Category: Himachal>Una

  • बड़ी ख़बरः 6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

    बड़ी ख़बरः 6.1 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

    नई दिल्लीः जापान के होक्काइडो द्वीप में एक बार फिर आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दरअसल इस द्वीप में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि घटना पर विवरण आना बाकी है। मामले पर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, जापान के होक्काइडो में 1448 घंटे में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। तेज झटकों के बाद लोग सहम गए है और घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। गौरतलब है कि, इससे पहले भी बीते 25 फरवरी को, जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

    तब भी रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। संयुक्त राष्ट्र जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 61 किलोमीटर की गहराई पर नेमुरो द्वीप पर आया था। मामले पर जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए थे। गौर हो कि होक्काइडो जापान का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, यहां लाखों लोगों की बसावट है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, यह ऐसा इलाका है, जहां सालभर भूकंप आते रहते हैं, हालांकि ये भूकंप जानलेवा तब साबित होते हैं, जब रिक्‍टर स्‍केल पर उनकी तीव्रता अधिक होती है।

  • स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    स्कूल में चली अंधाधुंध गोलियां, 3 बच्चों समेत 7 की मौत, देखें वीडियो

    नैशविलः अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ताजा घटना में नैशविल के एक स्कूल में महिला ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 3 बच्चों समेत 7 लोगों की पहचान हो गई है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। खास बात है कि टेक्सस समेत अमेरिका के कई क्षेत्रों से स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है।

    सोमवार को हुई घटना में 3 बच्चे और 3 अधेड़ मारे गए हैं। इनमें एवलिन डिकहॉस, हैली स्क्रग्स और विलियम किनी (सभी की उम्र 9 साल) और 61 वर्षीय सिंथिया पीक, 60 वर्षीय कैथरीन कूंस और 61 साल के माइक हिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि हमलावर नैशविल के इसी कोवेनेंट स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी है। कहा जा रहा है कि हमलावर का कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने का प्लान था।

    पुलिस को कोवेनेंट स्कूल में गोलीबारी की जानकारी सुबह 10:30 बजे मिली। मेट्रोपॉलिटन नैशविल पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि अधिकारी उसकी आवाज सुन सकते थे। उन्होंने बताया कि हमलावर के पास कम से कम दो सेमी ऑटोमैटिक राइफल और हैंडगन थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 सदस्यीय दल ने उसे ढेर कर दिया।

    गोली लगने से घायल हुए तीन बच्चों को मुनरो कैरल जूनियर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। खास बात है कि अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन इनमें महिला हमलावरों का शामिल होना सामान्य नहीं है। साल 1966 से लेकर अब तक हुईं 191 ऐसी घटनाओं में केवल 4 में हमालवर महिला रही है।

  • बड़ी ख़बरः गुरुद्वारे में चली गोलियां, 2 घायल

    बड़ी ख़बरः गुरुद्वारे में चली गोलियां, 2 घायल

    सैक्रामेंटो काउंटीः अमेरिका के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारा में वहां के समय अनुसार बीते दिन दोपहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिनमें दो सिख युवक घायल हो गए। इनमें से एक शूटर भी है। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त गुरुद्वारे में रविवार के चलते भारी इकट्‌ठ था। स्थानीय शेरिफ (पुलिस) कार्यालय के वक्ता अमर गांधी का कहना है कि इसे हेट-क्राइम से ना जोड़ा जाए। यह गोलियां झगड़े के बाद चली।

    शेरिफ कार्यालय के अनुसार ब्रैडशॉ रोड के 7600 ब्लॉक पर स्थित गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में यह घटना घटी है। यह शूटिंग हेट-क्राइम से संबंधित नहीं है। यह घटना दो लोगों के बीच हुई, जो एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई दो जान-पहचान वालों के बीच हुई। झगड़ा कर रहे युवकों में से एक ने गोली चला दी, जो पास खड़े युवक के लगी। जिसके बाद झगड़ रहे युवक ने पिस्टल पकड़ शूटर को गोली मार दी।

    जिसके बाद वह गुरुद्वारे से भाग गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घायल शूटर को हिरासत में भी ले लिया गया है। जबकि दूसरे शूटर को ढूंढने के लिए सर्च शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यहां गुरुद्वारे में हर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। फिलहाल क्राइम स्पॉट को सील कर दिया गया है।

  • टला बड़ा हादसा : हवा में भिड़ने से बचे दो विमान

    टला बड़ा हादसा : हवा में भिड़ने से बचे दो विमान

    काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

    नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी। निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। 

    प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया। नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहे दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • बच्ची की हत्या के दोष में व्यक्ति को हुई 100 साल की जेल

    बच्ची की हत्या के दोष में व्यक्ति को हुई 100 साल की जेल

    अमेरिका: 35 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के मामले में 100 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि आरोपी ने साल 2021 में अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में एक झगड़े के दौरान गोली चलाई थी, जो नजदीक के होटल में खेल रही बच्ची के सिर में जा लगी थी। गोली लगने से बच्ची की मौत हो गई , जिस पर अब अदालत ने दोषी को 100 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 

