Category: Panchkula

  • लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया चाकू से हमला, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया चाकू से हमला, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-19 में 22 साल एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीबन 3 महीने पहले युवक की लव मैरिज हुई थी। इस शादी से नाखुश युवक के साले ने अपने दोस्तों के मिलकर सेक्टर-19 फ्लाइओवर के नीचे चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान शिवम उम्र 22 साल के तौर पर हुई है।

    मृतक के भाई दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की लव मैरिज करीबन 3 महीने पहले हुई थी। इस शादी के खिलाफ ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पंचकूला सेक्टर-19 फ्लाइओवर के नीचे उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

    फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा कि हत्या के पीछे का कारण लड़की के परिवार वालों को लव मैरिज का विरोध करना था। मृतक के साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

     

  • निजी बैंकों पर एक्शनः Kotak Mahindra-AU Small Finance की शाखाएं बंद, कई खाते फ्रीज

    निजी बैंकों पर एक्शनः Kotak Mahindra-AU Small Finance की शाखाएं बंद, कई खाते फ्रीज

    पंचकुला: हरियाणा सरकार के फंडों में 160 करोड़ रुपए के गबन का खुलासा होने के बाद राज्य के निजी बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) की जांच में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं इस संबंधित शाखाओं में पुलिस कार्रवाई तेज कर दी गई है। सोमवार सुबह पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और भिवानी में बैंकों की ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। दरअसल, पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर दोनों बैंक विवादों में है।

    नगर निगम ने बैंकों में करीब ₹160 करोड़ की एफडी करवाई थी, जिसमें से कुछ के मैच्योर होने पर उनका कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। सरकार ने मामले की जांच एसीबी को सौंपी। इस दौरान किसी भी ब्रांच में कर्मचारियों को शटर नहीं खोलने दिया गया और स्टाफ बैंकों के बाहर खड़ा रहा। गबन केस की जांच में दोनों बैंकों द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का सहयोग नहीं करने पर ये सख्ती की गई। हालांकि, साढ़े 10 बजे पंचकूला में सभी ब्रांच ऑफिस से पुलिस हट गई है और काम शुरू करने का आदेश दे दिया गया। दरअसल, पंचकूला नगर निगम ने कोटक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 160 करोड़ रुपए की 16 FD करवाईं थी।

    इनमें से 11 सावधि जमा (FD) जिनकी कुल राशि 59.58 करोड़ रुपए थी जो 16 फरवरी, 2026 को मैच्योर हो गईं। जब पंचकूला नगर निगम ने बैंक से संपर्क किया, तो बैंक द्वारा दिए गए विवरण न तो आपस में मेल खाते थे और न ही पंचकूला नगर निगम के रिकॉर्ड से मेल खा रहे थे। खाता संख्या 2046903758 के लिए 16 मार्च 2026 को प्राप्त बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 13 मार्च को खाते में शेष राशि अपेक्षित 50.07 करोड़ रुपए के मुकाबले मात्र 2.18 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा, बैंक ने सूचित किया कि कोई भी एफडी चालू नहीं थी और 18 मार्च 2026 तक खातों में कुल शेष राशि 12.86 करोड़ रुपए थी।

  • Online Plant Nursery में लगी आग, Store Room तक उठी लपटें, देखें वीडियो

    Online Plant Nursery में लगी आग, Store Room तक उठी लपटें, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर के गांव जोधपुर में प्लांट पैराडाइज नाम की ऑनलाइन प्लांट नर्सरी में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। जानकारी देते हुए नर्सरी के मालिक मनीद सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यहां पर प्लांटे पैराडाइज के नाम पर ऑनलाइन नर्सरी चलाई जा रही है। इसमें आज सुबह ऑफिस में आग लग गई। देखते ही देखते आग स्टोर रुम तक पहुंच गई जिसको लेकर उनका काफी नुकसान हुआ है।

