Category: Panchkula

  • पूर्व मंत्री धनखड़ के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    पूर्व मंत्री धनखड़ के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह पंचकूला पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी धनखड़ के आवास पर पहुंचे।

    इनमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। आवास पर पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण रहा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

    हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। अमरावती स्थित आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे नेताओं ने आपसी संवाद के साथ संगठन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पंचकूला आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम समाप्त होने तक आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही।

     

     

  • Haryana News: जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (22) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (20) के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।    
  • इलाके में तेदुएं आने से लोगों में दहशत, टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    इलाके में तेदुएं आने से लोगों में दहशत, टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिल में उस समय देहशत का माहौल बन गया, जब गांव नगल और पंचकूला के सेक्टर 30 वाले जंगलों में एक तेदुआ देखने की सूचना मिली। इस मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, इलाके में तेदुएं के आने की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में तेदुआं सड़क किनारे घूमता दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगल निवासी परवीन कुमार द्वारा वीडियो बनाई है।

    बताया जा रहा है कि ये वीडियो 3 से 4 दिन पुरानी है। जैसे ही इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ की टीम को पता लगा तो वाइल्ड लाइफ की टीम ने दिन में तेदुएं को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चला रखा है। जहां तेदुएं को पकड़ने के लिए जाल और पिंजरे लगा दिया है। वाइल्ड लाइफ की टीम ने देर रात को लोगों को घरों में रहने की अपील की है। वहीं नगल गांव को लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेदुएं के डर से कुछ लोगों ने घरों से अपने बच्चों को स्कूल और ट्यूशन भेजना बंद कर दिया है। घटना को लेकर गांव में एक दहशत का माहौल बन गया है।

     

  • Haryana News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, खुद फील्ड में उतरें डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, देखें वीडियो

    Haryana News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, खुद फील्ड में उतरें डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, देखें वीडियो

    120 स्कूली बसों की चेकिंग, 12 बसों के हुए चालान, 1 बस व 2 ऑटो इंपाउंड पंचकूलाः स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को धरातल पर पूरी सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने विशेष अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले ही दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह स्वयं सड़कों पर उतरकर विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ऑटो वाहनों का औचक निरीक्षण करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान 120 स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने बसों में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर की कार्यक्षमता, फिटनेस सर्टिफिकेट, चालक एवं परिचालक की वर्दी, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। विशेष रूप से बसों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई, जिनमें कई बसों के कैमरे स्कूल के कंट्रोल सिस्टम से जुड़े नहीं पाए गए। सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर मौके पर ही 12 स्कूल बसों के चालान किए गए तथा एक बस को इंपाउंड किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बसों में सफर कर रहे विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि वाहन में कोई सुरक्षा संबंधी कमी दिखाई दे तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन को अवश्य दें। इसके बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने स्कूली बच्चों को लेकर चल रहे ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ ऑटो निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलते मिले। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो ऑटो को मौके पर ही इंपाउंड किया गया। इन ऑटो में मौजूद बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्वयं उन्हें अपने एस्कॉर्ट वाहन से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने बताया कि यह विशेष अभियान का पहला दिन है और आने वाले दिनों में भी जिलेभर के स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पूरी गंभीरता से पालन कराया जाएगा और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे जिस वाहन से स्कूल आते-जाते हैं, वह सभी सुरक्षा मानकों का पालन करता हो। स्कूल संचालक भी नियमित रूप से अपने वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों और चालक-परिचालकों की पात्रता की जांच करते रहें, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित वातावरण में स्कूल आ-जा सके।
  • कपिल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपिल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी समेत साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के एमडीसी इलाके में जूस विक्रेता कपिल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी विवेक और उसके साथी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अंबाला से ट्रेन लेकर ऋषिकेश भाग गया था परंतु व्हाट्सऐप ऑन करते ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस ने उसको दबोच लिया। अब दोनों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस का रिमांड मिला है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हत्या के बाद वह बस से अंबाला पहुंचा और वहां से ट्रेन के जरिए ऋषिकेश चला गया। फरार होने के दौरान वह बीच-बीच में व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहा था। इससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश और वारादत में शामिल बाकी आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी को इन तीन दिन के रिमांड पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने की कोशिश करेगी ऐसा इसलिए इस हत्या में मुखिया आरोपी विवेक को बताया गया है।

    इसके अलावा उसका साथी संजय भी गिरफ्तार किया गया है। संजय भी इस हत्या में शामिल था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतक कपिल और आरोपी विवेक पहले से ही एक मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे। ऐसे में आरोप है कि कपिल के कारण से विवेक की नौकरी चली गई थी। बाद में दोनों एक ही जिम में जाते थे। इस दौरान दोनों में बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद बढ़ता गया और दोनों के बीच रंजिश गहरी हो गई।

