Category: Himachal>Una
-

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर 8 मई को
ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार, 8 मई को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के कॉन्फ्रैंस हॉल में प्रातः 9.30 बजे रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। उपायुक्त ने स्वेच्छा से खून दान करने वाले लोगों से आहवान किया है कि 8 मई को ज्यादा से ज्यादा रक्तदाता इस शिविर का हिस्सा बनें ताकि रक्तदान शिविर को सफल बनाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के समस्त सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्तियों के काम आता है। -

राज्यसभा में मिली हार के बाद मुकेश अग्निहोत्री को चला पता कि मैं सरकार में हूं उपमुख्यमंत्री: देवेंद्र भुट्टो
राज्य के सीएम सुखविंदर सुक्खू वनमैन आर्मी की तरफ करते रहे 14 माह में कामकुटलैहड़ की जनता के पास सभी नेताओ की रिपोर्ट,कौन गद्दार और कौन ईमानदार,ऊना/ सुशील पंडित : राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जब राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। तव पता चला कि मैं सुक्खू सरकार में उपमुख्यमंत्री हूं। सीएम सुखबिंदर सुक्खू अपने उप मुख्यमंत्री की नहीं सुनते हैं ,तो हम कौन और कैसे विधायक 14 माह में रहे होंगे, और कितनी जलालत हमें सही होगी? कांग्रेस पार्टी अब डूबता जहाज बन चुकी है। और हमने पहले ही जहाज से छलांग लगा दी है। धीरे धीरे सीएम और डिप्टी सीएम के अगल बगल में बैठने वाले भी भाजपा के साथ होंगे। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी ने कुटलैहड़ जन संपर्क अभियान के तहत वूसल में मीडिया से बाद करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की महिलाए आज 15 सौ रुपये प्रति की पहली गारंटी को पुछ रही है।किसान सौ रुपए किलो दूध और तीन रुपए किलो गोबर खरीदने की बात कर रहे हैं। कुटलैहड़ के परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री कब मिलेगी। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटियों को तो क्या पूरी करनी बल्कि पूर्व भाजपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं को भी बंद कर दिया। और अब 125 यूनिट बिजली के जो फ्री थे उसका बिल और पानी का बिल आना शुरू हो गया है। यह तो सुक्खू सरकार की हालत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर कर्मचारियों को सैलरी दी जा रही है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में जब सीएम आते है, तो भुट्टो को कुटटो का नारा देते है। जब उपमुख्यमंत्री आते है, तो कुटलैहड़ के विधायक को बिकाऊ कहकर सुर्खिया बटोरते हैं। लेकिन उन्हें ज्ञात नहीं कि जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप भाजपा को बुरा भला कहकर लोकप्रियता हासिल करना चाहते है।उस परिवार के विधायक द्वारा 1977 में कुटलैहड़ के साथ खेला हुआ था। और कुटलैहड़ की जनता ने ठाकुर रंजीत सिंह पटियाल जैसे बिकास पुरुष को मुख्यमंत्री के रूप में खो दिया था, यह वही परिवार हैं। जो चार विभिन्न पार्टियों से चुनाव लडे हैं। लेकिन फिर भी 40 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का दावा कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि अगर इस परिवार को टिकट मिला। तभी कांग्रेस को इनका मतदान हुआ है। और अगर नहीं मिला। तो फिर गैर कांग्रेस बनकर बगावत की हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, दिलवाग सिंह, विजय मलांगड़, कैप्टन सुभाष चंद, योगराज भारद्वाज, प्रधान उषा देवी,पूर्व प्रधान होशियार सिंह, प्रधान सुनीता देवी, कुशल ठाकुर, भुल्ला शर्मा, बलदेव सिंह, सुमित वशिष्ठ, शीशन ठाकुर, पूर्व प्रधानअजय शर्मा, विजय ठाकुर के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।बड़े नेताओं को गद्दार बागी जैसे अभद्र शब्द नहीं देते शोभा,पद की गरिमा रखें नेतागणदेवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बड़े नेताओं को बागी गद्दार जैसे अभद्र शब्द शोभा नहीं देते है। जब से सुक्खू सरकार के साथ राज्यसभा चुनाव में खेला हुआ है। तव से मुख्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी कुर्सी की गरिमा भी भूल गए हैं। और हर मंच से बिकाऊ बागी गद्दार सरगना जैसे शब्द प्रयोग कर रहे है। जो कही न कही पद प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहे है। भुट्टो ने कहा कि हम ने जो राज्य सभा के चुनाव में किया है। वह पूरी पारदर्शता के साथ किया है। इसमें राज्य सरकार को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब हमने राज्य सभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दिखाकर मतदान किया हैं। फिर इनमे क्या गलत किया है। लेकिन राज्य सरकार ही अब अपनी बिदाई नजदीक देखकर घबराई हुई है। तभी ऐसे बयान सामने आ रहे है। -

