Category: Himachal>Una

  • सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    लॉस एंजिलिस: मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी।  उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।’ उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहुर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

  • बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 48 की मौत, कई घायल 

    बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 48 की मौत, कई घायल 

    नैरोबीः पश्चिमी केन्या के एक व्यस्त जंक्शन पर शुक्रवार की रात एक ट्रक के नियंत्रण खो देने और अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों से टकरा जाने से 48 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    48 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

    केरीचो और नाकुरु शहरों के बीच राजमार्ग पर दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने एएफपी को बताया, “अब तक हम 48 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं। हमें संदेह है कि एक या दो लोग अभी भी ट्रक के नीचे फंसे हुए हैं।” 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। संख्या अधिक हो सकती है, लेकिन अभी तक हम 30 के बारे में निश्चित हैं।

    बाचव कार्य में बाधा बन रही भारी बारिश

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारी बारिश बचाव कार्यों में बाधा बन रही है। माना जाता है कि एक ट्रक, जो केरीचो की ओर जा रहा था, ने नियंत्रण खो दिया और बस स्टॉप पर खचाखच भरे मैटाटस (स्थानीय मिनीबस) से टकरा गया, जो उन मैटाटस के ऊपर से गुजर गया और बस स्टॉप के पास खड़े यात्रियों और पैदल यात्रियों को घायल कर दिया।

    गवर्नर ने कहा- मेरा दिल टूट गया

    स्थानीय टेलीविजन स्टेशनों द्वारा पोस्ट की गई छवियों में कई क्षतिग्रस्त वाहन दिखाई दे रहे हैं। केरिचो के गवर्नर एरिक मुताई ने फेसबुक पर कहा, “मेरा दिल टूट गया है।” उन्होंने कहा, यह केरीचो के लोगों के लिए अंधकारमय क्षण है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अभी-अभी अपने प्रियजनों को खोया है।” उन्होंने कहा कि एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं और सभी स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार रखी गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हाल के वर्षों में केन्या की सड़कों पर मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, कई लोग घायल भी हुए।

  • विश्वविद्यालय में 3 लोगों पर चाकू से हमला, एक संदिग्ध काबू

    विश्वविद्यालय में 3 लोगों पर चाकू से हमला, एक संदिग्ध काबू

    टोरंटोः कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय में एक कक्षा में तीन लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमला वाटरलू विश्वविद्यालय के हेगी हॉल में बुधवार को किया गया। घायलों को कितनी चोट आई है इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

    अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। वाटरलू विश्वविद्यालय के छात्र युसूफ कयामक ने ‘सीटीवी न्यूज’ को बताया कि हमला ‘जेंडर स्टडीज’ की कक्षा में हुआ। कयामक ने बताया कि हमले के समय कक्षा में करीब 40 छात्र मौजूद थे। वाटरलू यूनिवर्सिटी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वह जांच में पुलिस की मदद कर रहे हैं और परिसर में मौजूदा लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, हेगी हॉल में बुधवार शाम को होने वाली कक्षाएं रद्द कर दी गईं, लेकिन अन्य सभी ‘कैंपस’ में सामान्य रूप से कक्षाएं हुईं।

  • 29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! जानें मामला

    29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! जानें मामला

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर जो सोच नामक एक शख्स का शरीर धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। 29 साल के इस शख्स के इस बीमारी को देख डॉक्टर भी हैरान है। जानकार इसे एक सिंड्रोम बताते हैं जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP) नाम से जाना जाता है। जानकारों का यह भी कहना है कि यह एक अजीब बीमारी है जो 20 लाख लोगों में से किसी एक में होती है। हालांकि इस सिंड्रोम का अभी तक कोई भी इलाज का पता नहीं चल पाया है और इसके इलाज की खोज अभी भी जारी है। जो का कहना है कि इस सिंड्रोम के कारण उन्हें काफी तकलीफ होती है और इससे वे सही से रह भी नहीं पाते है। 

