Category: Himachal>Una

  • चीन में कोरोना का कहरः जिनपिंग के खिलाफ लोगों का हल्लाबोल, देखें वीडियो

    चीन में कोरोना का कहरः जिनपिंग के खिलाफ लोगों का हल्लाबोल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः चीन में कोरोना का कहर जारी है। कोविड-19 ने चीन को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया है। यहां लोगों के पास अब पैसे नहीं बचे हैं। सैलरी नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टोर पर दवाई की भीख मांगते का वीडियो वायरल हुआ था। अब चीन में लोग अपनी-अपनी सैलरी को लेकर कई शहरों में सड़क पर उतर गए हैं। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है।

    वायरल हो रहे वीडियो में सादे कपड़ों में एक गार्ड को प्रोटेस्ट करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दावा किया गया है कि गार्ड सैलरी नहीं मिलने के कारण प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं चीन के कई शहरों में भी लोग सैलरी नहीं मिलने से काफी नाराज हैं। लोग अपनी सैलरी के लिए हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोटेस्ट के साथ सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या चीन अपने कर्ज संकट को छिपा रहा है।

  • अमेरिका में बर्फ से जमी झील पर टहल रहे थे भारतीय, अचानक हुए हादसे में 3 की मौत 

    अमेरिका में बर्फ से जमी झील पर टहल रहे थे भारतीय, अचानक हुए हादसे में 3 की मौत 

    एरिजोनाः अमेरिका में आए बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है। इन सबके बीच खबर है कि अमेरिका में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भारतीयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के एरिजोना प्रांत में एक जमी हुई झील पर चलने के दौरान बर्फ टूटने से ये सभी लोग ठंडे पानी में गिर गए थे। ये हादसा एरिजोना की कोकोनिनो काउंटी की वुड्स केनन झील पर 26 दिसंबर की शाम को हुआ था। 

    स्थानीय पुलिस ने मृतकों के शवों को खोज निकाला है और उनकी पहचान की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदीसेती (47) के साथ ही हरिथा मुद्दाना नाम की एक महिला शामिल थी। महिला की उम्र के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। सभी मृतक एरिजोना के चांडलर में रुके थे और भारत के रहने वाले थे।

    कामयाब नहीं हो सकी बचाने की कोशिश

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हरिथा को बहुत जल्दी पानी से बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद बचाव दल ने उनकी जान बचाने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए, लेकिन सभी कोशिशें बेकार रहीं। मौके पर ही हरिथा की मौत हो गई। इसके बाद झील में गिरे नारायण और गोकुल की तलाश शुरू की गई, जिनके शव एक दिन बाद मिले थे। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि इलाके के सबस्टेशन में मौजूद पुलिस को इन लोगों के झील में गिरने के बाद बुलाया गया था।

    अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर

    बताया जा रहा है कि अमेरिका में बर्फीला तूफान आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से आया है। इस बर्फीले तूफान की वजह से अब तक अमेरिका में 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ठंड की वजह से कई प्रांतों में फ्लाइट्स और ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। इतना ही नहीं, भीषण बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

  • चीन में लाशों से भरे श्मशानघाट, फ्रीजर में नहीं बची रखने की जगह, देखें वीडियो

    चीन में लाशों से भरे श्मशानघाट, फ्रीजर में नहीं बची रखने की जगह, देखें वीडियो

    बीजिंगः कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 की वजह से एक बार फिर चीन में हालात बिगड़ रहे हैं। चीन में कोरोना से हो रही मौतों के कारण हालात गंभीर है। वहीं इस संबंध में इनसाइडओवर की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी भविष्यवाणी की जा रही है कि आने वाले दिनों में चीन में कोविड से संबंधित दस लाख से अधिक मौतें होने की उम्मीद है। चीन ने हाल के हफ्तों में पहली बार आधिकारिक तौर पर कोविड से होने वाली मौतों को स्वीकार किया है।

    चीन में श्मशान घाट भरे पड़े हैं और शव फर्श पर पड़े देखे जा सकते हैं। यह वीडियो चीन के लियाओनिंग प्रांत के अनशन शहर के श्मशान घाट की है। श्मशानघाट में लाशों को फ्रीजर में रखने की जगह नहीं बची है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए तीन दिन तक शवों को इंतजार करना पड़ा है। यहां तक ​​कि स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जिससे आपातकालीन और श्मशान घाट की सेवाएं बाधित हो रही हैं। इससे चीन के बिगड़ते हालात की झलक मिलती है।