लाल सिंगी में भारी मात्रा में झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय से कुछ दूर लाल सिंगी में प्रवासीयों की झुग्गी-बस्ती में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 50 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंगी क्षेत्र के नम्बर वार्ड 10 में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक ही आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 50 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं प्रशासन द्वारा इस घटना में हुए नुक्सान व फौरी राहत के लिए आकलन किया जा रहा है। -

कुटलैहड़ भाजपा का कल होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, अनुराग ठाकुर, बिंदल भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश :चरणजीत शर्मा
अनुराग और बिंदल की अगुआई में 9 मई को भुट्टो करेंगे नामांकन पत्र दाखिल: राजेंद्र मलांगड़ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा एवं महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो 9 मई को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल की अध्यक्षता में अपना नामांकन दर्ज करवाएंगे। वहीं अनुराग सिंह ठाकुर एवं डा राजीव बिंदल बंगाणा मुख्यालय पर बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। और 9 मई को कुटलैहड़ भाजपा का पन्ना प्रमुख यानी त्रिदेव सम्मेलन भी बंगाणा में रखा गया है। उसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्य भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करके भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में 118 बूथ है। और हर बूथ से बूथ अध्यक्ष बूथ पालक और बी एल ए के साथ 20 युवाओं की टीम सम्मेलन में आयेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का टारगेट हमने पांच हजार कार्यकर्ताओं को टिप्स देने का रखा है। क्योंकि भाजपा में पन्ना प्रमुख अपने बूथ का मालिक होता हैं। और त्रिदेव के साथ 20 युवा टीम जोड़ी जाती है। जो अपने बूथ के हर घर हर परिवार तक पार्टी के झंडे बैनर और सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं।गौर रहे कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर मंडल मोर्चे प्रकोष्ठ की बैठकें हो चुकी है। और अब पन्ना प्रमुख सम्मेलन के माध्यम से कुटलैहड़ भाजपा देवेंद्र भुट्टो जो कि कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी है। उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करके विपक्ष को अपनी ताकत दिखाना चाहती है। बता दें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर मंडल सदस्य मोर्चे प्रकोष्ठ महिला मोर्चा युवा मोर्चा बूथ स्तर के प्रभारी ईमानदारी से जोर शोर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो की बड़ी जीत के लिए प्रचार में डटे हुए है।वहीं कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि 9 मई को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए हर बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बी एल ए और 20 यूथ से संपर्क करके कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। ताकि कुटलैहड़ के हर बूथ से 25 कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। मलांगड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा की रीड है। और यही अपने अपने बूथ से भाजपा को बढ़त भी दिलाते है। और भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान भी करती है। और भाजपा अपने अच्छे संस्कारों की बदौलत आज के समय में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनकर उभरा है। -
पुलिस ने काटे 187 वाहनों के चालान
ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के 187 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 35,400/- वसूल किए गए। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों कै चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किए गए। -
दडडे-सटटे के दो अलग-अलग मामलों में पकड़े 10800 रूपए, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ने दडडे सटटे के दो अलग-अलग मामलों में 10870 रूपए सहित दो लोगों को पकड़ा और मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गश्त के दौरान गांव लालुवाल में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर दडडा सटटा की पर्ची पकड़ी। आरोपित गुरदीप सिंह निवासी गांव दुलैहड के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा के साथ 7630/– रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गांव लालुवाल में ही मौजूद थे तो सुखबीर सिंह निवासी बिदडवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना के कब्जा से पर्ची दडड़ा सटटा व 3240/– रुपये बरामद किए गए। पुलिस द्वारा धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री
मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में मांग रहे वोट
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में महिलाओं को ₹1500 मिलना शुरू हो गए हैं, शेष हिमाचल में फॉर्म भरे जा रहे हैं, चुनाव के संपन्न होते ही महिलाओं के खाते में ₹1500 सरकार डालेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो यह पूछ रही थी कि ₹1500 कब मिलेंगे अब जब मिल रहे हैं तो चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर गई है, कि यह पैसे महिला को नहीं मिलने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि क्यों गए महिलाओं के विरोध में चुनाव आयोग के पास?
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने अपना पक्ष रखा है और फॉर्म भरे जा रहे हैं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कांग्रेस ने किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा पर कड़े प्रहार किये वहीं विवेक शर्मा को जिताने की अपील जनता से की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा को आटे दाल का भाव पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि प्रत्याशी अपने नाम के काम पर वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, वह जनता के बीच है कि वह किस प्रकार से कैसी-कैसी बातें करके किसके नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें यह देखना है की जो लोग अपने काम पर, अपने विजन पर वोट नहीं मांग सकते वह क्या करेंगे ? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि छह उपचुनाव विधानसभा के हो रहे हैं यह आम चुनाव नहीं है ,यह 14 महीने के अंदर छह लोगों द्वारा व्यक्तिगत अपने स्वार्थ के लिए थोपा गया चुनाव है.
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने जनता पर 14 महीने में चुनाव थोपा है जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनसे पूछे 14 महीने में तो किताबें नहीं पढ़ी जाती विधानसभा की और यह जो पहली बार विधायक बने वह उठक पठक में ही चले गए। जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता इनको सबक सिखाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है, विकास करेगी और कांग्रेस की पहचान विकास है ,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती के साथ करेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 10000 नौकरियां जल शक्ति विभाग में दी जा रही है ,350 नौकरियां परिवहन विभाग में दी जा रही हैं, अनेक अन्य विभागों में नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कर्ज की मुक्ति हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिस प्रकार से भाजपा के नेता भाग गए केवल राजनीति करते रहे ।उन्होंने कहा कि अब जनता इनसे पूछेगी कि आखिर केंद्र को 11000 करोड रुपए के नुकसान के दस्तावेज भेजें गए हैं उसमें से हिमाचल को दिया क्या ?
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र ने जो दिया वो हक़ था और जो बनता था नहीं दिया, उसके सबका रिकॉर्ड हमारे पास है, भाजपा के नेता चाहे तो वह भी चेक कर सकते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल का चुनाव है हिमाचल की मजबूती का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को धर्म, संप्रदाय अन्य विषयों पर लड़ना चाहती है, लेकिन हिमाचल की जनता विकास पसंद है और विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।
-