    क्या है ये बीमारी

    बता दें कि जो को स्‍टोन मैन सिंड्रोम है। ये एक ऐसा सिंड्रोम है जिसमें मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टेंडन धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं। ऐसे में इस कारण इस पीड़ित लोगों के रहने में उन्हें काफी दिक्कत होती है साथ ही उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी होती है। जो ने बताया कि जब उनकी हड्डियां बढ़ती है तो इससे उन्हें काफी तकलीफ होता है। अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बीमारी के बारे में बोलते हुए जो ने कहा है कि यह एक आनुवंशिक बीमारी है जिससे अब तक 800 लोग ही इसके चपेट में आए हैं। जानकारों की अगर माने तो अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। हालांकि डॉक्टरों का यह कहना है कि उन्होंने कुछ दवाओं की खोज की है लेकिन ये दवा इस सिंड्रोम में कारगर नहीं है। 

    कैसे होती है इस सिंड्रोम की पहचान

    इस सिंड्रोम की पहचान करना काफी आसान है लेकिन आम लोगों की इसकी पहचान नहीं है ऐसे में वे इसे गंभीरता से नहीं ले पाते है। जानकार कहते है कि इसकी पहचान नवजात की उंगलियां और अंगूठे को बारीकियों से देखने से इसका पता चलता है। 

  • कोरोना को लेकर वुहान के शोधकर्ता का दावाः चीन ने लोगों को संक्रमित करने के लिए जानबूझकर तैयार किया था वायरस

    कोरोना को लेकर वुहान के शोधकर्ता का दावाः चीन ने लोगों को संक्रमित करने के लिए जानबूझकर तैयार किया था वायरस

    वुहानः कोरोनावायरस की उत्पत्ति को लेकर कई मिथक हैं, दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने दावा किया कोविड-19 चीन में लैब में बनाया गया। इसकी जांच के लिए यूएन की एक टीम भी वुहान लैब में परीक्षण के लिए गई थी। वहीं अब वुहान के एक शोधकर्ता ने बड़ा दावा करते हुए चीन पर लोगों को संक्रमित करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि ड्रैगन ने जानबूझकर कोविड-19 जैसा जैव हथियार तैयार किया। वुहान के एक शोधकर्ता चाओ शाओ ने इंटरनेशनल प्रेस एसोसिएशन के सदस्य जेनिफर जेंग के साथ एक साक्षात्कार में ये चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    उनसे कहा कि कोरोनावायरस को चीन ने एक जैव हथियार के रूप में तैयार किया था। आगे उसने बताया कि उसके साथ काम करने वाले सहयोगियों को यह पता लगाने के लिए वायरस के चार प्रकार दिए गए थे कि कौन सा सबसे अच्छा फैल सकता है। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक शोधकर्ता ने कोरोनावायरस के बारे में आश्चर्यजनक दावे करते हुए बताया कि उनके एक सहयोगी शान चाओ ने उन्होंने बताया कि उसके एक सीनियर ने उसे कोरोनोवायरस के चार प्रकार दिए थे और परीक्षण कर पता लगाने के लिए कहा था कि उनमें कौन से ज्यादा प्रभावशाली है।

    उससे कहा गया था कि कौन से वायरस में अधिक से अधिक प्रजातियों को संक्रमित करने की क्षमता है और वायरस से मानव सहित अन्य प्रजातियों को संक्रमित करना कितना आसान है। चाओ शाओ ने कोरोना वायरस को जैव हथियार बताया और एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके कई सहयोगी वुहान में 2019 सैन्य विश्व खेलों के दौरान गुम हो गए थे, बाद में उनमें से एक ने बताया कि वह विभिन्न देशों से आए एथलीटों की जांच के लिए होटलों में गए थे। उन्होंने कहा कि ये बात समझनी चाहिए कि स्वास्थ्य जांच के लिए किसी वायरोलॉजिस्ट की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें वहां वायरस फैलाने के लिए वहां भेजा गया था।  

  • बड़ी खबरः हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक ही घर से 9 लोगों की मौत

    बड़ी खबरः हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक ही घर से 9 लोगों की मौत

    पेशावर: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारियों एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक ही घर के 9 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हत्या के पीछ का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के अजमान शहर में सोमवार रात एक आवासीय ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग अजमान वन काम्प्लेक्स के टावर 02 में लगी। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने और बुझाने में सफल रहीं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभावित इमारत से निकाले गए निवासियों को अमीरात के परिवहन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों पर अजमान और शारजाह के होटलों में पहुंचाया गया।

