा से सुनीता देवी, पंडोगा से शीतल देवी, कर्मपुर से तेजो, बहडाला से पूनम देवी, बदौण से बबिता, रायपुर उपरला से रुचि शर्मा, चौकीमन्यार से सोनिया देवी, नंगल खुर्द से परमजीत कौर, झलेड़ा से नीलम रानी, देहलां से आशा रानी, लोअर बसाल से संजीव कुमारी, वार्ड नंबर चार ऊना से हरजीत कौर, बडूहा से नीलम देवी, लोअर बसाल से रीना रानी, वार्ड नंबर 10 ऊना से शंकुतला देवी, थानाखास से समतोली, खुरवाईं से नीलम देवी, खुरवाईं से विद्या देवी, वार्ड नंबर 11 ऊना से आशा देवी व गगरेट से नीतू देवी शामिल हैं।

  • रात में खड़ी बस के चुरा लिए टायर

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने बस के टायर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में हेमराज शर्मा ने बताया कि यह स्वामी राम तीर्थ स्कूल में बतौर ड्राइवर तैनात है। बीती 3 मई को इस ने बस संख्या (एचपी 72-3713)को रोज़ की तरह स्कूल के सामने सड़क पर खड़ा किया था, सुबह जब आकर देखा तो बस के दो टायर रिम सहित चोरी हो गए थे।जिन की कीमत लगभग बत्तीस हजार रुपए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।