Category: Himachal>Una

  • बड़े भूकंप ने आज फिर दी दस्तक, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

    बड़े भूकंप ने आज फिर दी दस्तक, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

    इंडोनेशिया:  मंगलवार यानि आज सुबह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस हुए. इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई. चिंता की बात यह रही कि इस भूकंप के साथ ही करीब दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई. जैसे ही सुनामी की चेतावनी जारी हुई उसी समय स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को तुरंत तट से दूर जाने का निर्देश देने के लिए कहा गया. हालांकि बाद में निर्देश वापिस ले लिए गए. पहले भूकंप की तीव्रता यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) द्वारा 6.9 बताई गई थी.   

    इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 84 किलोमीटर गहराई में था. स्थानीय समय के अनुसार, भूकंप सुबह करीब तीन बजे आया. यह भूकंप इतना तेज था कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और बहुत समय तक घबराते रहे. हालांकि वहां अब स्थिति नियंत्रण में है. बता दें कि इससे पहले सोमवार की सुबह न्यूजीलैंड में भी जोरदार भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी थी. भारतीय समय के मुताबिक सुबह छह बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई थी.  

  • हवा में विमान को लगी आग, यात्रियों की अटकी सांस, देखें वीडियो

    हवा में विमान को लगी आग, यात्रियों की अटकी सांस, देखें वीडियो

    ओहियो: अमेरिकन एयरलाइंस के उड़ान भरते ही विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हवा में उड़ते विमान में आग लगने के कारण यात्रियों की जान पर बन आई। विमान में आग लगने की सूचना मिलते ही पायलट ने विमान को सुरक्षित जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेन में आग उस वक्त लगी जब आसमान में उड़ता हुआ पक्षी विमान से टकरा गया। पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। गौरतलब है कि घटना के बाद अधिकारियों ने जानकारी दी कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया गया। 

    हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन कर्मचारियों ने आज सुबह सीएमएच में एक विमान की घटना का जवाब दिया, जिसमें इंजन में आग लगने की सूचना थी। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और हवाई अड्डा खुला और चालू है। ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बोइंग 737 कमर्शियल जेट विमान, अपने शुरुआती टेकऑफ के लगभग 30 मिनट बाद रविवार को हवाईअड्डे पर वापस लौटा।

    फीनिक्स स्काई हार्बर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले और ऊपरी आर्लिंगटन के ऊपर उड़ान भरने वाले विमान को पक्षी से टकराने के बाद फिर से मार्ग दिया गया। घटना की जांच चल रही है। बता दें कि घटना बीते रविवार की है। जब अमेरिकन एयरलाइंस का विमान फिनिक्स जा रहा था। बताया जा रहा कि उड़ान भरने के तीस मिनट बाद ही इसकी ओहियो में आपातकालीन लैंडिंग करा दी गई थी। 

  • तेज़ भूकंप से फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    तेज़ भूकंप से फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    न्यूजीलैंड: आज सुबह न्यूजीलैंड में जोरदार भूकंप ने दस्तक दी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भारतीय समय अनुसार इस भूकंप के तेज़ झटके आज सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए. ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में था. हालाँकि इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है. सिविल डिफेंस ने जानकारी देते बताया है कि, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है जो न्यूजीलैंड के लिए खतरा पैदा करेगी.” 

  • कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    नई दिल्ली : अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जॉर्जिया में एक बच्चा घर से स्प्राइट की बोतल लाया था, जिसे उसने स्कूल में अपने साथियों को पिला दी। स्प्राइट पीने के बाद बच्चों के पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। स्प्राइट पीने से उनकी हालत खराब हो गई। बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    इस घटना के संबंध में एक महिला ने बताया कि उसका बेटा भी अस्पताल में एडमिट है। उसके बेटे ने बताया कि जिस बच्चे ने सबको कोल्डड्रिंक पिलाई उसने बोतल में घर से ही THC गमीज मिला दी थी। इन गमीज से वैसे तो कई तरह की बिमारियों का इलाज होता है लेकिन जब इसे कोल्डड्रिंक में मिलाया गया, तब इसने जहर का रुप ले लिया। सभी ने इसे ही पी लिया था और उसके बाद ही सबकी हालत खराब हुई थी।

  • हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

    हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

    पीटरमैरिट्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने एक ही परिवार के दस लोगों को निशाना बनाया है। मृतकों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस गोलीबारी की घटना को अज्ञात हमलवारों ने अंजाम दिया है, जिनकी पड़ताल जारी है।

    इस भीषण गोलीबारी को लेकर दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमने पाया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पीटरमैरिट्जबर्ग होमस्टेड पर धावा बोल दिया। उन्होंने पीड़ित  परिवार पर घात लगाकर हमला किया है। इस गोलीबारी में सात महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। पीड़ित परिवार को बड़ी ही बेहरमी से निशाना बनाया गया है।

