Category: Himachal>Una

  • कंटेनर मार्च के दौरान चली गोलियां, गोली लगने से पूर्व PM घायल, देखें वीडियो

    कंटेनर मार्च के दौरान चली गोलियां, गोली लगने से पूर्व PM घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इस फायरिंग में इमरान खान घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

    बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम के पैर में गोली लगी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मौके से पकड़ लिया है। हमलावरों ने बकायदा इमारान खान को टारगेट करते हुए गोली मारी है। इस गोलीबारी में चार से पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गोलीबारी की आवाज से पैदल मार्च में भगदड़ मच गई। लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। घायलों में फैसल जावेद खान भी घायल हुए हैं।

  • कनाडा का भारत को बड़ा तोहफा, अब हर साल इतने लाख अप्रवासियों को मिलेगा वीजा 

    कनाडा का भारत को बड़ा तोहफा, अब हर साल इतने लाख अप्रवासियों को मिलेगा वीजा 

    टोरंटोः कनाडा ने अप्रवासियों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है, जिसका सबसे  अधिक फायदा भारतीयों में से खासकर पंजाबियों को मिलेगा। कनाडा ने अप्रवासियों की   वीजा संख्या में एक बड़ी वृद्धि की घोषणा की है, जिसमें 2025 तक एक वर्ष में 500,000 लोगों को देश में लाने का लक्ष्य है। आप्रवासन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को बताया कि नई योजना परिवार के सदस्यों और शरणार्थियों के  साथ-साथ आवश्यक कार्य कौशल और अनुभव के साथ अधिक स्थायी निवासियों को स्वीकार करने पर जोर देती है।

    विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी ने भी सरकार की इस योजना का स्वागत किया है। आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने मंगलवार को नए लक्ष्यों का खुलासा करते हुए कहा कि कनाडा की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।  उन्होंने कहा कि कनाडा के उद्योग एक बड़ी श्रम कमी का सामना कर रहे हैं। देश भर में करीब दस लाख नौकरियां खाली हैं।

    नई योजना में उन अप्रवासियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जिन्हें अगले तीन वर्षों में अपने कार्य कौशल या अनुभव के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, और शरणार्थियों की संख्या में कमी आएगी। नई योजना सांख्यिकी कनाडा द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि देश में रिकॉर्ड 23 प्रतिशत लोग अप्रवासी या स्थायी निवासी हैं।

  • तीसरे विश्व युद्ध का खतरा! ईरान किसी भी समय कर सकता है सऊदी अरब पर हमला, हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना

    तीसरे विश्व युद्ध का खतरा! ईरान किसी भी समय कर सकता है सऊदी अरब पर हमला, हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना

    ईरान: सऊदी अरब और ईरान के बीच स्थिति ठीक नहीं है। खबर है कि ईरान किसी भी वक्त सऊदी अरब पर हमला कर सकता है। ये खुफिया जानकारी सऊदी अरब ने अमेरिका से शेयर की है। सऊदी अरब में ईरान कई जगह हमले कर सकता है। ये खुफिया जानकारी सामने आते ही खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अगर ईरान ने सऊदी अरब पर हमला किया तो दुनिया फिर से एक और विश्व युद्ध के मुहाने पर पहुंच सकती है।

    कई जगहों पर हमला करने की योजना

    वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि सऊदी खुफिया ने अमेरिका को यह जानकारी दी है कि ईरान, सऊदी अरब में कई जगहों पर हमला करने की योजना बना रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों ने कथित तौर पर आने वाले हमलों पर चिंता के बारे में जर्नल को बताया।

    क्यों हो सकता है हमला?

    सऊदी अधिकारियों ने कहा कि ईरान सऊदी अरब के अलावा, एरबिल, इराक पर भी हमला करना चाहता है, जहां अमेरिकी सैनिक स्थित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन सुनियोजित हमलों का इरादा इस्लामिक राष्ट्र के नेतृत्व के खिलाफ ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से ध्यान भटकाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया जानकारी साझा करने की पुष्टि करने वाले अधिकारियों में से एक ने बताया कि “यह हमला 48 घंटे के भीतर” ही हो सकता है।

    अमेरिका ने क्या कहा?

