Category: Himachal>Una
-

भाजपा कर्मचारी और महिला विरोधी सरकार साबित हुई: विजय डोगरा
ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना में विकास के नाम पर कोई भी नया काम नहीं करवा पाए हैं। यहां प्रैस वार्ता में कहा कि पीजीआई सेटेलाइट की बात पिछले 10 साल से कह रहे हैंm जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सारी प्रक्रिया पूरी कर दी है। फिर भी पीजीआई सैटेलाइट का कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है और लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ऊना में रेल पहुंचाना कांग्रेस सरकार की देन है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पिछले 10 सालों में ऊना से हमीरपुर के लिए रेल पहुंचने की बात के नाम पर जनता के साथ ठगी करते आए हैं। लेकिन अभी तक हमीरपुर तक पिछले 10 सालों में रेल नहीं पहुंचे पाई है । कहा कि इतना ही नहीं बल्कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है ।उसके ऊपर भी मुंह तक नहीं खोल पाए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में भाजपा कर्मचारी और महिला विरोधी सरकार साबित हुई है और जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। उसका जवाब जनता चुनाव में देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर कौन सा बड़ा काम किया है ।मात्र झूठे सब्ज बाग ही जनता को दिखाएं हैं और खेल जगत के क्षेत्र में कितने खिलाड़ियों को मुकाम तक पहुंचा है। इस सवाल का जवाब दे और चुनावों में प्रदेश की युवा महिला और कर्मचारी भाजपा को आईना दिखाएंगे और लोकसभा की चार और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीट्स कांग्रेस के झोली में आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जो वादे किए हैं मात्र 14 महीने के कार्यकाल में ही पांच गारंटी को पूरा करके दिखाया है और अभी तो 5 साल का कार्यकाल पूरा बचा है और हर गारंटी को पूरा करके प्रदेश की जनता को उसका लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा है कि भाजपा की केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार की तरह जुमले की सरकार नहीं है। स्वच्छ छवि के नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री हैं। इन्होंने आपदा के दौर में अपने जमा पूंजी तक प्रदेश की जनता के लिए प्रदान कर दी और यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हिमाचल प्रदेश में आपदा से ग्रस्त लोगों का हाल-चाल तक पूछने नहीं आए हैं और अब चुनावी बेला में हिमाचल का दौरा करने की बातें कर रहे है। उन्हें प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि वह देश के प्रधानमंत्री से यह सवाल जरूर करें कि वह मात्र यहां पर वोट मांगने के लिए आते हैं। यह आपदा में फंसे लोगों के लिए आज तक राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित की गई और विशेष पैकेज क्यों नहीं जारी किया गया ।इसके लिए भाजपा के सांसद भी केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा नहीं उठा पाए हैं। यह सरेआम भाजपा के नेताओं और सांसदों की नालायक की जनता के सामने आ चुकी है। -

हम्बोली में तूडी व कार में आग लगी, करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव हंबोली में आग लगने से एक कार व तूड़ी (पशुचारा) जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव हम्बोली में कार संख्या (एचपी 19ई-7710) में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू। बताया जा रहा है कि कार गांव में स्थित एक पशुशाला के पास खड़ी थी।कार मालिक पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र हरचरण सिंह ने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से लेकर निकलने लगा, लेकिन अचानक कार में आग लग गई। इस दौरान कार चालक तुरंत बाहर निकल गया, उसके द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। कार के पास पड़ी जगजीत सिंह की करीब 20 क्विंटल तूड़ी में आग लग गई जोकि जलकर नष्ट हुई है। -