    हमलावर बेहद ही क्रूर रहे होंगे। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। हम पड़ताल कर रहे हैं  कि कई इस परिवार की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं थी। घटनास्थल पर देखने के बाद एक बात स्पष्ट है कि घटना को अंजाम पेशेवर अपराधियों ने दिया है। पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

  • भकूंप के तेज झटकों से हिली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

    भकूंप के तेज झटकों से हिली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

    मोलुक्का सागर: इंडोनेशिया के करीब मोलुक्का सागर में शुक्रवार को एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:51 पर महसूस किया गया। 

    अभी तक जान माल के नुकसान को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि तेज झटकों के कारण लोग दहशत में हैं। गौरतलब है कि इससे पिछले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया के जावा द्वीप के उत्तर में समुद्र में  शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 7.0 दर्ज की गई थी। हालांकि तब भी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। ताजा भूकंप को लेकर जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था।

  • पेट्रोल पंप के पास स्टूडेंटस की गोली मारकर हत्या

    पेट्रोल पंप के पास स्टूडेंटस की गोली मारकर हत्या

    अमेरिकाः भारतीय छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश का रहने वाला 24 साल का सैयश वीरा, जो अमेरिका में रहकर मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैयश वीरा, अमेरिका के ओहियो के कोलंबस में रहता था और अमेरिकी समयानुसान वीरवार शाम को उसे एक पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी गई। स्थानीय NBC4 टेलीविज़न नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के रहने वाले 24 वर्षीय सैयश वीरा को गुरुवार की सुबह गैस स्टेशन पर एक डकैत ने गोली मारकर हत्या दी गई। वहीं, हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। और कोलंबस पुलिस को स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट पर छात्र को गोली मारने की घटना के बारे में फोन पर जानकारी मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है, कि उन्हें सूचित किया गया था कि फ्रेंकलिन्टन में 1000 वेस्ट ब्रॉड स्ट्रीट पर शेल गैस स्टेशन के एक कर्मचारी को डकैती के प्रयास के दौरान गोली मार दी गई थी।

    हालांकि सैयश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बचा और स्थानीय समयानुसार 1.27 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, कि वे स्टोर से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं और संदिग्ध की तस्वीरें जारी की हैं। सैयश वीरा की हत्या की खबर मिलने के बाद उसके घर और दोस्तों में सदमे की लहर फैल गई है। सैयश वीरा के रूममेट वेंकट नेरुसु ने उसे एक जुनूनी क्रिकेटर बताया, जो आईटी क्षेत्र में काम करना चाहता था। ABC6News की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि सैयश के दोस्तों ने गोली मारने से कुछ घंटे पहले उसके साथ क्रिकेट खेला था। वेंकट ने ABC6News को बताया, तकि “सैयश, कोलंबस में क्रिकेट खेलने वाले हर किसी के लिए वह एक भाई की तरह है।” उसने कहा, कि “कई घंटे बीतने के बाद भी उसे यकीन नहीं हो रहा है, कि सैयश अब उसके साथ नहीं है, उसकी मौत हो गई है”। उसने कहा, कि “हम उसे उसके मुस्कुराते हुए चेहरे से पहचानते थे और अब उसका बॉडी हमारे पास पड़ा हुआ है और हमें यकीन नहीं हो रहा है, कि हम अब क्या करें।”

    रिपोर्ट के मुताबिक, सैयश वीरा एक गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम नौकरी भी करता था और नो नाइट शिफ्ट में काम करता था, ताकि वो दिन में कॉलेज कर सके। उसके एक और दोस्त ने कहा, कि कुछ दिनों के लिए ये गैस स्टेशन बंद होने वाली थी, लेकिन अब सैयश के लिए कुछ नहीं बचा। मृतक सैयश वीरा के पिता नहीं है, और अब उसके विधवा मां पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उसके दोस्त, अब उसके शरीर को वापस भारत लाने के लिए और उसकी विधवा मां की मदद के लिए चंदा जमा कर रहे हैं। इसके लिए GoFundMe नाम से एक ग्रुप बनाया गया है। उसके एक दोस्त ने कहा, कि सैशस अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए एअमेरिका आया था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सका। अब हम सबसे मिलकर, जितना संभव हो सकता है, उसकी मां की मदद करेंगे।

