Category: Panchkula

  • Cyber Crime-धमकी भरे Calls पर लगाम लगाने के लिए इस शहर में Launch हुआ खास App, देखें वीडियो

    Cyber Crime-धमकी भरे Calls पर लगाम लगाने के लिए इस शहर में Launch हुआ खास App, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा पुलिस के द्वारा साइबर अपराध, धमकी भरे कॉल्स और रंगदारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से अभेद्य मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह पूरे भारत देश में अपनी तरह का पहला मोबाइल आधारित सुरक्षा प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को संदिग्ध कॉल्स, धमकी भरे संदेशों, स्टॉकिंग और डिजिटल उत्पीड़न से बचाने में सक्षम होगा।

    इस पहल के साथ ही हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है। जहां पर इस तरह की अनूठी पहल की गई है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बदलते समय अपराधी इंटरनेट आधारित कॉलिंग, फर्जी नंबरों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करके लोगों को डराने और ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं।

    ऐसे में यह ऐप नागरिकों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा। उन्होंने बताया कि देश के अंदर से आने वाली कॉल्स को ट्रेस करना अपेक्षाकृत सरल होता है। वहीं विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स एक बड़ी तकनीकी चुनौती पेश करती हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस के तकनीकी विशेषज्ञों ने सशक्त समाधान विकसित किया।

    अभेद्य ऐप के सफल परीक्ष के बाद कुछ दिनों पहले ही इसे लॉन्च किया गया है। डीसीपी ने बताया कि यह ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को पुलिस उपायुक्त कार्यालय, एसीपी कार्यालय, साइबर सेल शाखा, नजदीकी थाना और चौकी को सूचित करना होगा। इसके बाद उसे अधिकृत एक्सेस प्रदान किया जाएगा।

    डीसीपी ने आगे बताया कि अभेद्य ऐप अज्ञात और संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल्स और संदेशों की पहचान करके उन्हें उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले ही रोक देता है। यह खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और अनसेव्ड नंबरों की निगरानी करता है तथा संदिग्ध पाए जाने पर कॉल को तुरंत रिजेक्ट कर नंबर को ब्लॉक कर देता है।

    यह ऐप संदिग्ध चैट, वॉयस मैसेज, नोटिफिकेशन और वॉयस नोट को भी डिवाइस से हटा देता है। इससे उपयोगकर्ता किसी भी तरह के मानसिक दबाव या डर से सुरक्षित रह सके। इतना ही नहीं विदेशों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स पर भी नजर जाएगी। इससे एक ओर उपयोगकर्ता मानसिक दबाव से दूर रहेगा। वही दूसरी ओर संदिग्ध कॉल करने वाले व्यक्ति को हरियाणा पुलिस के द्वारा बैकहैंड से ट्रेस किया जाएगा।

    यह ऐप नागरिकों को धमकी भरे कॉल्स, रंगदारी के प्रयासों और साइबर अपराध से बचाने में जरुरी भूमिका निभाएगा। इससे अपराधियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गुमनाम संचार माध्यमों पर रोक लगेगी और उनके पहचान एवं ट्रैकिंग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए ज्यादा आसान हो पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ड्यूल ओटीपी सिस्टम लागू किया गया है।

    इस पहल के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया गया है। शुरुआती चरण में 60 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के खाताधारतों को उसमें शामिल किया गया है। बैंक में जाकर इस सुविधा का फायदा प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत किसी भी वित्तीय लेन-देन के लिए आने वाला ओटीपी मूल खाताधारकों के बैंक लेन-देन की सीमा भी निर्धारित की जाएगी। इससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

    इस अभिनव व्यवस्था के लागू होने से डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत रुपरेखा तैयार की जा रही है।

     

     

     

     

     

     

  • चाकू मारकर किया सब्जी विक्रेता का कत्ल, हमलावर फरार

    चाकू मारकर किया सब्जी विक्रेता का कत्ल, हमलावर फरार

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सब्जी विक्रेता का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था और फिलहाल राजीव कॉलोनी में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाता था। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार बीते दिन सब्जी मंडी की छुट्टी होने के चलते मोहित अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान उसका अभिषेक उर्फ लोटा नामक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    झगड़े के कुछ समय बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के सामने चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने मोहित के सीने पर दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मोहित का परिवार करीब डेढ़-दो महीने पहले गांव चला गया था और वह यहां अकेला रहकर काम कर रहा था।

