Category: Panchkula

  • Haryana News: अस्पताल में Doctor पर Acid से महिला का चेहरा जलाने के आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: अस्पताल में Doctor पर Acid से महिला का चेहरा जलाने के आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर पर महिला का चेहरा एसिड से जला देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि एसिड से उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। परिजनों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    जानकारी देते गुलमोहम्मद निवासी बलटाना ने बताया कि वह पंचकूला के सरकारी अस्पताल में अपनी मां का इलाज करवाने के लिए आया था। उन्होंने 113 नंबर रुम में मां को स्किन के ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर को दिखाया था। इलाज के दौरान डॉक्टर सुमित ने लापरवाही से इलाज करते हुए उनकी मां के चेहरे पर एसिड फेंक दिया जिससे उसकी मां का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। जब उसने मां का चेहर को देखा तो वह दंग रह गया। उसने इस मामले से डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और दवाई देकर मां के चेहरे पर लगाने की बात कही। जब वह सीनियर डॉक्टर से शिकायत लेकर गए तो उन्होंने कहा कि कोई ज्यादा सीरियस बात नहीं है, यह कुछ दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन उनकी मां का चेहरा देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि यह ज्यादा सीरियस नहीं हैं, क्योंकि उनकी मां का चेहरा पूरी तरह काला पड़ गया है। उन्होंने कहा कि गणीमत यह रही कि मां की आंख बंद थी, नहीं तो उनकी आंखों की रोशनी तक जा सकती थी। उन्होंने मामले में इंसाफ की मांग करते हुए डॉक्टर की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अथॉरिटी को शिकायत कर दी है और उन्होंने मामले में जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

    उधर, पीएमओ आरएस चौहान ने कहा है कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

  • नगर निगम चुनाव से पहले Action Mode में आई पुलिस, XUV में शराब ले जा रहा तस्कर काबू, देखें वीडियो

    नगर निगम चुनाव से पहले Action Mode में आई पुलिस, XUV में शराब ले जा रहा तस्कर काबू, देखें वीडियो

    अंग्रेजी ब्रांड की 52 बोतल अवैध शराब बरामद

    पंचकूला: नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न करवाने के मद्देनजर पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में चौकसी और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। इस कड़ी में एमडीसी थाना टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें बिना परमिट अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 5 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माता मनसा देवी सिंह द्वार के पास एक व्यक्ति अपनी काली रंग की एक्सयूवी-700 में अवैध रुप से शराब की पेटियां रखे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर उक्त गाड़ी दिखाई दी जिसमें बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विनित कुमार एमडीसी पंचकूला के तौर पर हुई है। गाड़ी की तलाशी पर डिग्गी से कुल 8 पेटियों में 52 बोतल विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने संबंधी लाइसेंस या परमिट देश करने को कहा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस बारे में आरोपी के खिलाफ एमडीसी थाना में हरियाणा आबाकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61 (1) (a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। चुनावों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।          
  • नगर निगम चुनाव के बीच हथियारों सहित नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नगर निगम चुनाव के बीच हथियारों सहित नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम चुनावों को देखते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और चुनाव के दौरान अवैध हथियारों के प्रयोग से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हमारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इंस्पेक्टर दलीप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 2 मई को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय शर्मा उर्फ टीनू ,21 वर्ष, निवासी देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध असला बरामद किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर(एडीजीपी ) शिवास कविराज द्वारा सभी क्राइम यूनिट्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर कड़ी चौकसी रखी जाए ताकि किसी भी तरह की अवैध तस्करी या हथियारों की खेप शहर में प्रवेश न कर सके। दिनांक 2 मई को क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम रायपुररानी क्षेत्र में गश्त पर थी, तब मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांव बागवाला की सड़क पर हथियारों की सप्लाई देने के लिए खड़ा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी अजय शर्मा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से 3 अवैध देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी को खिलाफ रायपुर रानी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु की गई।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए हथियार अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि चुनाव के ठीक पहले यह खेप किसे दी जानी थी और इसके पीछे किसका हाथ है। आरोपी अजय शर्मा ने पूछताछ में उत्तर प्रदेश के ही एक अन्य सप्लायर का नाम लिया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उत्तरप्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। आरोपी फिलहाल 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है और उससे कड़ी पूछताछ जारी है।

    चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें किसी भी तरह की हिंसा या अवैध हथियारों के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही हैं। अजय शर्मा की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि पंचकूला पुलिस चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हम हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क का पता लगा रहे हैं और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी होंगी। शहर की जनता निडर होकर मतदान करे, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।

  • Haryana News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, DCP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Haryana News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, DCP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि रायपुररानी क्षेत्र में 28/29 अप्रैल की रात गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास किसी प्रकार का मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया था। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के शवगृह में रखवाया तथा आसपास के क्षेत्रों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए गए।

    जांच के दौरान मृतक की पहचान हरिंदर सिंह (32) निवासी गांव तिड़ा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में कार्य करता था। मृतक की पहचान उसके भाई सतिंदर सिंह द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। डीसीपी ने बताया कि उनकी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 120 घंटे चले ऑपरेशन में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर 3 मई 2026 को दो आरोपियों संगम कुमार (23) और विजय कुमार उर्फ दीनानाथ (35) दोनों निवासी मोहाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

    जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे तथा तीनों नशे के आदी थे। ये पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशा मुक्ति केंद्र में साथ रहे थे, जहां से 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद ये फिर संपर्क में आए और नशे का सेवन करने लगे। 28 अप्रैल को नया गांव में तीनों ने मिलकर नशा किया। इस दौरान आपसी कहासुनी हो गई। मृतक हरिंदर सिंह को ओवरडोज देने के कारण वह बेसुध हो गया, जिसके बाद उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद वे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर खेतपराली पुल के पास ले गए और करीब 120 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जिसमें खून के निशान पाए गए हैं।

    इसके अलावा खून से सने कपड़े, अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य तथा वह स्थान भी बरामद किया गया जहां आरोपियों ने मृतक की पगड़ी और जूते फेंके थे। आरोपियों को 4 मई को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज एवं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     

     

  • Haryana News: CM के राजनीतिक सलाहकार का भयंकर एक्सिडेंट, Car बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Haryana News: CM के राजनीतिक सलाहकार का भयंकर एक्सिडेंट, Car बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान वह बाल-बाल बचे। यह घटना उस समय हुई जब वे नगर निगम पंचकूला के चुनाव प्रचार के सिलसिले में गांव माणक्या गए हुए थे।

    जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 19 में एक निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा के पक्ष में बैठाने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर तरुण भंडारी अपने सहयोगी मुकेश सिंगला और अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। गाड़ी चालक तरुण भंडारी के मित्र मुकेश सिंगला ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन गाड़ी नीलगाय से टकरा गई।

    टक्कर के बाद गाड़ी को झटका लगा और वह रुक गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में तरुण भंडारी और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि झटके के कारण उनके हाथ में हल्का दर्द बताया जा रहा है। तरुण भंडारी ने खुद बताया कि वे पूरी तरह ठीक हैं और किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है।

     

  • Haryana News: इस इलाके में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, 2 घायल, देखें वीडियोे

    Haryana News: इस इलाके में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, 2 घायल, देखें वीडियोे

    पंचकूलाः नगर निगम चुनाव के दौरान शनिवार रात निर्दलीय प्रत्याशी और BJP प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। झगड़े में एक समर्थक का सिर फूट गया तथा एक के हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों के द्वारा सेक्टर-19 चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    जानकारी देते पंचकूला के वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी ममता रविकांत स्वामी ने बताया कि उनके बेटे के पास देर रात एक दोस्त का फोन आया कि भाजपा ऑफिस के पास एक्सीडेंट हो गया, लेने आ जाओ। जब उसका बेटा वहां गया तो उसने एक्सीडेंट की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर भाजपा के समर्थकर गुस्सा हो गए और उसके बेटे को ऑफिस में ले गए व वहां पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद उनके परिचित वहां गए तो उनके साथ भी झगड़ा हुआ। झगड़े में उनके भाई का सिर फूट गया।

    वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के अनुसार दिन में उनके पोस्टर फाड़े गए। रात के समय निर्दलीय उम्मीदवार का बेटा उनके ऑफिस आकर वीडियोग्राफी करने लगा। जब उसे रोका गया तो वहां पर झगड़ा हो गया। उनका बेटा रामगढ़ एरिया से कुछ लड़कों को साथ लेकर आया था और झगड़े में उनके समर्थन नवीन के हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं महिला निर्मला देवी को भी चोट लगी है।

    उधर, पंचकूला सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत अभी नहीं आई है। एक युवक को सिर में चोटें आई हैं तथा एक के हाथ में फ्रैक्चर है। जांच के बाद दोनों तरफ की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।

     

  • Haryana News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Car, चालक घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Car, चालक घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर मल्लाह मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का मामला सामने आया है। कार सवार ईशरनगर से पिंजौर की ओर जा रहा था और जैसे ही उसने पुल पार किया, तो एकदम उसकी कार अनियंत्रित होकर कौशल्या नदी के समीप खाई में जा गिरी। घटनाक्रम की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    जानकारी देते थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि उक्त गाड़ी में पवन, जिसकी चंडी मंदिर लाइटों के पास गाड़ियों की रिपेयरिंग की दुकान है, किसी काम से जा रहा था। उसके पीछे एक अन्य गाड़ी भी आ रही थी, जिसमें उसका रिश्तेदार मौजूद था। वहीं जब कार खाई में गिरी तो पीछे कार में आ रहे उसके साथी भी तुरंत वहां पर रुक गए और खाई में गिरे कार सवार व्यक्ति को बाहर निकालकर अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया और अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे में कार चालक व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • अग्रवाल भवन में जल्द तय होगी राजनीति की दिशा, प्रदीप गोयल ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    अग्रवाल भवन में जल्द तय होगी राजनीति की दिशा, प्रदीप गोयल ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    पंचकूला: आने वाले 1 मई को पंचकूला में स्थित अग्रवाल भवन ऐतिहासिक गवाह के तौर पर उभरने वाला है। यह पंचकूला की भावी राजनीति की दिशा तय करने वाला है। पूरा अग्रवाल समाज पंचकूला के आने वाली धार्मिक संस्थाओं और शहर के तमाम सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर मेयर पद का सबसे मजबूत दावेदार और समाज का गौरव श्याम लाल बंसल के पक्ष में महारैलीनुमा समर्थन कार्यक्रम का बिगुल फूंक दिया है।

    आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मशहूर समाजसेवी प्रदीप गोयल के तेवर सबसे जुदा और आक्रामक नजर आए। उन्होंने बहुत ही गंभीर और चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि – अग्रवाल समाज की शालीनता को हमारी कमजोरी न समझा जाए। हम उस समुद्र की तरह हैं जो सबको साथ लेकर चलता है लेकिन याद रहे हम समुद्र हैं और हमें शांत ही रहने दो। अगर हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ और हम मचल गए तो पूरे शहर के सियासी समीकरणों को अपने साथ ले डूबेंगे।

    गोयल के इस बयान ने यह साफ संदेश दिया है कि अग्रवाल समाज अब अपने मान-सम्मान और हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन गर्ग ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि – श्याम लाल बंसल की दावेदारी सिर्फ एक राजनैतिक कदम नहीं है बल्कि यह पंचकूला के हर उस नागरिक की पुकार है जो शहर में ईमानदारी और सेवा की राजनीति देखना चाहता है। बंसल जी ने दशकों तक निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की है।

    आज पंचकूला का बच्चा-बच्चा, व्यापारी और बुजुर्ग उनके साथ खड़ा है। १ मई का यह भव्य कार्यक्रम यह सिद्ध कर देगा कि पंचकूला के विकास की चाबी अब समाज के सच्चे नायकों के हाथ में होगी। हमारी जीत सुनिश्चित है क्योंकि हमारा संकल्प पवित्र है। इस महा-सम्मेलन में हरियाणा के यशस्वी के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

