Category: Himachal>Una

  • 23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो आपको किसी के लिए भी आ सकती है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो ना तो उस व्यक्ति की शक्ल मायने रखती है और ना ही उम्र अक्सर कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जहां कम उम्र की किसी महिला या पुरुष को अपने से काफी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से प्यार हो जाता है लेकिन समाज में अभी भी अपने से बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति से प्यार करना सही नहीं माना जाता है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां अगर लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है और वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लड़की की उम्र 23 साल है और उसे जिस आदमी से प्यार हुआ है उसकी उम्र 71 साल है। 23 साल की इस लड़की का कहना है कि जब से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे शादी की बात कही है वह काफी ज्यादा दुविधा में पड़ जाती है। लड़की ने कहा, मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी ज्यादा प्यार करती हूं लेकिन लोगों का कहना है कि मै इतने उम्रदराज व्यक्ति से प्यार करके अपना समय बर्बाद कर रही हूं। लड़की ने बताया कि वह अपने 71 साल के व्बॉयफ्रेंड के साथ पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में है।

    ब्वॉयफ्रेंड की करनी पड़ेगी काफी 

    ज्यादा केयर एक रिलेशनशिप वेबसाइट पर अपनी बातें शेयर करते हुए लड़की ने बताया कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड की मां को अल्जाइमर और डिमेंशिया की समस्या थी, ऐसे में लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे अपने ब्वॉयफ्रेंड की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ेगी. ब्वॉयफ्रेंड के पिता के बारे बताते हुए लड़की ने कहा कि उन्हें याददाश्त से संबंधित कोई भी समस्या नहीं लेकिन उन्हें स्ट्रोक आया था। ऐसे में अपने ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता की इन सभी समस्याओं को देखते हुए मुझे लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे उसकी काफी ज्यादा देखभाल करनी होगी. ऐसे में जॉब और करियर के साथ मेरा ये सब करना सही रहेगा? लड़की के इस पोस्ट पर लोगों मे अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक व्यक्ति ने लिखा- शादी के बाद आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक नर्स की तौर पर रहोगी ना कि पत्नी के तौर पर. आपको इससे कहीं ज्यादा अच्छा इंसान मिल जाएगा। वहीं, एक और व्यक्ति ने लिखा कि इससे आपकी पूरी जिंदगी तबाह हो जाएगी और आपके पास पछतावे के अलावा कुछ भी नहीं बचेगा।

  • 50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है और आमतौर पर इस राजा की कीमत बाजारों में बेहद कम होती है। हर मौसम के हिसाब से इसकी कीमत में 5 रुपए से लेकर अधिकतर 35 रुपए तक का उतार-चढ़ाव देखा जाता है फिर भी आलू की कीमत किसी दूसरी सब्जी की तुलना में बेहद कम होती है लेकिन हम आपको एक ऐसे आलू का दीदार कराने जा रहे हैं जो 100 या 200 रुपए किलो नहीं बल्कि 50,000 रुपए किलो के करीब है यानी की एक किलो आलू की कीमत में आप कोई सोने-चांदी का लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। जब सबसे महंगी सब्जियों की बात की जाती है तो इस आलू को उस लिस्ट में जरूर शामिल किया जाता है।

    जिस आलू का जिक्र हमने यहां किया है उसका नाम Le Bonnotte है। यह भारत में नहीं बल्कि फ्रांस में उगाई जाने वाली आलू की एक प्रजाति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खासकर फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर उगाया जाता है। इस आलू की खेती के लिए एक खास तरह की रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे उगाने के लिए समुद्री शैवाल को इसके खाद के तौर पर उपयोग में लिया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Le Bonnotte की खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर की भूमि पर ही की जाती है।

    आपको बता दें कि इसके आधा किलो के लिए आपको करीब 250 यूरो की कीमत चुकानी पड़ती है यानी करीब 22 हजार से 23 हजार रुपए बीच-बीच में इस आलू की कीमत घटती-बढ़ती रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Le Bonnotte सालभर में बस 10 दिन ही मिल पाता है। नमकीन स्वाद वाले इस आलू का इस्तेमाल आमतौर पर घरों में सलाद और सूप बनाने के लिए किया जाता है। यह कई बीमारियों के खिलाफ असर दिखाता है।

  • चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    न्यूयार्क: न्यूयार्क शहर में इन दिनों चूहों का आतंक मचा हुआ है। इससे आम जनता के साथ ही अधिकारी भी काफी परेशान हैं। यहां चूहों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए मेयर में नई नौकरी निकाली है। नौकरी करने वाले लोगों को जो सैलरी मिलेगी, वह भारत में कई सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों से ज्यादा होगी।

