Category: Himachal>Una

  • अंतरिक्ष में एलियंस के लिए आज वैज्ञानिक भेजेंगे जूस, बृहस्पति के चंद्रमा पर जीवन खोजने की तैयारी

    अंतरिक्ष में एलियंस के लिए आज वैज्ञानिक भेजेंगे जूस, बृहस्पति के चंद्रमा पर जीवन खोजने की तैयारी

    वॉशिंगटन:  क्या इस संसार में हम अकेले हैं या पृथ्वी से बाहर कहीं और भी जीवन है? हमारे वैज्ञानिक हमेशा से इस सवाल के जवाब की खोज में हैं। अगर जीवन खोजने की बात करें तो हमारे सौर मंडल में वैज्ञानिक सबसे पहले मंगल ग्रह के बारे में सोचते हैं। इसके बाद वैज्ञानिक बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमाओं को जीवन के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं। सौर मंडल में जीवन की खोज के लिए इसी सप्ताह वैज्ञानिक एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं।  बृहस्पति के चंद्रमा पर वैज्ञानिक जीवन खोजने के लिए तैयारी कर चुके हैं । इस सप्ताह में यूरोपीय स्पेस एजेंसी इसके लिए एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने जा रही है। इस स्पेसक्राफ्ट को जूस नाम दिया गया है और यह करीब साढ़े आठ साल के बाद बृहस्पति के नज़दीक पहुंचेगा। जूस का पूरा नाम (Jupiter Icy Moons Explorer- Juice) बताया गया है।

    जूस सैटेलाइट का लॉन्च यूरोप के सबसे बड़े मिशन में से एक हैं। स्पेसक्राफ्ट जूस बृहस्पति और इसके तीन बड़े महासागर वाले चंद्रमाओं कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा के करीब से गुजरेगा।  रहस्यमयी दुनिया के करीब पहुँचने पर यह यान अपने उपकरण से बृहस्पति की भी जांच करेगा। इसके अतिरिक्त यह बृहस्पति के चंद्रमाओं पर जीवन होने की संभावना का भी पता लगाएगा। जूस स्पेसक्राफ्ट को गुरुवार 13 अप्रैल को फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा।

  • H3N8 बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत, जानें WHO ने क्या कहा?

    H3N8 बर्ड फ्लू से दुनिया में पहली बार इंसान की मौत, जानें WHO ने क्या कहा?

    नई दिल्ली: चीन से फैले कोरोनावायरस का कहर अभी दुनिया में थमा नहीं, एक और वायरस ने तांडव बरपाना शुरू कर दिया है। नए संकट की शुरुआत भी चीन से ही हुई है। चीन में H3N8 नाम के बर्ड फ्लू वायरस से पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है। दुनिया में अभी तक इस वायरस से किसी की जान नहीं गई थी।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी जानकारी

    इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत की एक 56 साल की महिला 22 फरवरी 2023 को संक्रमित हुई थी। तीन मार्च 2023 को वह गंभीर निमोनिया से पीड़ित हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन 16 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।

    पोल्ट्री फार्म के संपर्क में थी महिला

    जब केस की हिस्ट्री पता की गई तो मालूम हुआ कि महिला पोल्ट्री फार्म के संपर्क में थी। उसके घर के आसपास भी जंगली पक्षियों का बसेरा था। चीनी सरकार ने महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। लेकिन किसी में रोग के लक्षण नहीं मिले और न ही वायरस की पुष्टि हुई।

    पहली बार किसी इंसान की मौत

    डब्ल्यूएचओ का कहना है कि यह पहली बार है जब एवियन इन्फ्लुएंजा स्ट्रेन ने किसी इंसान की जान ली है। हालांकि एच3एन8 से संक्रमण का यह तीसरा मामला था। संयुक्त राज्य अमेरिका की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार अप्रैल और मई 2022 में दो केस सामने आए थे। संभवत: मुर्गियों और जंगली बत्तखों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए थे। हालांकि यह वायरस कहां से फैला है, इस मामले में अभी तक सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इलाज के बाद दोनों ठीक हो गए थे।

    डब्ल्यूएचओ का कहना है कि एच3एन8 एक तरह का बर्ड फ्लू है, जो इंसानों में बेहद दुर्लभ है। 1960 के दशक में पहली बार उत्तरी अमेरिकी पक्षियों में इस बीमारी का पता चला था। इसके बाद 2022 में कुत्तों, घोड़ों में लक्षण मिले।