     

  • पंजाब का Kabaddi खिलाड़ी हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब का Kabaddi खिलाड़ी हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा पंजाब के तरनतारन के रहने वाले स्टेट लेवल कबड्डी प्लेयर को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने आज प्रेस कंबोज ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप व उनकी टीम के द्वारा आरोपी को 538 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। स्टेट लेवल का वह कबड्डी प्लेयर है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रशपाल के नाम से हुई है। वह फिलहाल मोहाली में रहकर हेरोइन तस्करी कर रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से 538 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया है।

    इसकी कीमत लाखों में है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों का 2 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद फिर से पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में शामिल बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी स्टेट लेवल का कबड्डी प्लेयर है।

    हेरोइन तस्करी के मामले में भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पर पहले दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी के जरिए से बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

     

     

     

     

  • फैक्ट्री में लगी भयानक आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी भयानक आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रायपुर रानी- बरवाला रोड पर हरिपुर के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। आग की लपटों से आसमान पर धुएं का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     
  • पूर्व मेयर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, CM Nayab Singh Saini की मौजूदगी में BJP में हुई शामिल, देखें वीडियो

    पूर्व मेयर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, CM Nayab Singh Saini की मौजूदगी में BJP में हुई शामिल, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस की पूर्व मेयर उपेंद्र अहलूवालिया के निवास स्थान पर पहुंचे। उपेंद्र कौर अहलूवालिया ने कल कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामना थाम लिया।

    पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया सहित बाकी लोग भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा और मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल मौजूद रहे।

     

     

     

  • नगर निगम चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टियों ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    नगर निगम चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टियों ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    पंचकूला: नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने का आज अंतिम दिन था। ऐसे में इंडियन नेशनल लोकदल के मेयर उम्मीदवार का नामांकन पत्र भरवाने के लिए अभय सिंह चौटाला भी पहुंचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी और बाकी पार्टियों के पार्षद उम्मीदवारों के द्वारा भी नामांकन पत्र भरा गया है।

    वार्ड नंबर तीन से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी सुरेश वर्मा ने नामांकन भरा है। वहीं बीजेपी के पूर्व पार्षद रितु गोयल ने भी टिकट न मिलने के बाद भी नामांकन पत्र भरा है। वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद की पत्नी परमजीत कौर के द्वारा भी नामांकन पत्र भरा गया है।

    यह पार्षद उम्मीदवार बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहा है। इसके अलावा वह अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव में उतरी है।

  • Haryana News: Raghav Chadha और अन्य सांसदों को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: Raghav Chadha और अन्य सांसदों को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर-निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत दौरे पर हैं। वह प्रत्याशियों का भरपूर तरीके से उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए राघव चड्डा और अन्य सांसदों के आप तथा पश्चमी बंगाल के वोटों के बारे में बातचीत की।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राघव चड्डा और अन्य सांसदों द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़े जाने को बढ़िया कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशहित के लिए सोचने वाली पार्टी है। कई पार्टियां है जो देश के हित में बात न करके सिर्फ अपने फायदे की बात करते हैं, लेकिन भाजपा पहले लोगों के बारे में ही सोचती है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं वह उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भाजपा की नीतियों पर काम करते हुए वह पार्टी को ओर ऊचाईयों पर ले जाएंगे।

    इसके अलावा उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर भरे गए नामांकन पत्र की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर-निगम का चुनाव चाहे छोटा ही हो, लेकिन सभी प्रत्याशियों ने इसमें पूरी जान लगा दी है। उनके सभी प्रत्याशियों ने जनता का आर्शीवाद लेते हुए नामांकन किए हैं। उन्होंने खुद सोनीपत में रहकर नामांकन करवाए और सभी में पूरा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी की देखरेख में पार्टी तरक्कियों की ओर बढ़ती जा रही है और लोगों के जोश को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ट्रिपल इंजन की सरकार यहां बड़ी जीत दर्ज करेगी।