    श्याम लाल बंसल के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाएंगे। उनके साथ हरियाणा सरकार के कद्दावर मंत्री विपुल गोयल भी समाज की ताकत को धार देंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विश्वविख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल होंगे। मित्तल अपनी ओजस्वी शैली में धर्म और कर्म का संदेश देते हुए समाज को श्याम लाल बंसल के पक्ष में लामबंद करेंगे।

    इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए सत्प्रकाश अग्रवाल, तेजिंदर गुप्ता टोनी, बालकिशन सिंगला और जय राजा जैसे दिग्गजों ने दिन-रात एक कर दिया है। समाज के युवा और अनुभवी चेहरों मुकेश गर्ग, तरसेम गर्ग और प्रदीप गर्ग की टीम ने शहर की गली-गली में जनसंपर्क कर इस सभा को जन-आंदोलन में बदल दिया है।

    पंचकूला की समस्त धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक मंडलों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने भी खुले दिल से श्याम लाल बंसल को समर्थन देने का ऐलान किया है। पूरा अग्रवाल समाज एवं सहयोगी संस्थाओं ने एक स्वर में अपील की है कि 1 मई को अग्रवाल भवन में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं। यह कार्यक्रम सिर्फ एक व्यक्ति का समर्थन नहीं है बल्कि यह पंचकूला के स्वाभिमान, उन्नति और अग्रवाल समाज की संगठित शक्ति का महा प्रदर्शन है।

     

  • Haryana News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 निवासी मोहित सिंह के तौर पर हुई है। वह अपने पिता के साथ किसान मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था।

    इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मृतक मोहित सिंह सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात करीब 11:30 बजे इंदिरा कॉलोनी, न्यू लेबर चौक के पास नाबालिग ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मोहित पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जो मृतक की छाती के दाहिनी ओर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद मोहित के दोस्त सोनू ने उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में चंडीगढ़ में भी हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     

     

     

  • नगम निगम चुनावों को शांतिपूर्ण करवाने के लिए 13 अप्रैल से आचार संहिता लागू, देखें वीडियो

    नगम निगम चुनावों को शांतिपूर्ण करवाने के लिए 13 अप्रैल से आचार संहिता लागू, देखें वीडियो

    डीसीपी का आया बयान

    पंचकूला: आने वाले 10 मई को होने वाले पंचकूला नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। इसी क्रम में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान चुनावी सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा शेयर करते हुए किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह एक्टिव है। डीसीपी ने बताया कि 13 अप्रैल से जिला में आचार संहिता लागू होने के साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से लगते 5 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों पर 24 घंटे कड़ी नाकाबंदी शुरु कर दी गई है। इसके अलावा शहर के अंदर लगातार औचक चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके जरिए से अवैध शराब, अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनावी प्रक्रिया किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो सके। 13 अप्रैल से ही जिला में भारतीय नागरिक न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिनसे शांति व्यवस्था भंग होने या चुनाव को प्रभावित करने की आशंका है। साथ ही ऐसे सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं और ऐसे लोगों को चुनाव अवधि के दौरान किसी को भी हथियार साथ रखने की अनुमति नहीं होगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस को महत्वपूर्ण सफलताएं भी हासिल हुई हैं। इस दौरान 538 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 154 ग्राम चरस और 180 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 2 अवैध देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस भी पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं। सभी नाकों पर लगातार सघन चेकिंग जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दबंग, भय या चुनावी माहौल खराब करने की आशंका वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। डीसीपी ने यह भी बताया कि चुनाव से पहले और मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बाहरी पुलिस बल की भी आवश्यकता अनुसार तैनाती की जाएगी। चुनाव से तीन दिन पहले सभी नाकों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी जाएगी और मतदान के दिन पहले ही पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित कर दी जाएगी। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर पंचकूला नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।