गगरेट:चैतन्य शर्मा निकले डोर टू डोर अभियान पर, सुक्खू सरकार पर जमकर बरसे
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा शुक्रवार डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले वह वूथ स्तर पर बैठकें कर रहे थे। चैतन्य शर्मा ने सम्पर्क अभियान के तहत कुठेड़ा जसवालां में घर घर जाकर लोगों के समक्ष अपना विजन रखकर जनसमर्थन माँगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र वोट बैंक की कद्र होती है, इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। चैतन्य शर्मा ने अपने देश में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता आज, जनता को माता रानी की कसमें देकर वोट मांग रहे हैं, इससे बढ़कर शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती और उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत इसका संज्ञान लेकर इसके खिलाफ कार्रवाई करे।इससे पहले उन्होंने गांव मरवाड़ी में नुक्कड सभा करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला।भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के 15 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर यानी दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है। और अब लोकसभा चुनावों में एक बार फिर प्रति माह महिलाओं को 15 सौ देने के दुहाई दी जा रही है। चैतन्य शर्मा ने राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओं को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई और दूसरी तरफ 700 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। ताकि कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके। यही से ही सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों की पोल खुलना शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदों पर। -

1980 में किसने गिराई थी ईमानदार नेता शांता कुमार की सरकार, बही थे असली गद्दार: भुट्टो
हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का बिकास,जिस के लिए छोड़ा विधायक का सिंहासनऊना/ सुशील पंडित : देश में सनातन धर्म की रक्षा करने बाला गद्दार नहीं बल्कि सेवादार कहलाता है। गद्दार बह है जिन्होंने 1977 में कुटलैहड़ से सीएम पद को छीना है। गद्दार बह है। जिन्होंने 1980 में उस भाजपा नेता शांता कुमार की सरकार को गिरा दिया था। जिनकी सोच और ईमानदारी एवं योजनाओं को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धरातल पर लागू किया जाता है। चुनाव छींटाकशी करके नहीं बल्कि बिकास के मुद्दों पर लडे और जीते जाते है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क प्रचार अभियान के तहत कुटलैहड़ की ग्राम पंचायत मंदली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष में कोई बिकास की उपलब्धि हो तो ही जनता के बता पाएंगे।सुक्खू सरकार के 16 माह के कार्यकाल में केवल 28 हजार करोड़ कर्ज लेने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि दस वर्ष के कार्यक्रम जो मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए किया है। बिकास पुरुष के रूप में पहचान बनाने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 पार करने के लिए जनता उत्सुक है। लेकिन जब हिमाचल या फिर कुटलैहड़ में बिकास की बात आती है, तो पंद्रह माह के सुक्खू सरकार के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। क्योंकि सुक्खू सरकार केवल सरकारी कार्यलय को बंद करने बाली सरकार बनकर रह गई है। भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कोई बिकास की बात नहीं कर सकता, केवल मित्रों को खुश करने के ही सुक्खू सरकार के 15 माह कार्यकाल रूप में पूरे हो गए है।देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा कुटलैहड़ से 1996 से गहरा नाता है। और सन दो हजार से हम सक्रिय राजनीति में आकर भाजपा में कई पदों पर सेवाए दे चुके है और हम कितने बेईमान है? यह भी कुटलैहड़ की जनता को पूरा ज्ञान है। भुट्टो ने कहा कि ज्ञानी बनने से पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पूरी जानकारी तथ्यों सहित लें, फिर बात करें। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के सहयोग के बिना भी हमने जोड़तोड़ करके 14 माह में जनता की समस्याओं का हल किया था। लेकिन कुटलैहड़ प्रत्याशी जो हर जगह हर पल आका की तरह बागी बागी शब्द की माला जप रहे है।वह एक वार अपने गिरेबान में झांक लें । कुटलैहड़ की जनता की नजरों में कौन बागी और कौन ईमानदार है। यह कांग्रेस प्रत्याशी को चार जून को पता चल जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा,सुबेदार रतन सिंह, विजय मलांगड़, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, अशोक शर्मा,विक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, साधू राम, प्रकाश चंद, सर्वजीत सिंह, सूबेदार अमर सिंह, करनैल सिंह, सुभाष शर्मा, शिव शर्मा, ठाकुर विधि सिंह, भोलू राम, पिरथी चंद, अजय शर्मा , राममूर्ति शर्मा व गणमान्य मौजूद रहे। -
फाइनेंस कंपनी व वाहन मालिकों को करोड़ों रुपए का चूना लगने वाला गिरफ्तार
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में एक व्यक्ति ने फाइनांस कंपनी और वाहन मालिकों को करीब पौने 2 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। फर्जी फार्मों के सहारे न केवल गाड़ियों से लोन उतारा गया बल्कि मालिकों के नाम भी बदल दिए। वाहन मालिकों से यह कहकर उनके वाहन लिए गए कि किसी विभाग में उनकी गाड़ी लगाई जाएगी और उन्हें इसकी एवज में 60 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। इसी झांसे में आकर लोगों ने अपनी गाड़ियां दे दीं और उन गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे शातिरों ने आगे बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य सहयोगियों की भी जल्द ही गिरफ्तारियां हो सकती हैं।पुलिस ने पुछताछ में गिरफ्तार हुए आशुतोष की निशानदेही पर 6 गाड़ियां रिकवर कर ली हैं इनमें वरना, हैरियर, वैन्यू, क्रेटा, कीआ आदि गाड़ीयां शामिल हैं।यह गाड़ीयां ऊना और पंजाब में बेची जा चुकी थीं। इस मामले में एक बाइक भी रिकवर किया है।बता दें कि निजी फाइनांस कम्पनी ने 9 फरवरी, 2024 को सदर थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ 96 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। गाड़ियों के लोन को फर्जी फार्म और फर्जी साइन करके लोन उतरवाया गया है। वहीं आरटीओ कार्यालय ऊना भी इस पूरे मामले में जाली फार्म, जाली स्टैम्प और जाली हस्ताक्षरों को पकड़ नहीं पाया और विभाग ने इस संबंध में फाइनांस कम्पनी से पुष्टि करवाए विना न केवल लोन उतरवा दिए बल्कि वाहनों के मालिक भी बदल दिए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित आशुतोष निवासी गांव वसदेहडा को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय एजैंट सहित अन्य को जांच में शामिल कर बाकी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। -