    वहीं पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि रिकार्डतोड़ मतदान हुआ है। वहां करीब 90% वोट हुआ है और जिस तरह वहां वोट प्रतिशत बढ़ी है उसके पीछे पीएम मोदी की नीतियां ही हैं और लोग बढ़ी मात्रा में कमल का बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

  • शर्मनाक: संतान की चाहत में नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    शर्मनाक: संतान की चाहत में नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    पंचकूलाः सेक्टर-19 के अधीन आते इलाके में शर्मसार घटना सामने आई है। जहां आरोपी पत्नी से संतान ना होने के कारण नाबालिग साली को ही भगाकर ले गया। आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती की और वह अब गर्भवती है। पंचकूला पुलिस ने करीब 2 महीने से लापता 17 वर्षीय की लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।

    दरअसल, सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 17 साल की बेटी रात से अचानक लापता हो गई है। पड़ोस में रहने वाला उनका रिश्तेदार भी उसी रात से गायब था। परिवार ने संदेह जताया कि वही व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस को उसके ठिकाने का पता चला तो उसे पलवल से पकड़ लिया गया और लड़की को बरामद किया गया। लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

    पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी और पीड़िता का परिवार पहले से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इस समय पंचकूला में रह रहे हैं। नाबालिग लड़की आरोपी की पत्नी के चाचा की बेटी (साली) है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से संतान नहीं हो रही थी, इसलिए संतान की चाह में उसने नाबालिग साली को भगाया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 137(2), 96, 64(2) एम और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • इस इलाके में चुना गया नया Mayor, बधाई देने वालों का लगा तांता, देखें वीडियो

    इस इलाके में चुना गया नया Mayor, बधाई देने वालों का लगा तांता, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में नगर निगम चुनाव में बीजेपी में उम्मीदवार श्यामलाल बंसल को चुना गया है। श्यामलाल बंसल भारतीय जनता पार्टी में कई सालों से जुड़े हुए हैं। आखिरकार बीजेपी के उच्च नेतृत्व के द्वारा भरोसा जताते हुए पंचकूला नगर निगम से श्यामलाल बंसल को मेयर उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है।

    नाम की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों को तातां लग गया। परिजन और कार्यकर्ता सभी उन्हें मेयर बनने के लिए बधाई देने के लिए पहुंचे हैं।

     

     

  • इस मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Real Estate कारोबारी के घर पर हुई छापेमारी

    इस मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Real Estate कारोबारी के घर पर हुई छापेमारी

    पंचकूला: नगर निगम के पास 150-160 करोड़ रुपये के कथित FD घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय और अन्य केंद्रीय व राज्य एजेंसियों ने रियल एस्टेट कारोबारी सन्नी गर्ग के घर पर उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की हालांकि ईडी की टीम कैश बरामद नहीं कर पाई। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मामला नगर निगम के फंड्स के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सरकारी धन को फिक्सड डिपॉजिट के नाम पर संदिग्ध तरीके से डायवर्ट किया गया है।

    यह घोटाला कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े लेन-देन के कारण भी चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों ने कार्रवाई के दौरान बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, निवेश और एफडी रिकॉर्ड, डिजिटल डाटा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। इन दस्तावजों के आधार पर अब मनी ट्रेल खंगाली जा रही है। जांच के दायरे में बैंकिंग सिस्टम की भूमिका भी खास रही है। आशंका है कि कुछ बैंक दस्तावेजों में हेरफेर कर बड़ी रकम को गलत खातों में ट्रांसफर किया गया है। एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि इस पूरे मामले में अंदरुनी मिली भगत को नहीं थी।

    ईडी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू को लेकर खास तौर पर एक्टिव है। जांच में यह देखा गया है कि क्या शेल कंपनियों के जरिए सरकारी धन को घुमाकर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया है। आने वाले दिनों में और ठिकानों पर छापेमारी संभव है तथा संदिग्धों से पूछताछ और भी तेज होगी।