    न्यूयार्क शहर के स्वच्छता विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में सड़कों पर, सबवे और यहां तक कि घरों में चूहे देखे जाने की संख्या में 71 फीसद का इजाफा हुआ है। शहर में चूहों की आबादी काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कचरे से शहर में चूहों की आबादी तेज गति से बढ़ रही है। मेयर एरिक एडम्स ने नौकरी की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा, मुझे चूहों से ज्यादा किसी चीज से नफरत नहीं है। यदि आपके पास न्यूयार्क शहर की अथक चूहे की आबादी से लड़ने के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प और हत्यारा प्रवृत्ति है, तो आपके सपनों की नौकरी आपका इंतजार कर रही है।

    नौकरी के लिए 120 हजार डालर (97 लाख 72 हजार 800 रुपये) से 170 हजार डालर (एक करोड़ 38 लाख 44 हजार 800 रुपये) के बीच भुगतान किया जाएगा। आवेदकों को न्यूयार्क शहर का होना चाहिए। उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और चूहों को मारने के प्रति दृढ़ संकल्पित होना चाहिए।

  • बेकाबू हुई स्कूल बस खड़ी कारों से टकराई, कई बच्चे घायल

    बेकाबू हुई स्कूल बस खड़ी कारों से टकराई, कई बच्चे घायल

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर सड़क से उतरने और दो खड़ी कारों से टकराने की घटना में कम से कम सात बच्चे घायल हो गये। कारों से टकराने के बाद बस एक घर में घुस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामापो पुलिस विभाग ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे न्यू रॉकलैंड काउंटी के न्यू हेम्प्स्टेड में हुई।

    पुलिस ने बताया कि 21 बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक झटके से सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुये उसने वहां खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद यह एक घर में घुस गयी। कारें पार्किंग में खाली खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि सात बच्चों और बस चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां से चालक एवं पांच बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर चोट आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

  • असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    अफगानिस्तान:अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हो गई जबकि 27 गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ। वहीं, बीएसएफ के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने कहा, सीमा सुरक्षा बल ने अच्छा काम किया है और पड़ोसी देशों के कई प्रयासों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय सीमा खतरों से मुक्त रखा है। वे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, सीमा पार से घुसपैठ की सात कोशिशें हुईं और सभी को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार एके-47 राइफल, गोला-बारूद और पचास किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने कहा, इसके लिए मैं अधिकारियों और जवानों को बधाई देता हूं।

  • ‘मैक्रोनी’ को लेकर महिला ने कंपनी पर ठोका 40 करोड़ का मुकदमा!

    ‘मैक्रोनी’ को लेकर महिला ने कंपनी पर ठोका 40 करोड़ का मुकदमा!

    अमेरिका: यह नया जमाना ‘रेडी टु कुक‘ फूड का जमाना है। लोग खाना बनाने पर मेहनत नहीं करना चाहते. बस ये चाहते हैं कि कुछ ऐसा उन्हें मिल जाए, जिसे बनाने में समय न लगे या 2-4 मिनट का ही समय लगे और वो उसे खाकर अपनी भूख शांत कर लें। मार्केट में ऐसे कई ‘रेडी टु कुक’ फूड आ गए हैं, जिनको लेकर कंपनियां दावा करती हैं कि उन्हें बनाने में बस कुछ ही मिनट लगेंगे।

    यह मामला अमेरिका से सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. दरअसल, एक महिला ने ‘रेडी टु कुक’ फूड वाली एक कंपनी पर केस कर दिया और वो भी सिर्फ इसलिए कि जितना समय प्रोडकट को बनाने के लिए डिब्बे पर लिखा हुआ था, उतने समय में वो प्रोडक्ट बनकर तैयार नहीं हुआ।

    जिस महिला ने केस किया है, वह साउथ फ्लोरिडा की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी गलत तरीके से व्यापार कर रही है. उसने बताया कि कंपनी ने (मैक्रोनी) के डिब्बे पर उसे बनाने के लिए जो समय लिखा है, उसे बनाने में उससे ज्यादा समय लगता है।

  • चीन में उठी राष्ट्रपति को हटाने की मांग 

    चीन में उठी राष्ट्रपति को हटाने की मांग 

    शंघाई: चीन के लोग रविवार सुबह से शंघाई में विरोध प्रदर्शन कर रहैं  है। चीन के कई शहरों के यहां आए लोग शी चिनफिंग को हटाओ, हमें आजादी चाहिए जैसे नारे लगा रहे हैं. मौके पर काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद है और उसके सामने ही लोग नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट कर रहे हैं।
     