  • बैंक में चली अंधाधुंध गोलियां, 5 की मौत, 9 घायल

    बैंक में चली अंधाधुंध गोलियां, 5 की मौत, 9 घायल

    लुइसविलेः अमेरिका के लुइसविले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना लुइसविले शहर में एक बैंक की इमारत में हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। रायटर ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमले के तुरंत बाद हमलावर को मार गिराया गया।

    घायलों में दो पुलिस अधिकारी शामिल

    पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिसमें कम से कम दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक अधिकारी सहित दो की हालत गंभीर है। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग के उप प्रमुख पॉल हम्फ्रे ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि शूटर ने खुद को गोली मारी या पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई है।

    ओल्ड नेशनल बैंक की एक शाखा में हुई गोलीबारी

    पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के डाउनटाउन में स्लगर फील्ड बेसबॉल स्टेडियम के पास ओल्ड नेशनल बैंक की एक शाखा में स्थानीय समय के अनुसार करीब 8:30 बजे हुई। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, लुइसविल मेट्रो पुलिस विभाग ने सोमवार को ट्विटर पर बताया कि इलाके में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और लोगों को घटना स्थल वाले इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है।

    मौके पर पुलिस के कई वाहन मौजूद

    इमारत से बाहर निकलने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने एक स्थानीय टेलीविजन डब्ल्यूएचएएस-टीवी को बताया कि उन्होंने इमारत के भीतर गोलियों की आवाज सुनी। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि WHAS-TV फुटेज में घटना स्थल पर कई पुलिस वाहन देखे गए। WHAS के पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एंबुलेंस में लोगों को जाते देखा है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि वह घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमले में पीड़ितों को जानते हैं। एक ब्रीफिंग में बेशियार ने कहा कि मेरा एक बहुत करीबी दोस्त है जो आज नहीं आया और जो अस्पताल में है मुझे आशा है कि वह जल्द ठीक हो जाएगा।

  • 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    3 पुलिसकर्मियों की हत्या, मची अफरातफरी

    सैन जुआन:  हैती की राजधानी के पास एक गिरोह ने घात लगाकर रविवार को तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक ‘ती मकाक” नामक गिरोह ने देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के थॉमसिन इलाके में तीन पुलिस कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी। ‘नेशनल यूनियन ऑफ हैतियन पुलिस ऑफिसर्स’ के मुताबिक, हमले में बचे एक अधिकारी ने इन हत्याओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

    अधिकारियों के अनुसार देश में पुलिस विभाग संसाधनों और कोष की कमी से जूझ रहा है और इस साल तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पुलिस कर्मियों की हत्याओं की निंदा की है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। क्षेत्र पर अधिकार को लेकर गिरोह की लड़ाई में अबतक कम से कम 21 पुलिस कर्मियों की हत्या की जा चुकी है।

  • ड्रग्स और अनचाहे संबंध बनाने के लिए होना पड़ता है मजबूर, एयर होस्टेस का खुलासा

    ड्रग्स और अनचाहे संबंध बनाने के लिए होना पड़ता है मजबूर, एयर होस्टेस का खुलासा

    हवाई जहाज में एयर होस्टेस कि जॉब एक गरिमा पूर्ण और शानदार जॉब मानी जाती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी महिला जो एयर होस्टेस रही है, उसने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि जॉब के दौरान एयर होस्टेस के ऊपर क्या गुजरती है। उसे क्या-क्या करने के लिए दबाव डाला जाता है। यहां तक कि उसे ड्रग्स लेने पड़ते हैं। कई बार तो जबरदस्ती अनचाहे लोगों से संबंध बनाने पड़ते हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एयर होस्टेस महिला यूरोप की रहने वाली है और हाल ही में वॉइस नामक एक यूट्यूब चैनल पर इसने कई बातों का खुलासा किया है। इस महिला का मानना है कि बाहर से यह जॉब भले ही अच्छी दिखने वाली है लेकिन अंदर से बहुत ही चुनौतीपूर्ण नौकरी है। कई एयरलाइंस कंपनियां अपनी एयर होस्टेस को पतला दिखाने के लिए उन्हें ड्रग्स देती हैं।