    ऑफिस में ऑनलाइन वेबसाइट को चलाने के लिए रखे आईटी के समान में कंप्यूटर कैमरा आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा रोट रुम में पैकिंग मैटेरियल खाद के साथ-साथ काफी सामान जल गया है। आग लगी देखकर मौके पर काफी स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मनीद सिंह ने बताया कि आग लगने का एक मुख्य कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने उन्हें भी बताया है कि ट्रांसफर में ब्लास्ट भी हुआ था। मौके पर आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई।

    फायर ब्रिगेड़ ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है। गनीमत रही है कि आग पोलीफॉर्म में लगे पौधों तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया है वो पौधे भी आग की चपेट में आने से बच गए।

  • पहाड़ से टकराई बस, 20 बच्चों को आई चोटें, Driver की समझदारी ने बचाई जान, देेखें वीडियो

    पहाड़ से टकराई बस, 20 बच्चों को आई चोटें, Driver की समझदारी ने बचाई जान, देेखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के मोरनी एरिया में रविवार को सुबह करीब 10 बजे ब्रेक फेल होने के कारण एक निजी बस पहाड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार करीबन 20 छात्र-छात्राओं को चोटें आ गई हैं। सभी को दूसरी बस में बिठाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया वहां पर सभी का उपचार चल रहा है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया है।

    यह 27 मार्च को यहां पर आए थे और 1 अप्रैल तक इन्हें यहां पर कैंप करना है। कैंप के लिए सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ है। नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 स्टूडेंट बैठे हुए थे। इस हादसे में पलवल की राधिका, चंचल, अंजली, लक्ष्मी, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल मोनिका सतनाली सहित करीबन 20 युवक युवतियां घायल हो गए हैं जिनको पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि सभी को हल्की चोटें आई हैं।

    पंचकूला के मोरनी एरिया में जब बस के ब्रेक फेल हुए ड्राइवर ने समझदारी से तीन घुमावदार मोड़ पर तो बस को बचा लिया है लेकिन आगे एक वी आकार का मोड़ था। जहां पर बस खाई में जा सकती थी। ड्राइवर ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए डिवाइडर में टक्कर मार दी। इससे बस खाई में गिरने से बच गई और बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

  • 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश, 6 दिनों का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरा आरोपी कोर्ट में पेश, 6 दिनों का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला: नगर निगम पंचकूला के करीबन 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में दूसरे आरोपी रजत धारा को आज कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को भी किया गया था। आरोपी को भी 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी रजत धारा को कोर्ट में पेश किया गया है।

    6 दिन का रिमांड बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। इस बहस के बाद मिला 6 दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बचाव पक्ष के वकील ने यह बताया है कि 10 दिन का रिमांड मांगा गया था। बहस के बाद मिला 6 दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा दिया गया है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक दो की गिरफ्तारी हो गई है। रजत धारा का 6 दिन का रिमांड मिला है। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच अधिकारी ने बताया कि 6 दिन का रिमांड मिला है अब इसके बाद द्वारा पूछताछ की जाएगी। नगर निगम पंचकूला के करीबन 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

    पहली गिरफ्तारी कोटक महिंद्र बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को भी गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में रजत धारा को गिरफ्तार किया गया है। इसके खाते में गबन के 60 करोड़ रुपये दो खातों में ट्रांसपर किए गए थे। इसी के खातों में 50 करोड़ रुपये आगे अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार रजत धारा को कोर्ट में पेश करके 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी एक गिरफ्तारी हो गई है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तार की जाएगी। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील नीरज ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि आज नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार रजत धारा को कोर्ट में पेश किया गया और एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा 10 दिन का डिमांड मांगा था।

    अब 2 अप्रैल को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अकाउंट डिटेल निकालने की कोशिश की जा रही है। जिन-जिन खातों में पैसे भेजे गए हैं। हम एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

  • Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    Fast Food की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    पंचकूलाः सेक्टर 20 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान अपने चपेट में ले ली। जिसके बाद दुकान में ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

