Category: Himachal>Una

  • कनाडा ने भारत आने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    कनाडा ने भारत आने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    टोरंटोः कनाडा ने अपने नागरिकों को गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों के सभी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है, जो पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति और बारूदी सुरंगों और गैर-विस्फोटित आयुधों की उपस्थिति के कारण गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के 10 किमी के भीतर के क्षेत्रों में सभी नागरिक यात्रा करने से बचें।

    नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह

    कनाडा सरकार द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई यात्रा सलाह, जिसे पिछली बार 27 सितंबर को अपडेट किया गया था, में अपने नागरिकों से ‘पूरे देश में आतंकवादी हमलों के खतरे’ के कारण भारत में उच्च स्तर की सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस एडवाइजरी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में या उसके भीतर यात्रा करना शामिल नहीं है। एडवाइजरी में लोगों से ‘आतंकवाद और उग्रवाद के जोखिम के कारण’ असम और मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी आग्रह किया गया है।

    भारत ने कनाडा के लिए 23 सितंबर को जारी की थी एडवाइजरी

    इससे पहले, भारत ने 23 सितंबर को कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को देश में बढ़ती अपराधों और भारत विरोधी गतिविधियों के बीच सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि कनाडा में भारतीय मिशनों ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे इन अपराधों की जांच करने का अनुरोध किया है।

    विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कनाडा में घृणा अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारे उच्चायोग, वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे अनुरोध किया है कि उक्त अपराधों की जांच करें और उचित कार्रवाई करें।’

    अपराधियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई

    बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ‘कनाडा में अब तक इन अपराधों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है।’ बयान में कहा गया है, ‘अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों और कनाडा में भारत के छात्रों और यात्रा, शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।’

    मदद पोर्टल पर करें पंजीकरण

    एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कनाडा में भारतीय नागरिक और छात्र अपनी संबंधित वेबसाइटों या मदद पोर्टल madad.gov.in के माध्यम से ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।

  • खुशख़बरीः कनाडा जाने वाले लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई ये पाबंदियां

    खुशख़बरीः कनाडा जाने वाले लोगों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई ये पाबंदियां

    टोरंटोः कनाडा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। कनाडा सरकार ने 1 अक्टूबर से सभी कोविड प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है। इसके तहत यात्री अब बिना मास्क के उड़ानों में यात्रा कर सकेंगे। इतना ही नहीं ट्रेनों में एंट्री के लिए मास्क की अनिवार्यता को भी खत्म किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने कहा कि मास्क से जुड़े मौजूदा नियम 1 अक्टूबर को हटा लिए जाएंगे।

    यानी 1 अक्टूबर से नागरिक अब फ्लाइट और ट्रेनों में बिना मास्क के यात्रा कर सकेंगे। ट्रांसपोर्ट मंत्री उमर अलघबरा ने कहा कि एक अक्टूबर से दूसरे देशों से कनाडा आने वालों को भी कोविड प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों को अब कनाडा में प्रवेश करने के लिए कोरोना टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होगी।

    अब कनाडा जाने वालों को कोविड टीकाकरण का कोई सबूत साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। यानि कि उड़ान से और बाद में पहले लोगों को कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। वहीं कनाडा पहुंचने के बाद लोगों को आईसोलेट रहने की जरूरत नहीं होगी और साथ ही फ्लाइट में मास्क पहनने की भी जरूरत नहीं होगी।

  • सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत

    सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत

    इस्‍लामाबादः पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सेना के 2 अधिकारियों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे की जानकारी पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन ने दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फ्लाइंग मिशन के दौरान हुआ है। यह हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान के हरनाई के पास रविवार को क्षतिग्रस्त हुआ है। अभी तक इस क्रैश के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

    गौरतलब है कि बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना अगस्त में हुई थी जब पाकिस्तान सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में भी एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित सभी 6 कर्मियों की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक, यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त पर दुख जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, बलूचिस्तान में हुई दुर्घटना से दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता फवाद चौधरी ने भी हेलिकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, हेलिकॉप्टर की उड़ान बहुत खतरनाक होती जा रही है। हमें इंजिनियर डिफेक्ट ढूंढने की जरूरत है।