शमशेर सिंह ने एनडीए मेरिट में देश में 238वां स्थान हासिल किया
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के बसदेहड़ा गांव के 19 वर्षीय युवक ने अपनी मेहनत व लगन के बल पर एनडीए की परीक्षा उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बसदेहड़ा गांव के शमशेर सिंह ने 18 सर्विस सिलेकशन बोर्ड प्रयागराज से एनडीए का एसएसबी उर्तीण किया तथा एनडीए मेरिट में देश में 238वां स्थान हासिल किया है। शमशेर सिंह वर्तमान में पोस्ट गे्रजूएट राजकीय कालेज चंडीगढ़ से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है। शमशेर सिंह ने पांच बार एनडीए की लिखित परीक्षा उतीर्ण की। वह कपूरथला,भोपाल व बंगलौर सिलेकशन सेंटर में भी एसएसबी इंटरव्यू के लिए अपीयर हुए थे।
बचपन से ही मेधावी शमशेर सिंह की प्रांरभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद उसका चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में हो गया। जहां से उसने दसवीं कक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ तथा जमा दो कक्षा 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की। शमशेर सिंह के पिता बख्तावर सिंह बीएसएफ में एएसआई है तथा माता कुसूम रानी गृहिणी है। बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना पाले शमशेर सिंह ने इसके लिए जीतोड़ मेहतन की। शमशेर सिंह ने पहले सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा को उतीर्ण किया तथा वहां से जमा दो कक्षा उतीर्ण करने के साथ ही एनडीए में प्रवेश के लिए लगातार प्रयास करते रहे। वह अपनी सफलता के लिए माता-पिता,अध्यापकों व सभी शुभचिंतकों को श्रेय देते है।
-