    इस मामले को लेकर सेक्टर 20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि सेक्टर 20 की एक दुकान में आग लगी थी और इसकी सूचना डायल 112 को मिली थी उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दुकान का फर्नीचर बुरी तरह से जल गया उन्होंने बताया कि दुकान के ग्राउंड फ्लोर में पड़ा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि यह एक फ़ास्ट फ़ूड चांम्प बनाने की दुकान थी और दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग एकदम भड़क गई दुकान का पूरा फर्नीचर जल कर राख हो गया, उन्होंने बताया कि फास्ट फूड चाम्प की दुकान थी।

  • 160 करोड़ के गबन मामले में Kotak Mahindra के RM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    160 करोड़ के गबन मामले में Kotak Mahindra के RM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला के 160 करोड रुपए के गबन मामले को लेकर आज एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा कोटक महिंद्रा के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने मैनेजर दिलीप राघव का 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। 4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए बैंक मैनेजर दलिप राघव से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा पूछताछ के बाद कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में गिरफ्तार किए जायेगे।

    वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव के वकील नीरज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोर्ट ने चार दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो को दिया है। उन्होंने कहा कि इनको कल 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी शाम की दिखाई गई है। हमने इस गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में पेश नहीं किया गया और उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है।

    इसको लेकर सुनाई के लिए कोर्ट ने 30 मार्च की तारीख लगाई है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े गड्ढो को भरने के लिए छोटो पर मिट्टी डाली जाती है। उन्होंने कहा कि दलिप एक छोटा-सा कर्मचारी है और उसने जो भी काम किया है। वह कानून के दायरे में किया है और मामला कोर्ट में चल रहा है। हम साबित करेंगे कि उसने कोई भी गैर कानूनी काम नहीं किया है। यह कोटक महिंद्रा बैंक में काम करते हैं और इनके माध्यम से जो पैसा गया है कानून के तौर पर गया है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग का भी पैसा होता है उसे पैसे को निकालने की विधि पूरी तरह से फॉलो की है और इन्हें फसाया गया है और इसको हम सुनवाई के दौरान साबित करेंगे।

  • 590 के बाद अब 160 करोड़ बैंक घोटाला मामले में नगर निगम की 5 FB का रिकॉर्ड गायब, देखें वीडियो

    590 के बाद अब 160 करोड़ बैंक घोटाला मामले में नगर निगम की 5 FB का रिकॉर्ड गायब, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में एक निजी बैंक में 590 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद अब एक और निजी बैंक में स्कैम किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित निजी बैंक की शाखा में हरियाणा सरकार के करीब 160 करोड़ रुपये गायब मिले हैं। इसमें पंचकूला नगर निगम की पांच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का रिकॉर्ड नहीं मिलने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, विजिलेंस ने इस संंबंध में केस दर्ज कर लिया है। बैंक कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने इस बैंक शाखा में कुल 16 एफडी करवाई थीं, जिन्हें पहले एक सरकारी बैंक से ट्रांसफर किया गया था। हाल ही में जब निगम ने एफडी मैच्योर होने पर राशि वापसी के लिए पत्र लिखा, तो बैंक ने जवाब दिया कि संबंधित एफडी का कोई रिकॉर्ड उनके पास मौजूद नहीं है। इस खुलासे के बाद नगर निगम ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू की।

    अकाउंट अधिकारियों, कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर की टीम ने दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट सरकार और बैंक को भेजी। शुरुआती जांच में सामने आया कि फर्जी तरीके से समान दस्तावेजों पर अतिरिक्त खाते खोलकर रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। मामले में एक महिला खाते में बड़ी राशि ट्रांसफर होने की भी आशंका जताई जा रही है। अहम बात है कि पैसा शैल कंपनियों के खाते में जमा किया गया था। घोटाले को छिपाने के लिए कथित तौर पर एफडी के रिन्यूअल दस्तावेज नियमित रूप से निगम को भेजे जाते रहे, जिससे अधिकारियों को संदेह नहीं हुआ।