  • नोवोसिबिर्स्क में भयंकर आग लगने जलकर राख हुआ माल गोदाम, देखिए वीडियो

    नोवोसिबिर्स्क में भयंकर आग लगने जलकर राख हुआ माल गोदाम, देखिए वीडियो

    नोवोसिबिर्स्क: रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक नोवोसिबिर्स्क शहर के एक गोदाम में आग लगने के बाद जोरदार धमाके हुए। जिसके बाद पूरे गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से दो हजार स्क्वायर मीटर का गोदाम स्वाहा हो गया है।

    गोदाम में आग लगने के बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम भी शुरू कर दिया गया। आग इतनी भयंकर थी कि तत्काल कोई राहत नहीं मिला। वीडियों में आप देख सकते है कि आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। 

  • पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में बसे पाकिस्तानी अभिनेता और व्यंग्यकार मिर्जा बिलाल से निकाह कर लिया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम ने 2014 में खान से निकाह किया था और 2015 में यह शादी टूट गई थी। 49 वर्षीय रेहम ने ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया।

    उन्होंने ट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है।
    एक पोर्टल के अनुसार बिलाल पहले मॉडल थे और ‘द 4 मैन शो’, ‘दिल पे मत ले यार’ और ‘नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। रेहम ने पहली शादी इजाज रेहमान से की थी जो एक मनोचिकित्सक थे। उन्होंने 1993 में निकाह किया और 2005 में तलाक ले लिया।

    जियो न्यूज की खबर के अनुसार उन्होंने दूसरा निकाह इमरान खान के साथ किया जो केवल 10 महीने चला। उन्होंने 2014 में निकाह किया था और 2015 में अलग हो गए। खान से तलाक के बाद और बुशरा बीबी से उनकी तीसरी शादी के बाद रेहम ने पूर्व क्रिकेटर पर बेवफा होने का आरोप लगाया था। बाद में  रेहम ने 2018 में अपनी आत्मकथा ‘रेहम खान’ प्रकाशित की थी जो उनकी इमरान खान के साथ शादीशुदा जिंदगी के इर्दगिर्द लिखी गयी है। इसमें पूर्व क्रिकेटर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

  • फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 घायल

    फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 घायल

    बोक्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ, बोक्सबर्ग शहर में एक फ्यूल टैंक में जबरदस्त धमाका हुई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका अस्पताल के पास हुआ। इससे अस्पताल के एक हिस्से की छत तबाह हो गई। इसके बाद यहां इलाज करवा रहे पेशेंट्स को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी सर्विस के स्पोक्सपर्सन विलियम नतलादी ने बताया कि फ्यूल टैंक रेलवे पुल के नीचे फंस गया था। जैसे ही टैंक ब्रिज से टकराया उसमें धमाका हो गया।

    रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीद साइमन लैपिंग ने बताया कि उसने धमाके के बाद घटनास्थल पर 6 लोगों और 2 बच्चों की लाशें देखीं। एक अन्य चश्मदीद जीन मैरी बोयसेन ने कहा- मैंने आग की तेज लपटें देखीं। मुझे तो ऐसा लगा जैसे 6.5 तीव्रता का भूकंप आ गया हो। क्योंकि धमाके के वक्त जमीन बहुत तेज कांपी थी।

    वहीँ, इस घटनास्थल पर जब कर्मचारी आग बुझा रहे थे फिर दूसरा धमाका हो गया जिससे दमकल की एक गाड़ी और दो कारें तबाह हो गईं। हादसे में 10 लोग मारे गए, इनमें से 2 दमकल कर्मचारी थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दो तेज धमाके हुए जिसमे 10 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए। इनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

  • यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    नई दिल्ली: प्यार करना और प्यार पाना हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे वह जेल कैदी हों या फिर जेल से बाहर स्वच्छंद जिंदगी जी रहे लोग। जब आप अपने चहेते से लंबे समय बाद मिलते हैं तो आपके बीच रिलेशन बनना स्वाभाविक है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए दुनिया के कई विकसित देशों में जेल में कैदियों को खास सुविधा दी जाती है।

