Category: Panchkula

  • 95 लाख के Cyber ​​Fraud  मामले में Bank Manager Anup गिरफ्तार, देखें वीडियो

    95 लाख के Cyber ​​Fraud मामले में Bank Manager Anup गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 95 लाख के साइबर फ्रॉड के मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों के बाद अब गिरोह से जुड़े एक और अहम आरोपी अनूप कुमार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को विदेशी नंबरों, व्हाट्सएप मैसेज, फर्जी ट्रेडिंग लिंक, ऑनलाइन मीटिंग और झूठे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पंचकूला निवासी बुजुर्ग ने साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें जुलाई 2025 में व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने विदेशी नंबरों और फर्जी वेबसाइट के माध्यम से उन्हें अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने उन्हें विभिन्न शेयरों में निवेश कर मोटे मुनाफे का लालच दिया।

    शुरुआती छोटे निवेश और मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग माध्यमों से लगातार रकम जमा करवाई गई। जांच के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कुल 95 लाख 21 हजार 560 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल पर उनके खाते में लाखों डॉलर का बैलेंस दिखाया जाता रहा, लेकिन जब पीड़ित ने रकम वापस निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने अतिरिक्त रकम की मांग कर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब जाकर पीड़ित को फ्रॉड का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में 8 अक्टूबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा कई आरोपियों की पहचान की गई। पहले हिसार निवासी आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू डाबला को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद मनजीत सिंह और मानशवी ढोचक को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया गया। जांच के दौरान बैंक के कर्मचारी अनूप कुमार निवासी साउड वैस्ट दिल्ली की संलिप्तता सामने आई। जांच में पाया गया कि आरोपी पहले दिल्ली और गुरुग्राम के अन्य साइबर धोखाधड़ी मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका था और अलग-अलग जेलों में बंद था। पंचकूला पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर 20 मई 2026 को आरोपी अनूप कुमार को भोंडसी जेल, गुरुग्राम से लाकर पंचकूला अदालत में पेश किया और गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है और मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा अन्य सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है और इससे जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं। इस पूरे मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही है। पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, विदेशी नंबर, फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप निवेश समूह, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऑफर या त्वरित मुनाफे के लालच में आकर पैसा निवेश न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

     

  • Haryana News: टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Haryana News: टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका अनाज मंडी में विष्णु टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग जाने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में टेंट हाउस के मालिक का करीब 10  से 15 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान हो गया। जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर लड़के सोए हुए थे और उन्हें गर्मी जैसा महसूस हुआ तो उन्होंने उठकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी और उन्होंने किसी तरह बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई।
    इस हादसे की सूचना तुरन्त दुकान मालिक को दी गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है की दुकान के अंदर करीब आठ दस सिलेंडर भी पड़े हुए थे जिनमें कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली थे जिन्हें फायर स्टेशन कर्मियों द्वारा सुरक्षा के साथ बाहर निकाल लिया गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।    
  • पीर मुछल्ला बॉर्डर पर Society में लगी आग, Cylinder फटने से हुआ Blast, देखें वीडियो

    पीर मुछल्ला बॉर्डर पर Society में लगी आग, Cylinder फटने से हुआ Blast, देखें वीडियो

    पंचकूला: पीर मुछल्ला बॉर्डर पर सिटी हाइट सोसायटी में आग लगने का एक और वीडियो आया सामने है। आग के दौरान ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के दौरान अफरा-तफरी मच गई है। आग के दौरान सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हुआ है। कल दोपहर की घटना एक और वीडियो भी सामने आया है। जीरकपुर के पीरमुछला की घटना है।
       
  • पिंजौर क्षेत्र स्थित ऑफिस में लगातार चोरी 2 आरोपी Detective Staff के हत्थे चढ़े, देखें वीडियो

    पिंजौर क्षेत्र स्थित ऑफिस में लगातार चोरी 2 आरोपी Detective Staff के हत्थे चढ़े, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर थाना क्षेत्र की हिमशिका कॉलोनी में लगातार तीन दिनों तक कार्यालय में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को डिटेक्टिव स्टॉफ ने गिरफ्तार कर जरुरी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कार्यालय से निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मशीनें, विंडो ऐसी आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बेचकर बचाए गए 20 हजार रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पिंजौर वासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका कार्यालय हिमशिखा कॉलोनी में स्थित है जहां 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 के बीच लगातार चोरी की घटनाएं हुई है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 अप्रैल को निर्माण काम शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 अप्रैल को निर्माण काम में प्रयोग होने वाली मशीन का मोटर चोरी हुआ। 13 अप्रैल को एलजी कंपनी का डेढ़ टन विंडो एसी चोरी कर लिया गया तथा 14 अप्रैल को वाटर डिस्पेसर, बिजली की तारें समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर भी चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331 (3) के अंतर्गत 14 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है। हमारी डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रशीद अली उर्फ लाखा उम्र 31 वर्ष तथा नसीरुद्दीन पुत्र कमालदीन उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पिंजौर क्षेत्र के गांव टिब्बी बक्शीवाला के निवासी है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

