Category: Himachal>Una

  • चीनी होटल में घुसे आतंकी, धमाकों से दहला इलाका

    चीनी होटल में घुसे आतंकी, धमाकों से दहला इलाका

    काबुल: काबुल के शाहर-ए-नौ क्षेत्र में स्थित चीन के एक होटल पर विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है।  सूत्रों के मुताबिक जिस ‘चीनी होटल’ पर भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला बोला है, उसमें कई चीनी नागरिक पहले से मौजूद थे और आतंकवादी आत्मघाती जैकेट भी लिए हुए थे। घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि पहले तो दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी और फिर उस इमारत के अंदर से कई छोटे धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिसे चीनी नागरिकों का आवास बताया जाता है।

    आतंकवादियों के साथ झड़प में अब तक तालिबान के कई लड़ाके घायल हो चुके हैं, हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक हमले से संबंधित कोई टिप्पणी नहीं की है। रविवार को ही चीनी राजदूत ने तालिबान विदेश मंत्री स्टैनकजई से मुलाकात की थी और अगले दिन सोमवार को दोपहर करीब 2.15 बजे यह हमला हो गया। तालिबान के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि बंदूकधारियों ने मध्य काबुल में एक इमारत के अंदर सोमवार को गोलियां चलाईं, जहां कई विदेशी मौजूद थे।

  • कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत

    कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत

    मोगाः कनाडा में एक सड़क हादसे में पंजाबी महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सरबजीत कौर निवासी मोगा के गांव रोली के रूप में हुई है। सरबजीत कौर की कनाडा के विनीपैग में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों की मां सरबजीत कौर अपने काम से छुट्टी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सरबजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सरबजीत कौर की शादी गांव रोली में हुई थी और वह 2012 में अपने पति और बच्चों के साथ स्थायी निवास के लिए कनाडा चली गई थी। इस अत्यंत दुखद समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि दो दिन पहले कनाडा में खन्ना के कलाड़ गांव की पवनप्रीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पवनप्रीत कौर के पिता द्वारा अपनी बेटी के शव को पंजाब लाने का प्रयास जारी है। उन्होंने इसमें पंजाब सरकार से भी मदद मांगी है।

  • मजबूर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, वजह हैरान करने वाली

    मजबूर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, वजह हैरान करने वाली

    नई दिल्लीः क्या कोई अपने ही संतान की हत्या कर सकता है। यकीन तो नहीं होता। लेकिन इन दिनों बदलते वक्त के साथ ऐसी घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला हॉन्ग कॉन्ग से आया है। पुलिस ने यहां गंभीर रूप से बीमार अपनी 47 साल की बेटी की संदिग्ध हत्या के सिलसिले में एक बुजुर्ग मां-बाप को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के मुताबिक एक 74 साल की महिला ने पुलिस को फोन किया और कबूल किया कि उसने अपनी बेटी पर हथौड़े से हमला किया था। इसके बाद रविवार तड़के फ्लैट में आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने वहां पहुंचते देखा कि 47 साल की एक लड़की फ्लैट में बेहोश पड़ी थी। बाद में उन्हें क्वांग वाह अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस कमांडर लाउ का-हो ने कहा कि एक कमरे में खून के धब्बे पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये खून पीड़िता का हैं। खून बगल के एक शौचालय में भी दिखा। कमांडर ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला के माथे और गर्दन पर भी चोटें आई हैं। ऐसा लगता है कि किसी कठोर चीज़ से हमला किया गया। वृद्ध महिला और उसके 78 वर्षीय पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के मुताबिक 47 साल की बेटी पिछले पांच साल से पुरानी बीमारी से पीड़ित थी और उसे अपने माता-पिता की देखभाल की आवश्यकता थी। पुलिस ने कहा कि वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पीड़िता की देखभाल के कारण हमला किया गया था। न तो बेटी और न ही उसके माता-पिता को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कोई रिकॉर्ड था।

  • ईशान किशन की डबल सेंचुरी, भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    ईशान किशन की डबल सेंचुरी, भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    विराट के बल्‍ले से आया 72वां शतक

    India vs Bangladesh : चटगांव वनडे में भारत की टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 227 रन से जीत दर्ज की। मैच के नायक ओपनिंग बैट्समैन ईशान किशन (Ishan Kishan) रहे, जिन्‍होंने करियर का पहला दोहरा शतक लगाकर शुरू से ही मुकाबले को एकतरफा बना दिया। रनों के मार्जन के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

    टीम इंडिया इस जीत के साथ क्‍लीन स्‍वीप के खतरे से बच गई और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-2 से हार के साथ समाप्‍त करने में सफल रही। बांग्‍लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. ईशान किशन ने 24 चौकों और 10 छक्‍कों की मदद से 131 गेंदों पर 210 रन ठोक दिए. विराट कोहली के बल्‍ले से भी 113 रन आए. भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 182 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