    उसने यह भी दावा किया कि उसे मीटिंग में बताया जाता है कि वह हमेशा ही ग्लैमरस दिखें और ग्लैमरस दिखने के लिए जितने भी प्रयत्न किए जा सकते हैं, वह करें। इतना ही नहीं कई बार तो लग्जरी यात्रियों के सामने उन्हें परोस भी दिया जाता है। मना करने पर नौकरी से भी निकाल दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में इस फ्लाइट अटेंडेंट ने अपनी पहचान छिपाई है।

    एयर होस्टेस का यह भी मानना है कि हर समय किसी ना किसी की गलत निगाह रहती है। कभी कलीग्स तो कभी कोई यात्री, हर किसी को ऐसा लगता है कि फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ कुछ भी किया जाता है। उसने कहा कि यह कई बार काफी बुरा लगता है और उनको अपमानजनक महसूस होता है।

  • न छत और न दीवारें, फिर भी इस होटल में बुकिंग के लिए तरसते हैं लोग

    न छत और न दीवारें, फिर भी इस होटल में बुकिंग के लिए तरसते हैं लोग

    नई दिल्लीः जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो ठहरने के लिए होटल या गेस्ट हाउस जरूर बुक करते हैं। वहां पर आपको ठहने के साथ ही भोजन और जरूरी सुरक्षा मिल जाती है। लेकिन अगर आपको कोई बताए कि दुनिया में एक होटल ऐसा भी है, जिसकी न कोई छत, न कोई दीवार और न कोई बिल्डिंग। वहां पर पर्यटक खुले आसमान के नीचे पलंग पर रात बिताते हैं तो आपका रिएक्शन क्या होगा। आप निश्चित रूप से हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन इस तरह का होटल कल्पना ही नहीं बल्कि पूरी तरह सच है। 

    खुले में बना ये विचित्र होटल दुनिया के सबसे खूबसूरत देश कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड में गोब्सी नाम के पर्वत शिखर बना है। इस होटल का नाम नल स्टर्न है। पर्वत की चोटी पर बने इस ओपन होटल में खुले में एक डबल बेड रखा है। उस बेड पर लाइटिंग का इंतजाम है। वहां पर मनोरंजन के लिए टीवी भी लगा है। वहां पर रूम सर्विस भी उपलब्ध है, जो बेड की सफाई, भोजन-पानी का इंतजाम संभालते हैं।

    इस अजीब होटल को कुछ ही दिन पहले पर्यटकों के लिए ओपन किया गया है। इस ओपन होटल में डबल बेड के नीचे का फर्श टाइल्स से कवर किया गया है। वहां पर एक रात गुजारने का किराया 15 हजार रुपए से ज्यादा है। इसमें ठहरना, भोजन और सेफ्टी-सिक्योरिटी शामिल हैं। इस होटल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वहां ठहरने के लिए लोग एडवांस पैसे देकर भी इंतजार करते हैं।

    इस ओपन होटल में बाथरूम नहीं है। इसके लिए पर्यटकों को बेड से उठकर करीब 5 मिनट की दूरी तक पैदल जाना पड़ता है। वहां पर उनके लिए नहाने के सारे इंतजाम हैं। खुले में बने इस होटल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती रहती है। हालांकि वे बेड से कुछ दूरी पर मौजूद रहते हैं। इस ओपन होटल के बेड पर लेटे हुए पर्यटक रात में पर्वत चोटियों और नीचे तेज गर्जना करके बह रही नदी को निहारते हैं और एक अदभुत रोमांच का आनंद लेते हैं।

  • रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    रिसर्च में हुआ खुलासा, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा

    शिकागो: शोधकर्ताओं ने कोरोना के लेकर एक नई रिसर्च की है जिसमे चोंकाने वाली बात सामने आई है।  शोधकर्ताओं  ने बताया कि ऐसे पहले दो पुष्ट मामले सामने आऐ हैं, जिनमें कोविड वायरस एक मां की नाल को पार कर गया और शिशुओं में ब्रेन डैमेज का कारण बना। डॉक्टरों को पहले से ही संदेह था कि ऐसा होना संभव है, मगर अब तक मां के प्लेसेंटा या शिशु के ब्रेन में कोविड-19 का कोई सबूत नहीं मिला था। इन दोनों बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को टीके उपलब्ध होने से पहले 2020 में महामारी की डेल्टा लहर के पीक पर कोरोना संक्रमित पाया गया था। ये केस स्टडी जर्नल पीडियाट्रिक्स में छपी है।