    आरोपी नसीरुद्दीन के खिलाफ पिंजौर थाना में साल 2022 में एक डकैती का मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपियोें ने खुलासा किया कि उन्होंने चोरी किए गए सामान को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बेचकर बचाए गए 20 हजार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

     

     

     

  • Panchkula News: बड़ा हादसा टला, खड़ी एक्टिवा पर गिरा पेड़ का तना, देखें वीडियो

    Panchkula News: बड़ा हादसा टला, खड़ी एक्टिवा पर गिरा पेड़ का तना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के ईशर नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ टूटकर एक्टिवा पर आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे से कुछ ही सेकंड पहले महिला और बुजुर्ग दुकान के अंदर पहुंच चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान जय दुर्गा स्वीट्स शॉप के मालिक दुष्यंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माता और उनकी पत्नी एक्टिवा पर सवार होकर दुकान पर आई थीं। जैसे ही उन्होंने एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी की और दुकान के अंदर पहुंचे, तभी अचानक पेड़ का विशाल तना टूटकर एक्टिवा पर आ गिरा।

    अगर उनकी माता और पत्नी कुछ सेकंड और बाहर खड़ी रहतीं,  तो यह तना सीधे उनके ऊपर गिर सकता था। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

    दुकान मालिक दुष्यंत ने आगे बताया कि हादसे के बाद उन्होंने बिजली विभाग को इसकी शिकायत भी दी थी। उनका कहना है कि इलाके में कई बड़े-बड़े तने और शाखाएं बिजली की तारों के ऊपर झुकी हुई हैं,  जिन्हें अक्सर विभाग की बड़ी गाड़ियों की मदद से काटा जाता रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सड़क के ऊपर लटक रहे ये भारी तने कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

    दुष्यंत के अनुसार इस शिकायत को करीब 10 से 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि फिलहाल उनके पास बड़ी गाड़ी उपलब्ध नहीं है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ों और भारी तनों को जल्द हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

     

     

  • Haryana News: बेखोफ चोर ने दिनदहाड़े घर से उड़ाया Gas Cylinder, देखें CCTV

    Haryana News: बेखोफ चोर ने दिनदहाड़े घर से उड़ाया Gas Cylinder, देखें CCTV

    कालकाः रेलवे रोड कालका में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक शातिर चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि घर के अंदर मौजूद महिला ने आरोपी को आवाज देकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह बेखौफ अंदाज में सिलेंडर लेकर भाग निकला। इस दौरान सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
    जानकारी मुताबिक, रेलवे रोड कालका में महिला घर में अकेली थी। इस दौरान एक चोर घर पत्रकार अख्तर फारूकी के घर में घुसा और कुछ ही सेकेंड में गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। घटना के दौरान घर में मौजूद महिला ने जब आरोपी को सिलेंडर उठाते देखा तो उसे आवाज लगाई, लेकिन आरोपी बिना डरे तेजी से मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी साफ दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत उसकी तलाशी शुरू की। इसी दौरान गांधी चौक कालका में आरोपी एक ऑटो रिक्शा में सिलेंडर रखवाने की कोशिश कर रहा था कि लोगों ने उसे पहचान लिया। लोगों ने शोर मचाया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सिलेंडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इन दिनों कालका शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस तरह चोर शरेआम घर में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई खौफ ही न हो। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर तुरंत सख्ती से लगाम लगाई जाए और गश्त बढ़ाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।      
  • Haryana News: BBMB ने मनाई Golden Jubilee, छोटे से काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की शिरकत, देखें वीडियो