    हालांकि, जब हालिया घोटालों के बाद राशि वापस मांगी गई, तब पूरा मामला उजागर हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इकोनॉमिक्स विंग) को जांच सौंपी गई है। साथ ही बैंक प्रबंधन ने भी शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला करीब 590 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें पहले ही अन्य बैंकों के नाम सामने आ चुके हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस घोटाले में किन-किन लोगों की भूमिका रही। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एफडी के नाम पर बैंक में जमा कराई गई राशि को बैंक ने विभिन्न फर्जी खातों में ट्रांसफर किया है।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब निगम ने 58 करोड़ रुपये और 102 करोड़ की एफडी की मैच्योरिटी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा और फिर बैंक ने स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर दिखाई और बताया कि वास्तविक खाते में पैसा नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि स्टेटमेंट भी फर्जी थी और रकम गायब है। सूत्रों के अनुसार एक महिला के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में कुछ IAS -IPS अधिकारी हैं। गौर रहे कि इसके पहले भी एक निजी बैंक में पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये का गबन किया गया था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में कुल 590 करोड़ रुपये की राशि का फ्रॉड हुआ था, हरियाणा सरकार का यह पैसा हालांकि, बैंक ने बाद में लौटा दिया था, लेकिन इस मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

  • खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में 14वां आरोपी गिरफ्तार, 3 अधिकारी हो चुके सस्पेंड, देखें वीडियो

    खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में 14वां आरोपी गिरफ्तार, 3 अधिकारी हो चुके सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा में पंचकूला के आसरेवाली में खैर लकड़ी चोरी करने के मामले में अभी तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में 3 अधिकारी सस्पेंड किया जा चुके हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चोरी की लड़कियां जहां पर जाती थी, वहां पर मुंशी का काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चोरी की लड़कियों को लेकर मुंशी से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियो को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह आरोपी 14 वां आरोपी है।

  • विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख में थमा दिया फर्जी वीजा, दपंति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख में थमा दिया फर्जी वीजा, दपंति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पचंकूलाः हरियाणा में पंचकूला पुलिस की एंट्री इमिग्रेशन यूनिट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। पुलिस ने पति-पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ अम्बाला व पंचकूला में 6 मामले पहले से दर्ज है, वहीं यमुनानगर में भी शिकायतें दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2022 से फर्म चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 35 हजार कैश व 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद चारों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च को पहले आरोपी हरप्रीत निवासी अंबाला को लुधियाना से गिरफ्तार किया। हरप्रीत को 18 मार्च को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

    रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को अन्य आरोपी हरभजन, उसकी पत्नी नेहा और चिराग नरुला को गिरफ्तार कर 20 मार्च को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही अंबाला में 6 मामले दर्ज हैं। दिसंबर में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ऑफिस छोड़कर भाग गए थे। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 थाना में 27 फरवरी को 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 308(3), 338, 340, 316(2), 318(4) दर्ज किया गया था। लुधियाना निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदार के साथ अंबाला स्थित एक इमिग्रेशन ऑफिस में गया। जहां उसकी मुलाकात हरभजन सिंह, हरप्रीत उर्फ बम्पी, चिराग नरुल्ला और नेहा से हुई। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया 12 लाख रुपए में वीजा लगवाने की बात तय की।

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान 3 लाख 35 हजार कैश, 5 मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए है। आरोपियों द्वारा घटना स्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। फिलहाल सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आरोपियों ने योजना के तहत पहले पीड़ित का पासपोर्ट और दस्तावेज ले लिए। बाद में उसे बताया कि उसका वीजा लग चुका है। इसके बाद 8 नवंबर 2025 को पंचकूला सेक्टर-5 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाकर आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपए नकद ले लिए और उसे एक फर्जी वीजा थमा दिया। इतना ही नहीं, पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने वीजा को ऑनलाइन भी चेक करवाया। वीजा मिलने के बाद पीड़ित ने लगभग 5 लाख रुपए खर्च कर टिकट, होटल बुकिंग और अन्य व्यवस्थाएं कर लीं, लेकिन बाद में जांच करने पर वीजा फर्जी निकला।

    इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने वॉट्सएप चैट, बैंक स्टेटमेंट और फर्जी वीजा दस्तावेज जैसे अहम साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी हरप्रीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों हरभजन सिंह, चिराग नरुल्ला और नेहा को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत यह ठगी की थी। इस मामले में 2 आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है।