यतिन कंवर ने भारतीय सेना के टैक्रिकल एंट्री स्कीम की परीक्षा उतीर्ण की
ऊना/ सुशील पंडित : कड़ी मेहनत,दृढ़ इच्छाशक्ति व अनुशासन के बल पर जीवन में सफलता के बड़े से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते है। नगर परिषद ऊना के वार्ड 9 में रोटरी गली निवासी 19 वर्षीय यतिन कंवर ने इसे साबित कर दिखाया है। जिला ऊना के यतिन कंवर ने भारतीय सेना के टैक्रिकल एंट्री स्कीम (टीईएस)कोर्स 51 की परीक्षा उतीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। यतिन कंवर ने सिलेकशन सेंटर सेंट्रल भोपाल में एसएसबी इंटरव्यू उतीर्ण किया। बीते रोज ही टीईएस 51 कोर्स की जारी हुई मैरिट सूची में यतिन कंवर ने देश भर में 11 वां स्थान हासिल किया है। यतिन कंवर एनआईटी हमीरपुर में इलैक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन टे्रड में द्वितीय समैस्टर का छात्र है। बचपन से उसकी रूचि भारतीय सेना में अधिकारी बनने की रही,जिसे पुरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहा तथा अंतत:वह अपने प्रयास में कामयाब रहा।
यतिन कंवर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माऊंट कार्मल सीनीयर सकैंडरी स्कूल से की तथा यहां से 2021 में दसवीं कक्षा 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण की। इसके बाद उसने वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना से 2023 में जमा दो नान मेडिकल की परीक्षा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीर्ण की। यतिन कंवर ने इसके साथ ही अप्रैल 2023 में संपन्न हुए जेईई मेन्स की परीक्षा में 97.70 परसेंटाईल हासिल कर एनआईटी हमीरपुर में इलैक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन ट्रेड में अपनी सीट सुनिश्चित की। हालांकि उसका लक्ष्य सेना में अधिकारी बनना था,जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहा। उसने चार बार एनडीए की लिखित प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की तथा तीन बार भोपाल,बंगलौर व इलाहाबाद में एसएसबी साक्षात्कार के लिए अपीयर हुआ। यतिन कंवर जालंधर में टीईएस 50 कोर्स के लिए हुए एसएसबी में रिकमेंड हुआ,लेकिन मेरिट आऊट हो गया।
इसके बाद फरवरी 2024 में भोपाल में टीईएस 51 कोर्स के लिए हुए एसएसबी में वह दूसरी बार रिकमेंड हुआ तथा मेरिट लिस्ट में 11वाँ स्थान हासिल कर अंतत: भारतीय सेना में चयनित हुआ। यतिन कंवर प्रख्यात समाज सेवी व हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह का पौत्र है। उसकी माता रमा गृहिणी के साथ-साथ एलआईसी अभिकर्ता है,जबकि उसके पिता जतिंद्र कंवर पत्रकार व हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष है। यतिन कंवर अपने दादा स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते है। वहीं,अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों,अध्यापकों व शुभचिंतकों को देते है। वह इसे भगवान का आर्शीवाद बताते है। वीपीएस स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए यतिन कंवर तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी। वहीं माऊंट कार्मल स्कूल ऊना के प्राचार्य फादर अब्राहम इरानाटू ने यतिन कंवर के चयन पर हर्ष जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश डिफैंस अकादमी ऊना के निदेशक कर्नल डीपी वशिष्ठ,कर्नल कुलदीप व डा.अनुपमा मनकोटिया ने अकादमी के छात्र रहे यतिन कंवर की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
-

पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त पकड़े 7 वाहन, 40 हजार वसूला जुर्माना
नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों से 30500 रूपए जुर्माना वसूलाऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। टाहलीवाल थाना पुलिस ने स्वां नदी के नजदीक अवैध खनन करते 7 वाहन पकड़े हैं। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत 40,000 रुपये जुर्माना वसूला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि स्वां नदी में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस टीम ने स्वां नदी के नजदीक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए इन्हें पकड़ा। इन सभी पर माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की गई और उनसे 40,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसते हुए 136 चालान काटे और 30500 रूपए जुर्माना वसूल किया।
-
11 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर द्वारा द्वारा 11 बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव बहडाला में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतलें शराब देसी बरामद की गई । आरोपित व्यक्ति कुलदीप सिंह निवासी अप्पर देहलां के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा पकड़ा,दो काबू
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 2.60 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए कलोह बैली चौंक में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 02.60 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित मंगलेश शर्मा निवासी गाँव अन्दोंरा लोअर अम्ब के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।वहीं दूसरे मामले में अम्व पुलिस ने 1.88 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए लिंक रोड अम्ब से गगरेट राम मंदिर लोअर अंदोरा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 01.88 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित युवक लक्की निवासी हीरानगर त. अम्व व् अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है