    Haryana News: BBMB ने मनाई Golden Jubilee, छोटे से काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की शिरकत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंचकूला में गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत, आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। समारोह में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और BBMB के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की 50 वर्षों की उपलब्धियों, बिजली उत्पादन, जल प्रबंधन और उत्तर भारत के राज्यों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने में निभाई गई भूमिका पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि BBMB ने पिछले 5 दशकों में लाखों किसानों और करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और बोर्ड की उपलब्धियों को सराहा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने BBMB के अधिकारियों और कर्मचारियों को गोल्डन जुबली की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम की एक खास बात यह भी रही कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बेहद सादगी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उनका काफिला भी काफी छोटा नजर आया और वह केवल 3 गाड़ियों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे, जिसकी चर्चा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच होती रही।

     

     

     

  • Modified Silencer वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 3 Bullet का भारी-भरकम चालान, 1 इंपाउंड, देखें वीडियो

    Modified Silencer वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 3 Bullet का भारी-भरकम चालान, 1 इंपाउंड, देखें वीडियो

    पंचकूला: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने औचक नाकाबंदी कर चैकिंग की।

    इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिना वैध दस्तावेजों और नियमों का उल्लंघन करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 3 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे, जिनमें से 1 को इंपाउंड भी किया गया। इंपाउंड की गई बुलेट का 32,000 रुपये का भारी भरकम चालान किया गया, जबकि अन्य 2 बुलेट चालकों पर 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए।

    एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर हुड़दंगबाजी, तेज रफ्तार, स्टंट करना और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

    इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और उन्हें खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से रोकें। सभी वाहन चालकों से भी आग्रह किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर उनकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     

     

  • नाबालिग के अपहरण मामले में बर्खास्त पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नाबालिग के अपहरण मामले में बर्खास्त पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने बर्खास्त दिल्ली पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ईआरवी टीम ने महज कुछ घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी आरोपी रविन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी की हुंडई ऑरा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अपहृत 13/14 वर्षीय बच्चे को रामगढ़ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में थाना सैक्टर-7 पंचकूला में धारा 137(2), 303(2), 336(3), 340(2), 341(2), 140(2) बीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 मई 2026 को तड़के करीब साढ़े 3 बजे डायल-112 पर एक ऑटो चालक द्वारा सूचना दी गई कि माजरी चौक के पास एक सफेद रंग की हुंडई कार में एक व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को जबरदस्ती बैठाकर ले गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने ऑटो के पास खड़ा था, तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति 13/14 वर्षीय बच्चे को जबरन कार में बैठा रहा था। बच्चे के चिल्लाने और विरोध करने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ, जिसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया।

    जांच के दौरान ईआरवी-534 पर तैनात मुख्य सिपाही रामचन्द्र, एसपीओ राजेन्द्र सिंह तथा होमगार्ड असगर अली ने मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी रविन्द्र कुमार यादव पुत्र यादव राम निवासी जिला झुंझुनू, राजस्थान को चंद घंटों के भीतर रामगढ़ से काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था, लेकिन वर्ष 2023 में विभाग द्वारा उसे बर्खास्त कर दिया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई ऑरा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस जांच में वाहन का असली नंबर राजस्थान का निकला तथा यह कार जयपुर से चोरी की गई पाई गई। संबंधित वाहन मालिक द्वारा जयपुर में वाहन चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच सैक्टर-1 चौकी में तैनात एएसआई निर्मल द्वारा की जा रही है।

    एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी साजिश के तहत नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। पुलिस को वाहन के अंदर से मिर्च स्प्रे सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, जिससे मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अपहृत बालक पंजाब निवासी परिवार से संबंधित है, जो वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।

  • Birthday Party से लौट रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, कार चालक फरार, देखें वीडियो

    Birthday Party से लौट रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, कार चालक फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो में देर रात भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और घटना में 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियों सवार मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 के गांव हरिपुर का परिवार सेक्टर 14 से अपने रिश्तेदार के घर से जन्मदिन की पार्टी से वापिस घर जा रहा था।

    इस दौरान रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में परिवार के पांचो लोग बुरी तरह घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को प्राइवेट टैक्सी में सेक्टर 6 हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज करवाया गया। इलाज के दौरान 8 वर्षीय मौसमी की मौत हो गई। वहीं घटना में 2 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में 6 वर्षीय शिवा और 11 वर्षीय शिवांग सिर पर गंभीर चोट आई है।

    वही माता संगीता और उनकी पिता राजकुमार भी घायल हुए है। जिनका सेक्टर 6 के सामान्य हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सेक्टर 2 के चौंकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हादसे के चालक कार छोड़कर मौके से फरार होगया। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतका का आज पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिवार को सौंप दी जाएगी।