    साइटोमेगालोवायरस, रूबेला, एचआईवी और जीका सहित कई वायरस माता के प्लेसेंटा को पार करने और भ्रूण के ब्रेन को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माने जाते हैं। कोविड-19 वायरस भी वयस्कों के दिमाग के ऊतकों में पाया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स को पहले ही संदेह था कि यह भ्रूण के दिमाग के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, मगर इसका कोई ठोस सबूत अब तक नहीं पाया गया था।

    मियामी विश्वविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग के अध्यक्ष डॉ. माइकल पेडास ने कहा कि यह पहली बार है जब हम ट्रांसप्लासेंटल के रास्ते से भ्रूण के अंग में पहुंचे कोविड वायरस के सबूत को सामने लाने में सक्षम हुए हैं. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

  • China की दादागीरी! इस देश की कर रहा घेराबंदी

    China की दादागीरी! इस देश की कर रहा घेराबंदी

    ताईवान: चीन और ताईवान के बीच एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है। अमेरिका और ताइवान के साथ आने से चीन इस समय तिलमिलाया हुआ है। वहीं ताइवान ने दावा किया है कि उसने शनिवार को शाम 4 बजे तक 71 चीनी फाइटर जेट और 9 नेवल शिप को ट्रैक किया है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ताइवान ने कहा कि इसमें 45 विमान शामिल हैं जो या तो ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर गए या दक्षिण-पश्चिम से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार को निगरानी किए जाने वाले चीनी विमानों में J-10, J-11, और J-16 लड़ाकू जेट, शीआन Y-20 परिवहन विमान, H-6K रणनीतिक बमवर्षक और KJ-500 प्रारंभिक चेतावनी विमान शामिल है। यह चीन द्वारा शुक्रवार को ताइवान के आसपास तीन दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा के बाद आया है। 

    MND ने चीन पर क्षेत्रीय असुरक्षा और अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सशस्त्र बल अपनी सतर्कता और तत्परता बढ़ाएंगे, लेकिन उकसावे और तनाव बढ़ाने से दूर रहेंगे। ताइवान ने ताइवान के आसपास चीनी सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

  • यूनिवर्सिटी में घुसा शूटर, गोलीबारी की आवाज के बाद अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    यूनिवर्सिटी में घुसा शूटर, गोलीबारी की आवाज के बाद अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    नॉर्मनः अमेरिका के नॉर्मन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी में एक शूटर घुस गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि शूटर ने विश्वविद्यालय में कई राउंड फायरिंग की है। उसे अभी तक पकड़ा नहीं किया है।

    ट्वीट में कहा गया है कि वान वीलेट ओवल में एक सक्रिय शूटर है। हाइड, रन , फाइट जैसी स्थिति है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक वैन से कैंपस में घुसा और उसने फायरिंग की। इस दौरान छात्रों को साउथ ओवल एरिया की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कैंपस में हमलावर को ढूंढा जा रहा है।

    अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। हमलावर लगातार स्कूलों और यूनिवर्सिटी कैंपस को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों में कई बच्चों से लेकर पुलिसकर्मियों की भी जान जा चुकी है। ऐसी घटनाओं के बाद अमेरिका में एक बार फिर से गन कल्चर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

  • हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, लिखे भारत विरोधी नारे, देखें CCTV

    हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, लिखे भारत विरोधी नारे, देखें CCTV

    ओट्टावाः कनाडा में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बार विंडसर के एक हिंदू मंदिर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की गई। नकाबपोश हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। जानकारी के अनुसार विंडसर के श्री स्वामी नारायण मंदिर में यह हमला हुआ है। मंदिर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। यह घटना खालिस्तान समर्थकों की ओर से अंजाम दी गयी मानी जा रही है, क्योंकि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।

    मंदिर प्रबंधन ने विंडसर में श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाने पर हैरानी व्यक्त की है। प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों को देखकर हैरानी हुई। तत्काल कार्रवाई के लिए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। विंडसर पुलिस ने हमले के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से सुबह 1 बजे तक विडंसर के नार्थवे एवेन्यू में 1700 ब्लॉक स्थित हिंदू मंदिर में कुछ हमलावर पहुंचे।

    आधी रात 12 बजे के आसपास सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक मंदिर की दीवार पर तोड़फोड़ कर रहा है और दूसरा नजर बनाए हुए है। घटना के समय एक संदिग्ध काला पैंट, काला स्वेटर पहने था और उसकी पैंट में सफेद लोगो दिख रहा है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। पुलिस दोनों संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है।