    पेंटागन के प्रेस सचिव वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, अमेरिका “क्षेत्र में खतरे की स्थिति” के बारे में ‘चिंतित’ है और सऊदी अधिकारियों के साथ “नियमित संपर्क में” है। राइडर ने किसी विशेष खतरे के बारे में जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, “हम अपनी रक्षा और बचाव का अधिकार सुरक्षित रखेंगे, चाहे हमारी सेना इराक में या कहीं और सेवा कर रही हो।”

  • एलन मस्क का ऐलान, Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे इतने रुपए

    एलन मस्क का ऐलान, Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे इतने रुपए

    नई दिल्ली: टेस्ला के मालिक और अरबपति एलन मस्क ट्विटर को खरीदने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। एलन मस्क ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि अब ट्विटर पर ब्लूटिक यानी वेरिफाइड अकाउंट्स को एक निर्धारित फीस चुकानी होगी। मस्क ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. दरअसल, अपने ट्वीट में ट्विटर के नए मालिक मस्क ने कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर फीस के रूप में देने होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस हर देश में अलग-अलग होगी। मस्क ने ट्वीट करके Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की प्राइसिंग का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को क्या फायदे मिलेंगे।

  • मुंह में इंसानी कटा हुआ सिर दबाए सड़क पर दौड़ रहा कुत्ता, देखें वीडियो 

    मुंह में इंसानी कटा हुआ सिर दबाए सड़क पर दौड़ रहा कुत्ता, देखें वीडियो 

    मेक्सकोः जाकाटेकस (Zacatecas) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक कुत्ता शहर की गलियों के बीच कटे हुए इंसानी सिर को अपने मुंह में पकड़े दौड़ा जा रहा है। वीडियो रात का है और इसमें कुत्ता इंसानी सिर को पकड़ कर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे खाने के लिए कहीं लेकर जा रहा है।

    फॉक्स न्यूज के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते बुधवार की है। माना जा रहा है कि कुत्ते ने मेक्सिको के उत्तर में जाकाटेकस राज्य में किसी अपराध वाले स्थान से मानव सिर को उठाया था। अधिकारियों ने कहा कि कटे हुए सिर को मोंटे एस्कोबेडो शहर में एक एटीएम में छोड़ दिया गया था, जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था- ‘अगला सिर तुम्हारा है।’ एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को भूखे कुत्ते के मुंह से इंसानी सिर को निकालना पड़ा। अधिकारियों का मानना ​​​​है कि ये चेतावनी किसी एक गुट द्वारा दूसरे प्रतिद्वंद्वी के लिए लिखा गया था। जिस शख्स का सिर लिए कुत्ता घूम रहा था, उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों का भी पता नहीं चल पाया है।

    ‘मार्का’ अखबार के अनुसार, जाकाटेकस में स्थानीय गैंग के बीच लड़ाई की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। माना जाता है कि इन्हें सिनालोआ और जलिस्को गुट से समर्थन मिलता है। ये दोनों गुट ड्रग के धंधे से जुड़े हैं। मैक्सिको में ऐसे ड्रग कार्टेल अक्सर प्रतिद्वंद्वियों या अधिकारियों को डराने-धमकाने के लिए हत्या के बाद उनके शव के कुछ हिस्सों के पास एक नोट पर चेतावनी लिखकर छोड़ देते हैं। बहरहाल, ताजा घटना हिंसा से त्रस्त दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच लड़ाई के बाद हुई है, जिसमें एक मेयर और एक पूर्व मेयर सहित 18 लोग मारे गए थे। गैंगवार की घटना पिछले महीने हुई थी। मेक्सिको के उप रक्षा मंत्री रिकार्डो मेजिया ने कहा, ‘यह आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद से जुड़ा है।’ उन्होंने संभावना जताई कि मामले में संगठित अपराध समूह ला फेमिलिया मिचोअकाना (La Familia Michoacana) और लोस टेक्यूलेरोस (Los Tequileros) की संलिप्तता हो सकती है।

  • राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः सोमालियाई शहर किसमायु में एक कार बम विस्फोट और गोलीबारी में 9 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, शनिवार दोपहर कैपिटल सिटी मोगादिशु में 2 अलग-अलग कारों में विस्फोट की घटना घटी। सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने स्थानीय केबल टीवी से बातचीत में बताया कि विस्फोट में अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 100 है और 300 से ​अधिक घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो कार बम विस्फोटों ने सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया। रॉयटर्स ने एक स्थानीय नागरिक के हवाले से कहा, ‘दो कार बमों ने K5 स्ट्रीट के किनारे शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया।’ मंत्रालय की रखवाली करने वाले एक पुलिस अधिकारी, जिसने अपना नाम हसन बताया, ने रॉयटर्स को बताया कि उसने विस्फोट के तुरंत बाद कम से कम 12 शव देखे और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

    बम विस्फोट के दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं और विस्फोट के बाद मोगादिशु शहर के ऊपर बादल उठते दिख रहे हैं। अन्य वीडियो में धमाके वाली जगह के आस-पास और दूर-दराज के घरों के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। आतंकवादी संगठन अल-शबाब के इस बम धमाके के पीछे होने की सूचना है, जो सोमालियाई सरकार के खिलाफ हिंसक, सशस्त्र लड़ाई लड़ रहा है। सोमाली सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने हाल के हफ्तों में स्थानीय आत्मरक्षा समूहों के साथ लड़ते हुए अल-शबाब के खिलाफ युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल की है, लेकिन इस आतंकी समूह ने घातक हमले करना जारी रखा है।

    पुलिस प्रवक्ता सादिक दूदीश ने रॉयटर्स से कहा, ‘दोपहर दो बजे अल-शबाब के आतंकवादियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित नागरिकों को निशाना बनाते हुए दो विस्फोट किए।’ इससे पहले किस्मायू में सोमवार को 9 लोग आतंकियों के शिकार बने थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया था। बंदरगाह शहर के तवाकल होटल के गेट में विस्फोटकों से लदे एक वाहन के टकराने के बाद गोलियां चलीं। जुबलैंड के सुरक्षा मंत्री युसुफ हुसैन धूमल ने रॉयटर्स को बताया, ‘विस्फोट में छात्रों और नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’

  • हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    दक्षिण कोरिया: हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कई लोग सड़क पर बेसुध नजर आए। पुलिसकर्मियों को सड़क पर लोगों को सीपीआर देते नजर आए। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है वो और चौंकाने वाली है। घटना के वक्त महज 4 मीटर चौड़ी गली में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अचानक मौके पर भगदड़ मची।

    दक्षिण कोरिया के सियोल के एक क्षेत्र में संकरी गली से सैकड़ों लोगों के शव बरामद हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास है। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह के ड्रग्स की संलिप्तता से इनकार किया है।

  • मैसाचुसेट्स में दो कारो की भयंकर टक्कर, हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत

    मैसाचुसेट्स में दो कारो की भयंकर टक्कर, हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत

    नई दिल्लीः अमेरिका के मैसाचुसेट्स से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सड़क हादसे में 3 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 छात्र जिस कार में मौजूद थे, वे दरअसल एक दूसरे की गाड़ी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। 

    इसके साथ ही इन मृतकों की पहचान पवनी गुलापल्ली (22), प्रेम कुमार रेड्डी गोडा (27), और साई नरसिम्हा (22) के रूप में हुई है। वहीं बर्कशायर डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस के मुताबिक मैसाचुसेट्स पुलिस घटना में शामिल दो गाड़ियों की टक्कर के मामले की आगे की जांच कर रही है। इस हादसे में पांच घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामले पर पुलिस की जानकारी के अनुसार, आज  सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तर दिशा की ओर से आ रही एक कार दक्षिण दिशा की तरफ से आ रहे एक पिकअप ट्रक से टकरा गई है। इससे कार में सवार चार अन्य मनोज रेड्डी डोंडा (23), श्रीधर रेड्डी चिंताकुंटा (22), विजीत रेड्डी गुम्माला (23) और हिमा ईश्वर्या सिद्दीरेड्डी (22) को इलाज के लिए बर्कशायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अन्य वाहन के चालक अरमांडो बॉतिस्ता-क्रूज (46) को इलाज के लिए फेयरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। 

  • ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    ट्विटर के नए मालिक बनते ही एलन मस्क ने की CEO पराग अग्रवाल की छुट्टी, जाने मामला

    सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए रखी गई अंतिम समयसीमा से पहले एलन मस्क ने वीरवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही ट्विटर पर अधिग्रहण करने के साथ ही मस्क द्वारा कंपनी के कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने की भी खबरें हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

    पराग अग्रवाल सहित कई टॉप एग्जक्यूटिव्स की छुट्टी

    वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मस्क के शुरुआती कदमों में हटाए गए एग्जक्यूटिव्स में मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ-साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

    एलन मस्क इसी साल अप्रैल में ट्विटर के अधिग्रहण की डील की घोषणा की थी। बाद में वे इससे पीछे हटते नजर आए थे। मस्क ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का पराग अग्रवाल सहित शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    मामले के कोर्ट में पहुंचने के बाद मस्क ने इसी महीने की शुरुआत में एक बार फिर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कोर्ट ने मस्क के सामने शुक्रवार (28 अक्टूबर) तक अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने की समयसीमा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर अधिग्रहण नहीं होता है तो वह इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।  

    मस्क बुधवार को पहुंचे थे ट्विटर हेडक्वार्टर 

    इससे पहले मस्क ने बुधवार को ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में दाखिल होते नजर आए। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपने निजी विवरण में ‘ट्विट चीफ’ लिखा। 

    बताते चलें कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा था कि वह 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

  • कनाडा पील क्षेत्रीय पुलिस ने तीन पंजाबियों सहित 5 लोगों से भारी मात्रा में पकड़ा नशा, सरकार जल्द करेंगी इन्हें डिपोर्ट

    कनाडा पील क्षेत्रीय पुलिस ने तीन पंजाबियों सहित 5 लोगों से भारी मात्रा में पकड़ा नशा, सरकार जल्द करेंगी इन्हें डिपोर्ट

    कनाडाः विदेशी धरती कनाडा में पंजाबियों द्वारा नशा, हथियार और गैंगस्टरवाद का काफी समय से खेल चलाया रहा है। कनाडा सरकार ने पिछले दिनों गैंगस्टरों की सूची जारी की थी जो उनके देश में रहे हैं। जिन्हें जल्द ही कनाडा सरकार वहां से डिपोर्ट करने वाली है। अब कनाडा में पंजाबियों से भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई है। यह ड्रग्स कनाडा में पील क्षेत्रीय पुलिस ने पकड़ी है। नशा, हथियार और गैंगस्टरबाद जो पंजाब में चल रहा है वही सारा खेल विदेशी धरती कनाडा में पंजाबियों ने शुरू कर दिया है। पिछले दिनों कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों की सूची जारी की थी जो उनके देश में रहे हैं।

    जिन्हें जल्द ही कनाडा सरकार वहां से डिपोर्ट करने वाली है। अब कनाडा में पंजाबियों से भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई है। यह ड्रग्स कनाडा में पील क्षेत्रीय पुलिस ने पकड़ी है। पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि नशे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन पंजाबी हैं। इनके कब्जे से करीब 25 लाख डॉलर मूल्य की ड्रग्स पकड़ी गई है। यह लंबे समय से यहां पर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप सप्लाई होने जा रही है। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पील पुलिस ने छापामारी की और ड्रग्स के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

    कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जो पंजाबी पकड़े गए हैं उनकी पहचान 38 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गाखल, 28 वर्षीय जसप्रीत सिंह और 27 वर्षीय राजिंदर सिंह बोपाराय के रूप में हुई हैं। इनके अलावा जो दो लोग और पकडे़ गए हैं उनमें एक पाकिस्तानी मूल का खलीलुल्लाह अमीन और एक चीनी मूल का नागरिक रे आईपी पकड़ा गया है। पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पील क्षेत्र के इतिहास में आज तक की यह नशे की सबसे बड़ी खेप है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यह धंधा ट्रासपोर्ट के माध्यम से चल रहा था। नशे का धंधा करने वाले लोगों को नशे की इतनी बड़ी खेप के साथ अमेरिकी पुलिस की सहायता से सीमा क्षेत्र में पकड़ा गया है।