    ईशान का दोहरा शतक शिखर धवन पूरी वनडे सीरीज के दौरान फ्लॉप रहे। आज वो महज तीन रन का योगदान ही दे पाए. ईशान किशन और विराट कोहली ने इसके बाद मोर्चा संभाला. शतकीय साझेदारी तक किशन संभल कर खेलते नजर आए. इसके बाद बाएं हाथ के इस बैटर ने आक्रामक बल्‍लेबाजी शुरू कर दी। विराट एक छोर पर केवल स्‍ट्राइक बदलते रहे। देखते ही देखते किशन दोहरे शतक तक पहुंच गए. उन्‍होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोहरा शतक बनाया।

  • कनाडा में पंजाब की रचना सिंह ने रचा इतिहास

    कनाडा में पंजाब की रचना सिंह ने रचा इतिहास

    बनीं पहली दक्षिण एशियाई मंत्री

    ब्रिटिश कोलंबियाः पंजाब मूल की रचना सिंह ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में पहली दक्षिण एशियाई मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्हें शिक्षा और शिशु कल्याण मंत्री बनाया गया है। वह मो सिहोटा के बाद पोर्टफोलियो संभालने वाली दूसरी पंजाबी हैं, लेकिन इतने महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं।

    रचना सिंह ने वीरवार को एक फोन पर दिए इंटरव्यू में न्यूज एजेंसी को बताया, मुझे उस सरकार का हिस्सा होने पर गर्व है जो लोगों की सुनती है और उनकी देखभाल करती है। हम सभी के लिए मुफ्त और सुलभ शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने 2017 से शिक्षा पर बहुत सारे निवेश किए हैं और आने वाले वर्षों में भी ऐसा करना जारी रखेगी।

    चूंकि मैं शिक्षकों के परिवार से आती हूं और अतीत में नस्लवाद विरोधी पर काम कर चुकी हूं, मेरे पास कामकाजी लोगों के बच्चों और विजिबल अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोगों की समस्याओं को महसूस करने की समझ है। उनके माता-पिता पिता रघबीर सिंह और मां सुलेखा दोनों के अलावा बहन सिरजाना पेशे से शिक्षक हैं। इसलिए उनका विदेश में शिक्षा मंत्री बनना परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।

  • दुखद खबर: ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में 34 वर्षीय पंजाबी की मौत

    दुखद खबर: ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में 34 वर्षीय पंजाबी की मौत

    पत्नी और बच्चे सहित 4 घायल

    विक्टोरियाः ऑस्ट्रेलिया में कार असंतुलित होने से 34 वर्षीय एक पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में उनके 2 बच्चों समेत 4 अन्य लोग घायल हो गए। 4 दिसंबर को जब यह हादसा हुआ उस समय सुखदीप सिंह विक्टोरिया राज्य के पश्चिमी उपनगर माउंट कॉटरेल में अपनी पत्नी, 2 बच्चों और 1 दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे।

    विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, “माना जा रहा है कि पांच सवारियों वाला वाहन शाम 4 बजे के बाद डोहर्टीज रोड पर इस वाहन कई बार पलटिया खाई।” पुलिस ने बयान में कहा कि, “इस हादसे में एक पुरुष यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एक महिला यात्री और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया है।”

    पुलिस ने बताया कि वे दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच विक्टोरिया के कोरोनर कोर्ट द्वारा भी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के गवाहों या डैशकैम फुटेज या दुर्घटना के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से संपर्क करने की अपील की है। इस दौरान परिवार के दोस्तों ने सुखदीप के परिवार के सदस्यों के लिए एक GoFundMe फंडरेजर का आयोजन किया है। वे उसके माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया लाने और उसकी पत्नी और बच्चों का समर्थन करने के लिए अंतिम संस्कार की लागत सहित $100,000 जुटाने की उम्मीद कर रहे हैं। सुखदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला और माता-पिता का इकलौता बेटा था। 

  • भारत के खिलाफ खालिस्तानी साजिशों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की सख्ती

    भारत के खिलाफ खालिस्तानी साजिशों को लेकर ऑस्ट्रेलिया की सख्ती

    विदेशी नागरिकों के वीजा की होगी जांच !