    दरअसल, शिंजियांग क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में गुरुवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इससे पूरे चीन में गुस्सा फैल गया है. इसका कारण यह है कि लोगों का अनुमान है कि इमारत में आग लगने पर लोग इसलिए समय से नहीं बच सके क्योंकि कोरोना के चीनी नियमों के तहत इमारत आंशिक रूप से बंद थी। हालांकि, शहर के अधिकारियों ने इसे इनकार किया है।

    शंघाई चीन का सबसे अधिक आबादी वाला और वित्तीय केंद्र है।  पुलिस यहां काफी संख्या में मौजूद है और कभी-कभी भीड़ को हटाने की कोशिश भी कर रही है। चीन अभी भी कोरोना से जूझ रहा है, इसके कारण देश भर के शहरों में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध लगे हुए हैं।

  • प्लेन के रनवे पर बैठे प्रदर्शनकारी, फ्लाइट का चक्का जाम

    प्लेन के रनवे पर बैठे प्रदर्शनकारी, फ्लाइट का चक्का जाम

    नई दिल्लीः किसी चीज के विरोध में या अपनी बात कहने के लिए लोग प्रदर्शन करते हैं तो प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हैं। इससे ज्यादा सड़क जाम कर लेते हैं और अगर बहुत हुआ तो रेलवे ट्रैक जाम कर लेते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्लेन के रनवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वहां बवाल मच गया।

    दरअसल, यह मामला जर्मनी के बर्लिन का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट पर गुरुवार को यह सब हुआ है। इसके लिए पहले प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट की एक एक किनारे की फेंसिंग को तोड़कर एंट्री मारी और फिर रनवे वाले इलाके में घुस गए। वहां घुसते ही वे सब जाकर रनवे पर ही बैठ गए। इतना ही नहीं वे अपने साथ साइकिल भी चलाने लगे।

    जैसे ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करते देखा उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उन्हें बाहर करने लिए मशक्कत शुरू हुई। उधर इस प्रदर्शन के चलते रनवे पर उस दिन शाम तक लैंडिंग और टेकऑफ के सारे ऑपरेशन बंद रखने पड़े। जब किसी तरह उनको बाहर किया गया तो जाकर फिर से संचालन शुरू हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या सिर्फ तीन थी।

    रिपोर्ट्स में बताया गया कि क्लाइमेट चेंज की ओर ध्यान खींचने के लिए कुछ एक्टिविस्ट एयरपोर्ट के रनवे वाले इलाके में घुस गए थे और वहां साइकिल लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करने के लिए घुसे इन लोगों की मांग थी की ट्रैवल करने के लिए हवाई जहाजों का इस्तेमाल बंद हो। उनका कहना था कि दुनिया की लगभग 80 फीसदी आबादी ने कभी प्लेन में सफर नहीं किया है लेकिन यह सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस गैस एमिशन के लिए जिम्मेदार है।

  • चीनी मिल में लगी भयंकर आग

    चीनी मिल में लगी भयंकर आग

    मेरठ – मोहिद्दीनपुर की एक चीनी मिल की टरबाइन में भयंकर आग लग गई। इस टरबाइन के पास तेल की पाइप लाइन जा रही थी, जो आग की चपेट में आ गई। चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार आग बुझाने के लिए छत पर चढ़ गए, आग से खुद को घिरा देखकर चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार छत से कूद गए जिससे वो घायल हो गए ।

    घायल होने पर उपचार के लिए मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। इस आग पर काबू पाने के लिए पांच गाड़ियों को लगाया गया। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।

    इस आग में मिल के कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। सूचना के आधार पर आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं ।

  • संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस ‘जुगाड़’ से चुकाएगा कर्ज

    नई दिल्ली: गिरती अर्थव्यवस्था के संकट से गुजरा रहा पाकिस्तान एक अरब डॉलर के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड का भुगतान तय तारीख से तीन दिन पहले करेगा। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक समेत बहुपक्षीय और द्विपक्षीय स्रोतों के माध्यम से से अगले सप्ताह मंगलवार तक 500 मिलियन अमरीकी डॉलर की व्यवस्था की गई थी।

    गवर्नर ने कहा कि नवंबर में 1.8 बिलियन अमरीकी डॉलर के भुगतान के बावजूद, विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर था। हालांकि, अहमद ने उम्मीद जताई कि स्थिति में सुधार होगा और जून 2023 में वित्तीय वर्ष के अंत तक देश बेहतर स्थिति में होगा। भुगतान संतुलन से जुड़ी चिंताओं के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक बनी हुई है।