Category: Himachal>Una

  • सरकार का अजब-गजब फरमानः महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    सरकार का अजब-गजब फरमानः महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    महिलाओं से बोले-10 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगा 10 लाख का ईनाम

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महिलाओं को 10 या अधिक बच्चे पैदा करने के लिए पैसे की पेशकश कर रहे हैं। 10 बच्चों को जन्म देने और जीवित रखने के लिए 13,500 पाउंड दिए जाएंगे। रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने टाइम्स रेडियो पर ब्रॉडकास्टर हेनरी बोन्सु से नई रूसी इनाम योजना के बारे में बात की। इसे मदर हीरोइन का नाम दिया गया है। पुतिन ने इसे रूस घटती आबादी को फिर से भरने के उपाय के रूप में घोषित किया है, विशेषज्ञों द्वारा इसे एक हताश प्रयास के रूप में वर्णित किया जा रहा है।

    सोवियत युग का पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके दस या उससे अधिक बच्चे होते हैं, इसे मदर हीरोइन कहा जाता है। यह युक्रेन से साथ गहराए युद्ध संकट के बीच रूस की जनसंख्या को बहाल करने का एक प्रयास है। इस योजना के अनुसार, महिलाओं को 10 लाख रूबल यानी 13.5 हजार पाउंड का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनके 10 बच्चे होंगे और दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर ये पैसे दिए जाएंगे। हालांकि, शर्त यह है कि अन्य नौ भी जीवित रहने चाहिए।

    पुतिन के इस आदेश को बोनसु ने इसे एक हताशा करार दिया है। वहीं, डॉक्टर मैथर्स ने कहा, यह वास्तव में काफी हताशा वाला कदम है। डॉक्टर मैथर्स ने कहा,यूक्रेन में युद्ध के अलावा कोविड 19 महामारी ने वास्तव में रूस की जनसांख्यिकी को काफी पीछे कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से रूसी महिलाओं को को अधिक बच्चे पैदा करने और वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। लेकिन 13,500 पाउंड में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है इस बीच वे सभी कहां रहने वाले हैं।

  • बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना मुश्किल

    बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोग जिंदा जले, शवों को पहचानना मुश्किल

    लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी। प्रांत में तीन दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है।

    पुलिस ने बताया कि यह हादसा लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक ‘मोटरवे’ पर हुआ। आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लाहौर से कराची जा रही बस और तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे यात्री आग की चपेट में आ गए।’’

    उन्होंने बताया कि आग में झुलस गए छह यात्रियों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव पूरी तरह झुलस गए थे और उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। डीएनए जांच के लिए उनके शव परिवार को सौंपे जाएंगे।’’ उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए, जिससे बचाव एवं दमकल दलों को बचाव अभियान को अंजाम देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रशासन से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की, मृतकों की पहचान करने में मदद करने को भी कहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक ट्रक और बस के बीच टक्कर होने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। 

  • चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य के घायल होने की खबर है. समाचार एजेंसी एएफपी ने चर्च के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी.

    चंर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया है. आग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.

  • पंजाब में बड़ा हादसा; गन्ने से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

    पंजाब में बड़ा हादसा; गन्ने से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 13 लोगों की मौत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों के अनुसार लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

    अधिकारियों ने बताया, ‘दुर्घटना के बाद बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।’

    अधिकारियों ने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहां बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था। बयान में कहा गया कि दुर्घटना के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाशी का काम जारी है। 

  • नहाने गए 15 साल के बच्चे को नदी में मिला हथियारों का जखीरा

    नहाने गए 15 साल के बच्चे को नदी में मिला हथियारों का जखीरा

    ब्रिटेन: गर्मी के चलते नदी में 15 साल का एक लड़का नहाने गया। नहाते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया। दरअसल, उसके पैर के नीचे एक गन आ गई थी। इसके बाद उसके साथ गए दूसरे लोगों ने भी पानी में छानबीन की तो उनके हाथ हथियारों का जखीरा लग गया। नदी के पानी में उन्हें एक मशीन गन भी मिली। इसके बाद पुलिस नदी में हथियारों की तलाश में जुट गई। मामला ब्रिटेन के लंदन का है, जहां गर्मी के चलते 15 साल का जेम्स व्हाइट अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नदी में नहाने गया था। लेकिन नहाने के दौरा उसे नदी के नीचे से कई हथियार मिल गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    एंजेसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नदी में उतरे जेम्स का पैर अचानक से फिसल गया था। जब उसने नीचे देखा तो पाया कि उसका पैर एक गन और उसकी मैगजीन पर पड़ गया है। उसने अपने साथियों को इसके बारे में बताया और सबने छानबीन की। इसके बाद उन्हें पानी से एक के बाद एक 11 बंदूकें मिलीं।