    कैनबराः ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी गतिविधियों पर वहां की सरकार अब सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में भारत के खिलाफ हो रही खालिस्तानी साजिशों को लेकर एक बैठक की गई। जिसके बाद कैनबरा के ऑफिशियल्स ने बताया है कि सुरक्षा एजेंसियों से इस मामले को लेकर काम करने को कहा गया है।

    दरअसल भारत लगातार ऑस्ट्रेलिया में चल रही खालिस्तानी मुवमेंट के विस्तार को लेकर शिकायत करता रहा है। साथ ही पीएम मोदी भी क्वाड नेताओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। जिसको लेकर वहां के अधिकारियों ने एक मीटिंग की है। एक अधिकारी ने बताया कि कई विदेशी तत्वों के ऑस्ट्रेलिया में घुसकर चलाई जा रही भारत विरोधी कैंपेन को लेकर हम चिंतित हैं।

    विदेश मंत्री और गृह मंत्री को दी गई जानकारी

    ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील को वहां के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि वो लोगों के विचार रखने की आजादी की इज्जत करते हैं। लेकिन, अब लग रहा है कि इस आजादी की आड़ में कुछ गलत हो रहा है।

    खालिस्तानी नेताओं के वीजा की होगी जांच

    ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के खिलाफ हो रही साजिशों को रोकने के लिए वहां कि सरकार अब उन सभी विदेशियों के वीजा को जांच रहा है। जो वहां भारत के खिलाफ खालिस्तान बनाने के पक्ष में रेफरेंडम करवाना चाहते हैं।

    ऑस्ट्र्लियाई सरकार के कार्यक्रम में खालिस्तानी झंडे

    पिछले महीने 19 नवंबर को मेलबर्न में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में खालिस्तानियों ने अपने झंडे फहराए थे। इस कार्यक्रम को वहां सरकार के द्वारा फंड किया गया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय अधिकारियों ने सरकार से इस मामले की कड़ाई से जांच करने की मांग की थी।

    ऑस्ट्रेलिया में रह रही हिंदू कम्युनिटी को खतरा

    ऑस्ट्रेलिया में काफी समय से खालिस्तानी प्रोपोगैंडा को समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये काफी जोर पकड़ रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कई तरह के विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं। जिनमें एक पर लिखा है, ‘भारतीय-हिंदू व्यवस्था को खत्म करने की अंतिम लड़ाई’। इस तरह के पोस्टर पर सतवंत सिंह और केहर सिंह की तस्वीरें लगी हुई हैं। बता दें कि सतवंत सिंह वहीं सिक्ख बॉडीगार्ड था जिसने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की थी। वहीं केहर सिंह को उनकी हत्या की साजिश के आरोप में फांसी की सजा दी गई थी।

  • दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    दूसरे वनडे में रोहित शर्मा लगी चोट, स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया

    IND vs BAN: दूसरे वनडे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में सिराज की गेंद पर अनामुल हक का कैच स्लिप में रोहित ने छोड़ दिया, इस दौरान उनके हाथ में चोट भी लग गई , जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था ।बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के चोट को लेकर अपडेट दिया और ट्वीट किया. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए गए हैं।

    बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने दो बदलाव करते हुए कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की जगह क्रमश: उमरान मलिक और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है. कुलदीप पीठ में जकड़न के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बांग्लादेश ने भी एक बदलाव करते हुए हसन महमूद की जगह नासुम अहमद को टीम में शामिल किया है।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, एक्सर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

    बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

  • लैंडस्लाइड से भारी तबाही, बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 की मौत

    लैंडस्लाइड से भारी तबाही, बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 की मौत

    रिसाराल्डाः कोलंबिया के रिसाराल्डा प्रांत में बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन दब गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़ी है। कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि इस घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं। हमें अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 शव मिल चुके हैं।

    इसके अलावा 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 230 किमी दूर कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर कोलम्बिया के एक पहाड़ी इलाके में पुएब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच यात्रा करते समय रविवार को लैंडस्लाइड में बस समेत कई वाहन दब गए थे।

    मलबे में दबी बस कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और कोंडोटो नगर पालिका के बीच रास्ते में थी। अधिकारियों के अनुसार, इसमें लगभग 25 यात्री सवार थे। हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने का काफी कोशिश की, जब मलबा नीचे आ रहा था और बस उससे थोड़ी पीछे थे। रेडियो स्टेशन से बात करते हुए शख्स ने बताया कि जब हादसा हो गया तो भी ड्राइवर बस बैक करने की कोशिश कर रहा था। घटना में घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

  • ब्रैम्पटन में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की को मारी गोलियां, मौत

    ब्रैम्पटन में 21 वर्षीय पंजाबी लड़की को मारी गोलियां, मौत

    ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन में 21 साल की पंजाबी लड़की का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। पील रीजनल पुलिस ने कहा कि घटना क्रेडिटव्यू रोड और ब्रिटानिया रोड वेस्ट में पेट्रो-कनाडा में देर रात हुई है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है तो गैस स्टेशन कर्मी है। पवनप्रीत कौर की अज्ञात अनसरों ने गोलियां मारी है जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो काले कपड़े में था और घटना के बाद भागता देखा गया था। पुलिस ने इसे टारेगटिड घटना बताते हुए हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अभी तक घटना स्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।