  • बड़ी खबरः फ़िल्मी स्टाइल में Apple Store से 436 iphone चोरी

    बड़ी खबरः फ़िल्मी स्टाइल में Apple Store से 436 iphone चोरी

    नई दिल्लीः अमेरिका के सीएटल में एक एप्पल स्टोर से चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल में 436 आईफ़ोन लूट लिए जिसकी कीमत 4.10 करोड़ रुपये थी। आपने अमेरिकी वेब सीरीज ‘मनी हाईस्ट’ या ‘ओशन्स इलेवन’ मूवी तो देखा होगा, उसी के तर्ज पर चोरों ने एप्पल स्टोर के बगल के कॉफी शॉप का उपयोग कर एप्पल स्टोर की सुरक्षा प्रणालियों को भेदते हुए, उसके पिछले कमरे में पहुंचने के लिए बाथरूम की दीवार में छेद कर दिया। वहां से करीब 50000 डॉलर यानि लगभग 4.10 करोड़ रुपये मूल्य के 436 आईफोन चुरा लिए।

    एरिक मार्क्स, क्षेत्रीय रिटेल मैनेजर ने समाचार चैनल, किंग 5 न्यूज से बात करते हुए बताया कि सुबह उन्हें एक कॉल आया लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की कि उसकी दुकान का इस्तेमाल ऐप्पल स्टोर तक पहुंचने के लिए किया गया था। मार्क्स ने किंग 5 न्यूज को बताया, ‘मुझे कभी नहीं मालूम था कि हम एप्पल स्टोर के आस-पास थे?’ ‘ तो, किसी को वास्तव में इसे सोचा होगा और उसने मॉल के लेआउट तक पहुंचे के लिए इसका इस्तेमाल किया था।’

    कॉफी शॉप के सीईओ- माइक एटकिंसन ने भी ट्विटर पर सुरंग की एक तस्वीर के साथ घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसे चोरों ने ऐप्पल स्टोर के बाथरूम में बनाया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दो आदमी हमारे खुदरा स्थानों में से एक में घुस गए, क्यों? हमारे बाथरूम की दिवार में एक छेद काट कर एप्पल स्टोर तक पहुंचने के लिए और 500,000 डॉलर मूल्य के आईफोन चोरी करने के लिए।’ वहीं, सिएटल के किंग 5 न्यूज ने बताया कि चोरों की सटीकता और गति को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस चोरी में अंदर के लोगों का हाथ नहीं था।

  • मशहूर गायक का घर में मिला शव, शोक में डूबी इंडस्ट्री 

    मशहूर गायक का घर में मिला शव, शोक में डूबी इंडस्ट्री 

    सियोल : दक्षिण कोरिया के मशहूर बैंड ‘एस्ट्रो’ के गायक मून बिन सियोल में अपने घर पर मृत मिले हैं। उनकी प्रबंधन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गायक की उम्र 25 वर्ष थी। मून के प्रबंधक को कथित तौर पर वह उनके घर में बुधवार शाम मृत मिले। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद मून की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रबंधक उनके घर गए थे। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ‘योन्हाप’ के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी तरह की साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

    सियोल के गंगनाम जिला थाने के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। मून बिन की प्रबंधन एजेंसी ‘फैंटागियो’ ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ‘‘अचानक हमें छोड़ गए।’’ साथी कलाकार और कंपनी के अधिकारी ‘‘ गहरे दुख और सदमे’’ में हैं। ‘फैंटागियो’ के अनुसार, मून का अंतिम संस्कार बेहद शांतिपूर्वक तथा सादगी से किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और कुछ साथी कलाकार ही शामिल होंगे।

     मून 2016 से छह सदस्यीय बैंड ‘एस्ट्रो’ का हिस्सा थे। बैंड बेहद कम समय में दक्षिण कोरिया और जापान में काफी लोकप्रिय हो गया, उस साल वह के-पॉप बैंड की बिलबोर्ड की शीर्ष-10 की सूची में शामिल था। गौरतलब है कि अभिनेत्री जंग चाई-यूल (26) पिछले हफ्ते अपने घर में मृत मिली थीं। उनकी एजेंसी ने कहा था कि उनकी अचानक हुई मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।

  • 6 महिला टीचरों ने नाबालिग दो छात्रों से बनाया संबंध

    6 महिला टीचरों ने नाबालिग दो छात्रों से बनाया संबंध

    नई दिल्लीः एक शिक्षक और एक विद्यार्थी के बीच का रिश्ता बहुत खास होता है। कई बार देखने को मिलता है कि शिक्षक और छात्र के बीच का ये पवित्र रिश्ता अलग मोड़ पर चला जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है। दरअसल, अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां 6 महिला टीचरों को दो दिनों के अंतराल में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की है।

    स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका के डैनविल की रहने वाली 38 साल की एलेन शेल पर थर्ड डिग्री रेप का आरोप लगाया गया था। इस मामले में दायर एक आपराधिक शिकायत के अनुसार शेल पर 16 साल के दो लड़कों के साथ तीन बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था।