    बताया गया कि इन हथियारों में सबमशीन गन के अलावा मैगजीन और गोला-बारूद भी मिला। ये देखकर जेम्स समेत उनके दूसरे साथी दहशत में आ गए, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। जेम्स व्हाइट ने कहा कि ये ट्रिप उनके लिए किसी ‘बुरे सपने’ जैसी हो गई, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि इतनी बड़ी मात्रा में हमें विस्फोटक मिल जाएंगे।

    जेम्स के साथ मौके पर मौजूद 32 साल के रयान बाल कहते हैं- हम इस नदी के किनारे अक्सर आते रहते हैं और भी लोग यहां आते हैं, लेकिन कभी कुछ नहीं मिला। फिलहाल, बंदूकें मिलने के बाद हमने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियारों को जब्त कर लिया और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बताया जा रहा है की नदी में पानी कम है, इसलिए इसके एक हिस्से को खाली करवाकर हथियारों की तलाश की जाएगी।

  • कनाडा में गैंगवार, 2 पंजाबी गैंगस्टर Harbir Khosa और Jordan Krishna सहित 3 की मौत

    कनाडा में गैंगवार, 2 पंजाबी गैंगस्टर Harbir Khosa और Jordan Krishna सहित 3 की मौत

    कनाडाः साउथ सरे में एक बार फिर गैंगवार का मामले सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एथलेटिक पार्क में तीन युवकों की मौत हो गई, जिनमें से दो हरबीर खोसा और जॉर्डन कृष्णा पंजाबी मूल के हैं और रॉबिन सोरोनी अफ्रीकी मूल का हैं। हालांकि यह घटना 30 जुलाई को दोपहर 2:45 बजे सरे में 20वें एवेन्यू के 14600-ब्लॉक में हुई थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों की अब पहचान जारी की है।

    जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि गोलीबारी लोअर मेनलैंड में एक गिरोह को निशाना बनाकर की गई थी। इस मामले में इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना भी ब्रिटिश कोलंबिया में चल रहे गैंगवार का नतीजा है। पंजाबी मूल के झोसा और जॉर्डन का पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड है। पुलिस ने एक एसयूवी का विवरण भी जारी किया है जो मौके से फरार हो गई और आम जनता से हत्यारों की पहचान करने में मदद करने की अपील की है।

    पुलिस अधिकारियों ने गोलीबारी या संदिग्ध के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को IHIT टिप लाइन को 1-877-551-IHIT (4448) पर कॉल करने के लिए या ihitinfo@rcmp-grc.gc.ca पर ईमेल करने के लिए कहा जाता है। पुलिस ने मिसिसॉगा निवासी 26 वर्षीय जपदीप रंधावा को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • घर में आग लगने 3 बच्चों समेत 10 लोग जिंदा जले

    घर में आग लगने 3 बच्चों समेत 10 लोग जिंदा जले

    अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी है। आग बुझाने के लिए आया एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी उस समय हक्का बक्का रह गया जब उसे मालूम चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है और मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। पेनसिलवेनिया पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि हादसे में मारे गए तीन बच्चों की उम्र क्रमश: 5, 6 और 7 साल है।

    नेस्कोपेक वालंटियर फायर कंपनी के दमकलकर्मी हेरोल्ड बेकर ने फोन पर बताया कि 10 मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई, बहन तथा पांच अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। बेकर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें जो पता दिया गया था वह पड़ोस के एक घर का था लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसे मालूम चला कि यह उसके रिश्तेदार का घर है। उसने बताया कि दो मंजिला मकान में 13 कुत्ते भी रहते थे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनमें से कोई जीवित बचा या नहीं।

    नेस्कोपेक के इस मकान में शुक्रवार देर रात ढाई बजे के बाद आग लगी। आपातकर्ताओं के पहुंचने के तुरंत बाद एक व्यक्ति घर के अंदर मृत मिला। सुबह दो अन्य लोगों के शव मिले। राज्य की पुलिस और आपराधिक जांचकर्ता इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    प्राधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग जलते हुए मकान में से बाहर निकलने में सफल रहे। दमकल कंपनी की सचिव हेदी नोर ने बताया कि मृतकों में से एक 19-वर्षीय डेल बेकर दमकलकर्मी था, जो 16 साल की उम्र में कंपनी में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि डेल बेकर के दोनों माता-पिता दमकल सेवा के सदस्य थे तथा यह परिवार जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा आगे रहता था।

    हादसे में बेकर के परिजनों की मौत के कारण उन्हें छुट्टी दे दी गयी। बेकर ने बताया कि इस घर में 14 लोग रह रहे थे। उनमें से एक अखबार बांटने के लिए घर से बाहर था तथा तीन अन्य बच गए। बेकर ने बताया, ‘‘वहां बच्चे थे और मेरे दो बच्चे अपने नाना और नानी से मिलने गए थे।’’ पेनसिलवेनिया पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट डेरेक फेल्समैन ने बताया, ‘‘एक जटिल आपराधिक जांच चल रही है। जीवित बचे लोगों से पूछताछ की जा रही है।’’ 

  • अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर, अमेरिका ने किया दावा, देखें वीडियो

    अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर, अमेरिका ने किया दावा, देखें वीडियो

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार ग‍िराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को अफागनिस्‍तान में सीआईए के ड्रोन ने मार गिराया।

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करके अल जवाह‍िरी की मौत की पुष्टि कर दी है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने अपने ट्वीट में कहा, शनिवार को मेरे निर्देश पर अमेरिका ने अफगानिस्‍तान, काबुल में कामयाब हवाई हमला किया, जिसमें अल कायदा का अमीर अयमान अल जवाहिरी मारा गया। इंसाफ हो गया। अल जवाहिरी पर अमेरिका में हुए कई हमलों का आरोप था

    साल 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका पर हुए हवाई हमलों में जवाहिरी ने अहम भूमिका न‍िभाई थी। इन हमलों में अमेरिका के चार नागरिक विमानों को हाइजैक करके उन्‍हें न्‍यू यॉर्क के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर, वॉशिंगटन के पास रक्षा मंत्रालय पेंटागन और पेंसिलवेनिया में टकराया गया था। इन हमलों में करीब 3 हजार लोग मारे गए थे।

    अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर खुलासा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने रविवार को अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पर ड्रोन स्‍ट्राइक की थी। इसी हमले में अयमान अल जवाहिरी मारा गया। यह हमला अफगानिस्‍तान में काउंटर टेररिज्‍म ऑपरेशन के तहत किया गया।

    अगर उसकी मौत की खबरों की पुष्टि हो जाती है तो तालिबान की भूमिका पर सवाल उठेंगे। सवाल उठेंगे कि क्‍या पिछले साल अगस्‍त 2021 में काबुल पर कब्‍जा करने के बाद तालिबान अपने यहां जवाहिरी को पनाह दिए हुआ था। साल 2021 में 20 साल बाद अमेरिकी फौजें अफगानिस्‍तान छोड़कर अमेरिका वापस चली गई थीं।

  • कार्ते परवान सिख गुरुद्वारे के पास हुआ बम धमाका

    कार्ते परवान सिख गुरुद्वारे के पास हुआ बम धमाका

    अफगानिस्तान: राजधानी काबुल से धमाके की खबर आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुद्वारे के बाहर बम धमाका होने का मामला सामने आया है। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसमें एक सिख युवक की दुकान को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था। युवक ने जानकारी देते हुए बताया किसी अज्ञात ने यहां पर टाइम बम रखा था।

    गनीमत यह रही कि जिस दौरान उसकी दुकान पर धमाका हुआ उस समय सिख युवक समय खाना खाने के लिए गया हुआ था। बता दें कि इससे पहले जून महीने में भी काबुल में गुरुद्वारे के पास 2 धमाके हुए थे।

    इस दौरान दो लोगों की जान भी चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। माका गुरुद्वारे के गेट के पास हुआ था और गोलियों की आवाजें भी सुनी गई थी। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकौर ने स्थानीय समाचार एजेंसियों को बताया था कि मरने वाले दो लोग एक सिख भक्त और एक अफगान गार्ड थे।

  • कोरोना का कहर, बार, सिनेमा हॉल और कैफे सब बंद करने के आदेश

    कोरोना का कहर, बार, सिनेमा हॉल और कैफे सब बंद करने के आदेश

    देश-विदेश में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं चीन के वुहान में कोरोना एक बार फिर लौट आया है। 10 लाख आवादी वाले जियांगक्सिया जिले में शटडाउन कर दिया गया। चीन का वुहान वही शहर है, जहां दुनियाभर में कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैला। यहां बार, सिनेमा हॉल और कैफे सब बंद कर दिए गए हैं। जियांगक्सिया में कोरोना के चार केस मिले हैं। इसके बाद ये कदम उठाया गया है।

    प्रशासन के मुताबिक, जियांगक्सिया के शहरी इलाके में तीन दिनों के लिए ‘अस्थायी नियंत्रण उपायों’ को लागू किया गया है। बसों से लेकर सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है। लोगों को शहर न छोड़ने की सलाह दी गई है, तब तक बहुत जरूरी न हो। अधिकारियों ने 4 हाई रिस्क वाले इलाकों की भी पहचान की है, जहां निवासियों के घर छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रशासन ने कोरोना के केसों को देखते हुए बार, सिनेमा और इंटरनेट कैफे को बंद कर दिया है।

    इसके अलावा मार्केट प्लेस, रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए गए हैं, साथ ही बड़े आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है। सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है और धार्मिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करने का फैसला किया गया है। चीन के वुहान में 2020 की शुरुआत में दुनिया का पहला लॉकडाउन लगाया गया था। इसके तहत लोग दो महीने तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए थे। चीनी सरकार ने वुहान को महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक सफलता की कहानी के तौर पर पेश किया था। जबकि कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसे लेकर चीन की सरकार निशाने पर आ गई थी।