  • स्कूल में हमलावर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

    स्कूल में हमलावर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

    नई दिल्लीः रूस के इजवेस्क शहर के एक स्कूल में सोमवार को हुई फायरिंग में अब तक 14 लोगों की मौत हुई जबकि 21 घायल बताए जा रहे हैं। देश के गृहमंत्री ने इसकी जानकारी दी। रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार सुसाइड कर लिया। मृतकों में स्कूली बच्चे और सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं।

    इसके बाद में रेस्क्यू टीम ने स्कूल से छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। Udmurtia क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेकालव ने बताया कि एक अज्ञात शख्स Pushkinskaya स्ट्रीट पर स्थित स्कूल के भीतर घुसा और उसने सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे कक्षाओं में छिप गए। यह फायरिंग उस समय शुरू हुई, जब स्कूल में क्लासेज चल रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय स्कूल में लगभग 1,000 छात्र और 80 शिक्षक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने स्कूल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 403 में खुद को भी गोली मार ली। अभी तक हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है। ऐसी भी खबरें हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हमलावर के पास दो हथियार थे।

  • कलाबाजी दिखा रहे थे दो जहाज हवा में आपस में टकराये

    कलाबाजी दिखा रहे थे दो जहाज हवा में आपस में टकराये

    दोनों पायलट की मौत

    नेशनल : सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं ऐसे में एक प्लेन दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दो जहाज हवा में आपस में टकरा जाने से दोनों पायलट की मौत हो गई। यह हादसा पिछले दिनों जर्मनी में हुआ। जहां के लेमुनिज़ एयरफिल्ड पर दो जहाज की आसमान में टक्कर हो गई। खास बात ये है कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई, हादसे के इस वीडियो को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। ये घटना शनिवार शाम 6 बजे की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो जहाज आसमान में कलाबाजी दिखा रहे थे कि तभी दोनों की अचानक टक्कर हो गई और हादसा इतना भयानक था कि दोनों जहाज एक दूसरे में जाकर फंस गए. फि दोनों तेजी से नीचे की तरफ गिरने लगे और ज़मीन पर गिरते ही चारों तरफ धुएं का गुबार दिखने लगा। 

    दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने टक्कर के बाद दो पायलटों की मौत की पुष्टि की। दोनों पायलट “मिरर फ्लाइट” के लिए एक ट्रेनिंग ले रहे थे. ऐसे मौके पर विमान एक दूसरे के समानांतर उड़ान भरता है। इन दोनों पायलट ने 2019 में विंटेज एरोबेटिक्स में विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था।  विमानन विशेषज्ञ एंड्रियास स्पाएथ ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों पायलट अपने विमान के साथ एरोबेटिक्स में एक जैसी ट्रेनिंग कर रहे थे। ऐसा लग रहा है कि दो मशीनें फंस गईं और और फिर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

  • बड़ी ख़बरः वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा, अब यह संभालेंगे जिम्मेदारी

    बड़ी ख़बरः वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा, अब यह संभालेंगे जिम्मेदारी

    इस्लामाबादः आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इशाक डार अब नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। डार को वित्त मंत्री बनाने का औपचारिक फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार के अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अन्य नेता मौजूद थे।

    इस्माइल ने अपना इस्तीफा नवाज शरीफ को सौंप दिया है जो भ्रष्टाचार के मामलों में दोषसिद्धि के कारण राजनीति से बाहर हैं, लेकिन उनके फैसलों को पार्टी के लिए बाध्यकारी माना जाता है। पीएमएल-एन ने इस्माइल के हवाले से एक बयान में कहा मैंने चार महीने तक अपनी पूरी क्षमता से काम किया और पार्टी तथा देश के प्रति वफादारी निभाई।  जियो न्यूज के मुताबिक डार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ लंदन से वापस आएंगे और अगले सप्ताह संभवत: मंगलवार को शपथ लेंगे। डार का संबंध नवाज शरीफ से भी है, क्योंकि उनके बेटे की शादी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की एक बेटी से हुई है।


    पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने 2019 में नई दिल्ली द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद भारत के साथ व्यापार संबंध तोड़ दिए थे और दावा किया था कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार इसे फिर से शुरू करना चाहती है। खैबर पख्तूनख्वा के कराक में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज सच बोलने में असमर्थ थीं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर उन पर भाई-भतीजावाद को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ऑडियो लीक का जिक्र करते हुए कहा कि मरियम अपने दामाद के लिए भारत से बिजली संयंत्र मशीनरी आयात करना चाहती है। 

  • रात को लड़की से मिलने होटल पहुंचा ‘आशिक’, सुबह आंख खुली तो उड़े होश…

    रात को लड़की से मिलने होटल पहुंचा ‘आशिक’, सुबह आंख खुली तो उड़े होश…

    नई दिल्लीः आजकल कई लोग अपना पार्टनर ढूंढने के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर इस तरह की वर्चुअल मुलाकातों में सावधानी नहीं बरती गई तो आपके साथ भी कुछ ऐसी ही घटना घट सकती है जैसे कि इस लड़के के साथ घटी। कई लोगों को इस खबर के बारे में जानकर जोर का झटका जोरों से लग सकता है। आज के समय में किसी पर भी अंधा भरोसा करना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है।

    इस लड़के की लड़की के साथ दोस्ती एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि ये मामला अमेरिका के लास वेगस का है। दोनों ही ऑनलाइन चैटिंग के बाद पहली बार एक दूसरे से मिलने एक लग्जरी होटल पहुंचे। यहां इन्होंने डिनर किया और उसके बाद होटल के एक कमरे में चले गए।

    अगली सुबह जैसे ही लड़के की नींद खुली, वो हक्का-बक्का रह गया। दरअसल लड़की लड़के की रोलेक्स वॉच और 3 लाख से भी ज्यादा पैसे लेकर गायब हो चुकी थी। इतना ही नहीं रीगन पार्कर का फोन भी बंद आ रहा था। अब तक मिआ समझ चुका था कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है और रीगन उसे चूना लगाकर रफूचक्कर हो चुकी है।

    लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि रीगन उसके 20 लाख रुपए लेकर फरार है। इसके बाद तुरंत पुलिस ने लड़की को ढूंढना शुरू कर दिया। चोरी के मामले में फिलहाल लड़की पुलिस की हिरासत में है। जांच के दौरान पता चला कि लड़की पर 8 और मामले पहले से ही दर्ज हैं।

  • दर्दनाक हादसाः नाव डूबने से कई लोग हुए लापता, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः नाव डूबने से कई लोग हुए लापता, देखें वीडियो

    दमिश्कः कंबोडिया के कोह तांग द्वीप के पास थाइलैंड की खाड़ी में एक भयानक हादसा हो गया। इस खाड़ी में एक नौका डूब गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंबोडिया सरकार ने शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश करने की कोशिश की, जिसमें 18 लोगों को बचा लिया गया और बाकी की तलाश जारी है। बता दें कि मछली मारने की नौका पर 41 चीनी नागरिक सवार थे। संभवत: राहत कार्य में शामिल नौका से लिए गए वीडियो के मुताबिक जब नौका का पिछला भाग डूबने लगा तो कई लोग उसके अगले भाग पर इकट्ठे हो गए। 

    दो नाविकों को किया गिरफ्तार

    प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल चुओन नरिन ने कहा कि 18 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 23 लोग लापता बताए गए थे। उन्होंने बताया कि लापता बताए गए इन लोगों में से एक व्यक्ति शुक्रवार की जीवित मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति मृत पाया गया। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नौका कहां से आई थी और यह कंबोडिया के पश्चिमी तट पर क्या कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि नौका पर सवार दो कंबोडियाई नाविक इंजन के काम करना बंद करने पर यात्रियों को छोड़कर मदद के लिए आई नौका पर चले गए। उन्होंने कहा कि दोनों नाविकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

    ‘तलाशी अभियान में नहीं छोड़े कोई कसर’

    बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार कंबोडिया की सरकार के संपर्क में है। प्रवक्ता ने कहा,‘‘हमने कंबोडिया की सरकार से आग्रह किया है कि तलाशी अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़े और लापता लोगों को बचाएं। हमने उनसे जो कुछ हुआ है उसके बारे में तेजी से पता करने के लिए कहा है।’’ प्रांतीय प्रवक्ता खेआंग फेअरोम के मुताबिक बचाए गए चेंगई शेंग ने अधिकारियों को बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे नौका जब डूबना शुरू हुई तब उस पर 38 पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। 

  • पंजाबः विश्व बैंक से 150 मिलियन डॉलर के लोन की मिली मंजूरी 

    पंजाबः विश्व बैंक से 150 मिलियन डॉलर के लोन की मिली मंजूरी 

    वाशिंगटनः विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने आज पंजाब को अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करने में मदद करने के लिए 150 मिलियन अमेरिकी डालर के ऋण को मंजूरी दी। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने एक बयान में यह जानकारी दी। विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कौमे ने कहा, ‘विश्व बैंक समय पर, लागत प्रभावी और अच्छी गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के राज्य के प्रयास में पंजाब राज्य का भागीदार बनकर खुश है।
    परियोजना 2 चरण में होगी। पहले चरण में सेवा वितरण में सुधार के लिए नगर निगमों को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रदर्शन-आधारित अनुदान प्रणाली शुरू की जायेगी। दूसरा, यह अमृतसर और लुधियाना शहरों में चुनिंदा क्षेत्रों में 24×7 पानी की आपूर्ति पर काम होगा। बयान में कहा गया है कि 150 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण की मेच्योरिटी अवधि 15 साल है, जिसमें 6 महीने की छूट अवधि भी शामिल है।

  • भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 की तीव्रता से हिली धरती, देखें वीडियो

    भूकंप के जोरदार झटके, 7.6 की तीव्रता से हिली धरती, देखें वीडियो

    मेक्सिको सिटीः अमेरिका के मेक्सिको में देर रात भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की वजह से अभी तक कोई भी नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7.6 की तीव्रता वाले भूकंप की वजह से कई इमारतें हिल गईं। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.05 बजे आया था। इसका केंद्र मिचोआकेन राज्य में ला प्लासिटा डी मोरेलोस शहर में बताया जा रहा है।

    भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके राजधानी मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए हैं। जोरदार भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। भूकंप की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। लिहाजा लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुऱक्षित स्थान तलाशने लगे। गनीमत है कि अभी तक भूकंप की वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूंकप के झटकों की वजह से मेक्सिको के कोलिमा राज्य में एक मॉल में स्थित जिम पूरी तरह से तबाह हो गया है। वहीं मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने ट्वीट किया कि नौसेना के सचिव ने उन्हें बताया कि कोलिमा के बंदरगाह शहर मंज़ानिलो में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक मॉल की दीवार गिर गई है। मेयर क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि अब तक राजधानी में नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं अमेरिकी सुनामी व़ॉर्निंग सिस्टम की ओर से कहा गया है कि मिचोआकेन के तट के पास सुनामी का खतरा है।

    19 सितंबर को पहले भी आ चुका है भूकंप

    रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल, आज से ठीक पांच साल पहले 19 सितंबर को ही मेक्सिको में भूकंप आया था इसमें 370 लोग मारे गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान देश के मध्य भाग और दक्षिणी हिस्सों में पहुंचा था। जबकि 1985 में भी 19 सितंबर को भूकंप आया था। जिसने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में करीब 5 हजार लोगों की मौत हुई थी।

    ताइवान में भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट

    वहीं 18 सितंबर को ताइवान में भूकंप के तीन भयानक झटके लगे। इन भूकंपों के मद्दनेजर जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया है। ताइवान के मौसम ब्यूरो ने कहा कि दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित ताइतुंग काउंटी में भूकंपों का केंद्र दिख रहा है। शनिवार को इसी इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इसी जगह पर दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। जो ताइतुंग की सतह से 10 किलोमीटर जमीन के अंदर पैदा हुआ था।