ऊना: भाजपा ने किया अप्पर देहलां में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन
पढ़-लिख नहीं सकते कुछ लोग,आपदा के वक्त हुई बंदरबांट: अनुराग ठाकुर
ऊना /सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अप्पर देहलां में सोमवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मेजबानी में आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बीजेपी का पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्ने में 10 फ़ीसदी वोट बीजेपी के पक्ष में बढ़ाने का काम करना है। जिसके तहत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की जाए और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जाए।
अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा द्वारा आपदा में उनपर हिमाचल की मदद नहीं करने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग पढ़ना लिखना नहीं चाहते या फिर पढ़ लिख नहीं सकते, केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद 20,000 घरों के निर्माण को मंजूरी दी। कांग्रेस पार्टी में बड़े नेताओं से लेकर नीचे तक सभी की एक ही हालत है। उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र सरकार से मिले पैसे की कांग्रेस ने बंदरबांट करने का काम किया यहां तक की तिरपाल देने के लिए भी भाजपा और कांग्रेस देखा गया। उन्होंने कहा कि बरसात की आपदा तो एक तरफ कोरोना के दौरान भी उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद उपलब्ध करवाई थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर चुनाव में हार के बाद किसी ना किसी सिस्टम पर ठीकरा फोड़ना होता है। लेकिन इस बार कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए पहले ही इस तरह के शब्दों पर उतारू हो चुकी है। कांग्रेस को भारत में बिल्कुल भी समर्थन नहीं मिल रहा उसका समर्थन पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के गरीबों को और गरीब करने का बीड़ा उठा रखा था अब केंद्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के सामने खुद छोटे पड़ते जा रहे हैं।
कांग्रेस के असली चेहरे हो रहे बेनकाब
मुंबई आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी हेमंत करकरे पर गोली चलाने के कांग्रेसी नेता के बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस तरह के बयान देकर कांग्रेस के नेता ना सिर्फ अपनी किरकिरी करवा रहे हैं बल्कि कांग्रेस के असली चेहरे को भी बेनकाब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कभी भी संवेदनशील नहीं रही है और अब तो कांग्रेस का यह हाल हो चुका है कि देश की सेना और सुरक्षा कर्मियों का भी मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान साबित करते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में किस हद तक गिर सकती है।
-

गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन
ऊनासुशील पंडित: हिमाचल में लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 7 मई को आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं जिले में गगरेट तथा कुटलैहड़ के उपचुनावों के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन उन्हीं के कार्यालय में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। 7, 8, 9, 10 और 13 और 14 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार 7 मई को प्रातः 11 बजे से पूर्व फार्म-1 में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। उन्हें नामांकन से संबंधित फार्म-3ए को प्रतिदिन अपडेट करने और दोपहर 3.15 बजे से पहले निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची वाले फार्म-7ए की सावधानीपूर्वक जांच करके उसकी प्रतियां 17 मई को सायं 3.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। -

हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना
आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट
ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़े हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित होने की दहलीज पर है। इस आशय की आधिकारिक घोषणा से पहले डीसी जतिन लाल ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से फाइनल रिपोर्ट मांगी है। वे हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सर्वे समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अधिनियम के तहत यह कुप्रथा देशभर में प्रतिबंधित है।
उपायुक्त ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायतों से और शहरी निकायों के सचिवों को सभी नगर परिषदों व नगर पंचायतों से उनके क्षेत्र में अस्वच्छ शौचालय और इससे जुड़े हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर 2 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से मैला ढोने की प्रथा से मुक्त होने का प्रमाणपत्र लें अन्यथा इस संबंध में डेटा प्रस्तुत करें। वहीं, उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को जिला स्तरीय सर्वे समिति के सभी सदस्यों से भी यह प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए जिसमें वे स्पष्ट कहें कि हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा का कोई मामला उनके संज्ञान में है अथवा नहीं है।
बता दें, पूर्व में जिले की कुछ पंचायतें तथा नगर परिषदें अपने क्षेत्र में इस प्रकार का कोई भी मामला नहीं होने की जानकारी दे चुके हैं। वहीं इसे लेकर प्रशासन द्वारा प्रकाशित सार्वजनिक सूचना में भी आम नागरिकों से इस संबंध में प्रासंगिक जानकारी अथवा दावा प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया था, जिसमें लोगों से किसी भी प्रकार का कोई दावा नहीं आया था।
अब आधिकारिक घोषणा से पहले डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से रिपोर्ट मांगी है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित करने के आशय की सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की जाएगी। जिसमें आम नागरिकों से इस संबंध में प्रासंगिक जानकारी अथवा दावा प्रस्तुत करने का अनुरोध किया जाएगा। सार्वजनिक सूचना प्रकाशित होने के बाद 15 दिन में यदि प्रशासन के समक्ष कोई दावा नहीं आता है तो उसके उपरांत ऊना को हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला घोषित किया जाएगा तथा अंतिम रूप से इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी हरमिंदर सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति होशियार सिंह, ईओ एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत अम्ब प्रमोद सिंह, सचिव नगर पंचायत दौलतपुर हर्ष गुप्ता, टाहलीवाल विजय सिंह व गगरेट सुषमा रानी, सैनेटरी सुपरवाइज़र तथा एमसी ऊना विजय कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।