    जानें पुरा मामला 

    भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के दोषी जोसफ ली स्मिथ को जनवरी में दोषी ठहराया गया था। बता दें कि घटना के वक्त बच्ची एक होटल में खेल रही थी, उसी दौरान एक गोली उसके सिर में आकर लगी। गोली लगने से घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद 23 मार्च 2021 को माया की मौत हो गई। 

    दरअसल होटल सुपर 8 मोटेल की पार्किंग में ही आरोपी जोसफ ली स्मिथ एक अन्य व्यक्ति के साथ झगड़ रहा था। इसी झगड़े में स्मिथ ने गोली चला दी जो उससे झगड़ा करने वाले व्यक्ति को तो नहीं लगी लेकिन पास के ही कमरे में खेल रही बच्ची के सिर में जा लगी। बता दें कि बच्ची के माता-पिता विमल और स्नेहल पटेल ही इस होटल के मालिक हैं और उनका परिवार मोटल के ही ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। 

  • तेज तूफान ने मचाई तबाही, 23 की मौत, देखें वीडियो

    तेज तूफान ने मचाई तबाही, 23 की मौत, देखें वीडियो

    मिसीसिपीः अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी में 24 मार्च की देर रात विनाशकारी बवंडर और तेज आंधी चली। एबीसी न्यूज ने शनिवार को स्थानीय और संघीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस तबाही में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा कि शार्की और हम्फ्रीज काउंटी में खोज और बचाव अभियान जारी है। पूरे राज्य में बवंडर आने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि शार्की काउंटी में 13 लोगों की मौत हो गई है। कोरोनर एंजेलिया ईस्टन ने एबीसी न्यूज को बताया कि मृतकों के उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी है। कोरोनर एलन गुरली ने कहा कि मोनरो काउंटी में दो और लोगों की मौत हुई है।

    24 मार्च की देर रात राज्य में आंधी-तूफान आया और लगभग 8 बजकर 50 मिनट बजे एक बवंडर की सूचना मिली। यूनाइटेड काजुन नेवी के अध्यक्ष टॉड टेरेल ने एबीसी न्यूज के साथ एक फोन साक्षात्कार में कहा कि मिसिसिपी के टाउन रोलिंग फोर्क तूफान में सबसे ज्यादा तबाह हुआ है। एनडब्लयूएस अधिकारी ने कहा कि बाद में रोलिंग फोर्क से लगभग 100 मील उत्तर-पूर्व में विनोना शहर के लिए एक बवंडर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया।

    PowerOutage.us के आंकड़ों के अनुसार, तूफान से प्रभावित राज्यों में 1.4 मिलियन से अधिक घरों और उद्योगों में बिजली नहीं थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दियों के महीनों में दक्षिणी अमेरिका में अक्सर हिंसक तूफान आते हैं, क्योंकि मैक्सिको की खाड़ी से गर्म, नम हवा ऊपर आती है और ठंडी हवा से टकराती है।

  • 21 वर्षीय छात्र पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, बालों से खींचकर सड़क पर फेंका

    21 वर्षीय छात्र पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, बालों से खींचकर सड़क पर फेंका

    टोरंटो: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में नफरतपूर्ण हमले में 21 वर्षीय सिख छात्र पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसकी पगड़ी उतार दी और उसे बालों से खींचते हुए सड़क के किनारे ले गए। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘सीटीवी’ की खबर के अनुसार, गगनदीप सिंह पर देर रात उस समय हमला किया गया, जब वह अपने घर लौट रहा था। 

    मामले में काउंसलर ने क्या कहा

    काउंसलर मोहिनी सिंह ने बताया कि उन्हें हमले के तुरंत बाद ही इसकी जानकारी मिली और वह गगनदीप से मिलने पहुंची। उन्होंने समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं उसे देखकर हैरान रह गई। वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रहा था।’’ सिंह ने बताया कि गगनदीवप की आंखे सूजी हुई थी और वह काफी दर्द में था। 

    क्या है पूरा मामला

    काउंसलर ने आगे बताया कि गगनदीप रात करीब साढ़े 10 बजे किराने की खरीदारी के बाद घर जा रहा था, तभी बस में उसका 12 से 15 युवकों से सामना हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘वे उसे परेशान करने लगे और उसकी ओर एक ‘विग’ फेंक दी। छात्र ने उनसे कहा कि उसे परेशान न करें, नहीं तो वह पुलिस को फोन कर देगा। हालांकि वे रुके नहीं और उसे परेशान करते रहे।’’ इसके बाद गगनदीप बस से उतर गया था। इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘वे भी उसके पीछे-पीछे उतर गए और बस के जाने का इंतजार करने लगे । इसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया उसके मुंह, पेट, हाथ और पैरों पर वार किया…उसकी पगड़ी उतार दी और उसे बालों से खींचकर सड़क किनारे गंदी बर्फ पर फेंक दिया।’’ बता दें कि हमला करने वाले लोग उसकी पगड़ी अपने साथ ले गए । 