    वारदात से दो दिन पहले कपिल के द्वारा विवेक को जान से मारने की कथित धमकी दिए जाने के बात भी सामने आई है। इसके बाद समझौते लिए दोनों पक्षों की एक बैठक बुलाई गई है। परंतु बातचीत के दौरान दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि मारपीट शुरु हो गई। इसी दौरान कपिल पर चाकू से कई वार भी किए गए। गंभीर तौर पर घायल कपिल को डायल 112 टीम सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टरों से उसको मृत घोषित कर दिया।

     

  • सोसाइटी में 2 फ्लैट पर डेढ दर्जन युवकों ने किया बोतल बम से अटैक, दहले लोग, देखें वीडियो

    सोसाइटी में 2 फ्लैट पर डेढ दर्जन युवकों ने किया बोतल बम से अटैक, दहले लोग, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पंचकूला के साथ लगते जीरकपुर के पीर मुछल्ला स्थित स्टेलर होम्स सोसायटी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 20 युवकों ने सोसायटी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने गार्ड रूम, कई वाहनों और एक घर पर पथराव किया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बोतल नुमा बम फेंके जाने का भी दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 6 से 7 मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 20 युवक रात लगभग 10:30 बजे सोसायटी में पहुंचे। गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने गार्ड रूम पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया तथा शीशे तोड़ दिए।

    इसके बाद हमलावरों ने सोसायटी के अंदर एक घर और कई खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। पथराव से कई वाहनों के शीशे टूट गए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। धमाके जैसी आवाज़ों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    डकोली थाना एसएचओ रामपाल सिंह के अनुसार, फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बोतलनुमा बम के इस्तेमाल के दावे की भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना से स्टेलर होम्स सोसायटी के निवासी डरे हुए हैं और इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana News: गोगामाड़ी मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस, देखें CCTV

    Haryana News: गोगामाड़ी मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस, देखें CCTV

    पंचकूला: शहर में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर आये दिन बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों अंदर आये दिन डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच मोरनी टी-पॉइंट स्थित गोगामाड़ी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि चोर पहले मंदिर के अंदर घुसता है। इसके बाद इधर-उधर देखता है फिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता है।

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आये दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। पुलिस-प्रशासन एरिया में गस्त बढ़ाये ताकि वारदाताओं को रोका जा सके।

    हालांकि, मंदिर से कितना कैश चोरी हुआ है, इसकी जानकारी अभी कमेटी के पास नहीं है। फिलहाल इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Haryana News: बुजुर्ग दंपत्ति को कमरे में बंद कर चोरों ने की चोरी, देखें CCTV

    Haryana News: बुजुर्ग दंपत्ति को कमरे में बंद कर चोरों ने की चोरी, देखें CCTV

    पंचकूलाः सेक्टर-12 में चोरों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात चोर घर में घुसे और सबसे पहले बुजुर्ग पति-पत्नी को उनके कमरे में बंद कर दिया, ताकि वे किसी तरह का विरोध न कर सकें।

    सोने की चेन, पर्स और कीमती सामान लेकर फरार
    इसके बाद चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और सोने की चेन, पर्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

    CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
    घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    सेक्टर-5 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि चोरी की इस वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Haryana News: पीने का गंदा पानी आने से कालोनी वासी परेशान, देखें वीडियो

    Haryana News: पीने का गंदा पानी आने से कालोनी वासी परेशान, देखें वीडियो

    गन्दे पानी से अनेकों बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा

    पंचकूलाः पिंजौर की भीमा देवी कॉलोनी में पीने के गंदे पानी की सप्लाई आने से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि 4 दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आया और आज जब पानी आया है तो वह इतना गंदा है कि उसका उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है।

    स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि उनके घर में नलों से निकलने वाला पानी पूरी तरह गंदा था। उनका कहना है कि पानी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उसमें सीवरेज का गंदा पानी मिल गया हो। ऐसे पानी का उपयोग न तो पीने के लिए किया जा सकता है और न ही घरेलू कार्यों के लिए।

    बरसात के मौसम में इस प्रकार के गन्दे पानी से अनेकों बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इससे कॉलोनी के लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों में इस समस्या को लेकर भारी रोष है।

    महेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में पहले ही पानी की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान हैं और अब गन्दा पानी मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और इस दिशा में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

     

     

  • Haryana News: ट्रक से 22 किलोग्राम चूरा पोस्त की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

    Haryana News: ट्रक से 22 किलोग्राम चूरा पोस्त की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

    पंचकूलाः पुलिस टीम द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में तस्करी कर लाई जा रही 22 किलोग्राम चूरा पोस्त की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक गुरचरण सिंह उर्फ गुड्डु (60), निवासी पिंजौर, जिला पंचकूला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 18 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने ट्रक में राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर मौली-बरवाला मार्ग से पिंजौर आने वाला है।  एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में मौके पर पहुंची और ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की गई। ट्रक की तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे रखे कट्टे से 22 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

    थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बरामद चूरा पोस्त राजस्थान से खरीदा है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है इस दौरान पुलिस मुख्य सप्लायर को पकड़ने के साथ-साथ यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ किन-किन लोगों को सप्लाई करता था और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

    पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।