    दरअसल, जेल की जिंदगी पर किए गए तमाम रिसर्च से पता चलता है कि जीवनसाथी के साथ कुछ निजी पल बिताने की वजह से कैदी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होता है। उसकी परिवार के साथ बॉन्डिंग बेहतर होती है और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। अमेरिका के राज्यों में कैदियों को उनके जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने का मौका दिए जाने के बाद जेल में हिंसा की घटनाओं में कमी आई।  इसको लेकर 2012 में एक अध्ययन किया गया था, जिसके मुताबिक कैदियों के लिए ‘जीवनसाथी से अकेले में मिलने का मौका’ एक शानदार प्रोत्साहन था। इस लालच में वह बेहतर व्यवहार करते थे। 

    यहां लीगल पार्टनर का होना जरूरी

    यूरोप के बेल्जियम में कैदी अगर किसी से अकेले में मिलना चाहता है तो इसके लिए उसके पास लीगल पार्टनर होना जरूरी है। ऐसा होने पर कैदी को एक नितांत प्राइवेट जगह उपलब्ध करा दी जाती है। कानून के मुताबिक एक कैदी महीने में एक दिन दो घंटे के लिए प्राइवेट जगह पर अपने पार्टनर से मिल सकता है। 

    यहां मिलती है कैदियों को एक दिन की छुट्टी

    ब्रिटेन की जेल में कैदियों को अपने पार्टनर से निजी जगहों पर मिलने की अनुमति नहीं होती। बल्कि, कुछ कैदियों को हर 14 दिन में एक दिन के लिए परिवार से मिलने के लिए घर जाने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, व्यवहारिक तौर पर ऐसा बहुत कम होता है। अधिकतर उन कैदियों को घर जाने की अनुमति मिलती हैं जिनके साथ अपेक्षाकृत कम रिस्क रहता है।

    इन देशों में है ऐसी मिली ये सुविधा

    आधुनिक दुनिया की जेलों में कैदियों के प्राइवेट स्पेस में पार्टनर से मिलने की अनुमति दी गई है. ये देश हैं- कनाडा, जर्मनी, रूस, स्पेन, बेल्जियम, सऊदी अरब, डेनमार्क, अमेरिका के कुछ राज्य और इस्राइल. यहां तक कि कुछ देशों में समलैंगिकों को भी ये अधिकार मिले हैं।

  • चीन में कोरोना कहरः 20 दिनों में 25 करोड़ लोग कोरोना का शिकार! 

    चीन में कोरोना कहरः 20 दिनों में 25 करोड़ लोग कोरोना का शिकार! 

    डाटा लीक होने पर मची खलबली

    नई दिल्लीः चीन में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है। दिसंबर के शुरुआती 20 दिनों में ही 25 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं। महामारी की शुरुआत से ही कोरोना का डाटा छिपाने वाले चीन की इस बार सीक्रेट रिपोर्ट लीक हो गई है। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने दावा किया है कि उसने चीन की स्वास्थ्य एजेंसी ‘एनएचसी’ की मीटिंग से लीक हुए दस्तावेज देखे हैं। जिनपिंग सरकार का सीक्रेट डेटा लीक होने के बाद चीन में खलबली मची हुई है। चीन में कोरोना ने कितना कहर मचाया है, इस बात का अंदाजा लीक हुई रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। चीन की सरकार कैसे कोरोना वायरस के आगे बेबस हो चुकी है।

    18% फीसदी से ज्यादा लोग कोविड संक्रमित

    ब्लूमबर्ग और फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के टॉप हेल्थ ऑफिशियल्स का आंतरिक अनुमान है कि दिसंबर के पहले 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोविड संक्रमित हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की एक आंतरिक बैठक के दौरान ये आंकड़े प्रस्तुत किए गये थे। इसमें मामले से परिचित या चर्चा में शामिल स्रोतों का हवाला दिया गया था। अगर ये आंकड़े सही हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि 140 करोड़ की आबादी वाले चीन में 18 फीसदी से ज्यादा लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। यह दुनिया के किसी भी देश से आई कोविड संक्रमितों की संख्या से ज्यादा है।

    एक दिन में 3.70 करोड़ पॉजिटिव!

    फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग ने अधिकारियों द्वारा की गई चर्चाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया है। दोनों मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि केवल बीते मंगलवार को चीन में 3 करोड़ 70 लाख लोग कोविड पॉजिटिव पाए गये हैं, जबकि चीन की सरकार ने एक बार फिर डाटा में हेराफेरी की है। आधिकारिक तौर पर चीन ने उस दिन केवल 3,049 मामलों की रिपोर्ट दी है।

    ढील देना और इलाज में देरी बड़ी वजह

    बुधवार की बैठक के बाद चीनी स्वास्थ्य एजेंसी NHC ने कहा कि संक्रमित मरीजों के इलाज में देरी की वजह से कोरोना विस्फोट हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर में कोरोना के इतना फैलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है, चीन में पिछले तीन सालों से बरती जा रही जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक खत्म कर देना। इधर, सीएनएन ने दावा किया है कि उसने एनएचसी की मीटिंग से लीक हुए दस्तावेजों के बारे में चीनी स्वास्थ्य विभाग को ईमेल भेजकर उनका पक्षा जानने की कोशिश की है, लेकिन चीन की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है।

  • कोरोना ने मचाई हाहाकार : सड़कों पर हो रहा मरीजों का इलाज

    कोरोना ने मचाई हाहाकार : सड़कों पर हो रहा मरीजों का इलाज

    बीजिंग : कोरोनावायरस संक्रमण ने चीन की कमर तोड़कर रख दी है। वहां के एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के कॉरिडोर से लेकर हर रूम में शव ही शव दिखाई दे  रहे हैं। जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर में श्मशान घाट के बाहर अंतिम संस्कार के लिए शव वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। जहां पहले 24 घंटे की वेटिंग थी, अब लोगों को अपनों का अंतिम संस्कार के लिए 3 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

    एक अन्य वायरल वीडियो में सड़क पर मरीजों को ड्रिप चढ़ाते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में इस दिन सिर्फ 3000 केस ही बताए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इस महीने के शुरुआती 20 दिनों में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके पहले जनवरी में एक दिन में 40 लाख कोरोना मरीज मिले थे।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चीन में इस हालात के लिए वहां की ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ और लो वैक्सीनेशन कवरेज को जिम्मेदार ठहराया है। उनके अनुसार चीन ने अचानक ही अपने यहां सारे प्रतिबंध हटा दिए। यहां लोग जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लागू प्रतिबंधों में रहते हुए कोरोना वायरस के प्रति काफी संवेदनशील हो चुके थे। वे अचानक वायरस के खिलाफ एक्सपोज हुए और इम्युनिटी नहीं होने के कारण बीमार पड़ने लगे।

  • इस जगह शादी करने पर लड़कियों को मिलता है दहेज!

    इस जगह शादी करने पर लड़कियों को मिलता है दहेज!

    नई दिल्लीः भारत में यह अक्सर देखा जाता है और कहा जाता है कि यहां दहेज लेना आम बात है। लोग दहेज के नाम पर यह कह देते हैं कि उन्होंने अपने मन से ऐसा किया है लेकिन सच्चाई कुछ और है क्योंकि आज भी तमाम लोग बिना दहेज के शादी नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां लड़कों को नहीं बल्कि शादी में लड़कियों को दहेज दिया जाता है।

    दरअसल, यह जगह चीन के नानचांग प्रांत में मौजूद है। यहां काफी लंबे समय से यह नियम है कि शादियों में लड़के वालों की तरफ से कन्या पक्ष को तगड़ा दहेज दिया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां लैंगिक असमानता काफी ज्यादा है और उसी को कम करने के लिए पिछले कई दशकों से यहां दहेज का ऐसा नियम है। 

    लेकिन हाल ही में एक ऐसी कहानी सामने आई जिसमें पूरे सिस्टम को पलट दिया। हुआ यह कि यहां की एक रहने वाली लड़की को एक लड़के से प्रेम हो गया। वह दोनों जो पहली डेट पर मिले तभी यह निर्णय ले लिया कि शादी की जाएगी लेकिन उन्हें अपने समाज की परवाह थी क्योंकि दहेज का नियम उन्हें पता था। फिर जब बात दोनों के घरवालों में पहुंची तो शादी तो तय हुई लेकिन यह भी तय हुआ कि लड़के वाले लड़की वालों को 35 लाख रुपए दहेज में देंगे।

    लेकिन लड़की ने अपने मन की बात अपने घरवालों से और अपने ससुराल वालों से कहीं और कहा कि वह दहेज ना ले कर एक नए नियम को स्थापित करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों के घरवालों में बात हुई और यह तय हुआ कि बिना दहेज लिए यह शादी की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय रूप से इस बात की चर्चा बहुत ज्यादा है कि लड़की ने एक उदाहरण सेट किया जो शायद वहां के दहेज के नियमों को बदलने में काफी मदद मिलेगी।