    हमले से अंतरराष्ट्रीय साथी छात्र डरे हुए है

    ऐसे में गगनदीप ने होश में आने के बाद अपने एक दोस्त को फोन किया था। मोहिनी सिंह ने कहा कि गगनदीप के दोस्त और अंतरराष्ट्रीय साथी छात्र हमले से काफी परेशान और डरे हुए हैं। बस स्टॉप पर एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे साझा किए। 

    जांच में जुटी है पुलिस

    सिंह ने कहा कि गगनदीप का सिख और भारतीय होना यकीनन उस पर हमले की वजह था। कलोना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक बयान में मामले की जांच करने की पुष्टि की है। काउंस्टेबल माइक डेला-पाउलेर ने कहा, ‘‘कलोना आरसीएमपी इसे बेहद गंभीरता से ले रही है और शहर में हो रहे इस तरह के अपराधों को लेकर चिंतित है।’’ 

  • पूर्व राष्ट्रपति हो सकते है गिरफ्तार, जाने मामला

    पूर्व राष्ट्रपति हो सकते है गिरफ्तार, जाने मामला

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। खुद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पर तुली है। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि मैनहट्टन के अभियोजक ‘हश मनी’ मामले में उन्हें आरोपित करने वाले हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर किए गए कथित गुप्त भुगतान को लेकर उन पर आरोप तय किए जाने हैं। इसको लेकर मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में उनकी पेशी है। इन संभावनाओं के मद्देनजर अधिरकारी व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने की कवायद में जुट गए हैं।

    मामले में अगर ट्रंप को अभ्यारोपित किया जाता है, तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर किसी मामले में आरोप लगाए जाएंगे। दरअसल, न्यूयॉर्क की ग्रांड जूरी 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोप है कि यह भुगतान इसलिए किया गया ताकि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें।

    डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने किया था। कोहेन ने दावा किया था कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें प्रतिपूर्ति और अतिरिक्त बोनस के रूप में 4.20 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ग्रांड जूरी की जांच की समयसीमा और पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाए जाने के विषय पर संभावित मतदान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्राधिकारी ट्रंप को अभ्यारोपित किए जाने और मैनहट्टन की एक अदालत में उनकी पेशी की संभावनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रहे हैं।

  • पूर्व PM के काफिले की गाड़ियों की भीषण टक्कर, रास्ते में गाड़ी पलटने से कई घायल

    पूर्व PM के काफिले की गाड़ियों की भीषण टक्कर, रास्ते में गाड़ी पलटने से कई घायल

    लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक इमरान खान के काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं, तभी यह हादसा हो गया। तस्वीरें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर काफी तेज थी। वीडियो देख कर साफ पता चल रहा है कि काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं जिनमें से एक गाड़ी पूरी तरह से पलट गई।

    बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब पूर्व पीएम इमरान खान तोशखाना मामले में पेश होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद जा रहे थे। हालांकि पूर्व पीएम इमरान खान हादसे वाली दोनों ही गाड़ियों में से किसी में नहीं थे। बता दें कि इस एक्सीडेंट में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस्लामाबाद की ओर जा रहे हैं। तोशखाना मामले में उनकी सुनवाई होनी है।

  • 48 साल बाद महिला को अस्पताल से मिली बेटे की लाश, मां ने नहीं छोड़ी आस

    48 साल बाद महिला को अस्पताल से मिली बेटे की लाश, मां ने नहीं छोड़ी आस

    पैदा होने के एक हफ्ते बाद ही तोड़ा था दम

    लंदन: स्कॉटलैंड की एक मां को अपने बेटे की मौत के 48 साल बाद उसके अवशेष मिले हैं। वह चार दशक से अधिक समय से यह पता लगाने के लिए जद्दोजहद कर रही थी कि उसके बेटे के शव के साथ क्या हुआ। बीबीसी की खबर के अनुसार, स्कॉटलैंड के एडिनबरा की रहने वाली लीडिया रीड (74) ने यह पता लगाने के लिए लंबा संघर्ष किया कि 1975 में उसके बेटे की मौत के बाद उसके साथ क्या हुआ क्योंकि उसके ताबूत में कोई मानव अवशेष नहीं मिला था।

    सितंबर 2017 में एक अदालत ने खुदाई कर शव निकालने का आदेश दिया था और तब महिला को पता चला कि उस जगह उसके बेटे को नहीं दफनाया गया था। रीड के बेटे की जब मौत हुई थी तब वह महज एक सप्ताह का था। उसकी मौत रेसस नामक बीमारी से हुई थी जिसमें किसी गर्भवती महिला के रक्त के एंटीबॉडी उसके गर्भस्थ शिशु की रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं। 

    रीड ने दावा किया कि जब उसने अपने बेटे की मृत्यु के कुछ दिन बाद अस्पताल से अपने बेटे को दिखाने को कहा तो उसे कोई और बच्चा दिखा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उसकी इच्छा के विरुद्ध उनके बेटे का पोस्टमॉर्टम भी किया गया। रीड की यह आशंका भी बाद में सच साबित हुई कि परीक्षण के लिए उनके बेटे के अंग निकाल लिये गये हैं। क्राउन ऑफिस ने एडिनबरा रॉयल इन्फरमरी में रखे गये अंगों को अब गैरी की मां को सौंपने की अनुमति दे दी है।