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अग्निशामकों को आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि यह ऊंची इमारत के कई मंजिलों तक फैल गई है। अजमान पुलिस महानिदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल्ला सैफ अल मटरूशी ने कहा कि एक मोबाइल पुलिस स्टेशन ने साइट को सुरक्षित करने में मदद की और निवासियों को उपाय प्रदान किए, ताकि वे आग में खोई हुई वस्तुओं की रिपोर्ट कर सकें।

  • पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पेशावर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को टारगेट कर हत्या को अंजाम देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पेशावर में ही दो दिन में सिखों पर हमले की दूसरी घटना सामने आई है। जिसमें एक सिख को जान गंवानी पड़ी, जबकि दूसरा घायल है। इस घटना की जिम्मेदारी कट्टरवादी सोच रखने वाली इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने ली है। मृतक की पहचान पेशावर निवासी 34 वर्षीय मनमोहन सिंह के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के याकूत इलाके में हुई। जहां बाइक पर आए अज्ञात व्यक्तियों ने मनमोहन सिंह पर गोलियां चलाई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए। इससे पहले शुक्रवार को पेशावर के राशिद गढ़ी इलाके में इसी पैटर्न के साथ सिख दुकानदार तरलोक सिंह पर गोलियां चलाई गई थी। इसी तरह मोटरसाइकिल पर हमलावर आए और दुकान में बैठे तरलोक सिंह पर गोलियां चला दी। तरलोक सिंह की टांग पर गोली लगी थी। जिसके बाद तरलोक सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिससे उनकी जान बच गई।

    तरलोक सिंह पर हमले की जिम्मेदारी ISKP ने ली । उन्होंने यह भी बताया कि तरलोक पर गोलियां पिस्टल से दागी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन बीते दिनों अल्पसंख्यकों के धार्मिक संस्थानों पर हमले के बाद अब कट्टरवादी सोच वाले इस्लामिक संगठन टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं।

  • खालिस्तानी पन्नू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी धमकी

    खालिस्तानी पन्नू ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी धमकी

    सरी: कनाडा के सरी में मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद अंडरग्राउंड हो चुके सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकी पन्नू अपने साथी आतंकी निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कर रहा है।

    उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकाते हुए कहा- याद कर राजीव गांधी को और 1991 चुनावों का दौर। 2024 में खालिस्तान समर्थक सिखों ने तुम्हें ढूंढ लेना है। हम खुलेआम घूम रहे हैं, अगर तुम्हारी सरकार में दम है तो निकलो बाहर। आज भी हम वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सुनो रेफरेंडम के साथ हम अलग पंजाब लेकर रहेंगे। वीडियो को आतंकी पन्नू ने ग्रीन स्क्रीन के आगे खड़े होकर बनाया है। लेकिन इसके बावजूद खुद को वॉशिंगटन डीसी के बाहर खड़े होने की बातें कर रहा है। वहीं आतंकी पन्नू बीते 3 दिनों से अंडरग्राउंड है।

  • दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट में विस्फोट होने से 31 की मौत

    दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट में विस्फोट होने से 31 की मौत

    यिनचुआन: चीन में एक रेस्तरां में एलपीजी लीक से हुए जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 31 लोगों की मौत की खबर है। घटना चीन के उत्तर पश्चिमी शहर यिनचुआन की है। चीन की सरकार न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि लिक्विड पेट्रोलियम गैस में लीक के चलते विस्फोट हुआ। हादसे में सात लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

    यिनचुआन के रिहायशी इलाके में स्थित फुयांग बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। यिनचुआन, चीन के निंजिया प्रांत की राजधानी है। बता दें कि चीन में इन दिनों तीन दिन का ड्रैगन बोट फेस्टिवल चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलते हैं और यार-दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं।

    घटना की सूचना के बाद दर्जनभर से ज्यादा अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर हालात को नियंत्रित किया। जिस रेस्तरां में धमाका हुआ, वह पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस रेस्तरां के पास कई अन्य रेस्तरां भी हैं, ऐसे में आग के अन्य रेस्तरां में भी भड़कने का खतरा था लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिया कि सभी इंडस्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएं।