पंचकूला: नवनियुक्त मेयर श्याम लाल बंसल ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला है। सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पार्षद मौजूद हैं।

पंचकूला: नवनियुक्त मेयर श्याम लाल बंसल ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला है। सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पार्षद मौजूद हैं।

पंचकूला: सेक्टर-11 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा घरों के बाहर अवैध रुप से बनाए गए निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया है। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया गया है। जहां पर कोर्ट के आदेशों के बाद यह कार्रवाई की जा रही थी। वहीं लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया है।

कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया है। आस-पास के लोगों के अनुसार, ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत दृश्य बताया है तो वहीं कई लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से भी जोड़कर देखा गया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाशी कर रही है। इससे पहले भी पंचकूला के कई सेक्टर में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसके बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 1 आरोपी से एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र गोल्ड, कानों के टॉप्स, नाक की नथ, सोने की हाथ की चूड़ियां, चांदी के मुकुट जिसकी कीमत करीबन 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के द्वारा पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था। चौकीदार आने के चलते उसने बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला चोरी का दर्ज है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा और भी बड़ा खुलासा किया जाएगा।

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब में 24/25 मई की रात हुई कहासुनी और उसके बाद वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पंचकूला पुलिस की सैक्टर-5 थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार 25 मई को सेक्टर-5 थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थीं। जिसमें शिकायतकर्ता नारायण दत्त उर्फ नितीन अपने साथियों के साथ 24/25 मई की रात को सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब पहुंचे थे। क्लब में भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद वहां मौजूद बाउंसरों और युवकों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज शुरू हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने गाड़ियों व क्लब परिसर में तोड़फोड़ कर दी।
जांच में पाया गया कि क्लब के बाउंसरों द्वारा 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि दूसरे पक्ष ने भी गुस्से में क्लब परिसर में नुकसान पहुंचाया। सैक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी द्वारा दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया व मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की। मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा की जा रही है। मामले में पहले पक्ष के जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें मनीष उर्फ मनी निवासी पिंजौर जिला पंचकूला, सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी जिला पंचकूला, नारायण दत्त उर्फ नितीन निवासी, पिंजौर जिला पंचकूला तथा गौरव पुत्र कृष्ण निवासी पिंजौर, जिला पंचकूला शामिल हैं।
इसके अलावा दूसरे पक्ष से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दौलत निवासी जिला मोहाली, ध्रुव निवासी जिला मोहाली तथा सिकंदर उर्फ मैंगी निवासी जिला मोहाली, पंजाब शामिल हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करना, हुड़दंग मचाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को कानून अपने हाथ में लेने की बजाय संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में इस प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पंचकूलाः फर्जी जमानत और जाली दस्तावेजों के सहारे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। माननीय न्यायलय की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग जिलों में फर्जी दस्तावेजों और जाली पहचान पत्रों के माध्यम से जमानत दिलाने का नेटवर्क चला रहे थे। जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित न्यायालय में एक आरोपी की जमानत प्रक्रिया के दौरान अदालत को संदेह हुआ जब एक व्यक्ति द्वारा पेश किए गए जमानती दस्तावेजों और उसके रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी 16 से अधिक मामलों में जमानतदार बन चुका था, जबकि उसने अदालत में भ्रामक जानकारी दी। आधार कार्ड और अन्य रिकॉर्ड की जांच में भी दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद अदालत ने तत्काल थाना सेक्टर-7 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए।
मामले की जांच सैक्टर-1 चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने 25 मई को राजेन्द्र सिंह निवासी करनाल, कृष्णा नामक महिला निवासी करनाल और आशीष कुमार निवासी पंचकूला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह कथित रूप से जाली जमानती कागजात तैयार कर अलग-अलग जिलों में लोगों की जमानत करवाने में सक्रिय था। आरोपियों के खुलासों के आधार पर करनाल से जाली मोहरों की बरामदगी, अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार यह मामला केवल फर्जी जमानत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जाली दस्तावेज, फर्जी पहचान और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। राजेन्द्र व कृष्णा का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है व तीसरे आरोपी आशीष कुमार को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गय है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने मामलों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित किया।

जैसे ही स्टार क्रिकेटर उनके घर पहुंचे, आसपास के लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और बच्चों ने ऑटोग्राफ लिए। स्थानीय लोगों में अभिषेक शर्मा को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वे लगातार लोगों से मिलते रहे और सरल अंदाज में सभी का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस मुलाकात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इसी दौरान एक युवक ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक बिना अपनी परवाह किए जंगल में लगी आग को नियंत्रित करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। युवक द्वारा किए गए अथक प्रयासों की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं युवक के साथ फारेस्ट कर्मी भी मौजूद है जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन करने के प्रयास जारी हैं। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे जंगलों में आग लगने जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

पंचकूलाः पुलिस ने सेक्टर-7 क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 24 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) व 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह जब वह अपने काम पर जा रहा था और सरकारी स्कूल सेक्टर-7 के सामने पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
शिकायत मिलते ही सेक्टर-7 थाना टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अमनदीप सिंह ने टीम की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण खान निवासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़ हाल किरायेदार खड़क मंगोली पुराना पंचकूला और सुरज निवासी गांव नलगा बबैल जिला पानीपत हाल निवासी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी करण खान की पैंट की जेब से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सूरज सिनेमा की पार्किंग से बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की थी।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि उनकी सैक्टर-7 थाना टीम ने दोनों आरोपियों को मजह 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी सूरज के खिलाफ पंचकूला के अलग-अलग थानों में चोरी, स्नैचिंग, एनडीपीएस और मारपीट जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि आरोपी करण खान के खिलाफ भी थाना सेक्टर-7 में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शहर में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।